छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

रमन सिंह भाजपा कार्यकर्ताओ को झूठ बोलने जुमला सुनाने की ट्रेनिग दे रहे : कांग्रेस

रमन सिंह भाजपा कार्यकर्ताओ को झूठ बोलने जुमला सुनाने की ट्रेनिग दे रहे : कांग्रेस
Share

रायपुर | पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के कार्यकर्ताओं को भाजपा रीति नीति का पाठ पढ़ाने पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि झूठ बोलने जुमला सुनाने  के आलावा भाजपा की कोई नीति नही है।डॉ रमन सिंह मुख्यमंत्री रहते भाजपा नेताओं को कमीशनखोरी की पाठ पढ़ाते थे भ्रष्टाचार करने का गूढ सिखाते थे। अब कार्यकर्ताओ को झूठ बोलने,झूठ को जोर से बोलने बार बार बोलने  संगठित होकर बोलने की कला सीखा रहे है।

पढ़ें : BIG BREAKING : 'द डर्टी पिक्चर' की इस अभिनेत्री की खुन से लथपथ मिली लाश, पुलिस जाँच में जुटी

कैसे खालिस्तानी बताना है कैसे पाक समर्थक घोषित करना है कि कैसे देशद्रोही करार देने है कैसे टुकड़े टुकड़े गैंग कहना है और जनता का ध्यान मोदी भाजपा सरकार के विफलताओं से हटाना है ।रमन सिंह झूठ बोलने में महारथी है 15 साल तक विकास की झूठी मनभावन तस्वीर दिखाकर ही तो जनता को गुमराह करते रहे।सरकारी खजाने को चोट पहुचाते रहे।

पढ़ें : चीन को झटका, सैमसंग अपनी मोबाइल फैक्टरी को भारत के इस राज्य में करने जा रही है शिफ्ट, पढ़ें पूरी खबर 

रमन सिंह ने ही तो रायगढ़ में भाजपा की कार्यसमिति की बैठक में  कहा था कि 1 साल के लिए भाजपाई कमीशनखोरी छोड़ दे तो 30 साल तक छत्तीसगढ़ को लूटने का अवसर मिल जाएगा। छत्तीसगढ़ की जनता रमन भाजपा की नीयत और नीति को समझ गई और कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार में आकंठ तक डूबे रमन भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकी और 15 साल की सरकार को 15 सीटों में लाकर समेट दी।

पढ़ें : BIG BREAKING : रंगरेलिया माना रहे SI और महिला आरक्षक को SI की पत्नी ने रंगेहाथों पकड़ा, फिर हुआ ये.....

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि डॉ रमन सिंह कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीति नीति समझा रहे हैं कि कैसे आखिर लोकतंत्र के विपरीत जाकर काम करना है ?किसानों मजदूरों युवाओं महिलाओं को झूठ बोलकर जुमला बोलकर शिगूफा छोड़ कर अपने जाल में फंसाना है।आजादी के बाद  हुए देश के  विकास को नकारना है और देश के सरकारी संपत्ति हवाई अड्डा रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट भारत के नौ रत्न कम्पनियों  को अपने अदानी अंबानी  जैसे चंदसमर्थित उद्योगपति के हाथों में सौपना है इसके लिए षड्यंत्र करना है।देश के मार्गदर्शक युवाओ के प्रेरणास्रोत आजादी आंदोलन के नेता व पूर्व प्रधानमंत्रियों के खिलाफ कैसे झूठी मनगढ़ंत अफवाह फैलाना है वैमनस्यता फैलाना है सामाजिक सौहार्द्र को बिगाड़ा जाये  इसकी ट्रेनिंग दिया जा रहा।
 
 
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि आरएसएस भाजपा की झूठ मनगढ़ंत और जुमला बनाने वाली यूनिवर्सिटी है आरएसएस  भाजपा  नेताओं को झूठ बोलना सिखाती हैं और भाजपा के नेता कार्यकर्ताओं को झूठ बोलने की ट्रेनिंग देते हैं देश की जनता  समझ चुकी है किस प्रकार से देश के विकास की बात करने वाली मोदी की सरकार बीते 7 साल में देश के नवरत्न कंपनियां रेलवे स्टेशन हवाई अड्डा एयरपोर्ट सहित 135 कंपनियों का निजीकरण कर रही है पूंजीपतियों के हाथों में सौंप रही है और मजदूर किसान विरोधी नीतियां तय कर रही है तीन काले कानून लाकर पूंजीपतियों के गोडाउन और खजाने को भरने काम कर रही है और किसानों को गुलाम बनाने की साजिश रची जा रही है।इस किसान विरोधी बिल को किसान हितेषी केसे बताना है प्रोपेगेंडा रचने का ट्रेनिंग दिया जा रहा हैं।

Share

Leave a Reply