सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता: बीजेपी नेता की हत्या को अंजाम देने वाला लश्कर आतंकी ढेर
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जवानों ने सोमवार से जारी मुठभेड़ में तीसरा आतंकी भी मार गिराया है। कश्मीर जोन पुलिस ने बताया, बारामूला जिले के क्रेरी क्षेत्र में मुठभेड़ में 1 और आतंकवादी मारा गया है। कल से कुल 3 आतंकवादी मारे गए हैं। हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं।
READ : कांग्रेस नेता के बेटे ने की मारपीट, हवाई फायरिंग कर हुआ फरार
मारे गए 3 आतंकियों में 2 लश्कर के टॉप कमांडर थे। आतंकवादी उस्मान ने भाजपा नेता स्वर्गीय वसीम बारी, उनके पिता और भाई की हत्याओं को अंजाम दिया था। वहीं सज्जाद उर्फ हैदर साजिशकर्ता था। तीन आतंकियों में से सज्जाद उर्फ हैदर और उस्मान लश्कर के शीर्ष कमांडर थे। हैदर हाल की बांदीपुरा हत्याओं में मुख्य षड्यंत्रकारी था। उसने आतंक के लिए जवानों की भर्ती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और पुलिस, नागरिकों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर हमले में शामिल था।
READ : राजधानी में दो मंजिला मकान से गिरी एक महिला, गंभीर अवस्था में कराया गया अस्पताल में भर्ती
विजय कुमार, आईजीपी कश्मीर ने बताया, सज्जाद उर्फ हैदर साजिशकर्ता था और विदेशी आतंकवादी उस्मान ने भाजपा नेता वसीम बारी, उनके पिता और भाई की हत्याओं को अंजाम दिया था। इन दोनों आतंकवादियों की मुठभेड़ पुलिस और सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।







.jpeg)












