छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

कांग्रेस नेता के बेटे ने की मारपीट, हवाई फायरिंग कर हुआ फरार

   कांग्रेस नेता के बेटे ने की मारपीट, हवाई फायरिंग कर हुआ फरार
Share

कबीरधाम। शहर में मोटरसाइकिल व्यवसायियों के बीच आपसी व्यापारिक प्रतिस्पर्धा इस हद तक जा पहुँचा कि एक शो रूम के मालिक ने दूसरे शो रूम के दो स्टाफ की बीच चौक में बेदम पिटाई की वहीं घटना के दौरान एक पक्ष ने हवाई फायरिंग कर घटना स्थल से फरार हो गए। पीडि़त पक्ष का कहना है कि यह पहली दफे है कि शहर में अब गोली चलने जैसी घटनाएं भी होने लगी हैं।
 
 
दरअसल सरस्वती हीरो मोटर में कार्यरत मैनेजर पंकज मिश्रा को 15 अगस्त के रोज एक मैसेज करना भारी पड़ गया। मोटर शो रूम में मालिक सुधीन्द्र सिंह ने बताया कि काँग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल के बेटे के शो रूम में स्वतंत्रता दिवस के दिन बलून से सजाया गया था, जोकि थोड़ी देर बाद बलून नाली में पड़े हुए थे तब हमारे ऑफिस से उन्हें मैसेज भेजा गया कि उक्त बलून को उठा लीजिए और ससम्मान तरीके से उसे व्यवस्थित कीजिए। जिसे लेकर ही इन दो पक्षों में आज झड़प हुई।
 
 
आरोपी काँग्रेस नेता के बेटे हैं-
सुधीन्द्र सिंह ने बताया शहर के सिंगल चौक पेट्रोल पंप के पास उनके मैनेजर पंकज शर्मा को अमन अग्रवाल और अंकित अग्रवाल बुलाकर खूब मार पीट की और हवा में गोलियाँ चलाई। इस घटना में उनका मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे कवर्धा जिला अस्पताल उपचार के के जाया गया, यहां से उसे एम्स  रायपुर रिफऱ किया जा रहा है।
 
 
पुलिस अधीक्षक के.एल. ध्रुव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया है कि दो पक्षों में विवाद हुआ। इस दौरान गोली भी चली है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। घायल युवक को गंभीर बताया जा रहा है। उसे रायपुर रिफऱ करने की तैयारी चल रही है। मामले में अभी आरोपी पक्ष के बारे में पता किया जा रहा है। साथ ही विवाद की वजह जानने के लिए पुलिस पुछताछ कर रही है।

हाई प्रोफ़ाइल है मामला-
सूत्रों ने बताया कि मामला हाईप्रोफ़ाइल होने के कारण पुलिस इस मामले को सावधानी से हैंडल कर रही है। अंकित और अमन अग्रवाल के पिता कांग्रेस के नेता है, जबकि सुधीन्द्र सिंह पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के रिश्तेदार है।


Share

Leave a Reply