CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

शर्मा का सवाल: केंद्र सरकार ने 09 हजार करोड़ रुपए प्रदेश सरकार को काफी पहले ही दे दिए हैं तो फिर किसानों का भुगतान करने में आनाकानी क्यों ?

शर्मा का सवाल: केंद्र सरकार ने 09 हजार करोड़ रुपए प्रदेश सरकार को काफी पहले ही दे दिए हैं तो फिर किसानों का भुगतान करने में आनाकानी क्यों ?
Share

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा प्रभारी संदीप शर्मा ने प्रदेश सरकार पर किसानों के हित की बड़ी-बड़ी डींगें हाँकने और तुगलकी फरमानों से किसानों के साथ छल-कपटपूर्ण सियासत करने का आरोप लगाया है।

पढ़ें : एन्टी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्यवाही : उप अभियंता सुनील कुमार अग्रवाल समेत 3 अधिकारी कर्मचारी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेशभर के खरीदी केंद्रों से शिकायतें मिल रही हैं कि धान बेच चुके किसानों के खाते में लगभग पखवाड़ा बीतने पर भी प्रदेश सरकार ने भुगतान की राशि जमा नहीं कराई है। यह केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के उस प्रावधान की स्पष्ट अवमानना है, जिसके मुताबिक किसानों को उनकी उपज का पूरा भुगतान 72 घंटों के भीतर किया जाना है।

पढ़ें : बड़ी खबर: 7 वर्षीय आदिवासी बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म, बालिका की हालत नाजुक

भाजपा किसान मोर्चा प्रभारी श्री शर्मा ने गरियाबंद में धान का भुगतान नहीं होने पर किसानों द्वारा किए गए चक्काजाम की खबर का हवाला देते हुए सवाल किया कि जब केंद्र सरकार ने 09 हजार करोड़ रुपए प्रदेश सरकार को काफी पहले ही प्रदान कर दिए हैं तो फिर प्रदेश सरकार किसानों का भुगतान करने में आनाकानी क्यों कर रही है?

पढ़ें : बड़ी खबर रायपुर : पत्नी के उपर मिट्टी तेल उडेल कर जलाने का किया प्रयास, पति व जेठ के खिलाफ अपराध दर्ज 

श्री शर्मा ने किसानों के साथ प्रदेश सरकार के रवैये को निंदनीय बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार को इस विसंगति से अवगत कराया जा रहा है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार सियासी नौटंकियाँ करके नारेबाजी और झूठे दिलासे देकर किसानों के साथ केवल छलावा करने में लगी है। श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार किसानों को परेशान करने से बाज नहीं आ रही है। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की इस प्रदेश सरकार का राजनीतिक चरित्र शुरू से ही किसान विरोधी रहा है, यह  अपने दो साल के कार्यकाल में इस प्रदेश सरकार ने खुद साबित कर दिया है। किसानों के साथ अन्याय और अत्याचार की पराकाष्ठा करने में इस कांग्रेस सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है।


Share

Leave a Reply