BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BIG BREAKING : नवंबर से खुलने जा रहे हैं स्कूल, केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानें क्या सावधानियां बरतनी होगी

BIG BREAKING : नवंबर से खुलने जा रहे हैं स्कूल, केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानें क्या सावधानियां बरतनी होगी
Share

नई दिल्लीकोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, हालांकि अब प्रतिदिन मिलने वाले संक्रमण के आंकड़ों में कमी देखी जा रही है, ऐसे में अब देश की आर्थिक गाड़ी को दौड़ाने के लिए भी सरकार प्रयासरत है। करीब 7 माह से बंद स्कूलों को खोला जा रहा है। उत्तर प्रदेश, पंजाब जैसे राज्यों में स्कूल खुल चुके हैं। वहीं अन्य राज्य भी धीरे-धीरे स्कूलों को खोलने की तैयारी कर रही है। ऐसे में केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों को भी नवंबर से खोलने की तैयारी हो रही है।

पढ़ें : बड़ी खबर: प्रेमिका ने लगाई फांसी तो प्रेमी ने भी दे दी जान, जानिए आखिर है क्या पूरा मामला


इसके लिए अभिभावकों की राय ली जा रही है। यदि सब कुछ सही रहा तो 2 नबंर से केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों को भी खोल दिया जाएगा। जानकारी के लिए आपको बता दें कि देश भर में करीब 1250 केंद्रीय विद्यालय और 650 नवोदय विद्यालय हैं। इनमें लगभग 15 लाख छात्र शिक्षा ग्रहण करते हैं।

पढ़ें : बड़ी खबर: रायपुर रेलवे स्टेशन के पास मामूली विवाद के चलते एक युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार 


स्कूल खोलने को लेकर जो गाइडलाइन जारी की है वो इस प्रकार है-

- फर्नीचर, स्टेशनरी, कैंटीन, लैब के साथ ही पूरे परिसर और क्लास रूम को रोज सैनिटाइज करना होगा।

एक क्लास में एक दिन में 50 फीसदी बच्चे ही बैठेंगे। दूसरे दिन बाकी के बच्चों की पढ़ाई होगी।
दो स्टूडेंट्स के बीच 6 फीट की दूरी अनिवार्य होगी।
इसके अलावा सबसे सख्त नियम ये है कि कोई भी स्टूडेंट अपने अभ‍िभावक की ब‍िना ल‍िख‍ित अनुमत‍ि के स्कूल नहीं आ सकेगा।
सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जाएगा। कोशिश ये रहेगी कि अभिभावक खुद बच्चे को लाएं और लेकर जाएं।
बच्चे को यूनिफार्म में फुल आस्तीन की शर्ट, फुल पैंट और जूते-मोजे पहनना जरूरी होगा। क्लासरूम में मास्क उतारने की अनुमति नहीं होगी।


बिना अभिभावकों की अनुमति के छात्र नहीं आ सकते स्कूल-
केंद्रीय गृह मंत्रालय की गाइडलाइन में कहा गया है कि स्कूलों की तरफ से स्टूडेंट्स पर कक्षाओं में आने के लिए कोई दबाव नहीं डाला जाएगा। यहां तक कि स्कूल जाने के लिए छात्रों को अभिभावकों की लिखित अनुमति को सबसे जरूरी माना गया है। बता दें कि कोरोना संकट के कारण देश में लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया जारी है। इस अनलॉक की प्रक्रिया के तहत केंद्र सरकार ने राज्यों को स्कूल खोले जाने की अनुमति भी दी है, जिसके चलते कई राज्यों ने 15 अक्टूबर से स्कूल खोलने का फैसला किया था वहीं कई राज्यों ने कल यानी 19 अक्टूबर से स्कूलों को खोल दिया है।


Share

Leave a Reply