BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: प्रेमिका ने लगाई फांसी तो प्रेमी ने भी दे दी जान, जानिए आखिर है क्या पूरा मामला

बड़ी खबर: प्रेमिका ने लगाई फांसी तो प्रेमी ने भी दे दी जान, जानिए आखिर है क्या पूरा मामला
Share

कोरबा। लुकछिप कर युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा। इस बीच परिजन पहुंच गए और उन्हें देख लिया। युवक तो डरकर मौके से भाग गया, पर युवती को परिजनों ने जमकर फटकार लगाई। इस घटना के बाद उसने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। उधर प्रेमिका की मौत खबर मिलने पर व्यथित प्रेमी ने एक पेड़ में फांसी लगा कर जान दे दी।
 
 
पाली थाना अंतर्गत ग्राम पोड़ी के उरांव मोहल्ल व सलिहाभाठा में हुई दोहरे आत्महत्या की घटना से पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया। परिजन ही नहीं बल्कि पूरा गांव सकते में आ गया है। बताया जा रहा है कि पोडी के उरांवपारा मोहल्ला की रहने वाली 20 वर्षीय युवती का प्रेम संबंध बिलासपुर जिले के सीपत थाना अंतर्गत आने वाले मोहरा गांव के युवक उमेश कुमार 23 से था। प्रेमी युवक को जब यह दूरी बर्दाश्त नहीं हुई, तो वह अपने प्रेमिका के गांव के समीप ग्राम सलिहाभांठा अपने दीदी-जीजा के घर आकर रहने लगा।
 
 
इस बीच मृतक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव उरांवपारा मोहल्ला आया था। जहां दोनों को प्रेमिका की भाभी ने देख लिया। इस बीच प्रेमी मौके से भाग गया, लेकिन परिजनों ने युवती को जमकर फटकार लगाई। घरवालों की फटकार युवती को इतनी नागवार गुजरी की, कि रविवार की दोपहर उसने घर पर ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या की खबर कुछ देर बाद प्रेमी उमेश को मिली तो उसने भी प्रेमिका के वियोग में गांव से कुछ दूर जाकर एक पेड़ में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाली पुलिस को दी गई जहां पुलिस दोनों के शव को पीएम के लिए भेजकर उनके परिजनों से पूछताछ कर मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।


Share

Leave a Reply