नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

Aaj ka Panchang 16 September 2026: भगवान गणेश की पूजा करना रहेगा फलदाई, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 16 September 2026: भगवान गणेश की पूजा करना रहेगा फलदाई, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Share

 Aaj ka Panchang 16 September 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है. पंचांग हिंदू काल-गणना पद्धति है जो सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित है. 

आज की तिथि

16 सितंबर 2026 (बुधवार) को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि, सुबह 8:59 बजे तक है. इसके बाद षष्ठी तिथि शुरू हो जाएगी. इस दिन भगवान गणेश की पूजा करना फलदाई रहेगा.

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

बुधवार सुबह 6:17 बजे सूर्योदय और शाम 6:26 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, सुबह 10:52 चंद्रोदय और रात 9:42 बजे चंद्रास्त होगा.

जानें नक्षत्र, योग और शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार इस दिन सूर्य उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में स्थित रहेगा. बुधवार को दोपहर 12:21 बजे तक वैधृति योग प्रभावी रहेगा, इसके बाद विष्कुम्भ योग शुरू हो जाएगा. अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:51 से दोपहर 12:40 बजे तक रहेगा. यह दिन का सबसे शुभ समय माना जाता है. अमृत काल सुबह 7:53 से 9:37 बजे तक रहेगा.


Share

Leave a Reply