लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप वैन के पलटने से 10 लोगों की हुई मौत, 15 अन्य घायल

 दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप वैन के पलटने से 10 लोगों की हुई मौत, 15 अन्य घायल
Share

कोरापुट। ओडिशा के कोरापुट जिले से सड़क हादसे की एक बेहदी ही दर्दनाक खबर आ रही है, जहां रविवार को एक पिकअप वैन के पलटने से लगभग 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि 15 अन्य घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि वेन में लगभग 30 लोग सवार थे जो कि एक पड़ोसी की शोक सभा में भाग लेकर घर लौट रहे थे. मगर बीच में ही ये भयानक हादसा हो गया है।
 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया है कि घटना कोटपड थाना क्षेत्र के मुर्ताहांडी में हुई है। उन्होंने बताया है कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब करीब 30 लोग छत्तीसगढ़ से एक रिश्तेदार के मातम में शामिल होने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। कोरापुट के पुलिस अधीक्षक वरुण गुंटुपल्ली ने बताया है कि तीस लोग एक गाड़ी में सवार होकर पड़ोसी गांव से अपने घर लौट रहे थे।
 

वे सभी एक शोक सभा में हिस्सा लेकर आ रहे थे। उन्होनें जानकारी देते हुए बताया है कि 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि 15 घायलों को कोटपड़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है, मगर घायलों में से 10 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल आधिकारिक कार्यवाही जारी है।
 

Share

Leave a Reply