BIG BREAKING : राजधानी के इस इलाके में दिनदहाड़े दो लोगों की गोलीमार कर हुई हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
नई दिल्ली | देश की राजधानी दिल्ली के नांगलोई थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर मिली है कि दिल्ली के नांगलोई थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है | बताया जा रहा है कि मृतक का नाम जाकिर और सलीम है |
वहीँ, हत्या की वजह पुरानी रंजिश व आपसी विवाद बताया जा रहा है | पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है | घटना दोपहर 1 बजे के आसपास की बताई जा रही है | हत्या के करने के बाद बदमाश फरार हैं | अपराधियों की धर पकड़ के लिए पुलिस लगातार कोशिश में जुटी हुई है | मृतक सलीम भी क्रिमिनल बैकग्राउंड का था |
पढ़ें : यौन क्षमता बढ़ाने लोग खा रहे है गधे का मांस, दर्ज की गई गधो की संख्या में कमी
सलीम की उम्र करीब 32 साल बताई जा रही है | पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए हर संभव कोशिश में जुटी हुई है लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है |