आधार में नाम, पता और जन्मतिथि बदलवाने के लिए यूआईडीएआई ने जारी किए नए नियम, जाने पूरी खबर..
नईदिल्ली। आधार हर भारतीय के जीवन का महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है. इसलिए जरूर है कि आप अपने आधार कार्ड की डिटेल्स को सही रखें| अगर आप भी आधार में कोई जानकारी अपडेट या बदलना चाहते हैं और नहीं कर पा रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है|
पढ़ें : रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में हुई चाकू बाजी में एक युवक की मौत
आधार जारी करने वाली कंपनी यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने आधार अपडेशन के नियमों में कुछ बदलाव किए हैं आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए यूआईडीएआई ने कुछ शहरों में आधार सेवा केंद्र शुरू किए हैं जहां पर जाकर लोग आधार में बदलाव कर सकेंगे. बता दें कि आप इन सेंटर्स पर नया आधार भी बनवा सकते हैं साथ ही पता, नाम और जन्मतिथि में बदलाव या अपडेट करने की स्थति में भी इस सर्विस का लाभ उठाया जा सकता है|







.jpeg)












