BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

VIDEO : महज 10 सेकंड में जमींदोज हो गई गगनचुम्बी 144 मंजिला इमारत, गिनीज बुक में दर्ज हुई घटना, देखें विडियो

VIDEO : महज 10 सेकंड में जमींदोज हो गई गगनचुम्बी 144 मंजिला इमारत, गिनीज बुक में दर्ज हुई घटना, देखें विडियो
Share

अबू धाबीयूएई के अबू धाबी को गगनचुंबी इमारतों के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। यहां कई इमारतों की ऊंचाई जानकर तो आप हैरान रह जाएंगे। हाल ही में अबू धाबी में 144 मंजिला टावर को महज 10 सेकेंड में गिरा दिया गया। इसके लिए 915 किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया। खास बात यह है कि इसे सबसे कम समय में 144 मंजिला टावर को गिराने के लिये `गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स` में शामिल किया गया है। इस वीडियो को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के ऑफिशल फेसबुक पेज पर शेयर किया गया है। अब तक लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं।

यूएई की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बिल्डिंग को जमींदोज करने से पहले एक्सपर्ट्स की एक कमेटी ने इस पर विचार किया था। इस मीटिंग में इस बिल्डिंग को गिराने के ब्लूप्रिंट पर चर्चा हुई थी। इसके बाद इमारत में करीब 18000 ड्रिल होल में 915 किलोग्राम विस्फोटक (डायनामाइट) लगाया गया। पूरी तैयारी के बाद बिल्डिंग में विस्फोट किया गया। जारी किए गए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मीना प्लाजा का 144 मंजिल का यह टावर महज 10 सेकंड में जमींदोज हो गया।

पढ़ें : BIG BREAKING : रंगरेलिया माना रहे SI और महिला आरक्षक को SI की पत्नी ने रंगेहाथों पकड़ा, फिर हुआ ये.....

बिल्डिंग को गिराने से पहले इस इलाके के आसपास के बाजार को बंद कराया गया था। साथ ही यह सुनिश्चित किया गया था कि इस दौरान किसी तरह की जान माल का नुकसान ना हो सके। बेहद सावधानी से इसमें विस्फोट कर काम को अंजाम दिया गया। इसके साथ ही यह दुनिया में विस्फोटक का इस्तेमाल कर गिराई गई सबसे ऊंची इमारत बन गई। गिनीज बुक में यह घटना दर्ज की गई है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

पढ़ें : BIG BREAKING : यहाँ की राजधानी के दवा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 8 लोग झुलसे, पढ़ें कहा की है यह खबर

सभी लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाएं इस वीडियो पर दे रहे हैं।यूएई के अबू धाबी को गगनचुंबी इमारतों के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। यहां कई इमारतों की ऊंचाई जानकर तो आप हैरान रह जाएंगे। हाल ही में अबू धाबी में 144 मंजिला टावर को महज 10 सेकेंड में गिरा दिया गया। इसके लिए 915 किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया। खास बात यह है कि इसे सबसे कम समय में 144 मंजिला टावर को गिराने के लिये `गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स` में शामिल किया गया है। इस वीडियो को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के ऑफिशल फेसबुक पेज पर शेयर किया गया है। अब तक लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं।

पढ़ें : राजधानी के थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत सूने मकान में दिनदहाड़े नकबजनी करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

यूएई की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बिल्डिंग को जमींदोज करने से पहले एक्सपर्ट्स की एक कमेटी ने इस पर विचार किया था। इस मीटिंग में इस बिल्डिंग को गिराने के ब्लूप्रिंट पर चर्चा हुई थी। इसके बाद इमारत में करीब 18000 ड्रिल होल में 915 किलोग्राम विस्फोटक (डायनामाइट) लगाया गया। पूरी तैयारी के बाद बिल्डिंग में विस्फोट किया गया। जारी किए गए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मीना प्लाजा का 144 मंजिल का यह टावर महज 10 सेकंड में जमींदोज हो गया।

पढ़ें : अनोखी खबर : माँ और बेटी ने एक साथ एक ही मंडप में लिए सात फेरे, जाने कहाँ की और क्या है पूरी खबर 
बिल्डिंग को गिराने से पहले इस इलाके के आसपास के बाजार को बंद कराया गया था। साथ ही यह सुनिश्चित किया गया था कि इस दौरान किसी तरह की जान माल का नुकसान ना हो सके। बेहद सावधानी से इसमें विस्फोट कर काम को अंजाम दिया गया। इसके साथ ही यह दुनिया में विस्फोटक का इस्तेमाल कर गिराई गई सबसे ऊंची इमारत बन गई। गिनीज बुक में यह घटना दर्ज की गई है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं। सभी लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाएं इस वीडियो पर दे रहे हैं।


Share

Leave a Reply