CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

परिसीमन क्या है और कौन तय करता है लोकसभा सीटों की संख्या? आसान भाषा में समझें

परिसीमन क्या है और कौन तय करता है लोकसभा सीटों की संख्या? आसान भाषा में समझें
Share

 नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को एक नए विधेयक को मंजूरी दी, जिसके तहत महिला आरक्षण लागू करने को परिसीमन से जोड़ा गया है. इसके तहत सभी राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या समान रूप से 50 प्रतिशत बढ़ाने का प्रावधान है. सरकार अगले सप्ताह संसद के विशेष सत्र के दौरान इसे पेश कर सकती है. संसद के चार दिवसीय विशेष सत्र के कारण परिसीमन पर बहस एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है. ऐसे में जानते हैं कि इस प्रक्रिया के बाद लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों का पुनर्निर्धारण किस तरह किया जाता है.

परिसीमन क्या है?

परिसीमन किसी देश या विधायी निकाय वाले प्रांत में क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं तय करने की प्रक्रिया है.

निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं कौन तय करता है?

परिसीमन का काम परिसीमन आयोग या सीमा आयोग के नाम से जाने जाने वाले उच्चाधिकार प्राप्त निकाय को सौंपा जाता है. भारत में परिसीमन आयोग अधिनियम के तहत अब तक चार बार परिसीमन आयोग गठित किए गए हैं. इनका गठन वर्ष 1952, 1963, 1973 और 2002 में हुआ था.

भारत का परिसीमन आयोग एक उच्चाधिकार प्राप्त निकाय है, जिसके आदेशों को कानून का दर्जा प्राप्त होता है और उन्हें किसी भी अदालत में चुनौती नहीं दी जा सकती. ये आदेश राष्ट्रपति द्वारा निर्धारित तारीख से लागू होते हैं. आयोग के आदेशों की प्रतियां संसद और संबंधित राज्य विधानसभाओं के समक्ष रखी जाती हैं, लेकिन वे इनमें कोई बदलाव नहीं कर सकतीं.

इस पर बहस किस बात को लेकर है?

सरकार ने इस साल अप्रैल में संसद के विशेष सत्र के दौरान 2002 के कानून की जगह ‘परिसीमन विधेयक, 2026' पेश किया था. इसके तहत केंद्र सरकार को ‘नवीनतम जनगणना के आंकड़ों' के आधार पर लोकसभा और विधानसभा सीटों के बंटवारे के लिए परिसीमन आयोग गठित करने का अधिकार मिलता है.

विधेयक लंबित क्यों है?

2029 के लोकसभा चुनाव से पहले महिला आरक्षण कानून लागू करने से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक अप्रैल में लोकसभा में पर्याप्त संख्या में समर्थन नहीं मिलने के कारण पारित नहीं हो सका था. इसके बाद परिसीमन विधेयक पर मतदान ही नहीं हुआ. सरकार ने इसे निचले सदन में लंबित रखने का फैसला किया था.

विधेयक में क्या प्रावधान हैं?

नए परिसीमन विधेयक के कई प्रावधान 2002 के कानून के समान हैं. विधेयक के अनुसार, केंद्र सरकार समय-समय पर अधिसूचना जारी कर परिसीमन आयोग नामक निकाय का गठन कर सकती है.

आयोग के सदस्यों में उच्चतम न्यायालय के एक मौजूदा न्यायाधीश या सेवानिवृत्त न्यायाधीश शामिल होंगे. केंद्र सरकार उन्हें आयोग का अध्यक्ष नियुक्त करेगी. इसके अलावा, मुख्य निर्वाचन आयुक्त या उनके द्वारा नामित कोई निर्वाचन आयुक्त, पदेन सदस्य के रूप में शामिल होगा. संबंधित राज्य का राज्य निर्वाचन आयुक्त, पदेन सदस्य के रूप में आयोग का हिस्सा होगा.

केंद्र सरकार अधिसूचना के जरिये आयोग का कार्यकाल तय कर सकती है. आयोग के अनुरोध पर सरकार उसके कार्यकाल को अपनी आवश्यकता के अनुसार आगे भी बढ़ा सकती है.


Share

Leave a Reply