BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

इस देश के जंगल में लगी आग हुई विकराल, अब तक 35 लोगों की मौत, 50 से अधिक लापता

इस देश के जंगल में लगी आग हुई विकराल, अब तक 35 लोगों की मौत, 50 से अधिक लापता
Share

ओरेगन। अमेरिका के दक्षिणी ओरेगन के जंगलों में लगी आग ने अब विकराल रूप धारण का रलिया है। आग में अब तक 35 लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है। जबकि काफी सारे लोग अब भी लापता हैं। पुलिस- प्रशासन की टीमें उन्हें बचाने की कोशिश कर रही हैं। 
 
 
अधिकारियों ने बताया कैलिफोर्निया से लेकर वाशिंगटन तक के जंगलों में आग लगी हुई है। इस आग में जंगलों के बीच घर बनाकर रहने वाले 35 लोग मारे जा चुके हैं। जबकि 50 से ज्याद लोग अब भी लापता हैं। जैक्सन काउंटी के शेरिफ कार्यालय ने बताया कि शनिवार रात आग से चार लोगों की मौत हो गई। आग की वजह से 40,000 से अधिक लोगों को अपना घर छोड़कर भागने के लिए मजबूर होना पड़ा।
 
 
ओरेगन प्रांत के अधिकारियों के मुताबिक पिछले एक सप्ताह के दौरान करीब 10 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई लोग अब भी लापता हैं। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं जंगल में आग से कैलिफोर्निया में 24 और वाशिंगटन में एक व्यक्ति की मौत हुई है। इन तीन राज्यों के गवर्नर ने इस भीषण आग के लिए जलवायु परिवर्तन को जिम्मेदार ठहराया है।

Share

Leave a Reply