बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इस जिले में मिले कोरोना के 18 नए मरीज, बीएसएफ के 16 जवान भी पाए गए संक्रमित
दुर्ग। प्रदेश में लगातार कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। आय दिन सैकड़ो की संख्या में कोरोना मरीज की पुष्टि हो रही है। जिसके बाद एक बार फिर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत अन्य जिलों में लॉकडाउन लगा दिया गया है उसके बाद भी कोरोना मरीजों में कमी नहीं आ रही है।
इसी कड़ी में खबर है की दुर्ग जिले में आज सुबह 18 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई हैं। इनमें बीएसएफ के 16 जवान संक्रमित पाए गए हैं। वहीं लक्ष्मी नगर से दो लोगों की पहचान हुई है। इनमें से एक संक्रमित महिला सब्जी विक्रेता है। इसकी खबर फैलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं संक्रमित मिले बीएसएफ के 16 जवान महाराणा प्रताप चौक सेक्टर 6 कैंप के है। सभी जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।







.jpeg)












