BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: बाबा रामदेव की पतंजलि सहित कई नामी कंपनियों पर लगाया गया करोड़ों रूपये का जुर्माना, जानिए क्या है पूरा मामला

 बड़ी खबर: बाबा रामदेव की पतंजलि सहित कई नामी कंपनियों पर लगाया गया करोड़ों रूपये का जुर्माना, जानिए क्या है पूरा मामला
Share

मुंबई। कुछ कम्पनियाँ देश में प्लास्टिक का कितना कचरा फैला रही हैं। ऐसे ही नामी कंपनियों पर सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) ने कितना भारी भरकम जुर्माना लगाया हैं। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने कोक, पेप्सी और बिसलेरी पर करीब 72 करोड़ का भारी-भरकम जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना प्लास्टिक कचरे के डिस्पोजल और कलेक्शन की जानकारी सरकारी बॉडी को नहीं देने के मामले में लगाया गया है। बिसलेरी पर 10.75 करोड़ रुपए, पेप्सिको इंडिया पर 8.7 करोड़ और कोका कोला बेवरेजेस पर 50.66 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है। 
 

बाबा रामदेव की पतंजलि पर 1 करोड़ रुपए की पेनल्टी लगाई गई है। एक अन्य कंपनी पर 85.9 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई गई है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने कहा कि इन सभी को 15 दिनों में जुर्माने की रकम भरनी होगी। प्लास्टिक कचरों के मामलों में एक्सटेंडेड प्रोड्यूसर रिस्पांसिबिलिटी एक पॉलिसी पैमाना है, जिसके आधार पर प्लास्टिक का निर्माण करने वाली कंपनियों को प्रोडक्ट के डिस्पोजल की जिम्मेदारी लेनी होती है। 
 

बिसलेरी का प्लास्टिक का कचरा करीब 21 हजार 500 टन रहा है। इस पर 5 हजार रुपए प्रति टन के हिसाब से जुर्माना लगाया है। पेप्सी के पास 11,194 टन प्लास्टिक कचरा रहा है। कोका कोला के पास 4,417 टन प्लास्टिक कचरा था। यह कचरा जनवरी से सितंबर के दौरान था। एक्सटेंडेड प्रोड्यूसर रिस्पांसिबिलिटी (EPR ) का लक्ष्य 1 लाख 5 हजार 744 टन कचरे का था। 
 

कोक के प्रवक्ता ने कहा कि हमें CPCB से नोटिस मिला है। हम पूरे कंप्लायंस के साथ अपना ऑपरेशन चलाते हैं। इसमें रेगुलेटरी फ्रेमवर्क और कानूनों के तहत काम किया जाता है। हम इस ऑर्डर की समीक्षा कर रहे हैं और संबंधित अथॉरिटी के साथ इसे सुलझाने की कोशिश करेंगे। पेप्सिको ने कहा कि हम प्लास्टिक कचरे के मामले में EPR के तहत पूरी प्रक्रिया का पालन करते हैं। हमें नोटिस मिला है। 
 

पेप्सिको और कोका कोला कोल्डड्रिंक बनाती हैं, जबकि बिसलेरी बोतलबंद पानी का कारोबार करती है। ये सभी प्लास्टिक कचरे के सेगमेंट में आते हैं।

Share

Leave a Reply