फिर गिरफ्तार हुए पूर्व न्यायाधीश कर्णन, जजों की पत्नियों पर अपमानजनक टिप्पणी का आरोप
कोलकाता। पूर्व न्यायाधीश सी एस कर्णन को महिलाओं और न्यायाधीशों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पूर्व न्यायाधीश सी एस कर्णन के खिलाफ मिली शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की।
पढ़ें : चक्रवात बुरेवी: मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना
बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा था। वायरल विदेओ के क्लिप में पूर्व न्यायाधीश सीएस कर्णन न्यायाधीशों और उनकी पत्नियों के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते दिखाई दे रहे थे। आपत्तिजनक टिपण्णी करने वाला वीडियो वायरल होने के बाद एक महिला वकील ने कर्णन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
महिला वकील की शिकायत के बाद सेंट्रल क्राइम ब्रांच के पुलिसकर्मियों ने सी एस कर्णन के खिलाफ केस दर्ज कर उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक सी एस कर्णन के खिलाफ महिलाओं की गरिमा भंग करने, सेवारत न्यायिक लोकसेवकों का अपमान करने, आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग करने, आपराधिक साजिश और डराने-धमकाने संबंधी IPC की विभिन्न धाराओं के तहत कई आरोप लगाए गए हैं।
पढ़ें : बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ी फिल्म (छालीवुड) की इस अभिनेत्री ने की पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश
इसके साथ सीएस कर्णन के खिलाफ महिलाओं का अभद्र तरीके से चित्रण करने और सूचना प्रौद्योगिकी कानून की धारा 67 ए के तहत भी केस दर्ज किया गया है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने सी एस कर्णन को अदालत की अवमानना का दोषी ठेगारते हुए उन्हें छह महीने कैद की सजा सुनाई थी।
इसके बाद कर्णन गिरफ्तारी से बचने के लिए लापता हो गए। कई हफ्तों के बाद तमिलनाडु पुलिस ने जून 2017 में कर्णन को कोयंबटूर से गिरफ्तार कर लिया था। जहां वे जेल में रहने के दौरान ही बिना कोई रिटायरमेंट बैनेफिट पाए सेवा से रिटायर हो गए थे।





















