BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

सप्ताह के पहले दिन सोना-चांदी के रेट में भारी गिरावट

 सप्ताह के पहले दिन सोना-चांदी के रेट में भारी गिरावट
Share

नईदिल्ली। सप्ताह के पहले दिन एमसीएक्स पर सोना और चांदी की कीमत में भारी गिरावट देखी जा रही है। सोना के अक्टूबर और दिसंबर डिलिवरी और चांदी की सितंबर और दिसंबर डिलिवरी में भारी गिरावट देखी जा रही है। कीमत में गिरावट का सिलसिला पिछले कई कारोबारी सत्र से जारी है।

READ : सहकर्मी ने डरा-धमका कर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज 

एमसीएक्स पर सुबह 10 बजे अक्टूबर डिलिवरी वाला गोल्ड 218 रुपये की गिरावट के साथ 51798 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। शुक्रवार को यह 52016 के स्तर पर बंद हुआ था और आज सुबह यह 51860 के स्तर पर खुला।
 
 
दिसंबर डिलिवरी वाला गोल्ड इस समय 225 रुपये की गिरावट के साथ 51980 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। शुक्रवार को यह 52205 के स्तर पर बंद हुआ था और आज सुबह यह 52041 के स्तर पर खुला।
 

एमसीएक्स पर सुबह 10 बजे सितंबर डिलिवरी वाली चांदी में 783 रुपये की गिरावट देखी जा रही है। इस समय यह 66284 के स्तर पर ट्रेड कर रही है। शुक्रवार को यह 67067 के स्तर पर बंद हुई थी और आज सुबह 66589 के स्तर पर खुली।
 
 
इस समय दिसंबर डिलिवरी वाली चांदी 848 रुपये की गिरावट के साथ 68795 के स्तर पर ट्रेड कर रही है। शुक्रवार को यह 69643 के स्तर पर बंद हुई थी और आज सुबह यह 68858 के स्तर पर खुली।

 
सर्राफा बाजार की बात करें तो पिछले सप्ताह दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना गिरावट के साथ और चांदी तेजी के साथ बंद हुई थी। सोना 94 रुपये की गिरावट के साथ 52,990 प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी 782 रुपये की तेजी के साथ 69,262 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

 


Share

Leave a Reply