BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

जमानत पर छूटते ही दुष्कर्म के आरोपी ने पीडि़ता को जिंदा जलाया, 70 प्रतिशत तक झुलसी पीडि़ता

 जमानत पर छूटते ही दुष्कर्म के आरोपी ने पीडि़ता को जिंदा जलाया, 70 प्रतिशत तक झुलसी पीडि़ता
Share

हनुमानगढ़। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में जमानत पर छूटे दुष्कर्म के आरोपी ने पीडि़ता को हत्या के इरादे से जिंदा जला दिया। पीडि़ता करीब 70 प्रतिशत तक झुलस गई। उसे गंभीर हालत में बीकानेर रेफर किया गया है। हालांकि पुलिस ने आरोपी प्रदीप बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। 
इसके अलावा पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है। एक सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक यवती के घर के बाहर घटना के बाद एक युवक धानमंडी में भागता हुआ दिखाई दिया। जानकारी के अनुसार पीडि़त युवती ब्यूटी पार्लर चलाती थी और पिछले कुछ समय से अपने पति से अलग रह रही थी।
पीडि़त की नानी के घर के बाहर एक कैमरा लगा हुआ है। इसमें बाइक पर सवार एक युवक दिखाई दे रहा है। बता दें कि दो साल पहले महिला ने प्रदीप बिश्नोई के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। आरोपी प्रदीप फिलहाल जमानत पर था। 
गोलूवाला थाना प्रभारी ओमप्रकाश सुथार का कहना है कि महिला की नानी की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। महिला की नानी ने बताया कि मेरी नातिन ने प्रदीप बिश्नोई के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। 

नानी ने बताया कि आरोपी दीवार फांदकर घर में घुसा और इसके बाद भागने के लिए मेन गेट खोल दिया। नानी की शिकायत के मुताबिक महिला का भाई बाहर के कमरे में सो रहा था और आरोपी ने उसके कमरे के गेट पर रस्सी बांध दी थी ताकि गेट न खुल सके। 
जिस कमरे में महिला सो रही थी, उसके बाहर भारी मात्रा में मिट्टी का तेल छिड़क दिया और बाहर से महिला के नाम की आवाज लगाकर बुलाने लगा। जैसे ही महिला बाहर आई, तो उसने छड़ी पर कपड़ा लपेटकर केरोसिन तेल छिड़क दिया, जिसके बाद पीडि़ता के शरीर का 70 फीसदी आग से झुलस गया। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

Share

Leave a Reply