BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
आज दिनांक 9 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 9 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 9 अगस्त का राशिफल

मेष :

आज का दिन सभी राशियों के लिए शुभफलदायी होगा। यात्रा सामान्य रूप से लाभप्रद रहेगी। आज किसी प्रकार के कानूनी विवाद में आपको राहत मिल सकती है। सांयकाल के समय योजनापूर्ति से लाभ होगा। अतिथि आगमन से खर्च बढऩा संभव है। आज भाग्य 80 फीसदी साथ देगा।

वृषभ :

आज आपका दिन कुछ मिलाजुला हो सकता है। अधिकारियों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। अपने कार्य कौशल से आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीदी जाएगी। व्यय अधिक होगा। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनाए रखें, समाज में सम्मान बढ़ेगा। आज भाग्य 72 फीसदी साथ देगा।

मिथुन :

आज ग्रहों के प्रभाव से आपको किसी प्रकार का दुख हो सकता है। राजनीतिक मामलों में भी रुकावट आ सकती है। दोपहर के बाद कुछ नया करने के बारे में सोच सकते हैं। अच्छे लोगों के साथ से अच्छे कार्य करेंगे। रात के वक्त किसी मंगल कार्य में भाग लेने से मन प्रसन्न रहेगा। आज भाग्य 60 फीसदी साथ देगा।

कर्क :

राशि स्वामी चंद्रमा आपको शुभ फल देने वाला है। जीवनसाथी एवं व्यापार में साझेदारों का सहयोग मिलेगा। अच्छे कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को आज प्रशंसा के साथ उन्नति के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं। मन को शांति मिलेगी। अत्यधिक श्रम से थकान हो सकती है, सावधान रहें। आज भाग्य 79 फीसदी साथ देगा।

सिंह :

आज का दिन मिश्रित फलकारक है, समाज में स्वच्छ छवि का निर्माण होगा। सभी प्रकार के कार्यों में आज सजगता बरतें। पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आज आपको दांपत्य जीवन में भी सुख का अनुभव होगा और साथ ही संतान की ओर मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से तारीफ सुनने को मिल सकती है। आज भाग्य 89 फीसदी साथ देगा।

कन्या :

आज ग्रहों के उत्तमआज का राशिफल 8 अगस्त शनिवार को चंद्रमा का संचार मीन राशि में हुआ रहा है। इस राशि में चल रहे चंद्रमा कर्क राशि पर मेहरबान रहेंगे। सिंह राशि वालों के लिए दिन लाभप्रद रहेगा। अन्य राशियों पर आज सितारों का कैसा प्रभाव रहेगा आइए देखें। योग से आपको सुख संपत्ति का लाभ प्राप्त होगा। समाज में आपके सम्मान में इजाफा होगा और परिवार के लोगों से आपकी अच्छी बनेगी। मित्रों के सहयोग से आपके कई कार्य पूर्ण होंगे और नौकरी करने वालों को भी आज मुनाफा होगा। व्यापारियों के लिए भी आज लाभ का दिन है। आज भाग्य आपका 75 फीसदी साथ देगा।

तुला :

आज आपके राशि स्वामी शुक्र की शुभ दृष्टि से आपको सांसारिक सुख भोग का लाभ होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। व्यवसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। राज्य मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। सांयकाल से लेकर रात्रि तक किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। सतर्क रहें। आज शाम के वक्त कोई मेहमान आपके यहां पधार सकता है। आज भाग्य 89 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक :

आज आपका आधा दिन परोपकार करने में बीतेगा। दूसरों की सहायता करने से जो आत्म संतुष्टि आपको प्राप्त होती है, उसकी तुलना अन्य किसी सांसारिक सुख से नहीं हो सकती। ऑफिस में आपकी जिम्मेदारी बढऩे से आपके साथ के कुछ लोगों को बुरा लग सकता है और संभव है कि आपके साथ बुरा बर्ताव करने लगें। मगर जहां तक हो सके आप उन्हें इग्नोर करें। आज भाग्य 69 फीसदी साथ देगा।

धनु :

आज आपका दिन कठिनाइयों से भरा हो सकता है। आस-पास का माहौल आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकता है। आप अपने धैर्य और मृदु व्यवहार से वातावरण को हल्का करने में कामयाब होंगे। अपने प्रिय व्यक्ति की मदद करने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रात के वक्त स्थिति में थोड़ा सुधार होगा और आपको आनंद की प्राप्ति होगी। आज भाग्य 50 फीसदी साथ देगा।

मकर :

आज किसी नई डील से अचानक धन का लाभ होगा। घर में पत्नी या किसी संतान की अचानक तबीयत खराब होने से तनाव हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करते समय या गाड़ी चलाते समय टेंशन को हावी न होने दें। दोस्ती में किसी स्पेशल स्कीम का हिस्सा न बनाएं, नहीं तो जोखिम आपको ही रहेगा। आज भाग्य 80 फीसदी साथ देगा।

कुंभ :

राशि स्वामी शनि और चंद्रमा के शुभ योग से आज आपको खासा लाभ होने वाला है। किसी महान सफलता का हर्ष होगा। बड़ी मात्रा में रुपया हाथ में आने से संतोष होगा। दिन के उत्तरार्द्ध में पिछले 4 दिनों से चला आ रहा मनोमालिन्य (पत्नी से) भी समाप्त हो जाएगा। कहासुनी को बातचीत से सुलझा लें। रात्रि का समय सैर सपाटे में व्यतीत करें। आज भाग्य 86 फीसदी साथ देगा।

मीन :

आज का दिन संतान की ओर से आप प्रसन्न रहेंगे। दिन अच्छा है, जिन यंगस्टर्स ने अभी अपने करियर की शुरुआत की है, उन्हें आज अपने ऑफिस में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सांयकाल से रात्रि का समय भी मेल-मिलाप में बीतेगा। आज भाग्य 76 फीसदी साथ देगा।

 

हलषष्ठी व्रत पर पढ़ें यह पौराणिक कथा

हलषष्ठी व्रत पर पढ़ें यह पौराणिक कथा

भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी को यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण के ज्येष्ठ भ्राता श्री बलरामजी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन श्री बलरामजी का जन्म हुआ था।
हल षष्ठी की व्रतकथा आइए पढ़ें...
प्राचीन काल में एक ग्वालिन थी। उसका प्रसवकाल अत्यंत निकट था। एक ओर वह प्रसव से व्याकुल थी तो दूसरी ओर उसका मन गौ-रस (दूध-दही) बेचने में लगा हुआ था। उसने सोचा कि यदि प्रसव हो गया तो गौ-रस यूं ही पड़ा रह जाएगा।

यह सोचकर उसने दूध-दही के घड़े सिर पर रखे और बेचने के लिए चल दी किन्तु कुछ दूर पहुंचने पर उसे असहनीय प्रसव पीड़ा हुई। वह एक झरबेरी की ओट में चली गई और वहां एक बच्चे को जन्म दिया।

वह बच्चे को वहीं छोड़कर पास के गांवों में दूध-दही बेचने चली गई। संयोग से उस दिन हल षष्ठी थी। गाय-भैंस के मिश्रित दूध को केवल भैंस का दूध बताकर उसने सीधे-सादे गांव वालों में बेच दिया।

उधर जिस झरबेरी के नीचे उसने बच्चे को छोड़ा था, उसके समीप ही खेत में एक किसान हल जोत रहा था। अचानक उसके बैल भड़क उठे और हल का फल शरीर में घुसने से वह बालक मर गया।

इस घटना से किसान बहुत दुखी हुआ, फिर भी उसने हिम्मत और धैर्य से काम लिया। उसने झरबेरी के कांटों से ही बच्चे के चिरे हुए पेट में टांके लगाए और उसे वहीं छोड़कर चला गया।

कुछ देर बाद ग्वालिन दूध बेचकर वहां आ पहुंची। बच्चे की ऐसी दशा देखकर उसे समझते देर नहीं लगी कि यह सब उसके पाप की सजा है।

वह सोचने लगी कि यदि मैंने झूठ बोलकर गाय का दूध न बेचा होता और गांव की स्त्रियों का धर्म भ्रष्ट न किया होता तो मेरे बच्चे की यह दशा न होती। अतः मुझे लौटकर सब बातें गांव वालों को बताकर प्रायश्चित करना चाहिए।

ऐसा निश्चय कर वह उस गांव में पहुंची, जहां उसने दूध-दही बेचा था। वह गली-गली घूमकर अपनी करतूत और उसके फलस्वरूप मिले दंड का बखान करने लगी। तब स्त्रियों ने स्वधर्म रक्षार्थ और उस पर रहम खाकर उसे क्षमा कर दिया और आशीर्वाद दिया।

बहुत-सी स्त्रियों द्वारा आशीर्वाद लेकर जब वह पुनः झरबेरी के नीचे पहुंची तो यह देखकर आश्चर्यचकित रह गई कि वहां उसका पुत्र जीवित अवस्था में पड़ा है। तभी उसने स्वार्थ के लिए झूठ बोलने को ब्रह्म हत्या के समान समझा और कभी झूठ न बोलने का प्रण कर लिया।

हल षष्ठी की व्रत एक अन्य कथा :-


एक नगर में दो स्त्रियां रहती थीं। दोनों एक ही परिवार की थीं और रिश्ते में देवरानी-जेठानी लगती थीं। देवरानी का नाम सलोनी था जो बड़ी ही नेक, सदाचारिणी तथा दयालु थी। जेठानी का नाम तारा था, वह स्वभाव से बड़ी ही दुष्ट थी। एक बार दोनों ने हल छठ का व्रत किया। विधिवत पूजन इत्यादि के बाद शाम को दोनों भोजन के लिए थालियां परोसकर ठंडी होने के लिए रखकर बाहर जा बैठीं। उस दिन सलोनी ने खीर तथा तारा ने महेरी बनाई थी। अचानक दो कुत्ते उनके घर में घुसे और भोजन खाने लगे।

अंदर से 'चप-चप' की आवाज आई तो दोनों अपने-अपने कक्ष के भीतर जाकर देखने लगीं। सलोनी ने कुत्ते को खीर खाते देखा तो कुछ नहीं बोली तथा बर्तन में बची हुई बाकी खीर भी उसके आगे डाल दी। लेकिन तारा थाली में मुंह मारते कुत्ते को देखते ही आग-बबूला हो गई। उसने कमरे का द्वार बंद किया और फिर डंडा लेकर कुत्ते को इतना मारा कि उसकी कमर ही तोड़ डाली। कुत्ता अधमरा होकर जैसे-तैसे जान बचाकर वहां से भागा।


दोनों कुत्ते जब बाहर मिले तो एक-दूसरे का हाल-चाल पूछने लगे। जो कुत्ता सलोनी के यहां गया था, बोला- 'मैं जिसके कक्ष में गया था, वह स्त्री तो बड़ी भली है। मुझे खीर खाते देखकर भी उसने कुछ नहीं कहा, बल्कि बर्तन में खीर खत्म हो जाने के बाद उसने उसमें और खीर डाल दी ताकि मैं भरपेट खा सकूं। उसने तो मेरी आत्मा ऐसी तृप्त की कि मैं उसे बार-बार आशीर्वाद दे रहा हूं। मेरी तो ईश्वर से यही कामना है कि मरने के बाद मैं उसी का पुत्र बनूं और जीवनभर उसकी सेवा करके इस ऋण को चुकाता रहूं। जिस प्रकार उसने मेरी आत्मा को तृप्त किया है, उसी प्रकार मैं उसकी आत्मा को तृप्त और प्रसन्न करता रहूं। अब तुम बताओ, तुम्हारे साथ क्या बीती? लगता है, तुम्हारी तो वहां खूब पिटाई हुई है।'
दूसरा कुत्ता बड़े ही दुःखी स्वर में बोला- 'तुम्हारा अनुमान ठीक ही है भाई। आज से पहले मेरी ऐसी दुर्गति कभी नहीं हुई थी। पहले तो थाली में मुंह मारते ही सारा जबड़ा हिल गया। फिर भी भूख से परेशान होकर मैंने दो-चार कौर सटके ही थे कि वह दुष्ट आ गई और कमरा बंद करके डंडे से उसने मुझे इतना मारा कि मेरी कमर ही तोड़ डाली। मैं तो ईश्वर से यही निवेदन करता हूं कि अगले जन्म में मैं उसका पुत्र बनकर उससे बदला चुकाऊं। जैसे उसने मार-मारकर मेरी कमर तोड़ी है, वैसे ही भीतरी मार से मैं भी उसका हृदय और कमर तोड़ डालूं।'


कहते हैं कि बेजुबान की बद्दुआ बहुत बुरी होती है। इसे दैवयोग ही कहा जाएगा कि दूसरा कुत्ता शीघ्र ही मर गया और मरकर उसने तारा के घर में ही पुत्र रूप में जन्म लिया। पुत्र रत्न पाकर तारा बहुत खुश हुई। पुत्र को लेकर उसने अपने मन में बड़े-बड़े मंसूबे बांध लिए।

मगर दूसरे दिन ही जब घर-घर में हल षष्ठी का पूजन हो रहा था, वह लड़का मर गया। तारा की तो जैसे दुनिया ही उजड़ गई। वह दहाड़े मार-मारकर रोने लगी। मगर किया क्या जा सकता था? जैसे-तैसे उसने अपने सीने पर सब्र का पत्थर रख लिया। फिर तो हर वर्ष उसके लड़का होता और हल षष्ठी के दिन मर जाता। जब तीन-चार बार ऐसा हुआ तो तारा को इस पर कुछ संदेह हुआ कि आखिर मेरा लड़का हल षष्ठी को ही क्यों मरता है?


फिर एक रात सपने में उसे वही कुत्ता दिखाई दिया। उसने कहा- 'मैं ही बार-बार तेरा पुत्र होकर मृत्यु को प्राप्त हो रहा हूं। तूने मेरे साथ जो व्यवहार किया था, मैं उसी का बदला चुका रहा हूं।'

तारा बहुत दुःखी हुई और उसने अपने किए का प्रायश्चित करने का उपाय पूछा। तब उस कुत्ते ने बताया- 'अब से हल छठ के व्रत में हल से जुता हुआ अन्न तथा गाय का दूध-दही न खाना। होली की भुनी हुई बाल तथा होली की धूल आदि हल छठ-पूजा में चढ़ाना। तब कहीं मैं तेरे घर में आकर जीवित रहूंगा। पूजा के समय यदि तारक गण छिटकें तो तू समझना कि अब मैं यहां जीवित रहूंगा।


तारा ने वैसा ही किया और इस हल षष्ठी के व्रत के प्रभाव से उसकी संतान जीने लगी। तभी से संतान कामना और सुख-सौभाग्य के लिए यह व्रत किया जाता है।

 

9 अगस्त को है हलछठ पर्व, जानें पूजन के शुभ मुहूर्त, विधि एवं विशेषता

9 अगस्त को है हलछठ पर्व, जानें पूजन के शुभ मुहूर्त, विधि एवं विशेषता

भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी को हलछठ पर्व यानी भगवान श्रीकृष्ण के ज्येष्ठ भ्राता श्री बलरामजी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष यह पर्व 9 अगस्तक 2020, रविवार को मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाएं संतान प्राप्ति अथवा अपनी संतान की रक्षा के लिए यह व्रत रखती हैं।

इसी दिन श्री बलरामजी का जन्म हुआ था। श्री बलरामजी का प्रधान शस्त्र हल तथा मूसल है। इसी कारण उन्हें हलधर भी कहा जाता है। उन्हीं के नाम पर इस पर्व का नाम 'हल षष्ठी' पड़ा। भारत के कुछ पूर्वी हिस्सों में इसे 'ललई छठ' भी कहा जाता है। इस पर्व को चंद्रषष्ठी, बलदेव छठ, रंधन षष्ठी आदि नामों से भी जाना जाता हैं।

हलछठ व्रत-पूजन का शुभ मुहूर्त इस प्रकार रहेगा :-

षष्ठी का पर्व 9 अगस्त 2020, रविवार को सुबह 4.18 मिनट से प्रारंभ होगा तथा 10 अगस्त 2020, सोमवार की सुबह 6.42 मिनट तक यह तिथि रहेगी।

आइए जानें कैसे करें हलछठ व्रत -

* प्रातःकाल स्नानादि से निवृत्त हो जाएं।

* पश्चात स्वच्छ वस्त्र धारण कर गोबर लाएं।

* इसके बाद पृथ्वी को लीपकर एक छोटा-सा तालाब बनाएं।

* इस तालाब में झरबेरी, ताश तथा पलाश की एक-एक शाखा बांधकर बनाई गई 'हरछठ' को गाड़ दें।

* पश्चात इसकी पूजा करें।

* पूजा में सतनाजा (चना, जौ, गेहूं, धान, अरहर, मक्का तथा मूंग) चढ़ाने के बाद धूल, हरी कजरियां, होली की राख, होली पर भुने हुए चने के होरहा तथा जौ की बालें चढ़ाएं।

* हरछठ के समीप ही कोई आभूषण तथा हल्दी से रंगा कपड़ा भी रखें।

* पूजन करने के बाद भैंस के दूध से बने मक्खन द्वारा हवन करें।

* पश्चात कथा कहें अथवा सुनें।

अंत में निम्न मंत्र से प्रार्थना करें : -

गंगाद्वारे कुशावर्ते विल्वके नीलेपर्वते।
स्नात्वा कनखले देवि हरं लब्धवती पतिम्‌॥
ललिते सुभगे देवि-सुखसौभाग्य दायिनि।
अनन्तं देहि सौभाग्यं मह्यं, तुभ्यं नमो नमः॥

- अर्थात् हे देवी! आपने गंगा द्वार, कुशावर्त, विल्वक, नील पर्वत और कनखल तीर्थ में स्नान करके भगवान शंकर को पति के रूप में प्राप्त किया है। सुख और सौभाग्य देने वाली ललिता देवी आपको बारम्बार नमस्कार है, आप मुझे अचल सुहाग दीजिए।

हल छठ व्रत की विशेषता

* इस दिन हल पूजा का विशेष महत्व है।

* इस दिन गाय के दूध व दही का सेवन करना वर्जित माना गया है।

* इस दिन हल जुता हुआ अन्न तथा फल खाने का विशेष माहात्म्य है।

* इस दिन महुए की दातुन करना चाहिए।

* यह व्रत पुत्रवती स्त्रियों को विशेष तौर पर करना चाहिए।

 

आज दिनांक 8 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 8 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 8 अगस्त का राशिफल

मेष:

राशि से 12 वें घर में बना चंद्र मंगल योग आपको मिलाजुला फल प्रदान कर रहा है। आपके लिए सलाह है कि क्रोध पर नियंत्रण रखें। कुछ नए लोगों से संपर्क बनेगा जो लाभदायक रहेगा। पारिवारिक जीवन में प्रेम और सहयोग पाएंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से बहस ना करें। भाग्य 74 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।

वृषभ:

भाग्य आज आपके पक्ष में है। कारोबार में अधिक परिश्रम करना होगा, लेकिन यह लाभप्रद भी रहेगा। नई योजनाओं पर काम करना लाभप्रद रहेगा। सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय सामाजिक संबंध से लाभ मिलेगा। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मिथुन:

आज दिन के पहले भाग में कुछ लाभ मिलने का योग है। नौकरी व्यवसाय से संबंधित परेशानियों में कमी आएगी। रात का समय आनंद-विनोद में बीतेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से तालमेल रहने के काम आसानी हो पूर्ण होंगे। भाग्य 72 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कर्क:

आज सामाजिक कार्य में आप सक्रिय रह सकते हैं। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। आप अपने आप में मस्त रहकर सभी काम करते रहेंगे, आपके विरोधी भी आगे आपकी तारीफ करेंगे। छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। शौक मौज की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। भाग्य 78 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

सिंह:

आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। बेहतर होगा कि आज आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें, लेन-देन भी संभलकर करना चाहिए। चिंताओं के बादल छाए रह सकते हैं, लंबी सांस लें और अपनी सोच सकारात्मक रखें। विरोधियों से सतर्क रहें। भाग्य 56 प्रतिशत तक आपके साथ है।

कन्या:

आज का दिन सुखद रहेगा। पारिवारिक जीवन में शुभ और मांगलिक कार्य होंगे। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। सरकारी क्षेत्र से संबंधित काम बनेंगे, लाभ मिलेगा। शाम का समय अधिक अनुकूल और सुखद होगा। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। भाग्य 87 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

तुला:

राशि से छठे बना चंद्र मंगल योग, मन को विचलित कर सकता है। कई तरह के विचार मन में आते-जाते रहेंगे। विरोधियों का पराजय होगा। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। अधिकार की महत्वाकांक्षा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में प्रेम और सहयोग पाएंगे। खरीदारी कर सकते हैं। भाग्य 83 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृश्चिक:

आज का दिन आपका मंगलमय बीतेगा। शाम तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अधिकारी वर्ग से तालमेल बनेगा। आज किए गए किसी काम से भविष्य में लाभ का योग बनेगा। सलाह है कि जोखिम से बचें, जीवनसाथी और प्रेमी से बहस ना करें। भाग्य 77 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

धनु:

आज धर्म अध्यात्म में आपकी रुचि अधिक रहेगी। किसी सामाजिक काम में भी सहभागी बन सकते हैं। नए लोगों से संपर्क होगा जिनसे फायदा मिलेगा। अगर आपका धन कहीं फंसा हुआ है तो आज उसके मिल जाने की प्रबल संभावना है। कारोबार में लाभ बढेगा। छात्रों के लिए दिन रचनात्मक और सकारात्मक रहेगा। भाग्य 92 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर:

आज पारिवारिक जीवन में तालमेल और सहयोग बना रहेगा। आपके प्रभाव और आत्मविश्वास से विरोधी शांत रहेंगे। अचानक अतिथियों के आगमन से आपके खर्चे बढ़ेंगे। आपके लिए सलाह है कि कार्यक्षेत्र में अपने काम से मतलब रखें, अधिकारियों से मनमुटाव हो सकता है। भाग्य 55 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कुंभ:

दिन मिलाजुला रहेगा। भौतिक सुख सुविधाओं के साधनों पर आपका धन खर्च हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक जिम्मेदारी मिल सकती है। पुराने मित्रों से संपर्क हो सकता है। बच्चों से खुशी मिलेगी। कारोबार में दिन उतार-चढाव भरा रहेगा। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन:

आज किसी प्रतियोगिता में आपको सफलता मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें, बदलते मौसम में स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। किसी काम के बन जाने से आज आप प्रसन्न रहेंगे। बच्चों की किसी समस्या को लेकर भी आपको समय देना होगा। रुचिकर खान-पान का आयोजन हो सकता है। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे सकता है।

 

आज दिनांक 7 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 7 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 7 अगस्त का राशिफल

मेष:

आज आपकी राशि में शुभ योग है और भाग्य आपके साथ है। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति होगी और अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। किसी वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। आमदनी संतोषजनक रहेगी और मामा पक्ष से आपको लाभ प्राप्त होगा। धन प्राप्ति के योग हैं। शाम के वक्त किसी मंगल कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। आज भाग्य 85 फीसदी साथ देगा।

वृषभ:

आज ग्रह नक्षत्र आपके अनुकूल होने से सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख शान्ति का वातावरण बनेगा। किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन उन्नति के साथ होगा। पारिवारिक जीवन में सरसता बनी रहेगी। इस वक्त आपको खर्च पर थोड़ा सा नियंत्रण रखने की जरूरत है। शाम से रात तक आपको कला संगीत में रुचि बढ़ सकती है। आज भाग्य 80 फीसदी साथ देगा।

मिथुन:

आज आपकी राशि में शुभ योग बनने की वजह से आपको कार्यक्षेत्र में अनुकूलता प्राप्त होगी और वरिष्ठजनों से मदद मिलेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। रहन-सहन खानपान का स्तर बढ़ेगा, नए सुंदर वस्त्रों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। व्यवसाय में पार्टनर का सहयोग पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। आलस्य का त्याग कर सक्रिय रहें। आज भाग्य 78 फीसदी साथ देगा।

कर्क:

आज आपके लिए दिन मंगलकारी होगा और यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। संतान सुख में वृद्धि तथा कहीं से वस्त्रादि का उपहार मिलेगा। मित्रों के साथ से आपका मूड सही होगा और मन में निराशा का भाव खत्म होगा। शाम के वक्त लिखने-पढऩे में आपका मन लगेगा। रात में नींद अच्छी आएगी। आज भाग्य 68 फीसदी साथ देगा।

सिंह:

घर में मांगलिक कार्यों के आयोजन से मन में प्रसन्नता और आनंद का अनुभव होगा। मित्रों के सहयोग से व्यवसाय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। आमदनी बढऩे, अकस्मात् बड़ी मात्रा में पैसा हाथ लगने से मन खुश रहेगा। मनोबल बढ़ा रहेगा। आज किसी वजह से आपको परेशानी हो सकती है और मन में किसी बात को लेकर असंतोष हो सकता है। आज भाग्य 78 फीसदी साथ देगा।

कन्या:

कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी और आय में भी वृद्धि होगी। अगर आप लिखने पढऩे के व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपकी आमदनी बढ़ेगी। क्रोध से बचें। संतान पक्ष की तरफ से भी उच्च शिक्षा, शोध आदि में सार्थक परिणाम मिलेंगे। आज शाम को कहीं से धन प्राप्त हो सकता है। भाइयों से पुरानी शत्रुता समाप्त होगी। आज भाग्य 90 फीसदी साथ देगा।

तुला:

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला हो सकता है। आपकी इच्छा के विपरीत कोई काम होने से आपका मन परेशान हो सकता है। मगर आप निराश न हों आपके सभी कार्य आने वाले वक्त में पूरे हो सकते हैं। सायंकाल के समय धार्मिक साहित्य पढऩे में रुचि बढ़ेगी। रात्रि का समय सामाजिक आयोजन में बीतेगा। आज भाग्य 60 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:

आज का दिन आपके लिए शुभ माना जा रहा है। आपका कोई कार्य पूर्ण होने से मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। दोस्तों और परिजनों से आपको लाभ प्राप्त होगा। माता का सानिध्य व आशीर्वाद विशेष रूप से प्राप्त होने से काम बन जाएंगे। बहुत समय से रुका हुआ धन किसी महापुरुष के सहयोग से प्राप्त हो जाएगा। संतान पक्ष से और बौद्धिक क्षेत्र में सुखद परिणाम मिलने से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज भाग्य 80 फीसदी साथ देगा।

धनु:

आज के दिन आपको अधिक मेहनत करने से परिणाम की प्राप्ति होगी। बातचीत में किसी से बहस हो सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद बढ़ सकता है। भाइयों में वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। सायंकाल से लेकर आधी रात तक निकट की यात्रा का योग है। आगे आने वाले कुछ दिन स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आज भाग्य 60 फीसदी साथ देगा।

मकर:

आज आपको ग्रहों की अनुकूल स्थिति का लाभ मिलने वाला है। सम्मान और प्रशंसा के साथ ही रुपये-पैसे का भी फायदा होगा। कीर्ति की वृद्धि होगी और शत्रुओं का नाश होगा। सफलता की प्राप्ति से हर्ष होगा। मंगलमय परिवर्तन होंगे और मनोरथ सिद्ध होगी। आज माता-पिता के आशीर्वाद से आपके कल का निर्माण होगा। आज भाग्य 89 फीसदी साथ देगा।

कुंभ:

आज कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि पैदा होगी। संपत्ति का विस्तार होने के साथ ही संपत्ति से आय में वृद्धि होगी। क्रोध से बचें, कहीं जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद उत्पन्न न हो जाएं। सायंकाल के समय धार्मिक आयोजन में भागीदारी या धार्मिक यात्रा हो सकती है। आज भाग्य 78 फीसदी साथ देगा।

मीन:

आज आपका दिन मिश्रित फलकारक है। धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। संपत्ति के सुधार व रख रखाव में खर्च बढ़ेगा। आज दिन में कुछ निकट के मित्रों व रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। संपत्ति से भी आय के नए स्रोत विकसित होंगे। आज यदि संपत्ति या व्यवसाय में निवेश करना पड़े तो निश्चिंत होकर करें, आगे बहुत फायदा होगा। आज भाग्य 90 फीसदी साथ देगा।

 

आज दिनांक 6 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 6 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 6 अगस्त का राशिफल

मेष:

भाग्य स्थान में चल रहा चंद्रमा आज आपको धर्म-कर्म और आध्यात्म की ओर आकर्षित कर रहा है। आज आप अपनी निर्णय क्षमता से लाभ प्राप्त करेंगे। सेहत का ध्यान रखें, बदलते मौसम में सर्दी जुकाम की परेशानी हो सकती है। सामाजिक कार्यों में सहभागिता से आपका सम्मान बढ़ेगा। भाग्य 87 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है।

वृषभ:

आज आपको संतान पक्ष से खुशी मिलने वाली है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से आवश्यक सहयोग मिलेगा। सुख साधनों में विस्तार होगा। शाम से लेकर रात तक धर्म-कर्म और के कार्यों में सहभागी हो सकते हैं। आय के नए साधन प्राप्त होंगे। भाग्य 88 प्रतिशत तक मेहरबान है।

 

मिथुन:

आज आपकी बुद्धि आपका साथ नहीं दे रही है, ऐसा लगेगा जैसे विचारों का अकाल पड़ गया हो। कोई बड़ा फैसला आज ना लें। नौकरी करने वाले दिन को संयम से बिताएं, अधिकारियों की कृपा रहेगा, अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामले में भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा है। रात का समय मनोरंजन और आनंद में बीतेगा। भाग्य 65 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।

कर्क:

सितारे आज अनुकूल चल रहे हैं। अगर आपका प्रमोशन रुका हुआ है तो आज इस दिशा में बात आगे बढ़ सकती है। आपकी बात-चीत से लोग प्रभावित होंगे। निर्णय क्षमता का लाभ मिलेगा। खान-पान में तैलीय और मसालेदार भोजन से परहेज रखें। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

सिंह:

आज का दिन करियर और फैमली लाइफ के लिए अनुकूल दिख रहा है। नौकरी में आपका प्रभाव और अधिकार बढ़ेगा, आर्थिक लाभ और सम्मान भी प्राप्त कर पाएंगे। परिवार के किसी सदस्य की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। कहीं से अचानक धन लाभ मिल जाने से मन में अभिमान आ सकता है, संयमित रहें। भाग्य 78 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कन्या:

आप आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा, उत्तरदायित्व भी बढऩे वाले हैं। शौक मौज की चीजों पर धन का व्यय हो सकता है। अपके सद्व्यवहार का शुभ फल आपकी संतान को मिलेगा। कारोबार में दिन लाभप्रद रहने वाला है। रुचिकर भोजन के प्रति आज आपका आकर्षण बढ़ेगा लेकिन, खान-पान में सेहत का जरूर ध्यान रखें। भाग्य 76 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।

तुला:

आज आप अच्छे काम करें क्योंकि ऐसा ना हो छोटी-मोटी गलती से आपको नुकसान हो जाए। सरकार की नीतियों का आपको लाभ मिलेगा। किसी भी प्रकार के जोखिम भरे कार्य से दूर रहें। किसी भी तरह की बहसबाजी से बचें अन्यथा मान-हानि की आशंका बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में कुछ मनमुटाव हो सकता है, आप हर चीज पर बातचीत करें तभी मतभेद दूर होंगे। भाग्य 75 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।

वृश्चिक:

नौकरी करने वाले जातकों के अधिकारों में वृद्धि के योग बन रहे हैं और आपका पद भी बढ़ सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं का आपको लाभ मिलेगा। साहस एवं पराक्रम के सामने आपके विरोधी कुछ नहीं कर पाएंगे। शाम के समय आप ईश्वरीय ज्ञान की तरफ बढ़ेंगे। ससुराल पक्ष से आपके संबंध सुधरेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। भाग्य 80 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।

धनु:

आज आप गुरु ज्ञान और उनकी सेवा में अपना समय व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी आपके प्रोजेक्ट को लेकर मदद करेंगे। संतान की तरफ से कुछ परेशानी हो सकती है। आप किसी पर ज्यादा विश्वास ना करें अन्यथा विश्वासघात हो सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय भाग्यशाली है। माता-पिता की सेवा का अवसर प्राप्त होगा। भाग्य 78 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।

मकर:

आज आपके अंदर सुबह से ही एनर्जी रहेगी, जिसका फायदा आपको कार्यक्षेत्र में देखने को मिलेगा। कुछ अनावश्यक खर्च सामने आ सकते हैं। आपके प्रमोशन और आय दोनों में वृद्धि होगी। कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। वाहनों से आज आप दूर रहें। छात्र किसी भी तरह की गलतफहमी में ना रहें, मेहनत करें अन्यथा परिणाम सही नहीं होंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मजबूती देखने को मिलेगी। भाग्य 75 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।

कुंभ:

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। किसी भी कार्य को जल्दबाजी में ना करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी। अगर आप किसी चीज की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं तो आपको लाभ होगा। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी। भविष्य को सुरक्षित करने के लिए आप नई योजनाओं की तरफ ध्यान देंगे। भाग्य 77 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।

मीन:

आज आप स्वास्थ्य का ध्यान रखें और घर से बाहर निकलते समय पूरी सुरक्षा के साथ निकलें। आप नई योजनाओं की पूर्ति के लिए कर्ज ले सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह के वाद-विवाद और राजनीति से दूर रहें। विदेश से आपको कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। भाग्य 77 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।

 

आज दिनांक 5 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 5 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 5 अगस्त का राशिफल

मेष:

आज के दिन आपकी राशि में शुभ योग हैं। कार्य पूरे होंगे, लेकिन दिन काफी व्यस्त रहेगा। थकान का अनुभव होगा। संभव है कि आज के दिन आपको कोई विशेष व्यवस्था बनानी पड़ जाए। आज कोई भी ऐसा कार्य हाथ में न लें, जिसको लेकर आपके मन में जरा भी संदेह हो। जमीन और रुपये-पैसे से जुड़ा कोई फैसला सोचसमझकर लें। आज भाग्य 60 फीसदी साथ देगा।।

वृषभ:

आपकी राशि का स्वामी शुक्र मिथुन राशि में संचार कर रहा है। आज का दिन इस योग की वजह से आपके लिए शुभ माना जा रहा है। आपको मान-सम्मान और पद प्रतिष्ठा का लाभ होगा। आज आपको कहीं से रुके धन की प्राप्ति होने से मन में हर्ष होगा और कार्य पूर्ण होंगे। आज चन्द्रमा भी नवम भाव में सुख शान्ति कारक है। व्यवसाय के क्षेत्र में नये सहयोगी मिलेंगे। आज भाग्य 80 फीसदी साथ देगा।।

मिथुन:

आज का दिन आपका काफी भागदौड़ और व्यस्तता के साथ बीतेगा। आज आपको विशेष प्रकार की चिंता हो सकती है। आज आप परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। आज आपके घर मेहमान का आगमन भी हो सकता है और वह कुछ दिनों के लिए आपके यहां रुक भी सकते हैं। आपको उनके सत्कार के लिए तैयार रहना होगा। आज व्यापारियों और नौकरीपेशा को भी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। भाग्य 69 फीसदी साथ देगा।।

कर्क:

आज चंद्रमा की राशि में उत्तम योग के साथ विशेष उत्तम संपत्ति का लाभ होता दिख रहा है। आज आपके हाथ में आय और व्यय दोनों बराबर मात्रा में होते नजर आ रहे हैं। परिवार के लोगों से किसी बात पर विवाद होने की आशंका है। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार प्राप्त होगा। बहुत समय से रुके हुए किसी कार्य को बनाने की चेष्टा करेंगे तो लाभ होगा। आज भाग्य 80 फीसदी साथ देगा।।

सिंह:

आज राशि का स्वामी सूर्य भाग्य वृद्धि में सहायह सिद्ध हो रहा है। आज कार्यक्षेत्र में आपके काम में इजाफा हो सकता है और आपको नई व महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उठानी पड़ सकती है। व्यापार में निकटवर्ती सहयोगी के प्रति सच्ची निष्टा और सुमधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं। दांपत्य जीवन में आपको लाभ होगा। आज भाग्य 78 फीसदी साथ देगा।।

कन्या:

आज का दिन संभव है कि आपको कुछ लोगों की मदद करनी पड़े। इसमें भी लाभ आपका ही होगा और आपको पुण्य की प्राप्ति होगी। ऐसे लोग आगे भी आपके काम आएंगे। उदार मन से सेवाभाव के साथ काम करें। नौकरी या कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में चुप रहना ही आज लाभकारक होगा। बहस व टकराव से बचें। किसी कार्य की पूर्ति से मन प्रसन्न रहेगा। आज भाग्य 89 फीसदी साथ देगा।।

तुला:

आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और मन में संतोष का भाव होगा। आज का दिन आनंद में बीतेगा। परिवार में दोस्तों के आगमन से हंसी-ठहाके लगेंगे। आज आपके सौंदर्य में वृद्धि होगी और लाभ प्राप्त होगा। किसी निकट मित्र की सलाह व सहयोग से आप अपने बिगड़े काम ठीक से कर सकते हैं, समय का लाभ उठाएं और अपने कार्य समय से पूर्ण करें। आज भाग्य 82 फीसदी साथ देगा।।

वृश्चिक:

आज का दिन आपके लिए काफी उपयोगी साबित होने वाला है। बहुत समय से जिस योजना पर कार्य शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, उसकी आज शुरुआत हो सकती है। किसी की सलाह से आज आपको लाभ होता नजर आ रहा है। परिवार में संतुलन के साथ मेलमिलाप रहेगा और खुशी व शांति से दिन बीतेगा। आज भाग्य 79 फीसदी साथ देगा।।

धनु:

आज आपकी राशि के लिए इस प्रकार के संयोग बन रहे हैं कि आपको रुपये-पैसे के साथ करियर के मामलों में भी लाभ होगा। अगर आप व्यापारी हैं तो किसी डील में मुनाफा हो सकता है और यदि नौकरीपेशा हैं तो अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। आज आपको लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का स्थाई हल भी मिल सकता है। आज भाग्य 90 फीसदी साथ देगा।।

मकर:

आज आपके राशि स्वामी शनि की स्थिति आपके लिए विशेष रूप से व्यस्तता का संकेत दे रहे हैं। व्यापार व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें, हो सकता है आगे समय न मिलें। परिवार के लोगों से आपको सहयोग मिलता रहेगा। संतान की ओर से भी आपको संतुष्टि रहेगी। आज भाग्य 79 फीसदी साथ देगा।।

कुंभ:

आज आपके लिए भाग्य में वृद्धि का दिन है और परिवार को सुख समृद्धि प्राप्त होगी। शत्रु परास्त होंगे और व्यापार में भी खासा लाभ होगा। महिलाओं के लिए भी आज का दिन खास होगा। उनकी कोई बात आज पूरी हो सकती है और सम्मान मिलेगा। आज का दिन सर्वत्र विजय विभूतिदायक साबित होता दिख रहा है। आज भाग्य 85 फीसदी साथ देगा।।

मीन:

आज आपकी राशि में लाभ योग हैं और कार्य पूर्ण होने का दिन है। वरिष्ठजनों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा और परिवार में हर्ष छाया रहेगा। कहीं से आपको रुके धन की प्राप्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा और शुभ व्यय से संतोष की प्राप्ति होगी। दिन की शुभता से आपके मन में चल रही योजनाओं को भी बल मिलेगा। आज भाग्य 80 फीसदी साथ देगा।

 

आज दिनांक 4 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 4 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 4 अगस्त का राशिफल
मेष:
आज कर्म स्थान में गोचर कर रहा चंद्रमा मेष राशि वालों के प्रभाव को बढ़ा रहा है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव और महत्व बढ़ेगा। शाम तक कोई बड़ा लाभ मिल सकता है या डील फाइनल हो सकती है। अधिकारियों से सहयोग पाएंगे और राजकीय क्षेत्र में सम्मान मिल सकता है। शुभ कार्यों पर धन खर्च होगा। भाग्य 88 प्रतिशत तक आपके पक्ष में रहेगा।
वृषभ:
आज परिवार में आनंद और उत्साह का माहौल रहेगा। किसी शुभ काम में शामिल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वातावरण अनुकूल रहेगा, सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। जीवन में कुछ अच्छे बदलाव हो सकते हैं। भौतिक सुख मिलेगा, रुचिकर खान-पान का आयोजन हो सकता है। भाग्य 89 प्रतिशत आपके पक्ष में रहने का अनुमान है।
मिथुन:
आज सितारे आपके पक्ष में चल रहे हैं। रचनात्मक और कलात्मक विषयो में आपकी रुचि रहेगी। नई योजनाएं आपके मन में आएंगी जिनसे कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। अधिकारियों से तालमेल बनाए रखें, इनसे सहयोग मिलेगा। कारोबार में प्रगति होगी। भाग्य 79 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कर्क:
सप्ताह का पहला दिन अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। कुछ अटके और अधूरे काम भी आज बन जाएंगे। जीवनसाथी से सहयोग और सुख मिलेगा। साझेदारों से नई योजना पर चर्चा हो सकती है। उपहार का लेन-देन हो सकता है। भाग्य 76 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
सिंह:
आज का दिन मंगलमय कार्यों में बीतेगा। शिक्षा और अध्यात्म के कार्यों में रुचि रहेगी। विरोधियों का पक्ष का कमजोर होगा। मातृ पक्ष से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से तालमेल बनाए रखें। रात का समय आनंद और उत्साह में बीतेगा। भाग्य 74 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कन्या:
आज आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिसका प्रभाव जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में दिखेगा। पड़ोसियों और सगे-संबंधियों से विवाद की आशंका है, वाणी संयमित रखें। कारोबार में प्रगति होगी। कोई उपहार मिल सकता है, मीठा भोजन मिल सकता है। भाग्य 63 प्रतिशत तक साथ देगा।
तुला:
आज आपका दिन काफी सुखद और लाभदायक है। निकट संबंधियों से मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याओं का समाधान हो सकता है। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। धन, संपत्ति के मामले को आज टाल देना बेहतर रहेगा। शौक-मौज पर धन खर्च कर सकते हैं। भाग्य 77 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृश्चिक:
आर्थिक मामलों में आज सितारे आपके पक्ष में हैं। अवसर पर नजर रखें, दिन में लाभ के मौके मिलते रहेंगे। परिवार में सुख-शांति का आगमन होगा। भाई-बहनों में स्नेह बढ़ेगा, सहयोग और उपहार भी मिल सकता है। छोटी यात्रा भी कर सकते हैं। भाग्य 73 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
धनु:
आज का दिन सावधानी और सतर्कता के साथ बिताएं। कुछ नया करना चाहते हैं तो आज का दिन इसके लिए अच्छा है, आइडिया आजमा सकते हैं। किसी अपने के लिए पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। धर्म-कर्म के काम में भाग लेंगे। परिवार संग रुचिकर भोजन का आनंद ले सकते हैं। भाग्य 71 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मकर:
चंद्र और शनि का योग आपकी राशि में बना है जो आपको सक्रिय और परंपरावादी बना रहा है। आप कुछ पारंपरिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। घर में आनंद का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी लगनशीलता और ईमानदारी से सफलता पाएंगे। संतान पक्ष से संबंधित कोई फैसला ले सकते हैं। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कुंभ:
मौसम में हो रहे बदलाव का आज आपकी सेहत पर असर हो सकता है। खान-पान में लापरवाही से बचें, कारोबार के मामले में दिन सुखद रहेगा, लाभ में वृद्धि का योग है। जल्दबाजी से बचें, नुकसान हो सकता है। परिवार की जरूरतों पर आज धन खर्च का योग है।
मीन:
सितारे आज आपके पक्ष में दिख रहे हैं। जीवन में कार्यक्षेत्र के अलावा सामाजिक और पारिवारिक जीवन में भी आपको खुशी और लाभ मिलने वाला है। बुद्धि और कार्यकुशलता से कठिनाईयों पर विजय पा सकते हैं। अपनों का सद्व्यवहार आपको खुशी प्रदान करेगा। भाग्य 89 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

 

आज दिनांक 3 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 3 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 3 अगस्त का राशिफल

मेष:

आज दोपहर बाद चंद्रमा और शनि का संयोग होगा, आप नए हफ्ते की तैयारी को लेकर योजना बनाएंगे। खरीदारी का प्लान भी आज बनेगा लेकिन बजट जरा संभलकर बनाएं। पुराने मित्र और संबंधियों से मिलना-जुलना हो सकता है। जीवनसाथी और ससुराल से सुख मिलने का योग है। रात का समय मनोरंजन और आनंद में बीतेगा। भाग्य 91 प्रतिशत तक साथ देगा।

वृषभ:

आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। काफी समय से अटके घरेलू और बाहरी काम को भी आप निबटा सकते हैं। परिवार के साथ रोमांचक पल का आनंद लेंगे। त्योहार के लिए जरूरी चीजों संग कुछ घरेलू चीजों की भी आज खरीदारी करेंगे। अतिउत्साह में चोट ना लगे इस बात का ध्यान रखें। खरीदारी में लापरवाही से बचें। भाग्य 75 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मिथुन:

ना चाहते हुए भी आज आपको कुछ गैरजरूरी चीजों पर धन खर्च करना होगा। जो लोग बीमार हैं उन्हें अपनी सेहत का अतिरिक्त ख्याल रखना होगा। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। शाम का समय गीत-संगीत और आनंद में बीतेगा। अचानक लाभ से मन आनंदित होगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। भाग्य 64 प्रतिशत तक साथ देगा।

कर्क:

आज आपकी राशि में बुध का प्रवेश हुआ है, भाग्य का साथ मिलेगा। मेहनत और लगन से आप जो भी काम करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी। प्रेमी से मिलन और बातों से उत्साहित रहेंगे। शौक-मौज पर धन खर्च हो सकता है। उपहारों की खरीदारी कर सकते हैं। विरोधियों का पक्ष कमजोर रहेगा, स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। 88 प्रतिशत तक भाग्य साथ देता रहेगा।

सिंह:

किसी कारण से आज आपका मन उदासीन और खिन्न रह सकता है। लेकिन दोपहर के बाद का समय आपको अनुकूल प्रतीत होगा। ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद होने की आशंका है, वाणी और व्यवहार को संयमित रखें। आंखों में तकलीफ हो सकती है। भाग्य 50 प्रतिशत तक साथ देता नजर आ रहा है।

कन्या:

राशि स्वामी बुध का राशि परिवर्तन और चंद्रमा का गोचर आज आपको साहस और आत्मविश्वास से भरपूर बना रहा है। माता-पिता से सुख और सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। कुछ जरूरी और कुछ गैर जरूरी खरीदारी होंगे जिनमें धन का व्यय होगा। कारोबारियों के लिए दिन लाभप्रद रहेगा। आपके लिए सलाह है कि बिना मांगे सलाह और सहयोग से बचें, लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। भाग्य 67 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

तुला:

आज सितारे अनुकूल चल रहे हैं। परिवार के साथ सुख और आनंद के पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। मन में नई योजनाएं और विचार आते रहेंगे जो आपको उत्साहित रखेंगे। भाई-बहनों से खुशी मिलेगी। दूर रहने वाले संबंधियों से बात या मुलाकात हो सकती है। वरिष्ठजनों एवं गुरुओं से आशीर्वाद प्राप्त होगा। अधिकार और संपत्ति में वृद्धि होगी। भाग्य 82 प्रतिशत तक आपके साथ है।

वृश्चिक:

किसी विवाद या उलझन से आप परेशान हैं तो इनसे निजाद पा सकते हैं। कारोबार में वृद्धि और उन्नति के लिए प्रयास कर रहे लोगों को आज मेहनत से सफलता मिलेगी। आपके लिए सलाह है कि धैर्य और साहस बनाए रखें, दिन के दूसरे भाग से स्थिति आपके पक्ष में लगेगी। घर के अधूरे काम आज पूरा कर लेंगे। भाग्य 59 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

धनु:

आज आप धर्म-कर्म और परोपकार के काम करेंगे। भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा, आर्थिक मामलों में भी दिन अनुकूल रहेगा। छात्र मौज-मस्ती के साथ पढ़ाई लिखाई भी पूरी कर पाएंगे। सलाह है कि आज खान-पान संयमित रखें, उदर विकार की आशंका है। भाग्य 70 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर:

आज आपकी राशि में चंद्रमा का आगमन हो रहा है। ससुराल पक्ष से प्यार सम्मान और लाभ मिलेगा। रुके हुए काम बनेंगे, करोबार में लाभ मिलेगा। भविष्य की योजनाओं पर आज कुछ निवेश भी कर सकते हैं। शॉपिंग पर धन खर्च होगा। छोटी दूरी की यात्रा भी हो सकती है। भाग्य 78 प्रतिशत तक आपके पक्ष में है।

कुंभ:

आज का दिन आपका सुख और आनंद में बीतेगा। रुचिकर भोजन का आनंद मिल सकता है। आज खर्चे खूब होने वाले हैं, व्यय पर नियंत्रण का प्रयास करें, क्योंकि महीना तो अभी शुरू ही हुआ है। बुद्धि और विवेक से आज कई उलझनों और परेशानियों का हल निकाल पाएंगे। मित्रों और संबंधियों से सहयोग मिलेगा। भाग्य 83 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन:

आज सामाजिक क्षेत्र में आपका आपका प्रभाव बढ़ेगा। मित्रों और संबंधियों से मेल-मुलाकात हो सकती है। नए लोगों से संपर्क होने का भी आज योग बना हुआ है। संतान से संबंधित काम में आज आप समय देंगे। योग और ध्यान करें, सेहत के लिए लाभकारी रहेगा। बाहर के खान-पान से बचें। भाग्य 77 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है।

 

आज दिनांक 2 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 2 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 2 अगस्त का राशिफल

मेष:    

आज का दिन आपके लिए शुभ संदेश लेकर आया है। बीते कुछ समय से चली आ रही परेशानियों से आज आप राहत पा सकते हैं। भाग्य की अनुकूलता से आपको नौकरी, कारोबार में खुशी और प्रगति मिलेगी। कोई कोई चाहत आज पूरी हो सकती है। किसी जरूरी काम से यात्रा भी आज करनी पड़ सकती है। आर्थिक मामलों में दिन आपके पक्ष में रहेगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृषभ:

राशि स्वामी शुक्र का आज राशि परिवर्तन हुआ है। आज के दिन ही हुए इस बदलाव से आपको कुछ शुभ कार्यों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। शाम के समय किसी मित्र या रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी करने में धन खर्च होगा। भाग्य 74 प्रतिशत तक आपके पक्ष में रहेगा।

मिथुन:

आपकी राशि में आज शुक्र का प्रवेश हुआ है। आज का समय आपके लिए उन्नतिदायक रहेगा। बुद्धि और अनुभव से आप कार्यक्षेत्र में प्रगति करेंगे। पारिवारिक और सामाजिक जीवन के कुछ कार्य भी आज बन सकते हैं। आपके लिए बेहतर होगा कि अपनी उपलब्धियों का जिक्र सभी से ना करें, बाद में परेशानी हो सकती है। भाग्य 80 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है।

कर्क:

आज पारिवारिक कारणों से आप चिंतित रह सकते हैं। भाई-बहनों से संबंधित विषयों को लेकर आज परेशानी भी रहेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव हो सकता है। धर्म-कर्म के काम में रुचि रहेगी। पुरानी यादों को सोचकर आप मुस्कुराएंगे। पिता और वरिष्ठजनों से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। भाग्य 58 प्रतिशत तक साथ देगा।

सिंह:

दिन सामान्य रूप से अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में स्थिति को समान्य बनाए रखने के लिए आपको परिश्रम और लगन से काम करना होगा। बड़े फैसले आज टाल दें, मन अशांत रह सकता है। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। बिजली उपकरणों से खिलवाड़ ना करें, नुकसान हो सकता है। जोखिम से बचें। भाग्य 52 प्रतिशत तक साथ देगा।

कन्या:

आज आपकी राशि के स्वामी बुध के साथ शुक्र का संयोग हुआ है। ऐसे में आज आप शौक-मौज के प्रति अधिक आकर्षित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उत्साह बना रहेगा। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों को अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। नए अनुबंध हो सकते हैं या नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। भाग्य 76 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

तुला:

भाग्य स्थान में शुक्र का प्रवेश हुआ है। आज आपको बहुत ही गंभीरता पूर्वक कोई निर्णय लेना चाहिए, बातचीत में संभलकर शब्दों का प्रयोग करें। बुद्धिमानी और चतुराई से आप विषय स्थितियों को भी अपने पक्ष में कर सकते हैं। लव लाइफ में आपका नया अंदाज रोमांच पैदा करेगा। महिलाएं किचन में कुछ नया ट्राई कर सकती हैं। आपके लिए सलाह है कि आलस्य और मानसिक दुर्गुणों को हावी ना होने दें। भाग्य 83 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृश्चिक:

आज का दिन आपके लिए खुशी और आनंद लेकर आया है। कहीं से सुखद समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ तनाव रह सकता है लेकिन इसे हावी ना होने दें। किसी पुरानी समस्या का आज निदान हो सकता है। अधिकारियों से आपको प्रोत्साहन और सहयोग मिलेगा। भाग्य 93 प्रतिशत तक साथ दे सकता है।

धनु:

आज आपको भविष्य की ओर देखना चाहिए, नए लोगों से संपर्क बनेंगे जिनसे दूरगामी फायदा मिल सकता है। कहीं अगर आपका पैसा अटका हुआ है तो आज उसकी प्राप्ति हो सकती है। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रगति होगी। आत्मविश्वास और योग्यता से कोई कठिनाई काम भी आज सफल हो सकता है। शिक्षा के मामले में दिन शुभ रहेगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ देगा।

मकर:

आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ सकती है, मान-सम्मान का लाभ मिलेगा। धर्म-कर्म के काम भी आपके हाथों संपन्न हो सकता है। कुछ खरीदना या बेचना चाह रहे हैं तो आज इस मामले में दिन अनुकूल है। मित्रों संग मनोरंजक पल बिताएंगे। मातृ पक्ष से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। कोई अच्छी खबर भी शाम तक मिल सकती है। भाग्य 91 प्रतिशत तक साथ दे सकता है।

कुंभ:

सितारे आज वरिष्ठजनों और अधिकारियों से लाभ का संकेत दे रहे हैं। आज छुट्टी पर हैं तो समय को आलस में ना बिताएं, आज दिन अपनी चाहतों को हासिल करने का है, प्रयास करें। आयात-निर्यात के काम से जुड़़े लोगों को आज फायदा हो सकता है। दूर रह रहे भाई-बहनों से संपर्क हो सकता है। भाग्य 68 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन:

राशि से दसवें घर में बना गजकेसरी योग आज भी आपके लिए लाभप्रद रहेगा। ज्ञान बुद्धि का विकास होगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति का मार्ग खुलेगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, सेहत के मामले में कोई जोखिम ना लें। सलाह है कि विवाद वाले विषयों से दूर रहें। भाग्य 79 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

हनुमान चालीसा में छुपे हैं सेहत के 10 रहस्य

हनुमान चालीसा में छुपे हैं सेहत के 10 रहस्य

लॉकडाउन के चलते वर्तमान समय में लोगों के मन में शंका, भय, निराशा, अनिश्चिितता, क्रोध और कई तरह की मानसिक समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। चिकित्सा विज्ञान कहता है कि भय और क्रोध हमारे इम्यून सिस्टम को प्रभावित करता है। इम्यून सिस्टम का संतुलन बिगड़ने से जल्दी से रोग लग जाता है। ऐसे में किस तरह हनुमान चालीसा का पाठ आपका फायदा कर सकता है, जानिए सेहत के 10 रहस्य।

1.आध्यात्मिक बल : कहते हैं कि आध्यात्मिक बल से ही आत्मिक बल प्राप्त होता है और आत्मिक बल से ही हम शारीरिक बल प्राप्त करके हर तरह के रोग से लड़कर उस पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से मन और मस्तिष्क में आध्यात्मिक बल प्राप्त होता है। हनुमान जी को बल, बुद्धि और विद्या के दाता कहा जाता है, इसलिए हनुमान चालीसा का प्रतिदिन पाठ करना आपकी स्मरण शक्ति और बुद्धिर में वृद्धि करता है। साथ ही आत्मिक बल भी मिलता है।

2. मनोबल बढ़ाती है हनुमान चालीसा : नित्य हनुमान चालीसा पढ़ने से पवि‍त्रता की भावना का विकास होना है हमारा मनोबल बढ़ता है। उल्लेखनीय है कि जनता कर्फ्यू के दौरान घंटी या ताली बजाना या लॉकडाउन के दौरान दीप जलाना, रोशनी करना यह सभी व्यक्ति के निराश के अंधेरे से निकालकर मनोबल को बढ़ाने वाले ही उपाय थे। मनोबल ऊंचा रहेगा तो सभी संकटों से निजात मिलेगी। हनुमान चालीसा की एक पंक्ति हैं- अष्ट सिद्धि नव निधि के दाता, असवर दिन जानकी माता।

3. अकारण भय व तनाव मिटता : हनुमान चालीसा में एक पंक्ति है- भूत पिशाच निकट नहीं आवे महावीर जब नाम सुनावे। या सब सुख लहै तुम्हारी सरना, तुम रक्षक काहू को डरना। यह चौपाई मन में अकारण भय हो तो समाप्त कर देती है। हनुमान चालीसा का पाठ आपको भय और तनाव से छुटकारा दिलाने में बेहद कारगर है।


4. हर तरह का रोग मिटता :
हनुमान चालीसा में एक पंक्ति है- नासै रोग हरे सब पीरा, जपत निरन्तर हनुमत बीरा। या बल बुधि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार। अर्थात किसी भी प्रकार का रोग हो आप बस श्रद्धापूर्वक हनुमानजी का जाप करते रहे। हनुमान जी आपकी पीड़ा हर लेंगे। कैसे भी कलेस हो अर्थात कष्ट हो, वह सम्पात हो जाएगा। श्रद्धा और विश्वास की ताकत होती है। मतलब यह कि दवा के साथ दुआ भी करें। हनुमान जी की कृपा से शरीर की समस्त पीड़ाओं से आपको मुक्ति मिल जाएगी।

5.हर तरह का संकट मिटता : आप किसी भी प्रकार का शारीरिक संकट या मानसिक संकट आया हो या प्राणों पर यदि संकट आ गया हो तो यह पंक्ति पढ़ें- संकट कटै मिटै सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलबीरा। या संकट तें हनुमान छुड़ावै, मन क्रम बचन ध्यान जो लावै। यह आपके भीतर नए सिरे से आशा का संचार कर देगी।


6. बंधन मुक्ति का उपाय :
कहते हैं कि यदि आप नित्य 100 बार हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं तो हर तरह के बंधन से मुक्त हो जाते हैं। वह बंधन भले ही किसी रोग का हो या किसी शोक का हो। हनुमान चालीसा में ही लिखा है- जो सत बार पाठ कर कोई, छूटहि बन्दि महा सुख होई। सत अर्थात सौ।

7. नकारात्माक प्रभाव होते हैं दूर : मान्यता के अनुसार निरंतर हनुमान चालीसा पढ़ने से हमारे घर, मन और शरीर से नकारात्मक ऊर्जा का निष्कासन हो जाता है। निरोगी और निश्चिंत रहने के लिए जीवन में सकारात्मकता की जरूरत होती है। सकारात्मक ऊर्जा व्यक्ति को दीर्घजीवी बनाती है।


8. ग्रहों के प्रभाव होते हैं दूर: ज्योतिषियों के अनुसार प्रत्येक ग्रह का शरीर पर भिन्न भिन्न असर होता है। जब उसका बुरे असर होता है तो उस ग्रह से संबंधित रोग होते हैं। जैसे सूर्य के कारण धड़कन का कम-ज्यादा होना, शरीर का अकड़ जाना, शनि के कारण फेफड़े का सिकुड़ना, सांस लेने में तकलीफ होना, चंद्र के कारण मनसिक रोग आदि। इसी तरह सभी ग्रहों से रोग उत्पन्न होते हैं। यदि पवित्र रहकर नियमपूर्वक हनुमान चालीसा पढ़ी जाए तो ग्रहों के बुरे प्रभाव से मुक्ति मिलती है।

9. घर का कलह मिटता है : यदि परिवार में किसी भी प्रकार की कलह है तो कुछ समय बाद परिवार के सदस्य तनाव में रहने लगेंगे और धीरे धीरे उन्होंने शारीरिक और मानसिक रोग घेर लेंगे। नित्य हनुमान चालीसा का पाठ करने से मन में शांति स्थानपना होती है। कलह मिटता है और घर में खुशनुमा माहौल निर्मित होता है।


10. बुराइयों से दूर करती है हनुमान चालीसा : यदि आप नित्य हनुमान चालीसा पढ़ रहे हैं तो निश्चिेत ही आप धीरे धीरे स्वत: ही तरह तरह की बुराइयों से दूर होते जाएंगे। जैसे कुसंगत में रहकर नशा करना, पराई स्त्री पर नजर रखना और क्रोध, मोह, लोभ, ईर्ष्या, मद, काम जैसे मानसिक विकार को पालन। जब व्यक्ति तरह की बुराइयों से दूर रहता है तो धीरे-धीरे उसकी मानसिक और शारीरिक सेहत सुधरने लगती है।

पुनश्च : नित्य हनुमान चालीसा बढ़ने से आपमें आध्यात्मि बल, आत्मिक बल और मनोबल बढ़ता है। इसे पवित्रता की भावना महसूस होती है। शरीर में हल्कापन लगता है और व्यक्ति खुद को निरोगी महसूस करता है। इससे भय, तनाव और असुरक्षा की भावना हट जाती है। जीवन में यही सब रोग और शोक से मुक्त होने के लिए जरूरी है।


 

आज दिनांक 1 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 1 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 1 अगस्त का राशिफल

मेष:

मेष राशि से आठवें घर में चल रहे चंद्रमा लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव बना रहे हैं। आपको काफी संयम और सावधानी के साथ काम पर ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में अपने काम से मतलब रखें, विरोधी सक्रिय रहेंगे इनसे सतर्क रहें। बजट को संभालकर चलना होगा, आर्थिक परेशानी हो सकती है। बच्चों और परिवार के साथ समय बिताएं, इनके हौसले को बढाएं और आवश्यक सहयोग दें। अधिक तला-भुना और चटपटे भोजन से बचना चाहिए। भाग्य 65 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृषभ:

आज आप कुछ ज्यादा ही रोमांटिक मूड में दिखें तो कोई बड़ी बात नहीं है। राशि से सातवें घर में संचार कर रहा चंद्रमा जीवनसाथी से सहयोग और तालमेल बढ़ाएगा। हंसी-मजाक और भौतिक सुख-सुविधाओं के साथ आप दिन के हर पल को जीना चाहेंगे। भाग्य भी इस मामले में साथ देगा। कारोबार के मामले में कुछ उलझन रह सकती है, जिससे नुकसान हो सकता है। सलाह है कि जो विषय खुद ना समझ में आए, उस पर अनुभवी लोगों से विचार लें। भाग्य 75 प्रतिशत तक साथ देगा।

मिथुन:

राशि से छठे घर में चल रहे चंद्रमा आज आपको मानसिक उलझन और बेचैनी दे रहे हैं। जोखिम लेने से बचें और जो भी का करें उनमें सावधानी का पूरा ख्याल रखें। वाणी संयमित रखने की जरूरत है, अनावश्यक किसी से विवाद ना बढ़ाएं। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोई शुभ काम आपके हाथों हो सकता है। दूसरों से मदद मांगने में हिचकें नहीं, लोग आपकी मदद करेंगे। भाग्य 63 प्रतिशत तक साथ देगा।

कर्क:

राशि स्वामी चंद्रमा का पंचम भाव से संचार, छात्रों के लिए सुखद है। पढऩे-लिखने एवं कलात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। आज विपरीत लिंगी साथियों से सहयोग और लाभ मिलने का योग है, इनसे तालमेल बनाकर रखें। कुछ नए लोगों से आज संपर्क हो सकता है। प्रेम संबंध में उत्साह और सहयोग बढ़ेगा। कुछ लोगों को भाग्य का साथ आर्थिक लाभ दिला सकता है। 80 प्रतिशत तक किस्मत का साथ मिलेगा।

सिंह:

आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। एक के बाद एक काम का दबाव बना रहेगा लेकिन अच्छी बात यह है कि आपको अपनी मेहनत का पूरा प्रतिफल मिलेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, सम्मान मिलेगा। यात्रा के दौरान आज कुछ फायदा हो सकता है। सलाह है कि किसी से बहस ना करें, सुनें ज्यादा, बोलें कम। जीवनसाथी और प्रिय व्यक्ति के साथ यादगार शाम बिताएंगे। भाग्य 77 प्रतिशत तक साथ देगा।

कन्या:

आज सितारे आपके पक्ष में हैं, विभिन्न क्षेत्रों से आज आपको खुशी मिलेगी। लाभ का योग भी प्रबल है, अवसर पर नजर जमाए रखें। लेकिन किसी खास शख्स पर आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। मेल पर या मैसेज से कोई आपको जरूरी सूचना मिल सकती है। जरूरी कागजातों के मामलों में लापरवाही ना करें। जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। भाग्य 83 प्रतिशत तक साथ देगा।

तुला:

आज दिन भर आप काफी ऐक्टिव रहेंगे। जो लोग बीमार हैं उनकी सेहत में भी सुधार होगा। आज आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से भी हो सकती है जिनसे और कारोबार और कार्यक्षेत्र में लाभ मिल सकता है। अपने कीमती सामानों का ध्यान रखें इनके खोने का भय बना रहेगा। भाग्य आज 78 प्रतिशत तक आपका साथ दे सकता है।

वृश्चिक:

आपकी राशि में चल रहे चंद्रमा आपको एक्टिव और उत्साहित बना रहे हैं। आज का दिन आपके लिए काम को पूरा करने के लिए बेहतर है। अटके हुए काम भी आज आपके बन सकते हैं। आपके सद्व्यवहार से आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ नए बदलाव हो सकते हैं जो आपके पक्ष में होंगे। पारिवारिक जीवन में अपनों के साथ मनोरंजक पल गुजारेंगे। भाग्य 90 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

धनु:

आज आपको कुछ अधिक काम करने के लिए तैयार रहना होगा। सामाजिक और सरकारी क्षेत्र में आपकी गतिविधियां बढ़ेंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति के अनुभव से आप लाभ उठा सकते हैं, किसी से सलाह लेने में पीछे नहीं हटें। पढ़ाई-लिखाई में छात्रों का मन लगेगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें, खान-पान में सावधानी बरतें। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ देगा।

मकर:

आज का दिन मिलाजुला रहेगा, किसी बात को लेकर मतभेद और विवाद के कारण मन परेशान रहेगा। लेकिन दिन के दूसरे भाग में सूझ-बूझ से स्थिति बेहतर होगी। अचानक कुछ गैर जरूरी खर्च हो सकते हैं, ऐसे में बजट का ध्यान रखते हुए काम करें। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सेहत को लेकर चिंतित होंगे। मेहनत सफलता का मंत्र आज इसका पूरा ध्यान रखना होगा। भाग्य 61 प्रतिशत तक साथ देगा।

कुंभ:

दिन बेहतरीन बीतेगा, कार्यक्षेत्र में साथियों से पूरा सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े काम में लाभ मिल सकता है। मेहनत अधिक करेंगे लेकिन सफलता से आनंद मिलेगा। छात्रों के लिए दिन उत्साहवर्धक है, पढऩे-लिखने में रुचि रहेगी। आज जल्दबाजी से बचना चाहिए, ऑफिस के काम सतर्कता से करें, फटाफट काम निबटाने के चक्कर में दिक्कत हो सकती है। भाग्य 90 प्रतिशत तक आपका साथ दे सकता है।

मीन:

आज का दिन आपके लिए झोली में खुशियां लेकर आया है। भाग्य हर क्षेत्र में साथ देता दिखेगा। कारोबार और निवेश से संबंधित आपकी चिंता दूर होगी। कुछ खास लोगों से आपका संपर्क बनेगा। मनोरंजन और खरीदारी में भी आप आनंद लेंगे। मित्रों और परिवार के सदस्यों से सहयोग मनोबल को बढाएगा। आज खान-पान का पूरा रखें ध्यान। भाग्य 93 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

 

आज दिनांक 31 जुलाई का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 31 जुलाई का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 31 जुलाई का राशिफल
मेष:
मेष राशि से आठवें घर में चल रहे चंद्रमा लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव बना रहे हैं। आपको काफी संयम और सावधानी के साथ काम पर ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में अपने काम से मतलब रखें, विरोधी सक्रिय रहेंगे इनसे सतर्क रहें। बजट को संभालकर चलना होगा, आर्थिक परेशानी हो सकती है। बच्चों और परिवार के साथ समय बिताएं, इनके हौसले को बढाएं और आवश्यक सहयोग दें। अधिक तला-भुना और चटपटे भोजन से बचना चाहिए। भाग्य 65 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृषभ:
आज आप कुछ ज्यादा ही रोमांटिक मूड में दिखें तो कोई बड़ी बात नहीं है। राशि से सातवें घर में संचार कर रहा चंद्रमा जीवनसाथी से सहयोग और तालमेल बढ़ाएगा। हंसी-मजाक और भौतिक सुख-सुविधाओं के साथ आप दिन के हर पल को जीना चाहेंगे। भाग्य भी इस मामले में साथ देगा। कारोबार के मामले में कुछ उलझन रह सकती है, जिससे नुकसान हो सकता है। सलाह है कि जो विषय खुद ना समझ में आए, उस पर अनुभवी लोगों से विचार लें। भाग्य 75 प्रतिशत तक साथ देगा।
मिथुन:
राशि से छठे घर में चल रहे चंद्रमा आज आपको मानसिक उलझन और बेचैनी दे रहे हैं। जोखिम लेने से बचें और जो भी का करें उनमें सावधानी का पूरा ख्याल रखें। वाणी संयमित रखने की जरूरत है, अनावश्यक किसी से विवाद ना बढ़ाएं। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोई शुभ काम आपके हाथों हो सकता है। दूसरों से मदद मांगने में हिचकें नहीं, लोग आपकी मदद करेंगे। भाग्य 63 प्रतिशत तक साथ देगा।
कर्क:
राशि स्वामी चंद्रमा का पंचम भाव से संचार, छात्रों के लिए सुखद है। पढऩे-लिखने एवं कलात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। आज विपरीत लिंगी साथियों से सहयोग और लाभ मिलने का योग है, इनसे तालमेल बनाकर रखें। कुछ नए लोगों से आज संपर्क हो सकता है। प्रेम संबंध में उत्साह और सहयोग बढ़ेगा। कुछ लोगों को भाग्य का साथ आर्थिक लाभ दिला सकता है। 80 प्रतिशत तक किस्मत का साथ मिलेगा।
सिंह:
आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। एक के बाद एक काम का दबाव बना रहेगा लेकिन अच्छी बात यह है कि आपको अपनी मेहनत का पूरा प्रतिफल मिलेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, सम्मान मिलेगा। यात्रा के दौरान आज कुछ फायदा हो सकता है। सलाह है कि किसी से बहस ना करें, सुनें ज्यादा, बोलें कम। जीवनसाथी और प्रिय व्यक्ति के साथ यादगार शाम बिताएंगे। भाग्य 77 प्रतिशत तक साथ देगा।
कन्या:
आज सितारे आपके पक्ष में हैं, विभिन्न क्षेत्रों से आज आपको खुशी मिलेगी। लाभ का योग भी प्रबल है, अवसर पर नजर जमाए रखें। लेकिन किसी खास शख्स पर आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। मेल पर या मैसेज से कोई आपको जरूरी सूचना मिल सकती है। जरूरी कागजातों के मामलों में लापरवाही ना करें। जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। भाग्य 83 प्रतिशत तक साथ देगा।
तुला:
आज दिन भर आप काफी ऐक्टिव रहेंगे। जो लोग बीमार हैं उनकी सेहत में भी सुधार होगा। आज आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से भी हो सकती है जिनसे और कारोबार और कार्यक्षेत्र में लाभ मिल सकता है। अपने कीमती सामानों का ध्यान रखें इनके खोने का भय बना रहेगा। भाग्य आज 78 प्रतिशत तक आपका साथ दे सकता है।
वृश्चिक:
आपकी राशि में चल रहे चंद्रमा आपको एक्टिव और उत्साहित बना रहे हैं। आज का दिन आपके लिए काम को पूरा करने के लिए बेहतर है। अटके हुए काम भी आज आपके बन सकते हैं। आपके सद्व्यवहार से आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ नए बदलाव हो सकते हैं जो आपके पक्ष में होंगे। पारिवारिक जीवन में अपनों के साथ मनोरंजक पल गुजारेंगे। भाग्य 90 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
धनु:
आज आपको कुछ अधिक काम करने के लिए तैयार रहना होगा। सामाजिक और सरकारी क्षेत्र में आपकी गतिविधियां बढ़ेंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति के अनुभव से आप लाभ उठा सकते हैं, किसी से सलाह लेने में पीछे नहीं हटें। पढ़ाई-लिखाई में छात्रों का मन लगेगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें, खान-पान में सावधानी बरतें। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ देगा।
मकर:
आज का दिन मिलाजुला रहेगा, किसी बात को लेकर मतभेद और विवाद के कारण मन परेशान रहेगा। लेकिन दिन के दूसरे भाग में सूझ-बूझ से स्थिति बेहतर होगी। अचानक कुछ गैर जरूरी खर्च हो सकते हैं, ऐसे में बजट का ध्यान रखते हुए काम करें। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सेहत को लेकर चिंतित होंगे। मेहनत सफलता का मंत्र आज इसका पूरा ध्यान रखना होगा। भाग्य 61 प्रतिशत तक साथ देगा।
कुंभ:
दिन बेहतरीन बीतेगा, कार्यक्षेत्र में साथियों से पूरा सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े काम में लाभ मिल सकता है। मेहनत अधिक करेंगे लेकिन सफलता से आनंद मिलेगा। छात्रों के लिए दिन उत्साहवर्धक है, पढऩे-लिखने में रुचि रहेगी। आज जल्दबाजी से बचना चाहिए, ऑफिस के काम सतर्कता से करें, फटाफट काम निबटाने के चक्कर में दिक्कत हो सकती है। भाग्य 90 प्रतिशत तक आपका साथ दे सकता है।
मीन:
आज का दिन आपके लिए झोली में खुशियां लेकर आया है। भाग्य हर क्षेत्र में साथ देता दिखेगा। कारोबार और निवेश से संबंधित आपकी चिंता दूर होगी। कुछ खास लोगों से आपका संपर्क बनेगा। मनोरंजन और खरीदारी में भी आप आनंद लेंगे। मित्रों और परिवार के सदस्यों से सहयोग मनोबल को बढाएगा। आज खान-पान का पूरा रखें ध्यान। भाग्य 93 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

 

आज दिनांक 30 जुलाई का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 30 जुलाई का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 30 जुलाई का राशिफल

मेष:

आज का दिन मिश्रित फलकारक है। बड़े अधिकारी से अनबन नुकसान दायक रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण बनाये रखें। नये संबंध से भाग्य चमकेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। भाग्य 90प्रतिशत साथ है।

वृषभ:

यदि आप व्यापारी हैं तो आज अनावश्यक अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। सरकारी कर्मचारी हैं तो वरिष्ठ अधिकारी के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय सामाजिक संबंध लाभदायक रहेगा। नई योजना की तरफ ध्यान दें, अचानक लाभ हो सकता है। भाग्य 67 प्रतिशत साथ है।

मिथुन:

आज दिन के पूर्वार्ध में छुटपुट लाभ की संभावना है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। कोई भी व्यवसाय छोटा-बड़ा नहीं होता। एक बार अनुभव हो जाए तो बस दुनिया अपनी मुट्ठी में ही समझिए। रात्रि का समय मित्रों, परिजनों के साथ हास-परिहास में व्यतीत होगा। भाग्य 69 प्रतिशत साथ है।

कर्क:

आज आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान न देकर अपना काम करते रहें। आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। आज आप सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे। भाग्य 50प्रतिशत साथ रहेगा।

सिंह:

आज शत्रुजनित षडय़ंत्र, लोकपवाद से बचने का प्रयास करें। अनावश्यक दु:श्चिन्ताओं से मन क्षुब्ध रहेगा। नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से मिलेगी। सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। किसी अनजान व्यक्ति से आज लेन-देन न करें। भाग्य 58प्रतिशत साथ रहेगा।

कन्या:

आज कर्मोद्योग में तत्परता से लाभ होगा। स्वजनों से सुख मिलेगा। साथ ही पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर गृहस्थ की समस्या सुलझ जायेगी। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं। भाग्य 70 प्रतिशत साथ रहेगा।

तुला:

आज आपकी पद और अधिकार की महत्वाकांक्षा उलझनें बढ़ाएगी। समस्याओं के समायोचित समाधान न मिलने से मानसिक अशांति रहेगी। दूर-समीप की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधी आपको परेशान करने के प्रयास करते ही रहेंगे। भाग्य 55 प्रतिशत साथ रहेगा।

वृश्चिक:

आज का दिन कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में व्यतीत होगा। अधिकारी वर्ग से अच्छी साठ-गांठ बनेगी। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज ही बनेगी। निराशाजनक विचारों से बचें। सायंकाल संतान पक्ष से अचानक शुभ समाचार मिल सकता है। भाग्य 70 प्रतिशत साथ रहेगा।

धनु:

किसी विशेष घटनाक्रम के अंतर्गत रुका धन आश्चर्यजनक रूप से प्राप्त हो जायेगा। इससे आज आपका विश्वास धर्म एवं आध्यात्म में बढ़ेगा। रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें, अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का लाभ मिलेगा। नये संपर्क से सितारा बुलंद होगा। भाग्य 92 प्रतिशत साथ रहेगा।

मकर:

आज कार्यक्षेत्र में अपने से वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखद होगा। पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। दिन के उत्तरार्ध में अचानक अतिथियों के आगमन से व्यय भार बढ़ेगा। सत्कर्म जन्य पुण्यार्जन से अभिष्ट सिद्धि प्राप्त होगी। भाग्य 74 प्रतिशत साथ है।

कुंभ:

आज गोचर के शुभ प्रभाव से सफलता मिलेगी। उत्तरार्ध की वृद्धि अस्थिरता को जन्म देगी। वाहन, भूमि खरीदने और स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है। सांसारिक सुख भोग व घर-गृहस्थी के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीदी जा सकती है। भाग्य 71प्रतिशत साथ रहेगा।

मीन:

आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति दशम कर्म राज्य भाव में धनु: राशि का होकर तथा चंद्रमा अपनी नीच राशि वृश्चिक पर विराजमान है। अत: आज का दिन संतान से जुड़ी समस्याओं को हल करने में व्यतीत होगा। किसी प्रतियोगिता में आपकी जीत हो सकती है। किसी खास उपलब्धि से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन मौसम परिवर्तन का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। भाग्य 79 प्रतिशत है।

 

आज दिनांक 29 जुलाई का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 29 जुलाई का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 29 जुलाई का राशिफल

मेष:

आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किये जाने की संभावना रहेगी। यदि आप किसी व्यक्ति, बैंक या संस्था से ऋण लेना चाहें तो कदापि न लें, आज लिए गए ऋण का उतरना कठिन रहेगा। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं अच्छे मित्र भी बढ़ेंगे। आज पत्नी पक्ष से उत्तम सहयोग प्राप्त हो सकता है। रात्रि का समय आमोद-प्रमोद में बीतेगा। भाग्य 90 प्रतिशत साथ रहेगा।

वृषभ:

आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे। लेकिन ज्यादा भागदौड़ में सावधानी बरतें। पांव में चोट लगने का भय है। आपकी निर्णय लेने की क्षमताओं का आज आपको लाभ मिल सकता है। आज रुके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। किसी काम में विनिमय करना पड़े तो दिल खोलकर करें, आगे चलकर उसका भरपूर लाभ मिलेगा। सायंकाल किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। भाग्य 89प्रतिशत साथ है।

मिथुन:

आज आप फिजूल के खर्चे से बचें। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीडि़त हैं तो आज कष्ट में वृद्धि हो सकती है। सामाजिक क्रियाकलापों में व्यवधान उपस्थित होगा। कुछ अकस्मात लाभ होने से आपकी धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। सायं से लेकर रात्रि तक गाने-बजाने तथा संगीत में रुचि बढ़ेगी। भाग्य 67 प्रतिशत साथ रहेगा।

कर्क:

भाग्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा। आपके परिश्रम का अच्छा फल मिलेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा। आज ननिहाल पक्ष से प्रेम एवं विशेष सहयोग मिलने की संभावना है। आज अपनी शान-शौकत के लिए धन खर्चा करेंगे। इससे आपके शत्रु परेशान होंगे। माता-पिता का आज विशेष ध्यान रखें, अकल्पित आशीर्वाद मिलने का योग है। भाग्य 95प्रतिशत साथ है।

सिंह:

आज का दिन मिश्रित फलकारक है। मानसिक अशांति, खिन्नता एवं उदासीनता के कारण आप भटक सकते हैं। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से आज नाराजगी के संकेत मिलेंगे, मधुरवाणी का प्रयोग करें, अन्यथा संबंधों में कटुता आयेगी। यदि नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट है तो उसमें सुधार निश्चित है। भाग्य 69 प्रतिशत साथ रहेगा।

कन्या:

आज आपमें निर्भीकता का भाव रहेगा तथा साहसपूर्वक अपने कठिन कार्यों को संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। आपको अपने माता-पिता का सुख सहयोग यथेष्ठ रूप से प्राप्त होगा। पत्नी को शरीर कष्ट से कुछ खिन्नता रह सकती है। व्यर्थ व्यय का योग भी है। आप मन से लोगों का भला सोचेंगे। लेकिन लोग इसको आपकी मजबूरी या स्वार्थ ही समझेंगे। व्यापार में धन लाभ योग बन रहा है। भाग्य 65 प्रतिशत साथ रहेगा।

तुला:

आज का दिन आपके लिए शुभकारक है। आपके अधिकार व संपत्ति में वृद्धि होगी। आप दूसरों के भले की सोचेंगे एवं दिल से सेवा भी करेंगे। चतुर्थ माता भाव में बृहस्पति मकर राशि का होकर विराजमान है। अत: आज आप अपने गुरु के प्रति पूर्ण भक्तिभाव व निष्ठा रखें। आज नये कार्यों में निवेश करना पड़े तो शुभ रहेगा। परिवार में भी सुख-शांति रहेगी। भाग्य 97 प्रतिशत साथ है।

वृश्चिक:

आज आपका मन अशांत एवं परेशान रहेगा। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास निष्फल हो सकते हैं। सांयकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। यदि कोई वाद-विवाद राज्य में लंबित हैं तो उसमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है। भाग्य 69प्रतिशत साथ रहेगा।

धनु:

आज आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। आपके अंदर दान-पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी। आप धार्मिक अनुष्ठानों में रुचि लेकर पूर्ण सहयोग करेंगे। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होंगी। सांयकाल से लेकर रात्रि तक पेट के विकार होने की संभावना है। सावधान रहें तथा खानपान पर संयम बरतें। भाग्य 93 प्रतिशत साथ रहेगा।

मकर:

आज आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन इसके साथ-साथ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान मिलेगा। अपने व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा एवं रुके कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी नये कार्य में निवेश करना पड़े तो अवश्य करें, भविष्य में लाभ होगा। भाग्य 96 प्रतिशत रहेगा।

कुंभ:

आज का दिन बुद्धि-विवेक से नई-नई खोज करने में व्यतीत होगा। आप सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही व्यय करें। आपको अपने पारिवारीजनों से विश्वासघात होने की संभावना है। सांसारिक सुख भोग का योग है। सायंकाल से लेकर रात्रि तक समीप की यात्रा भी हो सकती है, जो लाभकारक रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात या फोन पर बातचीत होने से मन प्रसन्न रहेगा। भाग्य 82 प्रतिशत साथ रहेगा।

मीन:

आज दशम भाव में धनु: राशि का बृहस्पति होने के कारण बहुत समय से लटका हुआ पुत्र या पुत्री से संबंधित किसी विवाद का हल निकल आएगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपसे संबंध बनाने की चेष्टा करेंगे। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। रात्रि में प्रियजनों व परिजनों से हास्य-विनोद रहेगा। भाग्य 97 प्रतिशत साथ रहेगा।

 

आज दिनांक 28 जुलाई का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 28 जुलाई का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 28 जुलाई का राशिफल

मेष:

आज सप्तम केंद्र भाव में चंद्रमा का प्रबल योग बन रहा है। शाम तक कोई डील फाइनल हो जाएगी। राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास का योग अच्छा है। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ किए जा रहे व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। परिवार का पूरा सहयोग आपके साथ बना हुआ है। भाग्य 85 प्रतिशत साथ देगा।

वृषभ:

आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। किसी देवस्थान की यात्रा से मन को सकून मिलेगा। कानूनी विवाद में सफलता, स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। दिन के उत्तरार्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम की वृद्धि होगी। परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन व मनोरथ सिद्धि होगी। कार्यालय में आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे। भाग्य 86 प्रतिशत साथ देगा।

मिथुन:

आज का दिन काफी रचनात्मक है। किसी क्रिएटिव और आर्टिस्ट काम को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं। जो काम आपको सबसे प्रिय है आज वहीं करने को मिलेगा। नई योजनाएं दिमाग में आएंगी। अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें। वाणी पर संयम बनाए रखने से मानसिक तनाव से बचाव होगा। किसी पुरानी महिला मित्र से भेंट होगी, मधुर समय व्यतीत होगा। भाग्य 85 प्रतिशत साथ देगा।

कर्क:

आज का दिन काफी सृजनात्मक है, जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उस का फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे। दांपत्य जीवन में एक-दूसरे को समझने का समय है। पैतृक संपत्ति का लाभ होगा। वाहन का सुख प्राप्त होगा। भाग्य 83 प्रतिशत साथ देगा।

सिंह:

आज का दिन वैसे तो काफी व्यस्त रखने वाला है, लेकिन पढ़ाई-लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा। आपका पराक्रम व सहस आपकी ख्याति में वृद्धि करेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रूकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं। रोजगार के क्षेत्र में आप सभी कार्यों को अपने अनुभव द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न करेंगे। रात्रि का समय मंगलमय कार्यों में व्यतीत होगा। भाग्य 78 प्रतिशत साथ देगा।

कन्या:

आज आपसी वार्ता व्यवहार में संयम व सावधानी बरतें। आस पास के लोगों से टकराव की नौबत न आए, इस बात का ध्यान रखें। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म-विश्वास के साथ कार्य करें। व्यावसायिक संपत्ति संबंधित विवाद सुलझते नजर आएंगे। आपके सामाजिक क्षेत्र का विस्तार होगा, कार्यक्षेत्र में लोग आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे। भाग्य 82 प्रतिशत साथ देगा।

तुला:

आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन-जायदाद के मामले में कुछ परेशानी हो सकती है। भाइयों तथा मित्रों का सहयोग से लाभ की स्थितियों में वृद्धि करने वाला होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए कुछ अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। भाग्य 85 प्रतिशत साथ देगा।

वृश्चिक:

माली-हालात को लें तो आज का दिन काफी मजबूत है। दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में सुख शांति और स्थिरता का आनंद उठाएं। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी। रोजगार में परिवर्तन के लिए यह समय शुभ नहीं है। छात्रों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। भाग्य 86 प्रतिशत साथ देगा।

धनु:

आज का दिन सावधानी और सतर्कता का है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आस-पास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है। छोटे बच्चों के साथ उत्तम समय व्यतीत करेंगे। परिवार में सभी से नम्रतापूर्ण व्यहार से लाभ तथा मानसिक शांति प्राप्त होगी। भाग्य 84 प्रतिशत साथ देगा।

मकर:

आज का दिन सामान्य है। साझेदारी में किया व्यापार काफी फायदा पहुंचाएगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निबटाने का आज सुनहरा मौका है। आज आपको संतान के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से परेशानी बढ़ सकती है। आपके द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय लाभकारी सिद्ध होंगे। भाग्य 82 प्रतिशत साथ देगा।

कुंभ:

आज आपके स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने का है। मौसम परिवर्तन से शीतोष्ण विकार उत्पन्न हो सकते हैं। खान-पान में लापरवाही न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच समझकर करें। कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याएं आ सकती हैं लेकिन आप सभी चुनौतियों पर सफलता प्राप्त करेंगे। व्यावसायिक यात्राएं सफल होंगी। भाग्य 80 प्रतिशत साथ देगा।

मीन:

आज का दिन लाभकारक रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर होगा। परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सुधार कर ठीक किया जा सकता है। अपनी बुद्धि का प्रयोग कर आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी रही है। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें तो शुभ रहेगा। प्रेम जीवन में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने से रिश्तों में सुधार आएगा। भाग्य 87 प्रतिशत साथ देगा।

 
आज दिनांक 27 जुलाई का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 27 जुलाई का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 27 जुलाई का राशिफल

मेष:

आपको दूसरों की मदद करने से सकून मिलता है इसलिए आज का दिन परोपकार में ही बीतेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं इससे व्यथित होकर साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। लेकिन आप अपने अच्छे व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। रात्रि में पत्नी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य 89प्रतिशत साथ रहेगा।

वृषभ:

आज का दिन परिवारीजनों के साथ सुखद रहेगा। भाग्यवश दोपहर तक हर्षवर्धक शुभ समाचार भी मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सांयकाल के समय चिर प्रतीक्षित अतिथि के आगमन का हर्ष हो सकता है। रात्रि में किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा। भाग्य 90 प्रतिशत साथ रहेगा।

मिथुन:

पिता के आशीर्वाद तथा उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी। व्यर्थ व्यय से बचें। सांयकाल से लेकर रात्रिपर्यंत शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें। प्रिय एवं महान पुरुषों के दर्शन से मनोबल बढ़ेगा। पत्नी पक्ष से भी वांछित सिद्धि हो सकती है। भाग्य 90 प्रतिशत साथ रहेगा।

कर्क:

राशि स्वामी की उत्तम स्थिति एवं राशि पर बृहस्पति का षष्ठस्थ होकर परिभ्रमण अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति कराकर कोष की स्थिति को सुदृढ़ करेगा। इससे आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शीघ्रता व भावुकता में लिया गया निर्णय आगे चलकर पश्चाताप का कारण बन सकता है। सांयकाल से देर रात तक देव दर्शन का लाभ लें। भाग्य 70 प्रतिशत साथ रहेगा।

सिंह:

राजनीतिक क्षेत्र में अशातीत सफलता मिलेगी। संतान के प्रति दायित्व पूर्ति भी होगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। रुका हुआ कार्य भी संपन्न होगा। पाचन क्रिया मंद तथा नेत्र विकार संभव है। सांयकाल से लेकर रात्रि का समय प्रियजनों के दर्शन और हास्य परिहास में व्यतीत होगा। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। भाग्य 67 प्रतिशत साथ रहेगा।

कन्या:

राशि का स्वामी बुध आज दशम राज्य में संचार कर रहे हैं। फलस्वरूप वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा। विरोधियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे। साझेदारी में किसी नए व्यक्ति को शामिल करने से पहले एक बार विचार जरूर कर लें। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। पिता के साथ संबंधों में भी सुधार का योग है। भाग्य 70प्रतिशत साथ रहेगा।

तुला:

आज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि का योग है। आय के नये स्रोत बनेंगे। आपकी भाषा शैली आपको विशेष सम्मान दिलाएगी। भागदौड़ अधिक रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद रहेगी। भाग्य 73प्रतिशत साथ रहेगा।

वृश्चिक:

आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा। प्रियजनों से भेंट होगी। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल प्रियजनों से भेंट एवं रात्रि में सैर-सपाटे और मौज-मस्ती का अवसर प्राप्त होगा। भाग्य 77प्रतिशत साथ रहेगा।

धनु:

आज गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन का खर्चा होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। दिन में कोर्ट-कचहरी संबंधी विवाद और बढ़ सकते हैं। आपके विरूद्ध षडय़ंत्र विफल हो जाएंगे। भाग्य 67प्रतिशत साथ रहेगा।

मकर:

आज व्यावसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति पूर्वापेक्षा अधिक सुदृढ़ होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे। सांयकाल में धार्मिक स्थानों की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वाहन अकस्मात खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है। भाग्य 75प्रतिशत साथ रहेगा।

कुंभ:

राशि स्वामी शनि की द्वादश स्थिति के कारण पत्नी को अचानक शारीरिक कष्ट होने से भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति के क्रय-विक्रय के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैद्यानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। सांयकाल के समय पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा। पूर्ण स्वस्थ होने में समय लगेगा। भाग्य 60 प्रतिशत साथ रहेगा।

मीन:

वैवाहिक जीवन आनंददायक बीतेगा। आज पास व दूर की सकारणीय यात्रा भी हो सकती है। बिजनस में बढ़ती प्रॉग्रेस से काफी खुशी होगी। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। सांयकाल के समय घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपका दिमाग भी रिलैक्स होगा। माता-पिता की सलाह-आशीर्वाद उपयोगी सिद्ध होगी। भाग्य 93 प्रतिशत साथ रहेगा।

 

आज दिनांक 26 जुलाई का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 26 जुलाई का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 26 जुलाई का राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातकों का रुझान धार्मिक क्रियाकलापों की तरफ रहेगा। कुछ जातक ज्ञान प्राप्त करने के लिए भी प्रयास करेंगे। अपने काम के लिए बहुत मेहनत करेंगे। प्रयासों को जारी रखें मान-सम्मान प्राप्ति का समय है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा।

वृषभ:

वृष राशि के जातक मजाक मस्ती के मूड में रहेंगे। जो भी बोलें सोच-समझकर बोलेंगे तो अच्छा रहेगा क्योंकि आपकी बातें दूसरों को चुभ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत से लाभ होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। धन लाभ के योग बनते हैं।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातकों को कामकाज के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। तरह-तरह की मुश्किलें परेशानियां खड़ी कर सकती हैं। लेकिन धन प्राप्ति की अच्छी संभावनाएं बनी हुई हैं। अपनी पसंद की चीज को खरीदने के लिए आप आर्थिक स्थिति का ध्यान नहीं रखेंगे।

कर्क:

कर्क राशि के जातक आज अपने आपको बेहतर साबित करने के लिए पूरी क्षमता के साथ काम में लगे रहेंगे। आज सारा ध्यान अधिक से अधिक धन कमाकर उसे संचित करने पर रहेगा। भविष्य के खर्चे को ध्यान रखकर सही प्लानिंग के साथ निवेश करना लाभदायक रहेगा।

सिंह:

सिंह राशि के जातकों को आत्मप्रशंसा तथा अति अभिमान से बचना चाहिए। जितना ज्यादा लोगों को सहयोग करके चलेंगे उतना आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र के लिए परिस्थितियां उत्तम है। मनोनुकूल काम हो जाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायक समय है। अचानक धन प्राप्ति का योग बनता है।

कन्या:

कन्या राशि के जातक शारीरिक मेहनत के बजाय मानसिक मेहनत पर ज्यादा फोकस करेंगे। आज सारा ध्यान धन कमाने पर रहेगा। कोविड-19 की वजह से यात्रा कर पाना आपके लिए संभव नहीं हो पा रहा है जिससे बहुत से काम अटक रहे हैं परंतु परिस्थितियों को समझकर ही आगे कोई निर्णय लें।

तुला:

तुला राशि के जातकों के लिए मान-सम्मान प्राप्ति का दिन है। पुराने संपर्क आज कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन लोगों की सहायता से आपके सभी काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। आर्थिक रूप से बहुत लाभदायक समय है। भोलेनाथ की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों को विपरीत परिस्थितियों का फायदा मिलेगा। अपने कामकाज बुद्धि विवेक के सही प्रयोग से मान-सम्मान प्राप्ति में कामयाब रहेंगे। ट्रेनिंग देने के काम से जुड़े हुए जातकों के लिए बहुत अच्छा समय है। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायक दिन है। खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे।

धनु:

धनु राशि के जातकों के सभी काम पूरे हो जाएंगे। आप जानते हैं कि कुछ भी बुरा होने वाला नहीं है परंतु फिर भी आप डरते रहेंगे। मेहनत के अनुकूल धन की प्राप्ति नहीं होगी। व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए धन खर्च का योग बन रहा है।

मकर:

मकर राशि के जातक कामकाज को लेकर तनावग्रस्त रहेंगे। कठोर मेहनत के बाद भी समय पर काम पूरा नहीं हो पाने का मलाल रहेगा। जिसकी वजह से उच्च अधिकारियों से रिश्ते खराब होने की आशंका बनती है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य है। खर्चों की अधिकता रहेगी।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातकों को आज अहंकार से बचना चाहिए। आपकी बड़ी-बड़ी बातें दूसरों को चोट पहुंचा सकती हैं। सोच-समझकर व्यवहार करें। परिवार के लोगों का सहयोग आपको मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से भी अच्छा समय है। बिना अधिक प्रयास के धन प्राप्ति का योग बनता है।

मीन:

मीन राशि के जातक कामकाज की अधिकता की वजह से मानसिक व्यग्रता का शिकार होंगे। कामकाज में सफलता के लिए जितना ज्यादा प्रैक्टिकल अप्रोच अपनाएंगे लाभदायक रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से समय पॉजिटिव है। व्यवसाय के लिए कुछ धन खर्च करके लाभ को बढ़ा सकते हैं।

 

उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, लेकिन नही जा सकेंगे मंदिर करना होगा ऐसे दर्शन

उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, लेकिन नही जा सकेंगे मंदिर करना होगा ऐसे दर्शन

उज्जैन, विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट जो की साल में सिर्फ आज ही के दिन खुलता है परंपरागत रूप से रात 12 बजे त्रिकाल पूजा के साथ खोला गया। महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीतगिरि महाराज और मंदिर प्रशासक सुजान सिंह रावत ने मंदिर पुजारियों संग विधि विधान से नागचंद्रेश्वर का पूजन किया गया।


इस बार कोरोना महामारी के चलते श्रद्धालुओं के मंदिर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है । नागचंद्रेश्वर के दर्शन की व्यवस्था मंदिर प्रशासन समिति ने महाकाल मंदिर के सभी ऑफिशियल सोशल मीडिया एकाउंट और www.mahakaleshwar.nic.in पर की है। श्रद्धालु घर बैठे नागचन्देश्वर के दर्शन लाभ ले सकते हैं।


आपको बता दे कि 300 साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि एक साल का इंतजार खत्म होने पर भी भक्तों को नागचंद्रेश्वर भगवान के दर्शन नहीं हो पा रहे हैं।


मान्यता अनुसार नागचंद्रेश्वर के दर्शन के बाद सर्पदोष से मुक्ति मिल जाती है और इसी के चलते जब साल में 1 बार श्रावण माह में जब नागपंचमी के दिन ये मंदिर खुलता है, तो मंदिर के बाहर देश विदेश से हजारों श्रद्धालु की भीड़ दर्शनों के लिए उमड़ पड़ती है।
 

नाग पंचमी पर जानें क्या करना चाहिए और क्या नहीं

नाग पंचमी पर जानें क्या करना चाहिए और क्या नहीं

नाग पंचमी का पर्व बहुत ही विशेष पर्व है. इस पर्व का संबंध सुख समृद्धि से भी है. नाग पंचमी पर नाग देव की पूजा की जाती है. भगवान शिव और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा का भी विधान है. भगवान शिव और भगवान श्रीकृष्ण को सृष्टि का कल्याण करने वाला पालन हार कहा गया. शिव का अर्थ ही कल्याण है. इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है. क्योंकि भगवान शिव के गले में नाग देव विराजते हैं. इनका वासुकि है. वहीं श्रीकृष्ण ने कालिया नाग का घमंड चूर-चूर किया था.


नाग पंचमी पर ऐसे करें पूजा
इस दिन घर के दरवाजें पर सांप की आठ आकृति बनाएं. इसके बाद इनकी पूजा करें और मिष्ठान का भोग लगाएं. नाग पूजा में हल्दी का प्रयोग करें. नाग पंचमी के दिया जाने वाला दान भी उत्तम माना गया है.


इसलिए नाग को दिया जाता है दूध
एक कथा के अनुसार जब एक श्राप के कारण नागलोक के सांप अग्नि में जलने लगे. दूध शीतल होता है. तब नागों को इस दर्द और पीड़ा से बचाने के लिए कच्चे दूध से स्नान कराया गया. मान्यता है कि जो व्यक्ति नाग पंचमी के दिन पूरी श्रद्धा से पूजा करता है उसकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.


नाग पंचमी के दिन नहीं करने चाहिए ये काम

नाग पंचमी के दिन लोहे की कढ़ाई में भोजन नहीं बनाना चाहिए. वहीं इस दिन भूमि की खुदाई करना भी शुभ नहीं माना गया है.


ये कार्य करने चाहिए
इस दिन सांपों की सुरक्षा का प्रबंध करना चाहिए. जिन लोगों के पास आवास नहीं होते हैं ऐसे लोगों की इस दिन मदद करनी चाहिए.