BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Chanakya Niti: इन पुरुष को जवान स्त्री से नहीं करनी चाहिए शादी, बर्बादी के खुल जाएंगे मार्ग

Chanakya Niti: इन पुरुष को जवान स्त्री से नहीं करनी चाहिए शादी, बर्बादी के खुल जाएंगे मार्ग

 कहा जाता है कि आचार्य चाणक्य की नीतियां आज के समय में भी किसी गोल्डन एडवाइस से कम नहीं है। वहीं चाणक्य ने पति-पत्नी के रिश्ते से लेकर कुछ ऐसी बातों का जिक्र किया है जो कि इस रिश्ते में खटास पैदा कर सकती है। स्त्री-पुरुष के बीच कैसे संबंध हों इस पर आचार्य चाणक्य ने नीतिशास्त्र में विस्तार से जानकारी दी है। 

उन्होने पति-पत्नी के बीच सही उम्र के अंतर पर कुछ ऐसा कहा है जिसे जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में गृहस्थ जीवन में आने वाली परेशानी और उससे निजात के तरिके भी बताए है। आचार्य चाणक्य की नीतियों को फॉलो करके स्त्री पुरुष सुखी जीवन का मज़ा ले सकते हैं। 

इस कारण नहीं बैठेगा वैवाहिक जीवन में तालमेल

आचार्य चाणक्य के अनुसार पति-पत्नी का रिश्ता एक ऐसा रिश्ता होता है जहां दोनों का ही शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य होना बेहद जरूरी है। दोनों की उम्र के बीच अंतर जितना कम होगा उतना ही दोनों के लिए अच्छा है। यदि अंतर ज्यादा होता है तो वैवाहिक जीवन में तालमेल नहीं बैठेगा। एक दूसरे की जरुरत को वह पूरा नहीं कर सकेंगे। एक वृद्ध पुरुष को जवान महिला से विवाह नहीं करना चाहिए।  ये विवाह बेमेल होता है।  ऐसी शादियां कभी भी सफल नहीं  हो सकती।   

रखें इस बात का ध्यान

आचार्य चाणक्य का मानना है कि पति-पत्नी का रिश्ता इस संसार में सबसे पवित्र है जिसको मजबूती देने की जरुरत होती है। अगर पति-पत्नी एक-दूसरे की जरूरतों को नजरअंदाज करते हैं तो जीवन में खुशहाली नहीं रहेगी। चाणक्य कहते हैं कि पति-पत्नी के बीच हमेशा सौहार्द और प्यार का कॉम्बिनेशन होना चाहिए।

Aaj Ka Panchang 03 February 2023: आज का पंचांग क्या कहता है? जानें शुक्रवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और अन्य महत्वपूर्ण बातें

Aaj Ka Panchang 03 February 2023: आज का पंचांग क्या कहता है? जानें शुक्रवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और अन्य महत्वपूर्ण बातें

 Aaj Ka Panchang 3 February 2023: ज्योतिष शास्त्र की गणनाओं में पंचांग का विशेष महत्व होता है. किसी भी दिन के पंचांग की गणना करते हुए जिन बातों का विशेष रूप से ध्यान रखा जाता है उसमें तिथि, वार, नक्षत्र, करण, योग, शुभ-अशुभ समय, दिशा शूल, चन्द्रबल, ताराबल, सूर्योदय एवं सूर्यास्त आदि सबसे महत्वपूर्ण माने जाते है. नई दिल्ली के समयानुसार जानते हैं शुक्रवार 03 फरवरी 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang)-

आज का पंचांग (Today Panchang, 3 February 2023)

  • तिथि (Aaj Ki Tithi): त्रयोदशी तिथि, रात्रि 7 बजे तक
  • वार (Vaar): शुक्रवार  
  • नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra): पुनर्वसु नक्षत्र
  • करण (Karna): तैतिल, 6 बजकर 57 मिनट तक. अधिकांश शुभ कार्यों के लिये तैतिल को श्रेष्ठ माना जाता है, इसलिए यह आज के शुभ मुहूर्त में स्वीकृत है.
  • पक्ष (Paksha): शुक्ल पक्ष
  • योग (Yoga): विष्कम्भ योग, प्रीति योग
  • दिन (Day): शुक्रवार 
  • आज का दिशाशूल (Disha Shool): पश्चिम
  • सूर्य राशि (Sun Sign): मकर राशि
  • सूर्योदय (Sunrise): सुबह 7 बजकर 8 मिनट पर
  • सूर्यास्त (Sunset): शाम 6 बजकर 2 मिनट पर
  • चन्द्र राशि (Moon Sign): मिथुन राशि 
  • चंद्रोदय (Moon Rise): दोपहर 3 बजकर 49 मिनट पर 
  • चंद्रास्त (Moon Set): 4 फरवरी सुबह 6 बजकर 23 मिनट पर 
  • ऋतु (Season): शिशिर
  • आज का अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka Ashubh Muhurat, Friday, 3 February 2023)
  • दुष्टमुहूर्त (Dusht Muhurat): 09:19 AM से 10:03 AM
  • गुलिक काल (Gulika Kaal ): 08:30 AM से 09:52 AM
  • राहुकाल (Rahu Kaal): 11:13 AM से 12:35 PM- इस काल में शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं. 
  • यमगंड (Yamaganda): 03:18 PM से 04:40 PM

आज 3 फरवरी 2023, दिन - शुक्रवार का शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurt)

  • अभिजीत (Abhijit): 12:13 PM से 12:57 PM
  • ब्रह्म मुहूर्त (Brahma Muhurat): 05:23 AM से 06:16 AM
  • गोधूलि मुहूर्त (Godhuli Muhurat): 05:59 PM से 06:25 PM
  • विजय मुहूर्त (Vijay Muhurat): 02:24 PM से 03:07 PM
  • अमृत काल (Amrit Kaal): 4 फरवरी सुबह 06:35 AM से 08:22 AM तक

आज की पूजा और व्रत- शुक्रवार का दिन लक्ष्मी जी को समर्पित है. इस दिन लक्ष्मी जी की पूजा और व्रत को विशेष फलदायी माना गया है, लक्ष्मी जी को वैभव की देवी कहा गया है. लक्ष्मी जी की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि आती है. आज सुबह और शाम के समय लक्ष्मी जी की पूजा करना शुभ माना गया है.

Aaj Ka Rashifal3 February 2023: मेष से मीन तक देखिए आज इन राशियों पर रहेंगी देवी लक्ष्मी मेहरबान

Aaj Ka Rashifal3 February 2023: मेष से मीन तक देखिए आज इन राशियों पर रहेंगी देवी लक्ष्मी मेहरबान

 Daily Horoscope : शुक्रवार 3 फरवरी को चंद्रमा दिन भर मिथुन राशि में संचार करते हुए मध्यरात्रि के बाद कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। जबकि आज पूरे दिन पुनर्वसु नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा। जबकि आज शुक्रवार के स्वामी कुंभ राशि में संचार करते हुए कई राशियों में लाभ योग बना रहे हैं। आइए जानें ऐस्ट्रॉलजर चिराग दारूवाला से आपके लिए आज शुक्रवार का दिन का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशिफल (Aries Horoscope Today) : पक्ष में रहेगा दिन

-aries-horoscope-today-

मेष राशि के लोगों के लिए आज का कई मामलों में उनके पक्ष में रहेगा। इन्हें अपने प्रयास से कार्यों में सफलता हासिल होगी। हालांकि, आज आपको अपनी सेहत का अधिक ख्याल रखने की जरूरत है। आज आप बीमार पड़ सकते हैं। लव लाइफ आज बहुत अच्छी रहेगी। आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बीताएंगे। शादीशुदा जातकों के घरेलू जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी और आपका जीवनसाथी आपकी मदद करने की कोशिश करेगा। पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा। आज आप महसूस करेंगे कि बड़ों का आशीर्वाद आपके बहुत काम आया है।

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र' का रोज पाठ करें।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope Today) : आय में आएगी गिरावट

-taurus-horoscope-today-

वृषभ राशि के लोगों को आज संभलकर रहना होगा। दरअसल, आज आपकी आय में कुछ गिरावट आ सकती है इसलिए अपने धन का पूरा सदुपयोग करें। आज कामकाज के सिलसिले में भी अच्छे नतीजे मिलने वाले हैं। आज संतान पक्ष की तरफ से आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शादीशुदा जातकों का जीवन आज काफी अच्छा रहने वाला है। लव लाइफ के लिहाज से आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। आज अपनी सेहत को लेकर जरा सी भी लापरवाही न करें।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today) : दिन सामान्य रहेगा

-gemini-horoscope-today-

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज शुक्रवार का दिन सामान्य रहेगा। आज वैवाहिक जीवन में वैसे तो तनाव रहेगा लेकिन, आप प्यार की मीठी बातें भी करेंगे। आज आपके रिश्ते में नजदीकियां बढ़ने वाली है। लव लाइफ के मामले में आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में भी आप कई लोगों के प्रयासों से कुछ अच्छे काम करके दिखाएंगे जिससे आपकी तारीफ होगी। व्यापार के लिहाज से आज का दिन काफी बेहतर है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें आज आपकी सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है। आज विरोधियों से भी सतर्क रहने होगा क्योंकि, वह आप पर हावी होने का पूरा प्रयास करेंगे। आज किसी बात को लेकर आप पर मानसिक तनाव रहेगा।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद रेशमी वस्त्रों का दान करें।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today) : काम में होगी देरी

-cancer-horoscope-today-

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन मध्यम फल देने वाला रहेगा। आज आपके काम में देरी हो सकती है। किसी को कुछ भी ऐसा बुरा न कहें जिससे उनका मन दुखी हो और अपने आप को शत्रु की तरह व्यवहार करें। आज आपका भाग्य कमजोर रहेगा। हर काम को सफल बनाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। लव लाइफ के मामले में दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है। आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा बिगड़ सकता है। सेहत के कारण हो सकता है कि आज कामकाज में आपका कम ही मन लगे।

आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। चंदन का तिलक लगाएं।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today) : आपकी इनकम बढ़ेगी

-leo-horoscope-today-
 

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। आज आपकी इनकम भी बढ़ेगी और खर्चों में कमी आएगी। आज का दिन आपके लिए काफी आराम से बीतेगा। आपको अपने पार्टनर के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ जाने के कारण आप चिंता में आ सकते हैं। आपकी मनोकामना पूरी होगी। काम के सिलसिले में अभी आपको बहुत कुछ सीखना बाकी है। इसलिए पूरी मेहनत का साथ चीजों को सीखें।


आज भाग्य 67% आपके पक्ष में रहेगा। भूखे लोगों को खाना खिलाये।

कन्या राशिफल (Virgo horoscope Today) : कार्यक्षेत्र में अनुकूल दिन

-virgo-horoscope-today-
 

कन्या राशि के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज का दिन बहुत अनुकूलता लेकर आएगा। आज आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे और काम में सफलता भी मिलेगी। आज आप अपने पार्टनर आपके साथ रोमांचक पल बिताएंगे और संभव है कि आप अकेले फिल्म और मनोरंजक पलों का आनंद लेंगे। पेशेवर क्षेत्र में आप अच्छा काम करेंगे लेकिन पारिवारिक जीवन में दिक्कतें आएंगी और आपके माता-पिता का स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है। संपत्ति संबंधी विवादों में सावधान रहें। निजी बातें किसी के सामने प्रकट न करें।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को अन्न दान दें।

तुला राशि (Libra Horoscope Today) : मध्यम फलदायी रहेगा सप्ताह

-libra-horoscope-today-
 

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी साबित होने वाला है। छोटी-छोटी यात्राओं से आपको कुछ नए रिश्ते बनाने को मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा। आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ बातचीत करेंगे। जिससे आपको बहुत ही हल्का महसूस होगा। आज अपने साथ काम करने वालों से अच्छा व्यवहार आपको कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन मिलाजुला। आज आपका जीवनसाथी आपके लाभ का माध्यम बन सकता है।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के नामों का 108 बार माला जप करे।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today) : धन लाभ के योग

-scorpio-horoscope-today-
 

वृश्चिक के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज आपको धन लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही आज आपको ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जिससे आपके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान आएगी। आज यदि अगर आप अपने गुस्से पर काबू रखेंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। दांपत्य जीवन में आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आपका पार्टनर आपसे अपने मन की बहुत सी बातें शेयर करेंगे।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। माता पार्वती या शिव की पूजा करें।

धनु राशिफल (Saggitarius Horoscope Today) : खर्चे अधिक रहेंगे

-saggitarius-horoscope-today-
 

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। यदि आप भागदौड़ नहीं करेंगे तो आपके कार्यों में देरी होगी। आज आपके खर्चे तो रहेंगे लेकिन, इनकम में भी अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आज खुद को मानसिक तनाव से दूर रखने की कोशिश करें। आज वाहन सावधानी से चलाएं क्योंकि दुर्घटना होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में स्थितियों में सुधार आएगा और आप एक-दूसरे के करीब आएंगे। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा लेकिन प्रेम जीवन में तनाव की शुरुआत हो सकती है। लड़ाई-झगड़े से बचने की कोशिश करें।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। गुरु मंत्र का जप करें, तुलसी की माटी से तिलक करें ।

मकर राशफल (Capricorn Horoscope Today) : तनाव अधिक रहेगा

-capricorn-horoscope-today-
 

मकर राशि के लिए आज का दिन मामूली रूप से फलदायी रहेगा। आज आप क्योंकि आप मानसिक रूप से तनावग्रस्त रह सकते हैं। आज खर्च भी अधिक रहेंगे और उनकी तुलना में आय कम रहेगी। हालांकि, जैसे जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपकी स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। अपने स्वास्थ्य को अनदेखा न करें और अपना विशेष ध्यान रखें। संपत्ति के मामले में लाभ होगा। कामकाज के मामले में दिन पूरी तरह से आपके साथ रहने वाला है। विवाहित लोगों का दिन प्यार से भरा रहेगा।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope Today) : कार्यक्षेत्र में रहेगा प्रभाव

-aquarius-horoscope-today-
 

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव रहने वाला है। आपके बॉस के साथ आपके संबंध में सुधार होगा। आज आपकी इनकम भी अच्छी रहेगी। व्यवसाय के संबंध में की गई यात्रा में सफलता मिलेगी और आपको आय का लाभ मिलेगा। आप प्यार के मामले में भाग्यशाली होंगे और पूरी तरह से प्यार करेंगे। विवाहित जीवन में लाइफ पार्टनर के माध्यम से लाभ प्राप्त करने की संभावना है।

आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाए।

मीन राशि (Pisces Horoscope Today) : पिता का सेहत के रखें ख्याल

-pisces-horoscope-today-
 

मीन राशि के जातकों की बुद्धि आज उनके लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होगी। आज आप अपनी बुद्धि के बल पर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। हालांकि, आज आपको अपने पिता की सेहत को लेकर सतर्क रहने होगा। यदि आप काफी समय से बीमार हैं तो आपके स्वास्थ्य में सुधार होना शुरू हो जाएगा। पारिवारिक जीवन में एक अनुकूल समय होगा। शादीशुदा लोगों के जीवन में किसी बात को लेकर तनाव रहेगा।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

 

Chanakya Niti: कठिन समय में इस एक चीज का कभी न छोड़े साथ, जल्द टल जाएंगे बुरे दिन

Chanakya Niti: कठिन समय में इस एक चीज का कभी न छोड़े साथ, जल्द टल जाएंगे बुरे दिन

 Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने बताया है कि मेहनत करने से दरिद्रता नहीं दूर होती है, धर्म करने से पाप नहीं रहता, मौन रहने से कलह नहीं होता और जागते रहने से भय नहीं होता. ये चार चीजें सफल और सार्थक जीवन के महत्वपूर्ण पहलू है.

चाणक्य की नीतियां बुरे समय में उस एक दीपक की तरह काम करती है जो घोर अंधेरे में भी उजाला कर देता है. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि मनुष्य को संकट के समय किस एक चीज का साथ नहीं छोड़ना चाहिए. मुश्किल घड़ी में यही चीज इंसान की डूबती नैया पार लगा सकती है और बुरे वक्त जल्द टल जाता है. आइए जानते हैं.

कठिन समय में विपत्ति को अवसर में मोड़ें और अपने लक्ष्य को कभी न छोड़ें - चाणक्य

विपत्ति को अवसर में बदलें

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि मनुष्य को जीवन में कई तरह के इम्तिहान देने पड़ते हैं. खासकर बुरे समय में व्यक्ति को अपने साहस की परिक्षा जरुर देनी पड़ती है. चाणक्य के अनुसार जब व्यक्ति लगातार नाकाम होता है तो उस कठिन समय में विपत्ति को ही अवसर में बदलना चाहिए. इसके लिए जरुरी है खुद से संवाद. शांत मन से सोचने पर अवसाद को भी अवसर में बदला जा सकता है, क्योंकि जब भी चुनौतियां, मुश्किलें आती है उनके साथ अवसर भी आते हैं जरुरत है ठंडे दिमाग से उन पर ध्यान देने की.

लक्ष्य से भटकें नहीं

लक्ष्य प्राप्ति की राह आसान नहीं होती. ये गुलाब के फूल के समान है जिसकी डगर कांटों से भरी होती है लेकिन मंजिल बहुत खूबसूरत होती है. चाणक्य कहते हैं कि जो मुश्किल दौर में भी अपने लक्ष्य को कभी नहीं छोड़ते, धैर्य और ईमानदारी से अपना कार्य करते रहते हैं वह जरुर कामयाब होते है. असफल होने का डर ही व्यक्ति को संकट में डालता है.

अगर नाकामयाबी को इंसान सही तरीके से ले तो वह दो दिशाओं में आगे बढ़ता है. एक तो वह अपने काम को बेहतर करता है और दूसरे, इंसान के तौर पर भी श्रेष्ठ बनता है. अगर अपने भ्रम को समझ लिया तो जीवन में स्पष्टता आएगी जो लक्ष्य प्राप्ति के लिए बेहद जरुरी है. लक्ष्य साध लिया तो कभी बुरे दिन जल्द टल जाएंगे और जीवन खुशियों से भर जाएगा.

परिश्रम से पास होगी परिक्षा

परिश्रम करते रहना चाहिए कितना ही खराब समय आ जाए व्यक्ति को बैठे नहीं रहना चाहिए. लगातार परिश्रम करते रहना चाहिए. परिश्रम ही व्यक्ति को इस संकट से निकलने में मददगार होता है.

Aaj Ka Panchang 02 February : आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 02 February : आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

 02 फरवरी 2023 का दैनिक पंचांग / Aaj Ka Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

तिथि  

द्वादशी

16:27 तक
नक्षत्र   आर्द्रा 30:16 तक
करण

बालवा
कौवाला

16:27 तक
29:42 तक

पक्ष शुक्ल  
वार    गुरुवार  
योग   वैधृति 12:02 तक
सूर्योदय 07:13  
सूर्यास्त 17:55  
चंद्रमा    वृषभ  
राहुकाल

13:55 − 15:15

 
विक्रमी संवत्   2079  
शक सम्वत 1944   
मास माघ  
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:13 − 12:56


पंचांग के पांच अंग तिथि
हिन्दू काल गणना के अनुसार 'चन्द्र रेखांक' को 'सूर्य रेखांक' से 12 अंश ऊपर जाने के लिए जो समय लगता है, वह तिथि कहलाती है। एक माह में तीस तिथियां होती हैं और ये तिथियां दो पक्षों में विभाजित होती हैं। शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि को पूर्णिमा और कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या कहलाती है। तिथि के नाम - प्रतिपदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी, चतुर्दशी, अमावस्या/पूर्णिमा।

 
नक्षत्र: आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।

वार: वार का आशय दिन से है। एक सप्ताह में सात वार होते हैं। ये सात वार ग्रहों के नाम से रखे गए हैं - सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार। 


योग: नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम - विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।

करण: एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं - बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।

Aaj Ka Rashifal, 2 February 2023: इन्हें मिलेगा शुभ समाचार तो इन्हें होगा बड़ा धन लाभ, जानें आज का राशिफल…

Aaj Ka Rashifal, 2 February 2023: इन्हें मिलेगा शुभ समाचार तो इन्हें होगा बड़ा धन लाभ, जानें आज का राशिफल…

  Aaj Ka Rashifal, 2 February 2023: आज दिनांक 2 फरवरी और दिन गुरुवार (Guruwar Ka Rashifal) है। यानी साल 2023 का 33वां दिन। ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब।

यहां ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा चंद्र राशि के अनुसार सभी 12 राशियों (Aaj Ka Rashifal) के बारे में बता रही हैं आज का राशिफल (Zodiac Sign)। बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।

कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Aaj Ka Rashifal) होती हैं और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?

मेष राशि (Aries Horoscope Today) 

आज जितनी जरूरत हो उतना ही बोले और थोड़ा पूजा पाठ अवश्य करें। नकारात्मक विचार मन को परेशान करेंगे। शारीरिक रूप से भी शिथिल से रहेंगे। व्यावहारिकता की कमी के कारण लाभदायक सम्बन्ध टूट सकते है। संध्या के समय किसी मित्र के सहयोग से धन लाभ की सम्भावना है। परिजनों से सम्बन्ध ठीक नहीं रहेंगे। दान पुण्य धर्म के कार्यों में आज रुचि बढ़ेगी। पार्टनर से बहस जीवन मे काफी नकारात्मकता ला सकती है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा

वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today) 

आज आपकी राशि में बन रहा है। लक्ष्मी योग धन आगमन के लिए सुंदर समय है। आज का दिन आप आनंद से बितायेंगे। किसी कार्य में सफलता मिलने की ख़ुशी रहेगी। सेहत थोड़ी असामान्य रह सकती है। पड़ोसियों से सम्बन्ध आज अच्छे नहीं रहेंगे। साथ ही आज आप अपने कार्यों को बनाने के लिए किसी से भी मदद लेने में सफल रहेंगे। परिजन आपकी बात मानेंगे, व सहयोग करेंगे।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- गुलाबी

यह भी पढ़ें-  

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)

आज धन आएगा भी लेकिन उससे अधिक खर्च भी होगा। खर्च अधिक होने से मन थोड़ा पीड़ित रहेगा। आज के दिन आप स्वार्थ सिद्धि के कार्य करेंगे, परन्तु अधिकारियों से कार्य निकालना आसान नहीं रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन परिश्रम वाला रहेगा। विरोधी चाह कर भी आपका बुरा नहीं कर पाएंगे। भविष्य की योजनाओं पर खर्च होगा। आन का दिन अपने पार्टनर के साथ बिताएंगे ।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- सफेद

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)

राशि स्वामी अपने 12वें भाव में होने से सेहत का ध्यान रखें। खांसी जुकाम परेशान करेगा। आज लाभ की व धन आने की, आमदनी के अवसर मिलने की पूरी संभावना रहेगी। आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज कार्यों को काफी सोच विचारने के बाद ही करें। कार्य क्षेत्र पर निर्णय लेने में थोड़ी परेशानी भी रह सकती है। फिर भी सोची गयी योजनाएं अवश्य फलीभूत होंगी। धन लाभ थोड़े इन्तजार के बाद होगा। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में शांति रहेगी। आज आपके पार्टनर के साथ खट्टे मीठे अनुभव महसूस करेंगे।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- पीला

सिंह राशि (Leo Horoscope Today)

विद्यर्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम रहेगा। साथ ही आज कुछ अच्छे लोगों से संबंध जुड़ेगा। संतान प्राप्ति का योग बन रहा है। इसके अलावा आज के दिन की शुरुआत में किसी से विवाद हो सकता है। जिसके कारण मध्यान तक मन अशांत रहेगा। गृहस्थ सुख बना रहेगा। उपहारों का आदान प्रदान होगा। अविवाहित अथवा बेरोजगारों के लिए परिस्थिति सुधार वाली बनेगी ।
शुभ अंक 3
शुभ रंग लाल

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)

 

आज आपका ध्यान कार्य क्षेत्र पर कम ही रहेगा फलस्वरूप लाभ की आशा भी छोड़नी पड़ेगी, परन्तु फिर भी आज आकस्मिक रूप से धन की आमद होने से आप स्वयं भी आश्चर्य चकित रह जाएंगे। भोग विलास की प्रवृति में अधिक समय देंगे। सामाजिक कार्यों की अनदेखी करने से व्यवहारों में कमी आएगी ।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- आसमानी

तुला राशि (Libra Horoscope Today) 

आज क्रोध अधिक रहेगा फिर भी थोड़ा संयम विवेक रहने से किसी को परेशान नहीं करेंगे, साथ ही पराक्रम आज भरपुर साथ देगा। हिमत से सारे काम कर लेंगें। अधिकारी वर्ग आज आपको कोई महत्त्वपूर्ण कार्य सौंप सकते हैं, जिसपर आप खरे उतरेंगे। परिवार में भी आप सक्रीय रहेंगे। आज मकान गाड़ी सुख सुविधा से जुड़ी चीज़ें खरीदने का योग हैं।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- ब्राउन

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today) 

राशि स्वामी पार्टनर के घर में, मतलब आज दिन के शुरुआत से रात तक सिर्फ अपने पार्टनर की हर इच्छा पूरी करने पर लगे रहेंगे। आज के दिन आप तन मन से एकदम चुस्त रहेंगे। मानसिक प्रसन्नता रहने से कार्यों को बेहतर ढंग से कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र से आशा के अनुसार लाभ नहीं होने पर भी परेशांन नहीं होंगे। परेशानियों को गंभीर लेकर तुरंत समाधान करेंगे।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- मेहरून

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

सरकारी कार्यों में लाभ, सरकार से जुड़ा जो कार्य अटक था आज हो जाएगा। मां से आज सम्पति को लेकर लाभ का दिन। आज के दिन बाकी अन्य कार्यों में आशा के विपरीत फल रहेगा। विशेष कर धन सम्बंधित कार्य अनुभवी व्यक्ति की सलाह के बाद ही करें। अधिकारी आपसे आज खुश रहेंगे। अनैतिक साधनों से धन कमाने की योजना में लाभ हो होगा। परन्तु जोखिम भी अधिक रहेगा । आज आपके पार्टनर का पूरा ध्यान और लगाव आपकी तरफ रहेगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- संतरी

मकर राशि  (Capricorn Horoscope Today)

आज दिन का पूर्वार्द्ध पहले की भांति शांति से व्यतीत करेंगे, परन्तु इसके बाद का समय थोड़ा कष्टदायक रहने वाला है। सभी महत्त्वपूर्ण कार्य आलस्य छोड़ जल्दी निपटाने का प्रयास करें। व्यापार में निवेश एवं धन की उधारी के लिए आज कोई रिस्क न लें, समय अभी कुछ नाजुक है। ज़मीन जायदाद से लाभ होगा। प्रेमिका से आज विवाद संभव, कम बोलें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- ग्रे

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खानपान पर विशेष ध्यान दें।आज के दिन धन लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यों में गति आने एवं घर एवं कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था में सुधार होगा। आज अतिआत्मविश्वास की भावना भी रहेगी, जिससे सम्मान हानि भी हो सकती है। परिवार के साथ समय बिताएंगे। उनकी ज़िम्मेदारियों के प्रति सजग होंगे।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- मटमैला

मीन राशि (Pisces Horoscope Today) 

आज के दिन आप में परोपकार की भावना अधिक रहेगी। दान पुण्य धार्मिके कार्यों का हिस्सा बनेंगे। अपने कार्यों को छोड़ दूसरों के कार्य करने के कारण परेशानी होगी परन्तु मानसिक संतोष भी रहेगा। दो पक्षों के विवाद के बीच व्यर्थ में फंस सकते हैं। किसी की मध्यस्थता आज भूल कर भी ना करें। आज वाणी को नियन्त्रित रखें। पार्टनर के साथ घूमने का प्रोग्राम बनेगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- केसरिया

Chanakya Niti: गरीब नहीं रहना चाहते हैं तो मानें आचार्य चाणक्य की ये बात

Chanakya Niti: गरीब नहीं रहना चाहते हैं तो मानें आचार्य चाणक्य की ये बात

 Chanakya Niti formula: जीवन में सुखी रहने की चाह हर किसी की होती है लेकिन कई बार गलत तरह से कमाए गए धन की वजह से हम अपनी सुख-शांति का सौदा कर देते हैं। आचार्य चाणक्य कहते हैं धन कमाने के लिए यदि कोई व्यक्ति गलत तरीको का इस्तेमाल कर जल्दी से जल्दी अमीर बनने की इच्छा रखता है तो वह धन उसे गरीब बना देता है। ऐसा धन जितनी जल्दी आता है, उतनी जल्दी खत्म भी हो जाता है। गलत करीके से कमाया गया धन शारीरिक और मानसिक परेशानियां देता है। जीवन में अशांति रहती है लाख कोशिश के बाद भी शांति नहीं मिल पाती।

चाणक्य नीति में लिखे श्लोक के अनुसार- असत्समृद्धिरसद्भिरेव भुज्यते।
भावार्थ : दुष्ट लोग जो धन एकत्र करते हैं वह अनीति कर्मों के द्वारा ही एकत्र किया जाता है। उनके साथ रहने वाले लोग भी दुष्प्रवृत्ति के होते हैं। वे ही उस धन का उपभोग करते हैं और भोग-विलास में पड़कर अपने आपको नष्ट कर लेते हैं। गलत तरीके से कमाया हुआ धन कभी भी शुभ काम में नहीं लग पाता। नीम का फल कौए ही खाते हैं।

चाणक्य नीति में लिखे श्लोक के अनुसार- असत्समृद्धिरसद्भिरेव भुज्यते।
भावार्थ : दुष्ट लोग जो धन एकत्र करते हैं वह अनीति कर्मों के द्वारा ही एकत्र किया जाता है। उनके साथ रहने वाले लोग भी दुष्प्रवृत्ति के होते हैं। वे ही उस धन का उपभोग करते हैं और भोग-विलास में पड़कर अपने आपको नष्ट कर लेते हैं। गलत तरीके से कमाया हुआ धन कभी भी शुभ काम में नहीं लग पाता। नीम का फल कौए ही खाते हैं।

Aaj Ka Panchang: आज 1 फरवरी 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 1 फरवरी 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 01 फरवरी 2023

विक्रम संवत - 2079, राक्षस
शक सम्वत - 1944, शुभकृत्
पूर्णिमांत - माघ
अमांत - माघ

तिथि
शुक्ल पक्ष एकादशी - जनवरी 31 11:54 AM – फरवरी 01 02:02 PM
शुक्ल पक्ष द्वादशी- फरवरी 01 14:01 PM- फरवरी 02 16:26 PM

नक्षत्र
म्रृगशीर्षा - फरवरी 01 12:39 AM – फरवरी 02 03:23 AM
आर्द्रा नक्षत्र-फरवरी 02  03:23 - फरवरी 03 06:18

योग
इन्द्र - जनवरी 31 10:59 AM – फरवरी 01 11:30 AM
वैधृति योग- 11:30, फरवरी 01- फरवरी 02 12:13

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 07:10 AM
सूर्यास्त - 18:00 PM
चन्द्रोदय - फरवरी 01 2:06 PM
चन्द्रास्त - फरवरी 02 04:46 AM

अशुभ काल
राहू - 12:35 PM – 13:56 PM  
यम गण्ड - 08:31 AM – 09:52 AM 
गुलिक - 11:13 PM – 12:35 PM
दुर्मुहूर्त - 12:13 AM – 12:56 AM

शुभ काल
अमृत काल - 17:35 PM – 19:22 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:24 AM – 06:17 AM

Horoscope Today 1 February 2023: मेष, कन्या, कुंभ, मीन राशि वाले न करें ये गलती, सभी 12 राशियों का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 1 February 2023: मेष, कन्या, कुंभ, मीन राशि वाले न करें ये गलती, सभी 12 राशियों का जानें आज का राशिफल

 Horoscope Today 1 February 2023, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope: पंचांग के अनुसार आज दोपहर 02:02 तक एकादशी तिथि फिर द्वादशी तिथि रहेगी. आज पुरे दिन मृगशिरा नक्षत्र रहेगा. आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, ऐन्द्र योग, सर्वार्थसिद्धि योग का साथ मिलेगा. अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग व वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ राशि है तो शश योग का लाभ मिलेगा. चन्द्रमा दोपहर 01:58 के बाद मिथुन राशि में रहेगे. आज का शुभ समय दो है. सुबह 07:00 से 09:00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं शाम 5:15 से 6:15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा. वहीं दोपहर 12:00 से 01:30 बजे तक राहुकाल रहेगा. आइए जानते हैं आज का राशिफल  (Rashifal in Hindi)-

 
मेष राशि- चन्द्रमा तीसरे हाउस में रहेगे जिससे दोस्त करेगे मदद. ऑफिस में सहकर्मियों पर क्रोध करना और काम में अड़ियलपन दिखाना भारी पड़ सकता है. विदेशी बाजारों यदि आपका संपर्क है तो किसी बड़ी डील तय होने के कारण अपेक्षित लाभ होने की संभावना है. विद्यार्थी ज्ञान अर्जित करने के लिए तत्पर रहें, ज्ञान का सार्थक इस्तेमाल करने पर वह अपने जीवन में आगे बढ़ सकेंगे. वासी, सुनफा, ऐन्द्र और सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से सफलता के नए आयाम हासिल करने पर आपके साथ साथ घरवालों का भी नाम रोशन होगा, जिससे परिवार की प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी. खान-पान पर ध्यान दें तभी प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगा क्योंकि प्रतिरोधक क्षमता की कमी होने पर शरीर में कई बीमारियां पनप सकती हैं. 

वृषभ राशि- चन्द्रमा दूसरे हाउस में रहेगे जिससे फाइनेंस से होगा लाभ. जॉब तलाश रहे लोगों की समस्याएं दूर हो सकती है, यदि उन्होंने जॉब के लिए अप्लाई किया था तो उनका चयन हो सकता है. एन्द्र, सुनफा, वासी और सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से बिजनेसमैन के लिए यात्रा करना कारगर साबित होगा, यात्रा करने पर उन्हें कई बड़े ऑर्डर मिलने की संभावना है. नई पीढ़ी के लोग माता-पिता की आज्ञा का पालन करें, उनकी बातों का अनुसरण करके उनके बताए गए मार्गदर्शन पर चलने का प्रयास करें. आंगन में किलकारियां गूंजने का शुभ समाचार मिल सकता है, समाचार मिलते ही पूरे घर में खुशी की लहर दौड़ जाएगी. सेहत का ध्यान दें क्योंकि स्वास्थ्य के साथ लापरवाही करने पर डॉक्टर और मेडिकल स्टोर के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं.

मिथुन राशि- चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे बढेगा आत्म-विश्वास. नौकरी करने वाले लोगों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है, जिसके लिए वह खुशी-खुशी  बैग पैक करते नजर आएंगे. बिजनेसमैन कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले अच्छे से सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार करने के बाद ही निवेश करें क्योंकि आर्थिक नुकसान होने की आशंका है. बुजुर्गों के सानिध्य में रहना युवाओं के लिए अच्छा रहेगा, उनके साथ रहने पर आपके अंदर शिष्टाचार के गुणों का विकास होगा साथ ही कई दुविधाओं का अंत भी होगा. यदि संतान विवाह योग्य है तो उसका रिश्ता तय होने की संभावना है, लेकिन शादी को लेकर जल्दबाजी न करें अच्छे से जांच पड़ताल करने के बाद ही हां कहने में ही सबकी भलाई है. दिन की शुरुआत सूर्य नमस्कार और योग के साथ करें साथ ही इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा भी बनाएं.

कर्क राशि- चन्द्रमा 12वें हाउस में रहेंगे जिससे बढेगे खर्च रहे सावधान. आपके आलस्य के कारण किसी बड़ी कंपनी से जुड़ने का मौका हाथ से जा सकता है. बड़ी कंपनी से जुड़ने पर आपके करियर में चार चांद लग सकते हैं. बिजनेसमैन को सफलता होते ही अहंकार करने से बचना होगा क्योंकि अहंकार बिजनेस को कमजोर कर सकता है. युवाओं का धार्मिक चीजों के प्रति रुझान बढ़ेगा जिस कारण वह धार्मिक क्रियाकलापों पर पैसा खर्च कर सकते हैं. पारिवारिक रिश्तों के बीच यदि दरार आ गई है तो खुद से पहल करके उन दरारों को दूर करने का तथा पारिवारिक संबंधों की डोर को मजबूत करने का प्रयास करें. शारीरिक मजबूती के लिए खानपान में मोटे अनाज का सेवन करें और फलों की मात्रा को भी बढ़ाए.

सिंह राशि- चन्द्रमा 11वें हाउस में रहेंगे जिससे लाभ होगा. वर्कस्पेस पर काम का दबाव हो सकता है, काम का दबाव होने से आने वाले कुछ दिनों तक व्यस्तता अधिक रहेगी. बिजनेसमैन के लिए उधार चुकाना उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए, उधार चुकाने में देरी करने पर लेनदार वसूली करने के लिए दुकान पर खड़े हो सकते हैं. काम से ब्रेक मिलने के बाद दोस्तों, यारों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है, दोस्तों के साथ समय व्यतीत करके दिन मनोरंजन से भरपूर बीतेगा. शुभ समाचार मिलने पर परिवार में कोई मांगलिक और धार्मिक कार्यक्रम संपन्न करा सकते हैं. धार्मिक कार्य संपन्न होने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे. रोगों को लेकर लापरवाही से बचना होगा अन्यथा आप बीमार ज्यादा पड़ सकते हैं, इसलिए अपना और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें. 

कन्या राशि- चन्द्रमा 10वें हाउस में रहेगा जिससे बनेगे कर्मशील. बॉस और सीनियर के इशारों और बातों को समझने का प्रयास करना होगा. किसी कारणवश बिजनेसमैन को शॉप के स्थान में परिवर्तन करना पड़ सकता है. स्थान परिवर्तन से बिजनेस की आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ सकता है. युवाओं को काम के प्रति संकल्पित रहते हुए फोकस बनाए रखना होगा, संकल्प लेकर काम करने से लक्ष्य की प्राप्ति जल्दी हो सकेगी. पैतृक संपत्ति के कारण अपनों से मनमुटाव हो सकता है, क्रोध और वाणी पर नियंत्रण करके विवाद की स्थिति से बचें. खुद को ऊर्जावान और मानसिक तनाव से मुक्त रखने के लिए मध्यस्थता करें, इसे नियमित रूप से करें.

तुला राशि- चन्द्रमा 9वें हाउस में रहेगा जिससे सोशल लाइफ रहेगी अच्छी. ऑफिस के महत्वपूर्ण निर्णय लेने में कुछ समस्या का सामना करना पड़ सकता है. निर्णय लेते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी मत करें. एन्द्र, सुनफा, वासी और सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से बड़े व्यापारियों के संपर्क में आने से बिजनेस का विस्तार होगा साथ ही आर्थिक लाभ भी होगा. नई पीढ़ी के लोग आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रहेंगे. धार्मिक कार्यों का हिस्सा बनकर कामों को पूरा करने में वह आगे से आगे रहेंगे. भविष्य को सुरक्षित करने के लिए बड़ा निवेश कर सकते हैं, निवेश के तौर पर प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं. आहार को हल्का और सुपाच्य रखें वरना पेट से संबंधित दिक्कत हो सकती है.

वृश्चिक राशि- चन्द्रमा 8वें हाउस में रहेंगे जिससे अनसुलझे मामले सुलझेगे. वर्कस्पेस पर चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी के खास दिन पर उन्हें कोई गिफ्ट दें, गिफ्ट स्वरूप उन्हें कोई जरूरतमंद वस्तु देने की कोशिश करें. बिजनेसमैन बिजनेस को ऑनलाइन जोड़ने का प्रयास करें तभी उन्हें अपेक्षित लाभ होगा. विद्यार्थी इस समय अपना पूरा फोकस पढ़ाई पर करें और मन लगाकर पढ़ाई करें, जिससे एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण हो सके. घर से बाहर निकलने से पहले साथ ही किसी नए काम की शुरुआत से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लेकर निकले, उनके आशीर्वाद से सारे काम बनेंगे. पेट संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं इसलिए स्वास्थ्य को लेकर किसी तरह की लापरवाही मत करें.

धनु राशि- चन्द्रमा 7वें हाउस में रहेगे जिससे पति-पत्नी में हो सकता मनमुटाव.  वर्कस्पेस पर कार्य को गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए मेहनत का सहारा लेना होगा. बिजनेसमैन को बिजनेस विस्तारित करने के लिए उसके प्रचार-प्रसार में जोरशोर से लग जाना चाहिए. साथ ही अगर आप बिजनेस में मशीनरी खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो सुबह 7:00 से 9:00 और शाम 5:15 से 6:15 के मध्य करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. नई पीढ़ी के लोग अपनी व्यवहार की कमियां जानकर उसे दूर करने का प्रयास करें, वरना आपके कई अपने आप से दूर जा सकते हैं. व्यवहार में सौम्यता बनाए रखें, रिश्तों को बचाने का काम करेगी. डायबिटीज बढ़ने से आपको कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ सकता है.

मकर राशि- चन्द्रमा 6वें हाउस में रहेगे जिससे पुरानी बिमारी से छुटकारा मिलेगा. वर्कस्पेस पर काम के सिलसिले में लंबी यात्राएं करनी पड़ सकती है, यात्रा शुरुआत में भले बेमन की हो लेकिन बाद में मनोरंजन पूर्ण हो जाएगी. बिजनेसमैन यदि निवेश करना चाहते है तो प्रॉपर्टी में निवेश करना उनके लिए उत्तम रहेगा. युवा खुद को बुरे लोगों की संगति से दूर रखने का प्रयास करें क्योंकि गलत प्रवृत्ति आपको आकर्षित कर सकती है. खर्च के साथ-साथ बचत करने पर भी ध्यान दें, इसके लिए आपको हाथ समेटकर चलना होगा अर्थात् अनावश्यक खर्चों पर रोक लगानी होगी. महिलाओं को हार्मोनल दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, जिस कारण क्षण भर में मूड स्विंग हो सकता है.

कुंभ राशि- चन्द्रमा 5वें हाउस में रहेगें जिससे संतान सुख व संतान से सुख मिलेगा. एन्द्र, सुनफा, वासी और सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से वर्कस्पेस पर आपको अपने हुनर और काम के दम पर शासन प्रशासन की ओर से मान सम्मान और आर्थिक लाभ मिलेगा. शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ होगा. नई पीढ़ी के लोग को अपनी मन की स्थिति पर काबू करना होगा क्योंकि नकारात्मक ग्रह मार्ग से भटकाने का काम कर सकते हैं. काफी समय के बाद लाइफ पार्टनर के साथ कुछ समय बिताने का मौका मिलेगा. गर्भवती महिलाएं अपना खास ध्यान रखें और नियमित चेकअप करवाती रहें, जिससे शरीर में पनपने वाली बीमारी का पता चल सकेगा.

मीन राशि- चन्द्रमा 4वें हाउस में रहेगें जिससे माँ दुर्गा को याद करे. वर्कस्पेस पर कार्य का भार होने पर काम अधिक करना पड़ सकता है लेकिन काम करने से घबराए नहीं आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी. बिजनेसमैन कोई भी सौदा करते समय सजग रहें क्योंकि धन हानि होने की आशंका है. युवाओं का आत्मविश्वास चरम पर होगा, जिस कारण लंबे समय से अटके हुए कामों में तेजी आएगी और वह उसे पूरा करने में सफल रहेंगे. पारिवारिक स्थिति सामान्य है, घर का माहौल भी अच्छा रहेगा. वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें. सुरक्षा को लेकर सर्तक रहें. चोट लगने की आशंका है.

Chanakya Niti: औरतें अपने पति से छुपाती हैं ये बातें, हमेशा बनाकर रखती है राज

Chanakya Niti: औरतें अपने पति से छुपाती हैं ये बातें, हमेशा बनाकर रखती है राज

 chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने मनुष्य के जीवन को लेकर कई अहम बातें बताई है. जो भी मनुष्य इन बातों को मनाता है कि समाज में अपनी लग पहचान बना पाता है. उन्होंने पति-पत्नी के रिश्ते को लेकर कई अहम बातें बताई है. 

आचार्य चाणक्य की किताब चाणक्य नीति में उन्होंने बताया है कि हर पत्नी अपने पति से कुछ बातें छुपाकर रखती हैं. ये राज वो अपनी पति से कभी भी नहीं बताती है. वो ऐसा अपने रिश्ते को मजबूत और बेहतर भविष्य के लिए करती है. इन बातों को छुपाने का उद्देश्य यही रहता है कि वो वैवाहिक जीवन को आनंद के साथ व्यतीत कर सकें. तो आइये जानते हैं कि पत्नी कौन सी बातों को पति से छुपाती है: 

अपनी लव लाइफ के विषय में 

शादी के बाद कोई भी पत्नी अपनी लव लाइफ के बारें में पति से बात नहीं करती है. वो इस बात को पूरे जीवन छुपा कर रखती है, ताकि उसके वैवाहिक जीवन में किसी भी तरह का कोई भी संदेह ना हो और वो ख़ुशी के साथ अपना जीवन बिता सके. 

घर के लोगों को बुरी बातें 

पत्नी अपने पति से घर के लोगों को बुरी बातों को भी छुपाती है, ताकि परिवार में किसी भी तरह का कोई भी कलेश न हो और सभी लोग ख़ुशी के साथ रह सके. 

अपनी बचत के बारें में

पत्नी को घर की गृहमंत्री भी कहा जाता है. वो तय बजट में ही घर के सभी लोगों का ध्यान रखने की कोशिश करती है. लेकिन पत्नियां इस दौरान भी कुछ न कुछ बचत करती रहती हैं. इस बजट का प्रयोग वो इस समय करती हैं, जब घर पर कोई आपदा आई होती है. पत्नियां इस बचत के बारें में पति को नहीं बताती हैं. 

आज का पंचांग, 31 January 2023: देखें आज का पंचांग, शुभ और अशुभ मुहूर्त, आज है रवि योग

आज का पंचांग, 31 January 2023: देखें आज का पंचांग, शुभ और अशुभ मुहूर्त, आज है रवि योग

 Aaj Ka Panchang, 31 january 2023: आज माघ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी व एकादशी तिथि और दिन मंगलवार है. आज रवि योग जैसा शुभ योग है और रोहिणी व्रत है. आज भद्रा जैसा अशुभ योग है.

पंचांग में सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, ब्रम्‍ह मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त, विजय महूर्त, गोधूलि मुहूर्त, अमृतकाल, निशिता मूहूर्त जैसे शुभ योग पर विचार करके सभी महत्‍वपूर्ण कार्य करने का समय सुनिश्‍च‍ित किया जाना चाहिए.

भारतीय वैदिक ज्‍योतिष के अनुसार, उपरोक्‍त मुहूर्त शुभ मुहूर्त के अंतर्गत आते हैं. सर्वार्थ सिद्ध‍ि योग और रवियोग, पुष्‍कर योग विशेष शुभ योग माने जाते हैं. महत्‍वपर्ण कार्यों को तय करते समय राहुकाल, आडल योग, विडाल योग, गुलिक काल, वर्ज्‍य, यमगंड, दुर्मुहूर्त और भद्रा आदि जैसे अशुभ योगों को पहले से देखकर इनसे बचना चाहिए. भद्रा भी विशेष अशुभ माना जाता है.

आज के पंचांग में आप शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurat) और अशुभ मुहूर्त (AShubh Muhurat) जान सकते हैं.

31 जनवरी 2023- आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang, 31 january 2023)

शक संवत: 1944
विक्रम संवत: 2079
गुजराती संवत: 2079

आज सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय : 07:10 ए एम
सूर्यास्त : 05:59 पी एम
चंद्रोदय :01:21 पी एम
चंद्रास्त : 03:52 ए एम, फरवरी 01

आज का वार: मंगलवार
पक्ष : शुक्ल पक्ष
तिथि: दशमी – 11:53 ए एम तक
: एकादशी
नक्षत्र :12:39 ए एम, फरवरी 01 तक
: मॄगशिरा

आज का योग: ब्रह्म – 10:59 ए एम तक
: इन्द्र
करण : गर – 11:53 ए एम तक
: वणिज – 12:55 ए एम, फरवरी 01 तक
:विष्टि

चंद्रमास : माघ – पूर्णिमान्त
माघ – अमान्त

आज के शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurat)

ब्रम्‍ह मुहूर्त: 05:25 ए एम से 06:17 ए एम
प्रात: संध्‍या: 05:51 ए एम से 07:10 ए एम
संध्‍यान्‍ह संध्‍या: 05:59 पी एम से 07:18 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 05:57 पी एम से 06:23 पी एम

अभिजीत मुहूर्त: 12:13 पी एम से 12:56 पी एम
विजय महूर्त: 02:23 पी एम से 03:06 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:08 ए एम, फरवरी 01 से 01:01 ए एम, फरवरी 01

रवि योग: 07:10 ए एम से 12:39 ए एम, फरवरी 01
सर्वार्थ सिद्ध‍ि योग:
अमृत काल :
अमृत सिद्धि योग:

आज के अशुभ योग ( Todays Ashubh yog)

राहुकाल: 03:17 पी एम से 04:38 पी एम
यमगंड: 09:52 ए एम से 11:13 ए एम
गुलिक काल: 12:35 पी एम से 01:56 पी एम

आडल योग :
विडाल योग: 07:10 ए एम से 12:39 ए एम, फरवरी 01
दुर्मुहूर्त: 09:20 ए एम से 10:03 ए एम
: 11:15 पी एम से 12:08 ए एम, फरवरी 01
वर्ज्य :03:51 पी एम से 05:37 पी एम
: 06:54 ए एम, फरवरी 01 से
:08:40 ए एम, फरवरी 01
गंड मूल:
भद्रा: 12:55 ए एम, फरवरी 01 से 07:10 ए एम, फरवरी 01
पंचक:
दिशाशूल: उत्तर

Horoscope Today 31 January 2023: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के साथ सभी 12 राशियों का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 31 January 2023: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के साथ सभी 12 राशियों का जानें आज का राशिफल

 Horoscope Today 31 January 2023, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope: पंचांग के अनुसार आज सुबह 11:53 तक दशमी तिथि फिर एकादशी तिथि रहेगी. आज पुरे दिन रोहिणी नक्षत्र रहेगा. आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, लक्ष्मी योग ब्रह्म योग का साथ मिलेगा. अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग व वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ राशि है तो शश योग का लाभ मिलेगा. चन्द्रमा वृषभ राशि में रहेगे. आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज एक समय है. दोपहर 12:15 से 02:00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा. वहीं दोपहर 03:00 से 04:30 बजे तक राहुकाल रहेगा. आइए जानते हैं आज का राशिफल  (Rashifal in Hiवेंi)- 

मेष राशि- चन्द्रमा 2वें हाउस में रहेगे जिससे पैतृक सम्पति के मामले सुलझेगे.बिजनेस से जुडेु लोगों के लिए समय अनुकूल है, आप अपने व्यापार को दूसरी फील्ड में व्यय कर सकेंगे. नौकरी खोजने वाला के लिए दिन काफी अच्छा रहेगा. सामाजिक गतिविधियों में आपका सक्रिय साझेदारी होगा. सेहत को लेकर सर्तक हो जाएं. सेहत को लेकर की गई आपकी लापरवाही आपके लिए हानिकारक हो सकती है.पार्टनर के साथ हो सकता है रिश्तों में थोड़ी कड़वाहट पैदा हो. इसलिये हो सकता है आपको खट्टे अनुभवों के साथ कुछ मीठे अहसास भी हों.
विद्यार्थी के एकाग्रता में कमी आएगी, आप योगा व ध्यान से अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव ला सकते है.

वृषभ राशि- चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे विवेक में होगी वृद्धि. ब्रह्म, लक्ष्मी, सुनफा और वासी योग के बनने से व्यापार की ग्रोथ आपके हाथ में होगी क्योंकि नई-नई तकनीक से आपको लाभ होगा. आपके दैनिक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. पारिवारिक प्रॉपर्टी डीलिंग में आपको उम्मीद से ज्यादा दाम मिलेंगे. आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ यादों भरे पल व्यतीत कर पाएंगे. खेल से जुडे़ लोगों वर्कआउट करने के साथ डायट में बदलाव कर अपनी एनर्जी लेवल को बढ़ाएंगे.

मिथुन राशि- चन्द्रमा 12वें हाउस में रहेंगे जिससे नए सम्पर्क से होगा लाभ. ऑनलाइन व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी. जॉब करने वालों को  प्रमोशन में बाधा का सामना करना पड़ सकता है.लाइफ पार्टनर के साथ शब्दों का चयन सोच समझ कर करे, आपका एक गलत शब्द आपकी छवि को खराब कर सकता है. आप नकारात्मकता की स्थिति में भी अपने स्मार्ट वर्क से अच्छे परिणाम प्राप्त कर पाएंगे. बुखार, सरदर्द की समस्या रह सकती है,डॉक्टर की सलाह जरूर ले. विद्यार्थी के लिए प्रॉब्लम भरा दिन रहेगा.

कर्क राशि- चन्द्रमा 11वें हाउस में रहेंगे जिससे बडे भाई से मिलेगी खुशखबरी. व्यापार में आपको अपने काम करने के तरीके में बदलाव लाने की जरूरत है. अगर आप व्यापार में नई मशीनें खरीदना चाह रहे है, तो दोपहर 12:15 से 2:00 बजे के मध्य करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा. जॉब करने वाले से जुडेु लोगों को अपने वर्कस्पेस पर मान व सम्मान मिलेगा, जिनके लोगों के पास जॉब नहीं  है उन्हें कठोर करना होगा. एनर्जी लेवल में इजाफा होने से आप वर्कस्पेस पर पहले से बेहतर कर पाएंगे. माता-पिता की हेल्थ का विशेष ख्याल रखना होगा. फैमली लाइफ में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. लाइफ पार्टनर से अनबन हो सकती है. विद्यार्थी अपने कार्य को समय पर पूरा करने में सफल होंगे. जिससे अन्य विद्यार्थी शिक्षक पर आपका प्रभाव बढेगा. 

सिंह राशि- चन्द्रमा 10वें हाउस में रहेगा जिससे होगी राजनितिक उन्नति. नए विचारों से व्यापार में आपकी इनकम में इजाफा होगा. ब्रह्म, लक्ष्मी, सुफा और वासी योग के बनने से जॉब न करने वालों को मल्टी नेशनल कंपनी से कॉल लैटर मिल सकता है. ब्डल प्रेशर, डायबिटीज से पीड़ित पेशेंट को सर्तक रहने की जरूरत है. वसायुक्त चीजों का प्रयोग करें. फैमली में सब के साथ आपके रिलेशन अच्छे रहेंगे. लाइफ पार्टनर को खुश करने में सफल रहेंगे. विद्यार्थी सफलता प्राप्त करेगें.

कन्या राशि- चन्द्रमा 9वें हाउस में रहेगा जिससे अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य. व्यापार की नई ब्रांच खोलना चाहते है या अपने नेटवर्क को बढ़ाना होगा. जॉब करने वालों की संतुष्टि के स्तर में बढ़ोतरी आएगी. आपकी आत्मविश्वास में इजाफा होगा. फैमली में छोटे भाई-बहनों की सेहत संबंधित प्रॉब्लम हो सकती हैं, इसलिए उनकी सेहत का ख्याल रखें. लाइफ पार्टनर हर मोड़ में आपके साथ रहेगा. सामाजिक स्तर पर आपके मान-सम्मान में बढ़़ोतरी होगी. जॉब करने वालों को ऑफिस संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है. 

तुला राशि- चन्द्रमा 8वें हाउस में रहेंगे जिससे ननिहाल में हो सकती है समस्या. व्यापार सही धन संबंध प्रबंधन न होने से व्यापार के अचल सम्पत्ति में कमी आ सकती है. जॉब करने वाले ऑफिस में कुछ परेशान रहेंगे. निराश होने की आवश्यकता नहीं है. धैर्य बनाए रखना होगा. लाइफ पार्टनर से छोटी-छोटी बात पर डिबेट करना आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकता है. स्कूल शिक्षा को लेकर विद्यार्थी अपने प्रर्दशन से खुश नही रहेंगे. फैमली में बुखार व सर दर्द की शिकायत हो सकती है. सिंगल लोगों को अच्छे पार्टनर की तलाश जारी रखनी होगी. विद्यार्थी को सोशल मीडिया व ऑनलाइन गेमिंग से दूरियां बनाएं रखनी होगी. इसका बुरा प्रभाव आपके भविष्य पर पड़ेगा. 

वृश्चिक राशि- चन्द्रमा 7वें हाउस में रहेगे जिससे साझेदारी के व्यापार से होगा लाभ.  ब्रह्म, लक्ष्मी और वासी योग के बनने से ड्राई फ्रूट्स का व्यापार करने वालों के व्यापार में नई डील होगी जिससे व्यापार में दुगना लाभ प्राप्त करेंगे. वर्कस्पेस पर मनचाही सफलता मिलेगी और दिन बहुत अच्छा जाएगा. आपकी किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है. फैमली में खुशनुमा माहौल बना रहेगा. हेल्थ को लेकर आप सर्तक रहें तो आपके और आपकी फैमली के लिए बेहतर रहेगा. अविवाहित लोगों को अच्छे संबंध आ सकते है. मैनेजमेंट विद्यार्थी के लिए समय अनुकूल रहेगा.

धनु राशि- चन्द्रमा 6वें हाउस में रहेगे जिससे शत्रुओ की शत्रुता से छुटकारा मिलेगा. आप व्यापार डील के वकीलों से राय जरूर ले लें. वरना बाद में प्रॉब्लम को फेस करना पड़ेगा. जॉब न करने वालों को अपनी प्रतिभा को निखारना होगा. क्योंकि जल्दी बडे़ अवसर आपके पास आ सकते हैं. जॉब में ट्रांसफर की संभावना बन सकती हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. आपके ज्ञान व स्किल के कारण आपको कई जॉब ऑफर आएंगे. फैमली मेंबर की हेल्प से आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा. हायर एजुकेशन वाले विद्यार्थी को अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. इसके लिए आप शिक्षक से हेल्प ले सकते है. प्रोफेशन वर्क के लिए की गई यात्रा से आपको फायदा होगा.

मकर राशि- चन्द्रमा 5वें हाउस में रहेगें जिससे विद्यार्थी की पढाई में आऐगा निखार. व्यापार में परेशानियों का कड़ी मेहनत से सामना करते हुए अपने व्यापार को बढ़ाने में सफल रहेंगे. वासी और सुनफा योग के बनने से वर्कस्पेस पर आप पुनः टॉप पर बने रहने में सफल होंगे. फैमली में किसी से पुराने मतभेद थे वो सुलझ जाएंगे. लाइफ पार्टनर की फीलिंग को समझे वो आपके बुरे समय में आपका साथ देगा. 
जंक फूड से दूर रहें. बच्चों पर ज्यादा व्यय हो सकता है. खेल से जुडेु लोगों अपने फील्ड से हटकर कुछ नया करेंगे जिससे वो अपना टैलेंट का लोहा मनवाएंगे. 

कुंभ राशि- चन्द्रमा 4वें हाउस में रहेगें जिससे पारिवारिक सुख-सुविधाओ में आऐगी कमी. आलस के चलते व्यापार में आपके कार्य अटक सकते हैं, आपकी टीम से पहले आपको सक्रिय रहने की जरूरत है. वर्कस्पेस पर आपको अपने वर्क समय पर करने की कोशिश करनी होगी, अन्यथा आप किसी बड़ी प्रॉब्लम में फंस सकते है. आपके आसपास के लोगों में बर्ताव में बदलाव हो सकता है, जो आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है. प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ आपको अपनी हेल्थ पर भी ध्यान देना चाहिए. सेहत संबंधी कुछ तकलिफों का सामना करना पड़ सकता है. गृहक्लेश की स्थिति बन सकती है. किसी तीसरे व्यक्ति के कारण गलत-फहमी की स्थिति बन सकती है. बच्चों को कंपटीशिन एग्जाम में सफलता पाने के लिए जी-जान से मेहनत करनी पड़ेगी. 
वाहन चलाते समय सावधानी बरते. 

मीन राशि- चन्द्रमा तीसरे हाउस में रहेगे जिससे साहस में होगी वृद्धि. आपका व्यापार आपके मन में उत्साह लेकर आएगा और यह उत्साह आपदा को अवसर में तबदील करेगा. वर्कस्पेस पर सभी से सराहना मिल सकती है. फैमली में किसी से सेहत में सुधार आने से आपके चेहरे पर चमक आएगी. लक्ष्मी, ब्रह्म और सुनफा योग के बनने से आपकी काम करने के तरीके से दूसरी कंपनी में भी आपकी छाप रहेगी. आपको अपने बर्ताव में बदलाव लाना होगा. जॉब को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है. क्रोध से दूर रहने का प्रयास करें.

Chanakya Niti: हर पत्नी अपने पति से छुपाती है यह राज, रिश्तों पर पड़ता है ऐसा असर

Chanakya Niti: हर पत्नी अपने पति से छुपाती है यह राज, रिश्तों पर पड़ता है ऐसा असर

 Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने जीवन से जुड़ी कई बातें बताई हैं। इसमें पति-पत्नी के रिश्ते से जुड़ी अहम बातें भी शामिल हैं और ये आज के समय में भी प्रासंगिक हैं। चाणक्य नीति के अनुसार हर पत्नी जानबूझकर अपने पति से कुछ बातें छुपाती है।

ये राज़ या राज़ वो कभी भी अपने पति को नहीं बताती हैं और ऐसा वो पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत करने के लिए, बेहतर भविष्य के लिए करती हैं। जिससे पति-पत्नी सुखी वैवाहिक जीवन व्यतीत कर सकें।

हर पत्नी अपने पति से ये राज छुपाती है

लव लाइफ के बारे में 

हर पत्नी शादी से पहले अपनी लव लाइफ के बारे में अपने पति से छुपाती है। वह इसे अपने शेष जीवन के लिए गुप्त रखती है ताकि उनका विवाहित जीवन किसी भी संदेह के अधीन न रहे और वे खुशी से रह सकें। 

घर के सदस्यों की गलत बातें 

पत्नी घर के सदस्यों की गलत बातें भी अपने पति से छुपाती है, ताकि घर में झगड़े न हों। वह घर की शांति भंग होने से बचाती है और अपने स्तर पर मामलों को संभालती है।

बचत के बारे

पत्नी को घर का गृह मंत्री कहा जाता है। वह तय बजट में घर चलाती हैं और सभी सदस्यों की जरूरतों का ख्याल रखती हैं। इतना सब कुछ होने के बाद भी वह मुश्किल समय के लिए कुछ पैसे बचाकर रखती हैं। पत्नी अपनी बचत के बारे में पति को कभी नहीं बताती, लेकिन जब परिवार पर विपदा आती है तो वह आगे आकर स्थिति को संभालने में मदद करती है।

अपनी असहमति नहीं जताती

पत्नी कई बार न चाहते हुए भी पति के हर फैसले का साथ देती है। पति के खुश रहने और घर में कोई विवाद न हो इसके लिए वह अपनी असहमति खुलकर नहीं जताती।

स्वास्थ्य समस्याओं को छुपाती है

पत्नी अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को छुपाती है ताकि पति इससे परेशान न हो। जब तक वह इसे सहन करने में सक्षम होती है, तब तक वह अपने पति को अपनी बीमारी या दर्द के बारे में कभी नहीं बताती है।

Aaj Ka Panchang 30 January: आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 30 January: आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

 30 जनवरी 2023 का दैनिक पंचांग / Aaj Ka Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

तिथि  

नवमी

10:12 तक
नक्षत्र   कृत्तिका 22:15 तक
करण

कौलव
तैतिल

10:12 तक
22:59 तक

पक्ष शुक्ल  
वार    सोमवार  
योग   शुक्ल 10:48 तक
सूर्योदय 07:08  
सूर्यास्त 18:11  
चंद्रमा    वृषभ 02:46
राहुकाल

08:31 −09:54

 
विक्रमी संवत्   2079  
शक सम्वत 1944   
मास माघ  
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:18− 13:02


पंचांग के पांच अंग तिथि
हिन्दू काल गणना के अनुसार 'चन्द्र रेखांक' को 'सूर्य रेखांक' से 12 अंश ऊपर जाने के लिए जो समय लगता है, वह तिथि कहलाती है। एक माह में तीस तिथियां होती हैं और ये तिथियां दो पक्षों में विभाजित होती हैं। शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि को पूर्णिमा और कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या कहलाती है। तिथि के नाम - प्रतिपदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी, चतुर्दशी, अमावस्या/पूर्णिमा।

 
नक्षत्र: आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।

वार: वार का आशय दिन से है। एक सप्ताह में सात वार होते हैं। ये सात वार ग्रहों के नाम से रखे गए हैं - सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार। 

योग: नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम - विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।

करण: एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं - बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।

Horoscope Today 30 January 2023: मिथुन, तुला, मकर, कुंभ राशि वाले सावधान, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 30 January 2023: मिथुन, तुला, मकर, कुंभ राशि वाले सावधान, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल

 Horoscope Today 30 January 2023, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope: ज्योतिष के अनुसार 30 जनवरी 2023, सोमवार का दिन विशेष होने जा रहा है. आज से नए सप्ताह का प्रारंभ हो रहा है. शनि की चाल में परिवर्तन हो रहा है. शनि आज अस्त हो रहे हैं. ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति आपकी राशि पर क्या प्रभाव डाल रहे हैं? आइए जानते हैं मेष राशि से मीन राशि तक का, आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा. आज आपको कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप कार्य क्षेत्र में लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे, लेकिन संतान के व्यवहार के कारण आज आपको समस्या हो सकती है, जिससे आपको तनाव बना रहेगा.

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को आज कुछ नए अनुबंधों से लाभ मिल सकता है और आपको नौकरी में कार्यरत लोगों की पदोन्नति होने से वह प्रसन्न रहेंगे, जो लोग राजनीति क्षेत्रों में लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, तो उनके उन प्रयासों से आज सफलता होगी, लेकिन कुछ अप्रिय व्यक्तियों से आपको अनावश्यक कष्ट मिल सकता है, जिनसे आप सावधान रहें.

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. विद्यार्थियों को शिक्षा में आशातीत सफलता मिलने से  आपका मन प्रसन्न रहेगे और आपकी यदि कोई  मूल्यवान वस्तु  खो गई थी, तो उसके आपको प्राप्ति हो सकती है. आपका कोई रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है, जिससे आपको खुशी होगी. किसी कानूनी मामले में  आपको अनुभवी व्यक्तियों से सलाह मश्वरे की आवश्यकता होगी.

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा. आप अपनी संतान के दायित्व की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे. आपको  किसी काम के लिए छोटे दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है. माता-पिता से आप किसी बात पर ना उलझे. राजनीति क्षेत्रों पर कार्यरत लोग  अपने कामों से अपने साथियों को हैरान कर सकते हैं.

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को आज आमदनी के नए नए स्त्रोत प्राप्त होंगे, जिससे आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे. आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है. आपको भागदौड़ के कारण, सिर दर्द, बदन दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है. आपके कुछ शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे, जिनसे आपको बचना होगा.

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन खर्चा भरा रहने वाला है. आज आपको किसी कानूनी विवाद या मुकदमे में जीत मिल सकती है, जो आपकी खुशी का कारण बनेगी. संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई सुखद सूचना सुनने को मिल सकती है. रोजगार के कामों को लेकर आप परेशान रहेंगे, लेकिन  उनके लिए आप किसी पर डिपेंड ना रहे.

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के चारों ओर का वातावरण सुख में रहने वाला है. व्यापार संबंधी किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं. यदि लंबे समय से आप धन की समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपका आपका रुका हुआ धन मिलने से आज उन समस्याओं का हल मिलेगा. एक से अधिक काम  हाथ लगने से आपकी व्याख्या करता बढ़ सकती है.

वृश्चिक राशि
वृक्षिक राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला है. आपको अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं के लिए किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह मशवरा करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है. आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी और कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे कामों के लिए कोई अवार्ड भी मिल सकता है.

धनु राशि
धनु राशि के जातकों को आज शासन व सत्ता का पूरा लाभ  मिलेगा. कार्य क्षेत्र में आज आपके कुछ विरोधी भी आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा. आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं. आप को पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लगने से आप प्रसन्न रहेंगे.

मकर राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन आर्थिक मामलों में अच्छा रहने वाला है. रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को  कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है. आप किसी लड़ाई झगड़े में ना पड़े, नहीं तो समस्या होगी. माता-पिता की सेहत के प्रति सचेत रहें और आपके घर अथिति  आगमन होने से व्यस्तता बनी रहेगी और आपका धन खर्च भी बढ़ सकता है.

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा. आप आपको बड़ों की बातों का पुरा मान रखना होगा और आपको किसी संपत्ति संबंधित मामले में निराशा हो सकती है. आपको किसी विपरीत समाचार को सुनकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है.

मीन राशि
मीन राशि के जातको के लिए आज दिन कुछ उलझनों भरा रहने वाला है. आज उनके ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से लेन-देन के कारण संबंधों में समस्या आ सकती हैं. आप कुछ धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा पर भी आ सकते हैं. संतान के कुछ काम को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे और दांपत्य जीवन में  कोई अवरोध लंबे समय से चल रहा था, तो उससे  आपको छुटकारा मिलेगा.

Chanakya Niti: लक्ष्य पूरा करने के लिए इन 4 चीजों को कभी न करें दरकिनार, मंजिल पाने में होंगे कामयाब

Chanakya Niti: लक्ष्य पूरा करने के लिए इन 4 चीजों को कभी न करें दरकिनार, मंजिल पाने में होंगे कामयाब

 Chanakya Niti: कई बार सिर्फ मेहनत के दम पर व्यक्ति अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाता. अपनी मंजिल को पाने के लिए वह कई प्रयास करता है लेकिन निरंतर प्रयार और कठोर परिश्रम के बाद भी उसे सफलता नहीं मिलती है. चाणक्य कहते हैं कि आज के दौर में कामयाबी सिर्फ मेहनत के बलबूत नहीं मिल सकती इसलिए लिए कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें अपनाने से व्यक्ति सफलता की ऊंचाईयों को छूता है. आइए जानते हैं लक्ष्य पूरा करने के लिए किन चीजों पर जरुर गौर करें.

साहस से मिलेगी सफलता

सफलता पाने की रेस में एक मौड़ ऐसा जरूर आता है जब व्यक्ति को साहस का परिचय देना पड़ता है. उस समय व्यक्ति ने सही निर्णय नहीं लिया तो वह जीती हुई बाजी हार जाता है और पूरी मेहनत मिट्‌टी में मिल जाती है. उस समय अगर वो हार मान गया तो जीती जिताई बाजी हार सकता है. साहस का अर्थ है अपने लक्ष्य प्राप्ति में आ रही बाधा का डटकर सामना करना, इसके लिए निंदाओं पर ध्यान न दें, असफलता के डर से हारने वाला व्यक्ति कभी कामयाब नहीं हो पाता.

अपनी और दूसरों की गलतियों से सबक

ये सच है कि कोई परफेक्ट नहीं होता. हर इंसान से गलतियां होती है पर अपनी गलतियों से सबक लेने वाला अगले कदम पर मात नहीं खाता. व्यक्ति गलती करने से घबराता है लेकिन सच ये है कि गलतियां व्यक्ति ही व्यक्तिगत विकास में सुधार लाने और आपको मजबूत बनाने में मदद करती हैं. वहीं जो दूसरों की गलतियों से सीख लेते हैं वह लक्ष्य प्राप्ति की रणनीति बेहतर तरीके से बना पाते हैं. चाणक्य कहते हैं कि जो बीत गया उसके बारे में पछतावा नहीं करना चाहिए, गलतियों से सीख लेकर आगे की प्लानिंग पर फोकस करना चाहिए.

नई चीजें चीखने की लगन

जो व्यक्ति आज में जीता है उसे वर्तमान परिस्थितियों का सामना करने में दिक्कत नहीं आती. कहने का अर्थ है वक्त के साथ जैसे हालाता, टेक्नॉलोजी, परंपराएं बदल जाती है वैसे ही व्यक्ति को इनके मुताबिक खुद को ढालने की कोशिश करना चाहिए. हर नई चीज को खीखने से कभी गुरेज नहीं करना चाहिए, यही कला व्यक्ति की सफलता में चार चांद लगा देती है. ज्ञान प्राप्ति में कभी भी कंजूसी नहीं करनी चाहिए और न ही किसी को ज्ञान देने में.

संगत

चाणक्य कहते हैं कि जीवन में सफल होना है तो बुरी संगत और बुरी आदतों से दूर ही रहने में भलाई है. बुरी संगत और बुरी आदतें प्रतिभाशाली व्यक्ति का भी भविष्य चौपट कर देती हैं.

Aaj ka Panchang, 29 January 2023: आज रविवार को रहेंगे ये शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय भी जानिए

Aaj ka Panchang, 29 January 2023: आज रविवार को रहेंगे ये शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय भी जानिए

 Aaj ka Panchang, 29 January 2023: आज रविवार को माघ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी-नवमी तिथि है। अष्टमी प्रातः 9.05 बजे तक है, उसके बाद दशमी तिथि आरंभ हो जाएगी। पूरे दिन भरणी और कृतिका नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 7.14 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.06 बजे होगा। चन्द्रोदय 12.13 बजे तथा चन्द्रास्त सुबह 1.58 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – माघ माह, शुक्ल पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त दोपहर 4.31 बजे से 5.14 बजे तक रहेगा। कुलिक योग दोपहर 4.31 बजे से 5.14 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 10.46 बजे से 11.29 बजे तक रहेगा। आज कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 12.12 बजे से 12.55 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 1.39 बजे से 2.22 बजे तक एवं यमगंड योग दोपहर 12.34 बजे से 1.55 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 4.36 बजे से 5.57 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 9.57 बजे से 11.19 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 2.02 बजे से 3.23 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 6.06 बजे से रात्रि 9.23 बजे तक शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। रवि योग रात्रि 8.21 बजे से अगले दिन सुबह 7.14 बजे तक रहेगा। दोपहर 3.18 बजे से 4.49 बजे तक अमृत काल तथा दोपहर 2.29 बजे से 3.12 बजे तक विजय मुहूर्त रहेगा। अभिजीत मुहूर्त का समय दोपहर 12.18 बजे से 1.02 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

Horoscope 29 January 2023 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Horoscope 29 January 2023 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

 पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। मन परेशान हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

वृष राशि- कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आत्मसंयत रहें। बातचीत में सन्तुलित रहने का प्रयास करें। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ सकती है। सम्पत्‍ति के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। वाणी में सौम्यता रहेगी।

मिथुन राशि- आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। क्रोध के अतिरेक से बचें। धन की स्थिति में सुधार होगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

कर्क राशि- मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धैर्यशीलता के लिए प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आयेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

शनि के अस्त होने से साढ़ेसाती और ढैय्या वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें, रोजाना ये उपाय करने से मिलेगा शनि के अशुभ प्रभावों से छुटकारा

सिंह राशि- किस मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रहीं है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे।

कन्या राशि- नौकरी में इच्छाविरूद्ध कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। कुटुम्ब की किसी महिला से धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी।

तुला राशि- शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

इन तारीखों में जन्मे लोगों को अगले महीने रोजाना मिलेंगे शुभ समाचार, धन- लाभ के बनेंगे योग

वृश्चिक राशि- मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मसंयत रहें। परिवार में वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु राशि- कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। कारोबार विस्तार के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। परिवार से दूर होना पड़ सकता है। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

मकर राशि- खर्चों की अधिकता रहेगी। मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। भाई-बहनों के सहयोग से किसी सम्पत्ति से धनार्जन के साधन बन सकते है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा।

ये हैं फरवरी की 4 लकी राशियां, 28 दिनों तक रहेंगे मौज में, नहीं सताएगा कोई डर

कुंभ राशि- माता से धनप्राप्ति के योग बन रहे हैं। मन परेशान हो सकता है। क्रोध के अतिरेक से बचें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वाहन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि- भौतिक सुखों के विस्तार पर खर्च बढ़ेंगे। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पिता के सहयोग से किसी पैतृक सम्पत्ति की प्राप्त हो सकती है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

Chanakya Niti: इन 4 गलतियों के कारण घर से चली जाती हैं मां लक्ष्मी, होता है पैसों का नुकसान

Chanakya Niti: इन 4 गलतियों के कारण घर से चली जाती हैं मां लक्ष्मी, होता है पैसों का नुकसान

 Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारत का सबसे महान विद्वान, अर्थशास्त्री और मार्गदर्शक कहा जाता है. चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में धन, संपत्ति को लेकर कई महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया है. चाणक्य के अनुसार, इंसान जाने-अनजाने कई ऐसी गलतियां कर बैठता है, जिससे धन की देवी मां लक्ष्मी रुष्ट होकर घर से चली जाती हैं. नतीजन लोगों को रुपये-पैसे का नुकसान होने लगता है. आर्थिक मोर्चे पर व्यक्ति कंगाल हो जाता है. लाख कोशिशों के बावजूद धन-संपत्ति का अभाव रहता है. आइए आज आपको उन तमाम गलतियों के बारे में बताते हैं, जिनका जिक्र चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में किया है.

पैसों का खर्च
आचार्य चाणक्य के मुताबिक, बेवजह की चीजों पर पैसा खर्च करने वालों या दिखावा करने वालों को माता लक्ष्मी का आशीर्वाद कभी नहीं मिलता है. ऐसे लोगों पर जब आर्थिक संकट आता है तो उन्हें लंबे समय तक राहत नहीं मिलती है. चाणक्य कहते हैं कि ऐसे लोग स्वयं अपनी बर्बादी का रास्ता खोलते हैं. इंसान को हमेशा सही जगह पर ही पैसा खर्च करना चाहिए.

रसोई गैस पर जूठे बर्तन
चाणक्य के अनुसार, रसोई गैस पर भूलकर भी जूठे बर्तन नहीं रखने चाहिए. चूल्हे के ऊपर या आस-पास जूठे बर्तन रखने से भी मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं. इससे घर की सुख-शांति पर बुरा असर पड़ता है. मान-सम्मान में कमी आने लगती है और घर में दरिद्रता का वास होता है. मां लक्ष्मी के घर से चले जाने का मतलब है कि आर्थिक मोर्चे पर आपका बुरा समय जल्दी ही शुरू होने वाला है.

शाम के वक्त झाड़ू
सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू लगाने से भी माता लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं. चाणक्य कहते हैं कि शाम के वक्त घर में झाड़ू-पोंछा कभी नहीं करना चाहिए. दरअसल झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक समझा जाता है. इसलिए शाम के समय झाड़ू लगाने से बचें. यदि किसी कारणवश शाम को घर में झाड़ू लगानी पड़ जाए तो समेटा गया कचरा फौरन बाहर न निकालें. उसे अगले दिन सूर्यास्त के बाद ही घर से बाहर करें.

व्यवहार या आचरण
आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो लोग बुजुर्ग, विद्वान, महिलाओं या गरीबों को परेशान करते हैं. उनका अपमान करते हैं. मां लक्ष्मी की कृपा कभी उन पर नहीं होती है. दूसरों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों से मां लक्ष्मी सदैव रुष्ट रहती हैं. इसके अलावा, जो लोग माता-पिता तुल्य या शिक्षक के साथ अभद्र भाषा में बात करतें हैं, उन्हें भी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद कभी नहीं मिलता है. देवी की अनुंकपा का प्रभाव खत्म होते ही ये लोग पाई-पाई के लिए तरसने लगते हैं.

Aaj ka Panchang, 28 January 2023: आज भीष्म अष्टमी पर बनें ये शुभ मुहूर्त

Aaj ka Panchang, 28 January 2023: आज भीष्म अष्टमी पर बनें ये शुभ मुहूर्त

 Aaj ka Panchang, 28 January 2023: आज शनिवार को माघ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी। अष्टमी सुबह 8.43 बजे आरंभ होगी तथा अगले दिन सुबह तक रहेगी। आज ही भीष्म अष्टमी तथा रथ सप्तमी का भी पर्व मनाया जाएगा। पूरे दिन अश्विनी और भरणी नक्षत्र रहेंगे। पंचांग के अनुसार सूर्योदय सुबह 7.14 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.05 बजे होगा। चन्द्रोदय 11.38 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 1.00 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – माघ माह, शुक्ल पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

सुबह 9.20 बजे से 10.03 बजे तक एवं दोपहर 12.55 बजे से 1.38 बजे तक दुष्ट मुहूर्त रहेगा। कुलिक नामक योग सुबह 9.20 बजे से 10.03 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 1.38 बजे से 2.21 बजे तक रहेगा। आज कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 3.04 बजे से 3.47 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 4.30 बजे से 5.13 बजे तक एवं यमगंड नामक योग दोपहर 3.14 बजे से 4.35 बजे तक रहेगा। राहुकाल (Aaj ka rahukaal) का समय आज सुबह 11.13 बजे से दोपहर 12.33 बजे तक रहेगा। सुबह 8.43 बजे से सायं 8.48 बजे तक भद्रा का भी साया रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।