BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी कार्रवाई: पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह के 10 ठिकानों पर सीबीआई का छापा, पढ़े पूरी खबर

   बड़ी कार्रवाई: पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह के 10 ठिकानों पर सीबीआई का छापा, पढ़े पूरी खबर
Share

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह के खिलाफ आज बड़ी कार्रवाई की गई है। आज यानि मंगलवार को सीबीआई की टीम ने उनके निवास स्थान समेत कुल 10 जगहों पर छापेमारी की। यह छापेमारी एक शैक्षिक ट्रस्ट से जुड़े भ्रष्ट्राचार के मामले में की गई। मामला आर.बी. एजुकेशनल ट्रस्ट से जुड़ा है।
 
 
मिली जानकारी के मुताबिक, जम्मू कश्मीर के पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह के कुल 10 ठिकानों पर सीबीआई का छापा पड़ा। शैक्षिक ट्रस्ट से जुड़े भ्रष्ट्राचार के इस मामले को इसी साल जून में दर्ज किया गया था। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, इसी साल जून महीने में सीबीआई ने प्राथमिक जांच (क्कश्व ) का मामला दर्ज किया था।
 
 
एक अधिकारी ने छापे की जानकारी देते हुए कहा कि सीबीआई की दो टीमों ने कठुआ शहर के वार्ड नंबर 2 और राजबाग में सुबह 7 बजे के आसपास चौधरी लाल सिंह के ठिकानों पर तलाशी शुरू की। टीमों का नेतृत्व वरिष्ठ अधिकारी कर रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि कठुआ शहर में एक इनोवा, एक अर्टिगा और एक अन्य वाहन में ये अधिकारी पहुंचे। तलाशी अभी भी जारी हैं।
 
 
कठुआ में स्थित आर.बी. एजुकेशनल ट्रस्ट से जुड़े इस मामले में सीबीआई ने कई अज्ञात सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। इसमें वन्य भूमि की बिक्री और खरीदी करने का आरोप है। आरोप है कि ऐसा जिले के राजस्व और वन अधिकारियों को घूस देकर करवाया गया था।

Share

Leave a Reply