Train Accident: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिला के मैनागुड़ी में गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस (15633) शाम के करीब पांच बजे पटरी से उतर गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दुर्घटना में चार यात्रियों की मौत हो गई है। वहीं, 20 से अधिक घायल हो गए हैं। मौके पर राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। आपको बता दें कि मौके पर कई एम्बुलेंस घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए पहुंची है। लोगों को गैस कटर का इस्तेमाल कर बाहर निकाला जा रहा है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कल सुबह जलपाईगुड़ी के लिए रवाना होंगे। उन्होंने कहा कि पीएम को हादसे की जानकारी दी है। मैके पर अधिकारी और मेडिकल टीम मौजूद है।
रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 5476 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 1785 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 1933 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 04 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 27425 है | आज प्रदेश में 59218 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 800 , राजनांदगांव से 214, बालोद से 31, बेमेतरा से 22, कबीरधाम से 27, रायपुर से 1785, धमतरी से 46, बलौदा बाजार से 71, महासमुंद से 16, गरियाबंद से 19, बिलासपुर से 418, रायगढ़ से 384, कोरबा से 403, जांजगीर- चाम्पा से 321, मुंगेली से 31, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 33, सरगुजा से 221, कोरिया से 65, सूरजपुर से 70, बलरामपुर से 49, जशपुर से 279, बस्तर से 49, कोंडागांव से 17, दंतेवाड़ा से 51, सुकमा से 20, कांकेर से 27, नारायणपुर से 20, बीजापुर से 23, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।
5,476 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 1,933 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/rItyHIICcP
— Health Department CG (@HealthCgGov) January 12, 2022
रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 5151 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 1454 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 483 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 04 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 23886 है | आज प्रदेश में 55946 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 950 , राजनांदगांव से 138, बालोद से 22, बेमेतरा से 12, कबीरधाम से 17, रायपुर से 1454, धमतरी से 40, बलौदा बाजार से 86, महासमुंद से 17, गरियाबंद से 12, बिलासपुर से 396, रायगढ़ से 596, कोरबा से 443, जांजगीर- चाम्पा से 225, मुंगेली से 35, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 14, सरगुजा से 130, कोरिया से 57, सूरजपुर से 38, बलरामपुर से 57, जशपुर से 99, बस्तर से 53, कोंडागांव से 13, दंतेवाड़ा से 69, सुकमा से 23, कांकेर से 78, नारायणपुर से 16, बीजापुर से 31, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।
आज 5151 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 483 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/Gwu4iAP2NY
— Health Department CG (@HealthCgGov) January 11, 2022
रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 4120 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 1185 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 358 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 04 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 19222 है | आज प्रदेश में 53157 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 479, राजनांदगांव से 237, बालोद से 38, बेमेतरा से 10, कबीरधाम से 09, रायपुर से 1185, धमतरी से 20, बलौदा बाजार से 49, महासमुंद से 33, गरियाबंद से 15, बिलासपुर से 459, रायगढ़ से 342, कोरबा से 426, जांजगीर- चाम्पा से 207, मुंगेली से 15, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 18, सरगुजा से 79, कोरिया से 67, सूरजपुर से 04, बलरामपुर से 21, जशपुर से 162, बस्तर से 54, कोंडागांव से 12, दंतेवाड़ा से 29, सुकमा से 28, कांकेर से 38, नारायणपुर से 11, बीजापुर से 37, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।
4120 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 358 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/7LdJ5Q9d3R
— Health Department CG (@HealthCgGov) January 10, 2022
मुंबई एयरपोर्ट पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब विमान के पास खड़ी एक टग वैन आग की चपेट में आ गई। ये घटना सोमवार की है। यात्रियों से भरी फ्लाइट को पुशबैक देने वाले वाहन (ट्रैक्टर) में अचानक आग लग गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हादसा V26R स्टैंड पर हुआ। विमान में करीब 85 लोग सवार थे और ये मुंबई से जामनगर, गुजरात के लिए उड़ान भरने वाला था। घटना आज दोपहर 1 बजे की है।
आग के कारणों की जांच जारी
वाहन को मुंबई से जामनगर जाने वाली फ्लाइट को पुशबैक देने के लिए लाया गया था कि तभी इसमें अचानक आग लग गई। हालांकि आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। एयर इंडिया के एक अधिकारी ने कहा, "किसी को कोई चोट नहीं आई, न ही किसी और चीज को कोई नुकसान हुआ है। हम अधिक जानकारी के लिए एयरपोर्ट ग्राउंड हैंडलर से संपर्क कर रहे हैं। आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।"
विमान से दूर था वाहन
एयर इंडिया की मुंबई-जामनगर फ्लाइट AIC-647 को पुशबैक देने के लिए आए वाहन में अचानक आग लग गई और हादसे के वक्त एयरपोर्ट पर अफरा तफरी मच गई। हालांकि, एयरपोर्ट प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए आग पर जल्द ही काबू लिया। किसी को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा। मौके पर मौजूद हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने कहा, "वीडियो में विमान करीब दिखाई दे रहा है, लेकिन वास्तव में, यह आग लगने वाले उपकरणों से 20 फीट या उससे अधिक दूर था। विमान ट्रैक्टर से जुड़ा नहीं था।”
विमान के नुकसान या ग्राउंड हैंडलर्स को किसी भी तरह की चोट के बारे में पूछे जाने पर, प्रवक्ता ने कहा, “कोई चोट नहीं, किसी और चीज को नुकसान नहीं हुआ। हम अधिक जानकारी के लिए एयरपोर्ट ग्राउंड हैंडलर (एयर इंडिया एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड) से जांच कर रहे हैं।”
#WATCH A pushback tug caught fire at #Mumbai airport earlier today; fire under control now. Airport operations normal. pic.twitter.com/OEeOwAjjRG
— ANI (@ANI) January 10, 2022
रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 2502 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 830 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 102 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 02 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 15464 है | आज प्रदेश में 31071 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 201 , राजनांदगांव से 123, बालोद से 16, बेमेतरा से 01, कबीरधाम से 03, रायपुर से 830, धमतरी से 46, बलौदा बाजार से 14, महासमुंद से 15, गरियाबंद से 04, बिलासपुर से 355, रायगढ़ से 227, कोरबा से 246, जांजगीर- चाम्पा से 190, मुंगेली से 08, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 06, सरगुजा से 58, कोरिया से 24, सूरजपुर से 06, बलरामपुर से 08, जशपुर से 89, बस्तर से 05, कोंडागांव से 07, दंतेवाड़ा से 14, सुकमा से 14, कांकेर से 08, नारायणपुर से 02, बीजापुर से 02, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।
आज 2502 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 102 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/cmJQ9wTfOD
— Health Department CG (@HealthCgGov) January 9, 2022
देश में तेज़ी से बढ़ते कोरोना मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. पीएम इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए. इस समीक्षा बैठक में पीएमओ के अधिकारियों के अलावा, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, कैबिनेट सचिव राजीव गाबा, गृहसचिव अजय भल्ला, स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, आईसीएमआर के डीजी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.
पटना, बिहार में भी कोरोना के मामलों में इजाफा देखा जा रहा है. रविवार को राजधानी पटना के IGIMS में एक साथ ओमिक्रोन के 27 मरीज मिले हैं. पहली बार जीनोम सिक्वेंसिंग की जांच में कोरोना के इस नए ओमिक्रोन वैरियंट की पुष्टि हुई है. एकाएक इतने मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अलर्ट हो गए हैं. एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर नियमों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है. रविवार रात तक 96 और सैंपल्स को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा जाएगा.
दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में कोरोना के मामलों में आई तेजी के बाद बिहार और उत्तर प्रदेश में श्रमिक मजदूरों के वापस लौटने का सिलसिला बढ़ रह है. सरकार द्वारा लगाई जा रही पाबंदियों के कारण श्रमिकों को लॉकडाउन का भय सता रहा है और वह अपने परिवार के पास पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसे में कोरोना फैलने का खतरा और बढ़ गया है. सरकार लोगों से घरों पर रहने और सावधानियां बरतने की अपील कर रही हैं.
देश की राजधानी दिल्ली में स्थित संसद के करीब 400 कर्मचारी औचक टेस्ट के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. राष्ट्रीय राजधानी में नए मामलों के अचानक बढ़ने के मद्देनजर 6-7 जनवरी को औचक परीक्षण किया गया था. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राज्यसभा सचिवालय के 65, लोकसभा सचिवालय के करीब 200 और संसद में काम करने वाले अन्य 133 लोग 4 से 8 जनवरी के दौरान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए राज्यसभा के चेयरमैन वेंकैया नायडू ने दिशानिर्देश जारी किए हैं.
कर्मचारियों की उपस्थिति पर प्रतिबंध
राज्यसभा सचिवालय ने अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति पर प्रतिबंध लगा दिया है. नवीनतम निर्देशों के अनुसार, अवर सचिव/कार्यकारी अधिकारी के पद से नीचे के 50 फीसदी अधिकारियों और कर्मचारियों को इस महीने के अंत तक घर से ही काम करना होगा. वे कुल कर्मचारियों का लगभग 65 फीसदी हैं.
विकलांग और गर्भवती महिलाओं को कार्यालय में उपस्थित होने से छूट दी गई है. सभी आधिकारिक बैठकें वर्चुअली होंगी. राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने निर्देश दिया कि सभी 1300 अधिकारियों और कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट किया जाए. उनका संक्रमण ठीक होने पर कड़ी निगरानी रखी जाए और जरूरत पड़ने पर अस्पताल में भर्ती होने और इलाज में मदद की जाए.
रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 3455 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 1024 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 69 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 04 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 13066 है | आज प्रदेश में 46495 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 463 , राजनांदगांव से 85, बालोद से 20, बेमेतरा से 08, कबीरधाम से 14, रायपुर से 1024, धमतरी से 30, बलौदा बाजार से 47, महासमुंद से 05, गरियाबंद से 04, बिलासपुर से 372, रायगढ़ से 455, कोरबा से 319, जांजगीर- चाम्पा से 177, मुंगेली से 22, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 04, सरगुजा से 65, कोरिया से 34, सूरजपुर से 29, बलरामपुर से 11, जशपुर से 189, बस्तर से 11, कोंडागांव से 09, दंतेवाड़ा से 07, सुकमा से 20, कांकेर से 17, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 14, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।
3455 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 69 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/yIgtCnrzY3
— Health Department CG (@HealthCgGov) January 8, 2022
नई दिल्ली | दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 20,181 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं. वहीं इस दौरान 11,869 ठीक हुए हैं, जबकि पिछले 24 घंटे में कोरोना से सात लोगों की मौत भी हो गई है. दिल्ली में फिलहाल कोरोना के सक्रिय मामले 48,178 हैं. दिल्ली में पॉजिटिविटी दर 19.6फीसदी है.
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में #COVID19 20,181 नए कोविड मामले सामने आए हैं। इस दौरान 11,869 लोग डिस्चार्ज हुए और 7 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 8, 2022
कुल सक्रिय मामले: 48,178
दैनिक पॉजिटिविटी दर: 19.6%
कुल मृत्यु: 25,143 pic.twitter.com/gFNPDubHiT
नई दिल्ली | कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच शुक्रवार रात 10 बजे से दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू शुरू हो गया है. यह कर्फ्यू सोमवार की सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा. इस बीच शहर में 17 हजार 335 नए केस की पुष्टि हुई है और 9 मरीजों की जान चली गई. इसे देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने सोमवार को बैठक बुलाई है.
इस बैठक में कोरोना के तेज़ी बढ़ते मामलों पर चर्चा करके आगे के लिए कुछ और सख्ती/पाबंदी लगाने पर फैसला हो सकता है. DDMA की पिछली बैठक मंगलवार को हुई थी. बैठक में दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लगाने की घोषणा की गई थी. सप्ताहांत कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवाओं में शामिल व्यक्तियों और छूट प्राप्त श्रेणियों के तहत आने वाले व्यक्तियों को छोड़कर, लोगों की आवाजाही 55 घंटे तक प्रतिबंधित रहेगी.
लोग वीकेंड कर्फ्यू और रात के कर्फ्यू के लिए ई-पास के वास्ते दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं. आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं में शामिल अधिकारियों, विभिन्न देशों के राजनयिक कार्यालयों में तैनात व्यक्तियों के साथ-साथ संवैधानिक पदों पर आसीन व्यक्तियों को वैध पहचानपत्र प्रस्तुत करने पर कर्फ्यू के दौरान आने-जाने की अनुमति होगी.
किसे मिलेगी छूट
न्यायाधीश, न्यायिक अधिकारियों, अदालत के कर्मचारियों और वकीलों को भी वैध पहचान पत्र, सेवा पहचानपत्र, फोटो प्रवेश पास और अदालत प्रशासन द्वारा जारी अनुमति पत्र पेश करने पर यात्रा की अनुमति होगी. जिन अन्य व्यक्तियों को छूट दी गई है उनमें निजी चिकित्सा कर्मी जैसे डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल कर्मियों और अस्पतालों, डायग्नोस्टिक केंद्र, जांच प्रयोगशालाएं, क्लीनिक, फार्मेसी, दवा कंपनियों और चिकित्सा ऑक्सीजन आपूर्तिकर्ताओं से जुड़े व्यक्ति शामिल हैं. ऐसे लोगों को यह छूट वैध पहचानपत्र पेश करने पर दी जाएगी.
हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशन और अंतरराज्यीय बस टर्मिनल से आने या जाने वाले व्यक्तियों को वैध टिकट प्रस्तुत करने पर यात्रा करने की अनुमति होगी. सप्ताहांत कर्फ्यू के दौरान सिर्फ किराना, चिकित्सकीय उपकरण, दवा जैसी जरूरी चीजें बेचने वाली दुकानों को ही खोलने की इजाजत होगी. रेस्तरां बंद रहेंगे लेकिन घर पर आपूर्ति की इजाजत होगी. ई-कॉमर्स क्षेत्र में केवल आवश्यक वस्तुओं की घर पर आपूर्ति की अनुमति होगी.
कर्फ्यू के दौरान सार्वजनिक पार्क और उद्यान बंद रहेंगे. शादी समारोह और अंतिम संस्कार में सिर्फ 20 लोगों को ही शामिल होने की इजाजत होगी. दक्षिण-पूर्वी जिले के एक अधिकारी ने कहा कि प्रवर्तन दल रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, मेट्रो स्टेशनों और बाजारों के नियमित चक्कर लगाएंगे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भीड़ न हो और लोग अनावश्यक रूप से न घूमें.
अधिकारी ने कहा, ‘‘कर्फ्यू के दौरान यदि कोई गैर-आवश्यक श्रेणी की दुकान या प्रतिष्ठान खुले पाये जाते हैं, तो गेटों पर नोटिस चिपकाकर दुकानों को सील कर दिया जाएगा. मैं जनता से अपील करता हूं कि वे कर्फ्यू के दौरान बाहर न जाएं और प्रशासन को वायरस के प्रसार पर अंकुश लगाने में मदद करें.’’
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा मंगलवार को जारी एक आदेश के अनुसार, गर्भवती महिलाओं और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जाने वाले मरीजों के साथ-साथ परिचारकों को वैध पहचानपत्र और डॉक्टर के पर्चे पेश करने पर छूट दी जाएगी.
आदेश में कहा गया है कि कोविड-19 रोधी टीका लेने या जांच के लिए जाने वाले व्यक्तियों को भी वैध पहचान पत्र पेश करने पर आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी.
जिला अधिकारियों ने कहा कि निमंत्रण पत्र की ‘सॉफ्ट’ या ‘हार्ड’ प्रति पेश करने पर विवाह से संबंधित कार्यक्रमों के लिए लोगों को आवाजाही की अनुमति होगी तथा विवाह में केवल अधिकतम 20 व्यक्ति शामिल हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि छात्रों को वैध प्रवेशपत्र प्रस्तुत करने पर परीक्षा केंद्रों पर जाने की भी अनुमति होगी.
अधिकारियों ने कहा कि डीटीसी बसें और मेट्रो ट्रेन 100 प्रतिशत सीटों पर बैठने की क्षमता के साथ चलेंगी और खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) चिन्मय बिस्वाल के अनुसार, सप्ताहांत कर्फ्यू को लागू करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है. विभिन्न जगहों पर बैरिकेड लगाए जाएंगे और बीट अधिकारी अपने-अपने बीट में गश्त करेंगे.
बिस्वाल ने कहा, ‘‘गैर-छूट वाली श्रेणियों के व्यक्तियों को कर्फ्यू का उल्लंघन करते पाए जाने पर मुकदमा चलाया जाएगा. यदि किसी को अस्पताल जाने आदि जैसी किसी भी तरह की आपात स्थिति है, तो उसे जाने की अनुमति दी जाएगी. हम नागरिकों से अनुरोध करते हैं कि वे कर्फ्यू के दौरान बिना किसी कारण के अपने घरों से बाहर न निकलें और कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करें.’’
रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 2828 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 899 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 46 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 03 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 9684 है | आज प्रदेश में 44773 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 293 , राजनांदगांव से 60, बालोद से 14, बेमेतरा से 13, कबीरधाम से 11, रायपुर से 899, धमतरी से 22, बलौदा बाजार से 27, महासमुंद से 21, गरियाबंद से 02, बिलासपुर से 279, रायगढ़ से 364, कोरबा से 268, जांजगीर- चाम्पा से 142, मुंगेली से 33, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 10, सरगुजा से 52, कोरिया से 58, सूरजपुर से 09, बलरामपुर से 20, जशपुर से 153, बस्तर से 07, कोंडागांव से 01, दंतेवाड़ा से 09, सुकमा से 34, कांकेर से 10, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 17, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।
आज 2828 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 46 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/3kVeTmZ2jj
— Health Department CG (@HealthCgGov) January 7, 2022
इटली से अमृतसर पहुंचे एक और चार्टज विमान में कोरोना विस्फोट हुआ है। 280 यात्रियों में से 173 यात्री कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कुछ दिन पहले इटली से लौटे एक अन्य विमान में 179 यात्रियों में से 125 यात्री संक्रमित मिले थे। अमृतसर एयरपोर्ट निदेशक वीके सेठ ने मामले की जानकारी दी।
श्री गुरु राम दास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निदेशक वीके सेठ ने बताया कि रोम से एक चार्टर्ड विमान में 285 यात्रियों में से 173 कोरोना संक्रमित निकले हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मामले की पुष्टि हुई है। फिलहाल सभी को अलग-अलग क्वारंटाइन कर दिया गया है। हवाई अड्डे के निदेशक ने कहा कि अभी टेस्टिंग जारी है, लिहाजा संक्रमित यात्रियों की संख्या में इजाफा हो सकता है। बताया जा रहा है कि चार्टर विमान को पुर्तगाल देश के यूरोअटलांटिक एयरवेज द्वारा संचालित किया जा रहा था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार की चार्टर्ड फ्लाइट भी यूरोअटलांटिक एयरवेज से संबंधित थी। इससे पहले ऐसी जानकारी मिली थी कि विमान एयरइंडिया द्वारा संचालित थी लेकिन एयर इंडिया ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जानकारी दी कि वह विमान एयर इंडिया द्वारा संचालित नहीं था।
एयर इंडिया ने लिखा, "कई मीडिया घरानों ने बताया है कि रोम से अमृतसर जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान के यात्री कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह गलत और निराधार है। एयर इंडिया वर्तमान में रोम से किसी भी उड़ान का संचालन नहीं कर रही है।"
#FlyAI : Several Media houses has reported that Passengers of Air India flight from Rome to Amritsar have been tested covid positive. This is wrong and baseless. Air India doesn't operate any flight from Rome currently.
— Air India (@airindiain) January 6, 2022
रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 2400 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 752 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 56 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 6905 है | आज प्रदेश में 48,832 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 314 , राजनांदगांव से 46, बालोद से 08, बेमेतरा से 06, कबीरधाम से 06, रायपुर से 752, धमतरी से 17, बलौदा बाजार से 17, महासमुंद से 09, गरियाबंद से 03, बिलासपुर से 326, रायगढ़ से 247, कोरबा से 122, जांजगीर- चाम्पा से 126, मुंगेली से 16, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 18, सरगुजा से 55, कोरिया से 54, सूरजपुर से 27, बलरामपुर से 22, जशपुर से 144, बस्तर से 18, कोंडागांव से 03, दंतेवाड़ा से 03, सुकमा से 13, कांकेर से 17, नारायणपुर से 01, बीजापुर से 10, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।
2400 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 56 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/jNuw7oxPAN
— Health Department CG (@HealthCgGov) January 6, 2022
BIG NEWS : एम्स रायपुर में हुआ कोरोना ब्लास्ट, 19 छात्र एवं 14 छात्राएं की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजीटिव
रायपुर : कोरोना वायरस कोविड-19 की तीसरी लहर का प्रभाव छत्तीसगढ़ में अब तेजी से दिखाई पड़ रहा है। प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के मामलों में हो रहे इजाफे को देखते हुए जहां राज्य शासन ने नाईट कफ्र्यू 9 बजे से सुबह 6 बजे तक लगाया वहीं मिली जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में 19 छात्र और 14 छात्राएं कोरोना की चपेट में आई हैं। इंटरर्न करने वाले विद्यार्थियों को हास्टल में आईसोलेट किया गया है। स्थिति सामान्य है। जरूरत पडऩे पर एम्स के प्रशासक के अनुसार पृथक से आईसोलेशन वार्ड की व्यवस्था भी विशेष वार्ड के रूप में की जाएगी। एम्स प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों को तत्काल प्रभाव से हास्टल खाली करने की खबर बेबुनियाद है। ऐसा कोई आदेश एम्स प्रशासन द्वारा जारी नहीं किया गया है।
ज्ञातव्य है कि बुधवार को ही प्रदेश में 1615 नए कोरेाना पॉजीटिव मरीजों की जांच करने पर संक्रमित होने का पता चला वहीं 29 मरीज स्वस्थ्य होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं। कोरेाना प्रभावित मरीजों में सर्वाधिक मरीज रायपुर दुर्ग रायगढ़ राजनांदगांव कोरबा जांजगीर चांपा एवं जशपुर में मिले हैं। राज्य शासन द्वारा सभी 32 जिलों के जिला कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को आपातकालीन दशा में आईसोलेशन वार्ड एवं आक्सीजन की व्यवस्था सहित दवाईयों की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।
नई दिल्ली | दिल्ली में कोरोना के तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच कई पाबंदियां लगाई गई हैं. वहीं, दिल्ली सरकार ने कोविड के बढ़ते मामलों के मद्देनजर अपने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं और उनसे अपनी तैनाती की जगह नहीं छोड़ने का आदेश दिया है. दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मंगलवार को कहा था कि अनुमान है कि महामारी की इस लहर को नियंत्रित करने में शहर में मानव संसाधन की बहुत ज्यादा जरूरत होगी. आदेश के अनुसार, ‘सक्षम प्राधिकार मेडिकल अवकाश के अलावा दिल्ली सरकार के सभी विभागों/कार्यालयों के अधिकारियों/कर्मचारियों को दी गई सभी छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द करता है.’ आदेश में कहा गया है कि मेडिकल के अलावा अन्य किसी भी कारण से अधिकारियों/कर्मचारियों को छुट्टियां ना दी जाएं और ना ही उन्हें अपनी पोस्ट छोड़ने की अनुमति दी जाए.
उधर, राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 10,665 नए मामले सामने आए, जो पिछले साल 12 मई के बाद से एक दिन में सर्वाधिक मामले हैं. वहीं, संक्रमण दर बढ़कर अब 11.88 प्रतिशत हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 महामारी से 8 मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 25,121 हो गई. दिल्ली में अब तक संक्रमण के कुल 14,74,366 मामले सामने आ चुके हैं. दिल्ली में मंगलवार को संक्रमण के 5,481 मामले सामने आए थे, जो बुधवार के मामलों की तुलना में लगभग आधे थे. कोविड-19 के मामले तेज गति से बढ़ने के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने मंगलवार को सप्ताहांत में कर्फ्यू लगाने की घोषणा की.
Delhi Govt directs to cancel all leaves granted, except medical leave, to all officers, officials & staffs in the all depts of State govt& further directed no leave except medical leave shall be granted, nor allowed to leave station, until further orders, says an official letter pic.twitter.com/8hbWkjiHmk
— ANI (@ANI) January 5, 2022
रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1615 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 491 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 29 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 4562 है | आज प्रदेश में 37,393 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 187 , राजनांदगांव से 36, बालोद से 05, बेमेतरा से 01, कबीरधाम से 17, रायपुर से 491, धमतरी से 04, बलौदा बाजार से 12, महासमुंद से 04, गरियाबंद से 02, बिलासपुर से 250, रायगढ़ से 157, कोरबा से 99, जांजगीर- चाम्पा से 63, मुंगेली से 08, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 04, सरगुजा से 52, कोरिया से 74, सूरजपुर से 33, बलरामपुर से 23, जशपुर से 69, बस्तर से 03, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 03, सुकमा से 04, कांकेर से 09, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 05, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।
आज 1615 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 29 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/A1jCuAzQWJ
— Health Department CG (@HealthCgGov) January 5, 2022
रांची : बुधवार सुबह झारखंड के पाकुड़ जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक बस व ट्रक की जबर्दस्त टक्कर में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है।
दुर्घटना अमरापाड़ा थाना इलाके के पड़ेर कोला गांव के पास घटी। यात्रियों से भरी एक बस और ट्रक में सीधी टक्कर हो गई। ट्रक में गैस सिलेंडर लदे थे। पुलिस के अनुसार लिट्टीपाड़ा-अमरापाड़ा मुख्य सड़क पर पडेर कोला की समीप निजी बस और सिलेंडरों से भरा ट्रक सामने से टकरा गए। अनियंत्रित ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मृतकों में अधिकांश लोग बस सवार हैं। जोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
आरंभिक सूचना के मुताबिक इस हादसे में 15 लोगों की मौत हुई है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है। हताहत यात्रियों का अभी विवरण नहीं मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना में पीडि़तों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
टक्कर ऐसी कि सड़क पर बिछ गई लाशें
बस साहिबगंज से दुमका जा रही थी। पाकुड़ के एसपी एचपी जनार्दन ने कहा है कि अब तक 15 शव बरामद किए जा चुके हैं। बस के अंदर से लोगों को निकालने का काम जारी है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। कई लोग बस से मृत या घायल हालत में सड़क पर गिर गए तो कई लोग अंदर ही फंसे रह गए। बस में से घायलों व मृतकों को निकालने के लिए भारी मशक्कत करना पड़ी।
देश में कोरोना वायरस के नए मामलों की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है. जिसके चलते तमाम राज्यों में कई तरह की पाबंदियां लगाई गई हैं. अब स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि, कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन की वजह से दुनियाभर में कोरोना केस बढ़ रहे हैं. वहीं भारत में भी ओमिक्रॉन से पहली मौत की पुष्टि हुई है. साथ ही ये भी बताया है कि, 4 जनवरी को दुनियाभर के देशों में 25 लाख से ज्यादा केस दर्ज किए गए, जो कोरोना के अब तक के सबसे ज्यादा मामले हैं.
देश में ओमिक्रोन के अब तक कुल 2135 मामले 24 राज्यों में दर्ज किए गए हैं. जिनमें से 828 लोग ठीक हो चुके हैं, वहीं 1306 केस एक्टिव केस हैं. स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि इसके लिए हम लगातार राज्यों से संपर्क बनाए हुए हैं. जब स्वास्थ्य सचिव से भारत में ओमिक्रॉन से होने वाली मौत को लेकर जानकारी मांगी गई तो उन्होंने बताया कि, राजस्थान में एक बुजुर्ग की मौत ओमिक्रॉन से हुई है. हालांकि मरीज डायबिटीज और अन्य कुछ बीमारियों से पीड़ित था.












