नई दिल्ली | प्रधानमंत्री 24 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) पुरस्कार विजेताओं के साथ बातचीत करेंगे। ब्लॉकचैन प्रौद्योगिकी के उपयोग के जरिये वर्ष 2022 और 2021 के पीएमआरबीपी पुरस्कार विजेताओं को डिजिटल प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कार विजेताओं को प्रमाण पत्र देने के लिए पहली बार इस तकनीक का उपयोग किया जा रहा है।
नई दिल्ली | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास के किए एक अध्ययन में भारत में कोरोना वायरस संक्रमण फैलने की दर बताने वाली 'आर-वैल्यू' 14 जनवरी से 21 जनवरी के बीच और कम होकर 1.57 रह गई है। देश में संक्रमण की तीसरी लहर के आगामी पखवाड़े में चरम पर पहुंचने की संभावना है।
'आर-वैल्यू' बताती है कि एक व्यक्ति कितने लोगों को संक्रमित कर सकता है। यदि यह दर एक से नीचे चली जाती है तो यह माना जाता है कि वैश्विक महामारी समाप्त हो गई है। आईआईटी मद्रास के विश्लेषण के अनुसार, 14 जनवरी से 21 जनवरी के बीच आर-वैल्यू 1.57 दर्ज की गई, जो सात से 13 जनवरी के बीच 2.2, एक से छह जनवरी के बीच चार और 25 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच 2.9 थी।
प्रोफेसर नीलेश एस उपाध्याय और प्रोफेसर एस सुंदर की अध्यक्षता में आईआईटी मद्रास के गणित विभाग और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर कम्प्यूटेशनल मैथमैटिक्स एंड डेटा साइंस ने कम्प्यूटेशनल मॉडलिंग के जरिए प्रारंभिक विश्लेषण किया। आंकड़ों के अनुसार, मुबंई की आर-वैल्यू 0.67, दिल्ली की आर-वैल्यू 0.98, चेन्नई की आर-वैल्यू 1.2 और कोलकाता की आर-वैल्यू 0.56 है।
आईआईटी मद्रास के गणित विभाग में सहायक प्रोफेसर डॉ. जयंत झा ने बताया कि मुंबई और कोलकाता की आर-वैल्यू दर्शाती है कि वहां महामारी का चरम समाप्त हो गया है, जबकि दिल्ली और चेन्नई में यह अब भी एक के करीब है।
उन्होंने कहा, ''इसका कारण यह हो सकता है कि आईसीएमआर (भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद) के नए दिशानिर्देशों के अनुसार संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है और इसलिए पहले की तुलना में संक्रमण के कम मामले सामने आ रहे हैं।'' झा ने बताया कि उनके विश्लेषण के अनुसार, कोरोना वायरस का चरम छह फरवरी तक आगामी 14 दिन में आ जाएगा। इससे पहले पूर्वानुमान जताया गया था कि एक फरवरी से 15 फरवरी के बीच तीसरी लहर का चरम आएगा।
भारत में रविवार को संक्रमण के 3,33,533 नए मामले सामने आने के बाद, संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,92,37,264 हो गई। तीसरी लहर का मुख्य कारण कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप को माना जा रहा है।
नई दिल्ली | देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है. एक समय 28 हजार को पार कर चुका आंकड़ा अब 10 हजार से नीचे आ गया. अच्छी बात यह है कि दिल्ली में आज फिर नए मामलों से ज्यादा लोगों ने इस जानलेवा वायरस को मात दी है. दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक रविवार को बीते 24 घंटे में राजधानी में कोरोना के 9,197 मामले सामने आए और इस दौरान 13,510 लोगों ने इस जानलेवा वायरस को मात दी है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक राजधानी में इस दौरान 34 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हो गई है. राजधानी में फिलहाल कोरोना के 54,246 एक्टिव मामले हैं और पॉजिटिविटी रेट कम होकर 13.32% पर आ गया है.
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 9,197 नए #COVID19 मामले सामने आए, 13,510 रिकवरी और 34 मौतें दर्ज़ की गई। इस दौरान पॉजिटिविटी रेट 13.32% रही। सक्रिय मामले 54,246 हैं। pic.twitter.com/0whQKhMn7C
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 23, 2022
नई दिल्ली | पीएम मोदी ने इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया. सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 में हुआ था. पीएम मोदी ने प्रतिमा के अनावरण के बाद कहा कि भारत मां के वीर सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर पूरे देश की तरफ से मैं आज उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूं. ये दिन ऐतिहासिक है, ये कालखंड भी ऐतिहासिक है. ये स्थान जहां हम सब मौजूद हैं, ये भी ऐतिहासिक है. पीएम मोदी ने कहा कि नेशनल वॉर मेमोरियल भी यहां से पास है. उन्होंने कहा कि आज हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं. इस मौके पर हम नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजिल दे रहे हैं.
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया। pic.twitter.com/jfMorHoaat
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 23, 2022
पीएम मोदी ने कहा कि नेताजी, जिन्होंने हमें स्वाधीन और समप्रभु भारत का विश्वास दिलाया था, जिन्होंने बड़े गर्व, आत्मविश्वास और साहस के साथ अंग्रेजों के सामने कहा था कि मैं स्वतंत्रता की भीख नहीं लूंगा, मैं इसे हासिल करूंगा. जिन्होंने भारत की धरती पर पहली आजाद सरकार का स्थापित किया, हमारे उन नेताजी की भव्य प्रतिमा डिजिटल स्वरूप में इंडिया गेट पर स्थापित हो रही है. जल्द ही इस होलोग्राम की जगह ग्रेनाइट की प्रतिमा लेगी. ये प्रतिमा आजादी के महानायक को कृतज्ञ राष्ट्र की श्रद्धांजलि है. नेताजी सुभाष की ये प्रतिमा हमारी लोकतांत्रिक संस्थाओं को, हमारी पीढ़ियों को राष्ट्रीय कर्तव्य का बोध कराएगी. आने वाली और वर्तमान पीढ़ी को निरंतर प्रेरणा देती रहेगी.
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया। pic.twitter.com/ln4rNK0JFk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 23, 2022
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले साल देश ने नेताजी की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाना शुरू किया है. आज इस अवसर पर सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार भी दिए गए हैं. नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेकर ही इन पुरस्कारों को देने की घोषणा की गई थी. पीएम मोदी ने कहा कि हमने Relief, Rescue और Rehabilitation पर जोर देने के साथ ही Reform पर भी बल दिया है. हमने NDRF को मजबूत किया, उसका आधुनिकीकरण किया, देश भर में उसका विस्तार किया. टेक्नोलॉजी से लेकर प्लानिंग और मैनेजमेंट तक, best possible practices को अपनाया गया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले पहले एक-एक साइक्लोन में सैकड़ों लोगों की मृत्यु हो जाती थी, लेकिन पिछले दिनों आए साइक्लोन में ऐसा नहीं हुआ. देश ने हर चुनौती का जवाब एक नई ताकत से दिया. इन आपदाओं में हम ज्यादा से ज्यादा जीवन बचाने में सफल रहे. जिन क्षेत्रों में भूकंप, बाढ़ या साइक्लोन का खतरा ज्यादा रहता है, वहां पर पीएम आवास योजना के तहत बन रहे घरों में भी आपदा प्रबंधन का ध्यान रखा जाता है. उत्तराखंड में चारधाम महा परियोजना में भी आपदा प्रबंधन का ध्यान रखा गया है. दुनिया के अलग-अलग देशों के बीच में, सेनाओं के बीच में हमने Joint Military Exercise बहुत देखी है, लेकिन भारत ने पहली बार डिजास्टर मैनेजमेंट के लिए Joint ड्रिल की परंपरा शुरू की है
रायपुर : प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है। आज छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि कही-कही ओलावृष्टि की संभावना है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ जि़लों में तेज बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग की माने तो आज सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर शाम और रात में हल्की वर्षा हो सकती है। साथ ही आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। वहीं राजधानी रायपुर समेत अन्य जिलों में सुबह झमाझम बारिश हुई। साथ ही थोड़ी देर के लिए काले बादलों के छाने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी हुई है।
रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 5661 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 1789 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 5225 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 11 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 31181 है | आज प्रदेश में 48128 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 690 , राजनांदगांव से 222, बालोद से 99, बेमेतरा से 65, कबीरधाम से 35, रायपुर से 1789, धमतरी से 132, बलौदा बाजार से 102, महासमुंद से 100, गरियाबंद से 14, बिलासपुर से 331, रायगढ़ से 390, कोरबा से 196, जांजगीर- चाम्पा से 294, मुंगेली से 181, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 19, सरगुजा से 122, कोरिया से 62, सूरजपुर से 99, बलरामपुर से 20, जशपुर से 62, बस्तर से 102, कोंडागांव से 83, दंतेवाड़ा से 119, सुकमा से 105, कांकेर से 133, नारायणपुर से 36, बीजापुर से 59, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।
5661 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 5225 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/SrteSRFpBw
— Health Department CG (@HealthCgGov) January 22, 2022
देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय चुनाव आयोग (Election Commission) रैलियों (Election Rallies) और जनसभाओं (Public Meetings) पर लगी रोक को एक हफ्ते और बढ़ा दिया है. रैलियों, रोड शो और जुलूस पर इस हफ्ते पाबंदी रहेगी. टीकाकरण और संक्रमण की स्थिति की समीक्षा के बाद ये फैसला किया गया है.
केंद्रीय चुनाव आयोग के आदेश के मुताबिक रैलियों और जनसभाओं पर लगी रोक 31 जनवरी तक जारी रहेगी, लेकिन इसके साथ ही कुछ रियायत भी दी गई हैं. अब 5 लोगों की जगह 10 लोग डोर टू डोर कैंपेन में हिस्सा ले सकते हैं. कैंपेन करने के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना होगा. वहीं चुनावी सभाओं में अब 300 की जगह 500 लोग हिस्सा ले सकते हैं. फेज 1 के लिए राजनीतिक दलों/चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की शारीरिक सार्वजनिक बैठकों के लिए 28 जनवरी से, चरण 2 के लिए 1 फरवरी से छूट दी गई है. निर्दिष्ट खुले स्थानों पर प्रचार के लिए वीडियो वैन की इजाजत है.
कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए भौतिक रैलियों और रोड शो पर लगाया गया प्रतिबंध जारी रहना चाहिए या नहीं इसको लेकर निर्वाचन आयोग ने शनिवार को डिजिटल बैठकें कीं. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, विशेषज्ञों, चुनाव वाले पांच राज्यों और संबंधित राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों से परामर्श के बाद ये फैसला किया.
पिछले हफ्ते भी बढ़ाई गई थी रोक
पिछले हफ्ते केंद्रीय चुनाव आयोग ने रैलियों और जनसभाओं पर लगी रोक आज यानी 22 जनवरी तक के लिए आगे बढ़ा दी थी. आठ जनवरी को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में चुनावों की तारीखों की घोषणा करते हुए निर्वाचन आयोग ने 15 जनवरी तक रैलियों, रोड और बाइक शो और इसी तरह के प्रचार कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी.
आयोग ने 15 जनवरी को प्रतिबंध को 22 जनवरी तक बढ़ा दिया था. साथ ही उस वक्त ‘इनडोर’ यानी हॉल में अधिकतम 300 लोगों के साथ या हॉल की क्षमता के अनुरूप 50 फीसदी लोगों के साथ बैठक करने की छूट दी थी.
फिर होगी फैसले की समीक्षा
एक बार फिर से इस हफ्ते के बाद कोरोना के हालात की समीक्षा की जाएगी, अगर हालात सुधरते हैं तो उसके मुताबिक फैसला लिया जाएगा. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के तीन लाख 37 हजार 704 नए केस सामने आए हैं और 488 लोगों की मौत हो गई. वहीं, अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 10 हजार 50 मामले सामने आ चुके हैं. देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 17.22% है.
रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 5029 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 1183 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 6001 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 08 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 30756 है | आज प्रदेश में 47,124 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 712 , राजनांदगांव से 218, बालोद से 113, बेमेतरा से 57, कबीरधाम से 82, रायपुर से 1183, धमतरी से 147, बलौदा बाजार से 65, महासमुंद से 57, गरियाबंद से 26, बिलासपुर से 337, रायगढ़ से 369, कोरबा से 175, जांजगीर- चाम्पा से 169, मुंगेली से 24, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 26, सरगुजा से 204, कोरिया से 134, सूरजपुर से 67बलरामपुर से 33, जशपुर से 148, बस्तर से 185, कोंडागांव से 136, दंतेवाड़ा से 40, सुकमा से 17, कांकेर से 169, नारायणपुर से 21, बीजापुर से 55, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।
आज 5029 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 6001 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/1RXibhTsl2
— Health Department CG (@HealthCgGov) January 21, 2022
रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 5649 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 1442 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 5919 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 15 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 31736 है | आज प्रदेश में 52411 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 1053 , राजनांदगांव से 334, बालोद से 61, बेमेतरा से 37, कबीरधाम से 35, रायपुर से 1442, धमतरी से 132, बलौदा बाजार से 99, महासमुंद से 70, गरियाबंद से 45, बिलासपुर से 256, रायगढ़ से 413, कोरबा से 267, जांजगीर- चाम्पा से 207, मुंगेली से 66, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 60, सरगुजा से 129, कोरिया से 131, सूरजपुर से 63, बलरामपुर से 18, जशपुर से 187, बस्तर से 156, कोंडागांव से 54, दंतेवाड़ा से 51, सुकमा से 32, कांकेर से 127, नारायणपुर से 92, बीजापुर से 32, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।
5649 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 5919 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/H2eLeorQbh
— Health Department CG (@HealthCgGov) January 20, 2022
रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 5625 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 1547 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 5364 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 09 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 31769 है | आज प्रदेश में 54600 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 796 , राजनांदगांव से 374, बालोद से 89, बेमेतरा से 18, कबीरधाम से 30, रायपुर से 1547, धमतरी से 158, बलौदा बाजार से 87, महासमुंद से 55, गरियाबंद से 24, बिलासपुर से 299, रायगढ़ से 525, कोरबा से 363, जांजगीर- चाम्पा से 221, मुंगेली से 83, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 37, सरगुजा से 135, कोरिया से 115, सूरजपुर से 89, बलरामपुर से 17, जशपुर से 119, बस्तर से 74, कोंडागांव से 98, दंतेवाड़ा से 25, सुकमा से 46, कांकेर से 143, नारायणपुर से 17, बीजापुर से 41, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।
आज 5625 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 5364 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/PwfoYoyHY7
— Health Department CG (@HealthCgGov) January 19, 2022
रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 5614 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 1499 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 5796 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 09 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 31769 है | आज प्रदेश में 50258 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 734 , राजनांदगांव से 313, बालोद से 109, बेमेतरा से 15, कबीरधाम से 38, रायपुर से 1499, धमतरी से 146, बलौदा बाजार से 63, महासमुंद से 65, गरियाबंद से 39, बिलासपुर से 307, रायगढ़ से 528, कोरबा से 308, जांजगीर- चाम्पा से 307, मुंगेली से 56, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 73, सरगुजा से 121, कोरिया से 113, सूरजपुर से 48, बलरामपुर से 50, जशपुर से 190, बस्तर से 51, कोंडागांव से 104, दंतेवाड़ा से 38, सुकमा से 26, कांकेर से 233, नारायणपुर से 26, बीजापुर से 14, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।
5614 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 5796 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/neZNTQHAzr
— Health Department CG (@HealthCgGov) January 18, 2022
रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 4574 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 1208 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 5396 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 10 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 31960 है | आज प्रदेश में 38064 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 751 , राजनांदगांव से 231, बालोद से 97, बेमेतरा से 31, कबीरधाम से 53, रायपुर से 1208, धमतरी से 105, बलौदा बाजार से 54, महासमुंद से 26, गरियाबंद से 05, बिलासपुर से 244, रायगढ़ से 354, कोरबा से 385, जांजगीर- चाम्पा से 142, मुंगेली से 21, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 58, सरगुजा से 144, कोरिया से 54, सूरजपुर से 67, बलरामपुर से 50, जशपुर से 136, बस्तर से 35, कोंडागांव से 129, दंतेवाड़ा से 27, सुकमा से 45, कांकेर से 103, नारायणपुर से 08, बीजापुर से 11, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।
आज 4574 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 5396 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/PvkPeikcm2
— Health Department CG (@HealthCgGov) January 17, 2022
रायपुर , छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 3963 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 1215 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 3303 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 07 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 32792 है | आज प्रदेश में 32563 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 511, राजनांदगांव से 200, बालोद से 61, बेमेतरा से 09, कबीरधाम से 65, रायपुर से 1215, धमतरी से 45, बलौदा बाजार से 21, महासमुंद से 22, गरियाबंद से 07, बिलासपुर से 301, रायगढ़ से 293, कोरबा से 328, जांजगीर- चाम्पा से 166, मुंगेली से 16, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 36, सरगुजा से 137, कोरिया से 34, सूरजपुर से 39, बलरामपुर से 61, जशपुर से 173, बस्तर से 21, कोंडागांव से 65, दंतेवाड़ा से 20, सुकमा से 24, कांकेर से 73, नारायणपुर से 17, बीजापुर से 03, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।
3963 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 3303 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/9etzRiFIqp
— Health Department CG (@HealthCgGov) January 16, 2022
भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ी है। कल की तुलना में आज सिर्फ तीन हजार अधिक नए मामले सामने आए हैं। आपको बता दें कि तीन दिनों से यह ट्रेंड दिख रहा है। कल जहां 2 लाख 68 हजार नए मामले सामने आए थे। वहीं, आज महामारी के 2.71 लाख केसों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों को मुताबिक, देश में अभी 15,50,377 एक्टिव मामले हैं। आपको बता दें कि एक्टिव केस का प्रतिशत 4.18 है।
केंद्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 2,71,202 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 1,38,331 मरीजों ने महामारी को मात दे दी है। रिकवरी रेट में लगातार सुधार का ट्रेंड दिख रहा है। आपको बता दें कि देश में कोरोना का रिकवरी रेट 94.51 प्रतिशत है। अब तक देश में 3,50,85,721 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की बात करें तो देश में अब तक कुल 7,743 केस सामने आ चुके हैं। यह नया वायरस 28.17 प्रतिशत की दर से भारत में फैल रहा है। केंद्र सरकार के मुताबिक, कोरोना का दैनिक पॉजिटिविटी रेट जहां 16.28 प्रतिशत है, वहीं साप्ताहिक दर 13.69 प्रतिशत के करीब है।
टीकाकरण और टेस्टिंग पर जोर
भारत में टीकाकरण और टेस्टिंग पर लगातार जोर दिया जा रहा है। देश में अब तक 70.24 करोड़ सैंपल की टेस्टिंग हो चुकी है। बीते 24 घंटे में 16,65,404 सैंपल की जांच की गई है। वहीं, अब तक वैक्सीन की 156.76 खुराक पात्र लोगों को दी जा चुकी है।
रायपुर , छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 5525 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 1692 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 4240 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 08 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 32139 है | आज प्रदेश में 56717 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 653, राजनांदगांव से 238, बालोद से 96, बेमेतरा से 20, कबीरधाम से 39, रायपुर से 1692, धमतरी से 92, बलौदा बाजार से 60, महासमुंद से 48, गरियाबंद से 09, बिलासपुर से 447, रायगढ़ से 663, कोरबा से 366, जांजगीर- चाम्पा से 204, मुंगेली से 64, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 33, सरगुजा से 172, कोरिया से 64, सूरजपुर से 90, बलरामपुर से 43, जशपुर से 146, बस्तर से 27, कोंडागांव से 28, दंतेवाड़ा से 53, सुकमा से 25, कांकेर से 124, नारायणपुर से 24, बीजापुर से 05, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।
आज 5525 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 4240 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/GuCDR4Hbmc
— Health Department CG (@HealthCgGov) January 15, 2022
नई दिल्ली | देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के नए मामलों में कमी आई है. दिल्ली में शनिवार को बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 20,718 नए मामले दर्ज किए गए. वहीं, बीते 24 घंटे में कोरोना से 30 लोगों की जान चली गई. नए आंकड़ों के साथ दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 93,407 हो गई है. वहीं, पॉजिटिविटी रेट 30.64 है.
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 20,718 नए मामले सामने आए और 30 मरीज़ों की मौत हुई। सक्रिय मामले बढ़कर 93,407 हो गए हैं। पॉजिटिविटी दर 30.64% है। pic.twitter.com/ze2CIZhYGe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 15, 2022
नई दिल्ली | कोरोना की पहली और दूसरी लहर में जहां वयस्क और बुजुर्ग लोग कोरोना से प्रभावित हुए थे वहीं अब कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की वजह से देश में आई तीसरी लहर में नवजात शिशु और कम उम्र के बच्चे भी संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं. शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से कोरोना संक्रमण का एक भावुक कर देने वाला मामला सामने आया. दरअसल यहां के एक निजी अस्पताल में एक महीने के शिशु ने कोरोना को मात दी और उसे शनिवार को डिस्चार्ज कर दिया गया.
गौरतलब है कि कोरोना की तीसरी लहर में राजधानी दिल्ली में हर दिन हजारों की संख्या में संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं. इस बीच दिल्ली के एक निजी अस्पताल में पिछले सप्ताह एक एक महीने के शिशु को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शिशु को चिड़चिड़ापन और बुखार की शिकायत होने पर माता पिता अस्पताल लाए थे. अस्पताल में जब बच्चे का कोविड टेस्ट किया गया तो वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया.
दिल्ली स्थित मूलचंद अस्पताल के नियोनेटोलॉजी और बाल रोग विभाग की डॉक्टर प्रीति चड्ढा ने जानकारी देते हुए कहा कि शिशु को बीते सप्ताह अस्पताल में लाया गया था.बच्चा लगातार रो रहा था हमने उसका तापमान जांचा तो वह सामान्य था. बच्चा खाना भी नहीं खा पा रहा था. बाद में हमने उसे एंटीबायोटिक देना शुरू कर दिया था. उन्होंने बताया कि हमने एक बार फिर से उसका टेस्ट किया तो वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया.
डॉ. चड्डा के अनुसार बच्चे को एनएसयूआई में भर्ती करा दिया. इसके 48 घंटे बाद बच्चे में सुधार आने लगा और वह पहले की अपेक्षा शांत भी था. उन्होंने कहा कि बच्चे के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हमने ऐहतियात के तौर पर उसके माता पिता का कोरोना टेस्ट किया तो वह भी कोरोना से संक्रमित निकले.
डॉक्टर ने बताया कि जब बच्चे को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया तो अस्ताल के डॉक्टर और कर्मचारी इतने ज्यादा भावुक हो गए थे उस बच्चे को लेकर की उसके जाने पर वह खुद को रोक नहीं सके और लोगों की आंखे नम हो गईं थी. उन्होंने बताया कि कोरोना के इस दौर में इस समय पिछले 15 दिन से हर दिन इस प्रकार के 2 से 3 बच्चों के मामले सामने आ रहे हैं और हम उन्हें आइसोलेशन में इलाज की सलाह दे रहे हैं.
नई दिल्ली | कुन्नूर में सीडीएस बिपिन रावत विमान हादसे को लेकर वायुसेना ने हादसे की पीछे की वजह साफ कर दी है। रक्षा मंत्रालय को सौंपी गई रिपोर्ट में आईएएफ ने कहा है कि वजह न तो विमान में कोई तकनीकी दिक्कत रही और न ही कोई लापरवाही। हादसे का कारण खराब मौसम सामने आया है। इस हादसे को जांच दल ने CFIT दुर्घटना बताया है। पिछले साल 8 दिसंबर को हुए इस विमान हादसे में सीडीएस बिपिन रावत समेत 14 सैन्य अफसरों की मौत हो गई थी।
पिछले साल 8 दिसंबर को एमआई-17 वी5 विमान दुर्घटना में ट्राई-सर्विसेज कोर्ट ऑफ इंक्वायरी ने कुछ दिन पहले अपने प्रारंभिक निष्कर्ष रक्षा मंत्रालय को सौंप दिए थे। जांच दल ने दुर्घटना के सबसे संभावित कारण का पता लगाने के लिए सभी उपलब्ध गवाहों से पूछताछ की। इसके अलावा फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर का भी विश्लेषण किया। कोर्ट ऑफ इंक्वायरी ने दुर्घटना के कारण के रूप में तकनीकी विफलता, तोड़फोड़ या लापरवाही को खारिज कर दिया है। दुर्घटना घाटी में मौसम की स्थिति में अप्रत्याशित बदलाव के कारण हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि खराब मौसम के कारण पायलट रास्ता नहीं समझ पाया और उड़ान अनियंत्रित हो गई। अपने निष्कर्षों के आधार पर कोर्ट ऑफ इंक्वायरी ने कुछ सिफारिशें भी की हैं जिनकी समीक्षा की जा रही है।
गौरतलब है कि वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में त्रिकोणीय सेवा जांच दल ने सीडीएस बिपिन रावत हेलिकॉप्टर हादसे की आधिकारिक रिपोर्ट 5 जनवरी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सौंपी थी। अधिकारियों का कहना है कि सीडीएस रावत हेलिकॉप्टर दुर्घटना एक CFIT (कंट्रोल्ड फ्लाइट इनटू टेरेन ) दुर्घटना है। यह बताया गया कि कुन्नर में दुर्घटना से पहले वह एक नियंत्रित उड़ान थी जो चालक दल के पूर्ण नियंत्रण में थी। यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार, ऐसी दुर्घटनाओं में पायलट या चालक दल खतरे से अनजान होते हैं, जब तक कि बहुत देर न हो जाए।
क्या है CFIT दुर्घटना
CFIT (कंट्रोल्ड फ्लाइट इनटू टेरेन) एक ऐसी हवाई दुर्घटना है, जिसमें पूरी तरह से सेवा योग्य और फिट विमान अनजाने में जमीन, पानी या फिर किसी चीज से टकरा जाता है। ऐसे हादसे जिसमें विमान नियंत्रण से बाहर हो जाता है। इस हादसे से पहले चालक दल इस घटना को लेकर पूरी तरह से अनजान होता है।
गौरतलब है कि बीते वर्ष 8 दिसंबर को सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 12 अन्य सेना के जवान सुलूर एयरबेस से वेलिंगटन एयरबेस के लिए हेलिकॉप्टर में सवार हुए थे। हेलिकॉप्टर के अपने गंतव्य तक पहुंचने के कुछ मिनट पहले सुलूर एयरबेस कंट्रोल रूम का हेलिकॉप्टर से संपर्क टूट गया। दुर्घटना से पहले स्थानीय लोगों द्वारा कैप्चर किए गए हेलीकॉप्टर के दृश्यों से पता चला था कि हेलिकॉप्टर कम ऊंचाई पर उड़ रहा था और बादल छाए हुए थे। दुर्घटना में मारे गए 13 अन्य लोगों में बिपिन रावत के रक्षा सलाहकार ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के स्टाफ ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह और पायलट ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह भी शामिल थे।
रायपुर , छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 6153 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 1859 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 4083 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 05 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 30862 है | आज प्रदेश में 60257 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 854, राजनांदगांव से 209, बालोद से 48, बेमेतरा से 24, कबीरधाम से 28, रायपुर से 1859, धमतरी से 44, बलौदा बाजार से 48, महासमुंद से 40, गरियाबंद से 20, बिलासपुर से 391, रायगढ़ से 949, कोरबा से 444, जांजगीर- चाम्पा से 243, मुंगेली से 14, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 68, सरगुजा से 92, कोरिया से 112, सूरजपुर से 73, बलरामपुर से 41, जशपुर से 188, बस्तर से 73, कोंडागांव से 70, दंतेवाड़ा से 46, सुकमा से 33, कांकेर से 99, नारायणपुर से 19, बीजापुर से 24, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।
6153 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 4083 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/RTeOKewehR
— Health Department CG (@HealthCgGov) January 14, 2022
रायपुर , छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 6015 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 2020 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 4636 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 07 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 28797 है | आज प्रदेश में 63221 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 673, राजनांदगांव से 246, बालोद से 67, बेमेतरा से 22, कबीरधाम से 26, रायपुर से 2020, धमतरी से 76, बलौदा बाजार से 50, महासमुंद से 25, गरियाबंद से 24, बिलासपुर से 459, रायगढ़ से 454, कोरबा से 520, जांजगीर- चाम्पा से 281, मुंगेली से 51, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 62, सरगुजा से 194, कोरिया से 137, सूरजपुर से 55, बलरामपुर से 45, जशपुर से 226, बस्तर से 44, कोंडागांव से 23, दंतेवाड़ा से 78, सुकमा से 32, कांकेर से 54, नारायणपुर से 28, बीजापुर से 43, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।
आज 6015 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 4636 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/V0IaZVtLp2
— Health Department CG (@HealthCgGov) January 13, 2022














