CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
कोरोना अपडेट : लापरवाही कही पड़ ना जाये भारी, आज भी रायपुर जिले में निकले सर्वाधिक मरीज 1 की हुई मृत्यु, देखे जिलेवार आकड़े

कोरोना अपडेट : लापरवाही कही पड़ ना जाये भारी, आज भी रायपुर जिले में निकले सर्वाधिक मरीज 1 की हुई मृत्यु, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 32 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 09 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 32 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 316 है | आज प्रदेश में 11869 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 04, राजनांदगांव से 00, बालोद से 00, बेमेतरा से 01, कबीरधाम से 00, रायपुर से 09, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 01, रायगढ़ से 02, कोरबा से 05, जांजगीर- चाम्पा से 02, मुंगेली से 00, जीपीएम से 01, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 00, बस्तर से 02, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 01, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 03, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है ।

 

BREAKING NEWS: लखनऊ, वाराणसी समेत यूपी के 46 रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी, खुफिया विभाग ने जारी किया अलर्ट

BREAKING NEWS: लखनऊ, वाराणसी समेत यूपी के 46 रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी, खुफिया विभाग ने जारी किया अलर्ट

आतंकी संगठन लश्कर-ए- तैयबा ने वाराणसी, लखनऊ समेत यूपी के 46 रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी है। शनिवार देर रात खुफिया अलर्ट मिलने के बाद रेल महकमा में हड़कंप मच गया है। पीडीडीयू जंक्शन, वाराणसी कैंट स्टेशन समेत अन्य स्टेशनों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। लश्कर-ए-तैयबा ने यूपी के वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर समेत 46 रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी है। शनिवार देर रात खुफिया विभाग से आतंकी संगठन लश्कर -ए-तैयबा की धमकी का अलर्ट मिलने के बाद रेलवे स्टेशनों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। खुफिया विभाग से अलर्ट मिलने के बाद वाराणसी में कैंट रेलवे स्टेशन समेत अन्य स्टेशनों और पीडीडीयू जंक्शन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। 

पीडीडीयू जंक्शन की सुरक्षा परखी 

खुफिया अलर्ट के बाद पीडीडीयू स्टेशन पर आनन फानन में जीआरपी, आरपीएफ व डाग स्क्वाड ने स्टेशन की सुरक्षा परखी। शनिवार देर रात पीडीडीयू जंक्शन पर जीआरपी कोतवाल सुरेश सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने फोर्स के साथ सभी प्लेटफार्म पर तलाशी शुरू करा दी। वहीं  पीडीडीयू जंक्शन से गुजरने वाली दर्जनों ट्रेनों व यात्रियों के सामान की भी तलाशी ली गई। वहीं सुरक्षाकर्मियों की तैनाती भी जगह-जगह कर दी गई है। कंट्रोल रुम के कर्मचारियों को दिशा निर्देश देकर गंभीरता से स्टेशन पर नजर रखने का निर्देश दिया गया। सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है।  जीआरपी कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि आतंकियों की धमकी के बाद स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।   

निशाने पर अयोध्या और हरिद्वार भी

खुफिया विभाग से मिले अलर्ट के अनुसार आतंकियों के निशाने पर वाराणसी, गोरखपुर, अलीगढ़, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद प्रयागराज, कानपुर, आयोध्या के साथ ही उत्तराखंड के हरिद्वार रेलवे स्टेशन भी है। सूत्रों के अनुसार लश्कर-ए-तैयबा की धमकी मिलने के बाद सभी स्टेशनों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। 

 source: hindustan news

कोरोना अपडेट : आज सर्वाधिक रायपुर जिले में निकले मरीज, अन्य राज्य से मिले 3 समेत 1 की मृत्यु, देखे जिलेवार आकड़े

कोरोना अपडेट : आज सर्वाधिक रायपुर जिले में निकले मरीज, अन्य राज्य से मिले 3 समेत 1 की मृत्यु, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 35 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 08 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 17 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 317 है | आज प्रदेश में 21003 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 03, राजनांदगांव से 02, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 08, धमतरी से 01, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 03, रायगढ़ से 02, कोरबा से 02, जांजगीर- चाम्पा से 02, मुंगेली से 01, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 04, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 00, बस्तर से 02, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 00, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 02, अन्य राज्य से 03 मरीज शामिल है ।
 

कोरोना अपडेट : प्रदेश के इस जिले में निकले सर्वाधिक कोरोना मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्या में हो रहा है लगातार इजाफा, देखे जिलेवार आकड़े

कोरोना अपडेट : प्रदेश के इस जिले में निकले सर्वाधिक कोरोना मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्या में हो रहा है लगातार इजाफा, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 28 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला जांजगीर- चाम्पा से सर्वाधिक 08 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 13 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 300 है | आज प्रदेश में 22629 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 02, राजनांदगांव से 02, बालोद से 02, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 01, रायपुर से 03, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 04, रायगढ़ से 00, कोरबा से 00, जांजगीर- चाम्पा से 08, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 01, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 02, बस्तर से 01, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 01, सुकमा से 00, कांकेर से 01, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।


 

कोरोना अपडेट : प्रदेश के इस जिले में कोरोना ने ढाया कहर, छत्तीसगढ़ में कल के मुकाबले आज बढ़ी नए कोरोना मरीजों की संख्या

कोरोना अपडेट : प्रदेश के इस जिले में कोरोना ने ढाया कहर, छत्तीसगढ़ में कल के मुकाबले आज बढ़ी नए कोरोना मरीजों की संख्या

 रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 31 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला दुर्ग से सर्वाधिक 07 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 09 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 285 है | आज प्रदेश में 23331 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 07, राजनांदगांव से 01, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 05, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 01, बिलासपुर से 01, रायगढ़ से 03, कोरबा से 01, जांजगीर- चाम्पा से 03, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 01, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 03, बस्तर से 05, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 00, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।

बड़ा हादसा: खाई में गिरी मेटाडोर ,10 की मौत व 15 घायल, पीएम मोदी ने जताया शोक

बड़ा हादसा: खाई में गिरी मेटाडोर ,10 की मौत व 15 घायल, पीएम मोदी ने जताया शोक

जम्मू: डोडा जिले के ठाठरी में मेटाडोर के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से दस लोगों की मौत हो गई। हादसे में 15 से अधिक घायल हो गए हैं, जिनमें से सात लोगों को एयरलिफ्ट करके जम्मू लाया गया है। सूचना मिलने के बाद आसपास के ग्रामीण राहत और बचाव के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने सेना के जवानों के साथ मिलकर घायलों को खाई से निकाल जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बनी हुई है।

गुरुवार सुबह ठाठरी इलाके से जिला मुख्यालय डोडा आ रही मेटाडोर करीब आठ बजे सुईबारी कराड़ा के पास खाई में जा गिरी। अचानक चीख पुकार मचने के बाद आसपास के गांवों में रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना पुलिस और सेना को दी। इसके तुरंत बाद सेना के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की सहायता से खाई में उतर घायलों को बाहर निकालने का प्रयास शुरु कर दिया।

घटनास्थल से जिला मुख्यालय का दूरी करीब दस किलोमीटर है। हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी एबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को उपचार के लिए तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अचानक घायलों के पहुंचने के बाद अस्पताल में चीख पुकार मच गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के ठाठरी में सड़क दुर्घटना में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया है। पीएमएनआरएफ की ओर से जान गंवाने वालों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी।

कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज 2 की हुई मृत्यु, आज इतने मरीजों की हुई पहचान, देखे जिलेवार आकड़े

कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज 2 की हुई मृत्यु, आज इतने मरीजों की हुई पहचान, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 28 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला दुर्ग से सर्वाधिक 06 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 12 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 02 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 263 है | आज प्रदेश में 22605 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 06, राजनांदगांव से 00, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 03, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 03, रायगढ़ से 00, कोरबा से 01, जांजगीर- चाम्पा से 02, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 01, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 03, बस्तर से 05, कोंडागांव से 03, दंतेवाड़ा से 01, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।

 

मौसम अलर्ट: उत्तर-पूर्वी मानसून की आहट से इन राज्यों पर मंडराया बारिश का खतरा

मौसम अलर्ट: उत्तर-पूर्वी मानसून की आहट से इन राज्यों पर मंडराया बारिश का खतरा

नई दिल्ली: मानसून की विदाई के साथ ही उत्तर भारत में मौसम बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखा जा रहा है। धीरे-धीरे ही सही ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। इस बीच दक्षिण भारत में उत्तर-पूर्वी मानसून आहट देने लगी है।

इस मानसून की वजह से देश के दक्षिणी राज्यों में बारिश होती रहेंगी। मौसम विभाग ने बताया है कि शुरुआत में यह मानसून कमजोर रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक देश के दक्षिणी इलाकों को छोड़ किसी भी राज्य में बारिश की संभावना न के बराबर है।

पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। जबकि एक ट्रफ रेखा तमिलनाडु तक फैली हुई है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 48 घंटों में पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। मौसम विभाग ने जानकारी दी कि तमिलनाडु और केरल में अगले चार दिन के दौरान बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक 30 अक्टूबर तक तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और केरल में सामान्य से भारी बारिश की संभावना है। दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा में 29 और 30 अक्टूबर को जबकि तटीय आंध्र प्रदेश में 28 से 30 अक्टूबर के बीच भारी बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, केरल, माहे, तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में 30 अक्टूबर तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। गरज-चमक के साथ तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भी बादल बरसेंगे।

वहीं, मौसम विभाग ने अपने अपडेट में बताया कि अभी पश्चिम विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की स्थिति जम्मू् कश्मीेर के पास बनी हुई है।

मौसम विभाग ने सोमवार को कहा कि इस साल मानसून ने 46 साल में सातवीं बार सबसे देरी से वापसी है। हालांकि दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती दबाव विकसित हो रहा है जिससे एकबार फिर मौसम के बेपटरी होने की आशंका है।

मौसम विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सोमवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूरे देश से वापसी कर ली। सन 1975 के बाद से ऐसा सातवीं बार हुआ है जब दक्षिण-पश्चिम मानसून ने देर से वापसी की है। हालांकि दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी एवं आस-पास के इलाकों में मंगलवार तक एक चक्रवाती परिसंचरण के विकसित होने की संभावना है। इसके पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके चलते अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में एक कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है।

बड़ी खबर: पटाखे की गोदाम में लगी भयानक आग से 5 की गई जान, 9 लोग घायल

बड़ी खबर: पटाखे की गोदाम में लगी भयानक आग से 5 की गई जान, 9 लोग घायल

तमिलनाडु में कलाकुरिची ज़िले के संकरापुरम में आग के कारण एक बड़ा हादसा हो गया है. शहर में पटाखे की एक गोदाम में भयानक आग लग गई, जिसमें फंसकर 5 लोगों को मौत हो गई और 9 लोग घायल हैं. हादसे में घायल हुए लोगों में से तीन लोग गंभीर बताएं जा रहे हैं. सभी का इलाज चल रहा है.
मुख्यमंत्री ने किया मुआवज़े का एलान
हादसे के बाद तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालीन ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवज़े का एलान किया है. स्टालिन ने कहा कि आग की घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी. उन्होंने कहा कि जो लोग घायल हुए हैं और इमरजेंसी वार्ड में इलाज करवा रहे हैं उन्हें एक लाख रुपये की मदद दी जाएगी.
हाल के दिनों में कई घटनाएं आई हैं सामने
बता दें कि हाल के दिनों में देश भर के अलग-अलग हिस्सों में पटाखों के दुकान में अग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं. इसी साल सितंबर के महीने में विरुद्धनगर जिले के थयालीपट्टी में पटाखा बनाने वाली एक कंपनी की यूनिट में आग लग गई थी. इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 5 से अधिक लोग घायल हो गए थे.

 

कोरोना अपडेट : प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में फिर पैर पसारने लगा है कोरोना, छत्तीसगढ़ में आज इतने मरीजों की हुई पहचान

कोरोना अपडेट : प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में फिर पैर पसारने लगा है कोरोना, छत्तीसगढ़ में आज इतने मरीजों की हुई पहचान

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 26 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला बस्तर से सर्वाधिक 07 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 10 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 249 है | आज प्रदेश में 23662 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 01, राजनांदगांव से 00, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 04, धमतरी से 01, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 03, रायगढ़ से 01, कोरबा से 04, जांजगीर- चाम्पा से 01, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 01, बस्तर से 07, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 00, सुकमा से 01, कांकेर से 02, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।

बदल गए पेंशन के नियम, 30 नवंबर तक ये काम ना किया तो रुक जाएगी पेंशन

बदल गए पेंशन के नियम, 30 नवंबर तक ये काम ना किया तो रुक जाएगी पेंशन

अगर आपके घर में पेंशनधारी बुजुर्ग हैं तो ये खबर आपके लिए है. सरकार ने पेंशनधारी बुजर्गों के लिए नियम में कुछ बदलाव किए हैं जिसके मुताबिक 80 साल के ऊपर से बुजुर्ग पेंशनधारियों को 30 नवंबर से पहले अपना लाइफ सर्टिफिकिट जमा करना होगा. ये सर्टिफिकेट बैंक या पोस्ट ऑफिस में जमा हो सकता है जहां आपकी पेंशन आती है. ये नियम 1 अक्टूबर 2021 से लागू किया गया है. अगर पेंशनधारी बुजुर्ग 30 नवंबर तक अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं करवाते तो अगले महीने से उनके पेंशन में दिक्कत आ सकती है. हालांकि ये बहुत मुश्किल काम नहीं है क्योंकि आजकल कई बैंक ऑनलाइन या डोर स्टेप बैंकिंग की सुविधा देते हैं. बस आपको उन्हें कॉल करके उनका रिप्रजेंटटेटिव अपने घर बुलाना होगा.
क्या होता है लाइफ सर्टिफिकेट?
पेंशन के कुछ नियम होते हैं जिसमें से एक ये नियम भी होता है कि पेंशन तभी तक किसी व्यक्ति के खाते में जाएगी जबतक वो जिंदा है. अगर वो व्यक्ति जो सरकार से पेंशन ले रहा है और उसकी मृत्यु हो जाती है लेकिन परिवार ये बात छुपाता है और पेंशन लेना जारी रखता है तो ये अपराध है. इसलिए हर पेंशनधारी को हर साल अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होता है जो इस बात की तस्दीक करता है कि वो व्यक्ति अभी इस दुनिया में है.
पहले ये होता था कि लाइफ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए बुजुर्ग को जाना होता था और फिर अधिकारी खुद उन्हें देखकर उनका लाइफ सर्टिफिकेट बनाते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है. कोरोना काल के बाद सरकार ने इस प्रक्रिया को आसान कर दिया है. अब आप ऑनलाइन ही अपना लाइफ सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं. बस आपको थोड़ा सजग रहने की जरूरत है ताकि आपके पेंशन में किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो.
 

कोरोना अपडेट : प्रदेश के इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, धीरे धीरे फिर से बढ़ रहे है एक्टिव मरीजो की संख्या, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : प्रदेश के इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, धीरे धीरे फिर से बढ़ रहे है एक्टिव मरीजो की संख्या, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 25 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला कोरबा से सर्वाधिक 10 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 10 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 234 है | आज प्रदेश में 22352 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 03, राजनांदगांव से 00, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 01, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 02, रायगढ़ से 00, कोरबा से 10, जांजगीर- चाम्पा से 01, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 01, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 01, बस्तर से 02, कोंडागांव से 01, दंतेवाड़ा से 03, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।
 

बड़ी खबर: राज्यपाल की बिगड़ी तबियत, दिल्ली AIIMS में भर्ती

बड़ी खबर: राज्यपाल की बिगड़ी तबियत, दिल्ली AIIMS में भर्ती

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) को मलेरिया होने के बाद दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (Delhi AIIMS) में भर्ती कराया गया. धनखड़ AIIMS के पुराने प्राइवेट वार्ड में भर्ती हैं. उनका इलाज मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. नीरज निश्चल की देखरेख में डॉक्टरों की टीम कर रही है
धनखड़ रविवार को मलेरिया जांच में पॉजिटिव पाए गए. वह शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे थे और शनिवार को उनका ब्लड टेस्ट कराया गया था. वह डॉक्टरों की निगरानी में बंग भवन में ठहरे थे.
राज्यपाल 12 अक्टूबर से उत्तर बंगाल की 2 सप्ताह की यात्रा थे. दार्जिलिंग में उन्हें बुखार हुआ. डॉक्टरों ने उन्हें रक्त की जांच करवाने की सलाह दी. उन्होंने जांच और उपचार के लिए दिल्ली जाने का फैसला किया.
 

कोरोना अपडेट : प्रदेश के इन दो जिलों में हुआ कोरोना विस्फोट, आज प्रदेश में मिले इतने नए मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : प्रदेश के इन दो जिलों में हुआ कोरोना विस्फोट, आज प्रदेश में मिले इतने नए मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

 रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 20 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला दुर्ग और कोरबा से सर्वाधिक 05-05 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 31 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 219 है | आज प्रदेश में 12625 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 05, राजनांदगांव से 00, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 02, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 02, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 01, रायगढ़ से 00, कोरबा से 05, जांजगीर- चाम्पा से 04, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 00, बस्तर से 01, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 00, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।

सावधान: कोरोना के नए वेरिएंट ने बढ़ाई टेंशन, दो सैन्य अधिकारी सहित 7 संक्रमित, मचा हड़कंप

सावधान: कोरोना के नए वेरिएंट ने बढ़ाई टेंशन, दो सैन्य अधिकारी सहित 7 संक्रमित, मचा हड़कंप

इंदौर, इंदौर में कोरोना के नए डेल्टा वैरिएंट से संक्रमित 7 मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है. इन 7 संक्रमितों में से सेना के 2 अधिकारी शामिल हैं. नेशनल सेंटर ऑफ डिजास्टर कंट्रोल (NCDC) ने इसका खुलासा किया है. इन संक्रमित मरीजों के सैंपल सितंबर में लिए गए थे, जिनकी रिपोर्ट हाल ही में आई है.
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक, चीफ मेडिकल और हेल्थ ऑफिसर (CMHO) डॉ. बीएस सैत्या ने कहा है कि महू कैंट के दो सैन्य अधिकारी कोरोना के नए वैरिएंट से संक्रमित हैं. गौरतलब है कि 24 सितंबर को यहां कोरोना के 32 पॉजिटिव मरीज मिले थे. इनमें 30 महू आर्मी वॉर कॉलेज के सैनिक थे. ये सैनिक पुणे से ट्रेनिंग कर लौटे थे. लौटते ही इन सभी को तुरंत क्वारंटीन किया गया था. उस वक्त ट्रेनिंग करने 115 सैन्य अधिकारी गए थे. लौटने के बाद हुई उनकी जांच में 23 सैनिक और छह डायरेक्टिंग ऑफिसर सहित 30 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. इन कोरोना संक्रमितों में कई ए-सिम्पटोमैटिक भी थे. कुछ अधिकारियों को कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज भी लगाए जा चुके थे.
source:news18
 

कोरोना अपडेट : प्रदेश के इस जिले में कोरोना का कहर जारी, आज प्रदेश में इतने नए मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : प्रदेश के इस जिले में कोरोना का कहर जारी, आज प्रदेश में इतने नए मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 28 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला जांजगीर- चाम्पा से सर्वाधिक 06 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 12 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 230 है | आज प्रदेश में 21012 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 05, राजनांदगांव से 00, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 01, धमतरी से 02, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 01, रायगढ़ से 01, कोरबा से 03, जांजगीर- चाम्पा से 06, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 02, बस्तर से 03, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 00, सुकमा से 04, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।

कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ में आज ये जिला बना कोरोना हॉट स्पॉट, 20 जिलों में नहीं मिले कोई मरीज, देखे जिलेवार आकड़े

कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ में आज ये जिला बना कोरोना हॉट स्पॉट, 20 जिलों में नहीं मिले कोई मरीज, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 26 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला कोरबा से सर्वाधिक 08 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 18 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 214 है | आज प्रदेश में 22076 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 05, राजनांदगांव से 00, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 03, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 01, रायगढ़ से 04, कोरबा से 08, जांजगीर- चाम्पा से 02, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 02, बस्तर से 01, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 00, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।

 

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, अब छुट्टी के दौरान हमले में सैनिकों की मौत को.........

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, अब छुट्टी के दौरान हमले में सैनिकों की मौत को.........

नई दिल्ली: अवकाश के दौरान सैनिकों पर हमले को लेकर रक्षा मंत्रालय ने एक स्पष्टीकरण जारी किया है। यदि छुट्टी पर गए किसी सैनिक पर चरमपंथी या असामाजिक तत्वों द्वारा हमला होता है और उसमें उसकी मृत्यु हो जाती है, तो ऐसे मामलों को ड्यूटी के दौरान हुई मृत्यु माना जाएगा। उसी के अनुरूप मुआवजा प्रदान किया जाएगा। तीनों सेनाओं पर यह आदेश लागू कर दिया गया है। हाल में जारी आदेश में कहा गया है कि इसमें अभी तक कई मुद्दों पर स्थिति स्पष्ट नहीं थी। यदि कोई सैनिक छुट्टी पर अपने घर आया हुआ है या कहीं और भी गया हुआ है। इस दौरान चरमपंथी या असामाजिक तत्वों द्वारा उसे हमले में मार दिया जाता है तो उसे ड्यूटी पर तैनात माना जाएगा। उसके परिजन उसी प्रकार के मुआवजे के हकदार होंगे जो ड्यूटी करने के दौरान मृत्यु होने पर दिए जाते हैं।


आदेश में कहा गया है कि छुट्टी से तात्पर्य उन सभी प्रकार की छुट्टियों से है जो सरकार की तरफ से सैन्यकर्मियों को प्रदान की जाती हैं। दरअसल, पिछले कुछ समय के दौरान सैन्यकर्मियों पर हमले बढ़े हैं। खासकर जब वह अवकाश पर थे। हालांकि, ऐसी घटनाएं कश्मीर में ज्यादा हुई हैं। लेकिन सरकार की तरफ से इस मामले में स्पष्टीकरण जारी कर सैन्यकर्मियों को राहत प्रदान की गई है।


तर्क दिया गया है कि यदि सैन्यकर्मी पर अवकाश के दौरान चरमपंथियों या असामाजिक तत्वों का हमला होता है तो इसकी वजह यही हो सकती है कि उसके सैन्यकर्मी होने के कारण उस पर हमला किया गया। जिसमें उसकी जान चली गई। इसलिए वह इस लाभ का हकदार है।


निजी दुश्मनी में मृत्यु पर लाभ नहीं
हालांकि, छुट्टी के दौरान सैनिक की निजी दुश्मनी की वजह से उस पर कोई हमला होता है और उसमें उसकी मृत्यु हो जाती है तो इसे ड्यूटी के दौरान हुई मौत नहीं माना जाएगा। ऐसे मामले में ड्यूटी के दौरान हुई मृत्यु के तहत मुआवजा नहीं मिलेगा।

कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ में फटा कोरोना बम, प्रदेश का ये जिला बना कोरोना हॉट स्पॉट, कल के मुकाबले आज अधिक मरीजों की हुई पहचान

कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ में फटा कोरोना बम, प्रदेश का ये जिला बना कोरोना हॉट स्पॉट, कल के मुकाबले आज अधिक मरीजों की हुई पहचान

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 38 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला दुर्ग से सर्वाधिक 13 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 16 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 206 है | आज प्रदेश में 22228 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 13, राजनांदगांव से 00, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 05, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 01, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 03, रायगढ़ से 02, कोरबा से 00, जांजगीर- चाम्पा से 01, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 02, जशपुर से 00, बस्तर से 04, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 00, सुकमा से 00, कांकेर से 02, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 01, अन्य राज्य से 04 मरीज शामिल है ।

 

देश ने रचा इतिहास : इतने करोड़ हुआ टीकाकरण का आंकड़ा, शुरू हुआ बधाई का सिलसिला, देखे आकड़ें

देश ने रचा इतिहास : इतने करोड़ हुआ टीकाकरण का आंकड़ा, शुरू हुआ बधाई का सिलसिला, देखे आकड़ें

नई दिल्ली: कोरोना वैक्सीनेशन के 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर भारत ने आज इतिहास रच दिया है। इस मौके पर कई जगह जश्न मनाने की तैयारी है। इसके तहत देश भर में कार्यक्रम आयोजित कर टीकाकरण में योगदान देने वालों का आभार जताया जाएगा। देश में 100 करोड़ खुराक दिए जाने के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया लाल किले से गायक कैलाश खेर का गीत और आडियो-विजुअल फिल्म जारी करेंगे।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई देते हुए कहा कि मैं उन सभी को बधाई देता हूं जो कोरोना की वैक्सीन लेकर प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प के साथ जुड़े और भारत को कोरोना मुक्त होने की परिकल्पना को साकार करने में मदद की।

नौ महीने में इतिहास रचने के लिए बधाई: डॉ वीके पॉल
नीती आयोग के सदस्य(स्वास्थ्य) डॉ वीके पॉल ने कहा कि भारत के लोगों और स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई। भारत में टीकाकरण कार्यक्रम शुरू होने के बाद से केवल 9 महीनों में एक उपलब्धि, किसी भी राष्ट्र के लिए 1 बिलियन खुराक के निशान तक पहुंचना उल्लेखनीय है।

पीएम मोदी ने आरएमएल अस्पताल का दौरा किया
भारत में कोरोना वैक्सीनेशन के आंकड़े 100 करोड़ पार करने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल(RML) पहुंचे हैं।

भारत में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 100 करोड़ पार करने पर पीएम मोदी ने भी बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि भारत ने इतिहास रचा, हम भारतीय विज्ञान, उद्यम और 130 करोड़ भारतीयों की सामूहिक भावना की विजय देख रहे हैं। 100 करोड़ टीकाकरण पार करने पर भारत को बधाई। हमारे डॉक्टरों, नर्सों और इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए काम करने वाले सभी लोगों का आभार।

स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे दिल्ली के कोविड वार रूम, बांटी मिठाई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने दिल्ली में COVID19 वॉर रूम का दौरा किया, कर्मचारियों के साथ बातचीत की और भारत द्वारा वैक्सीनेशन के 100 करोड़ के आंकड़े पार करने के मौके पर मिठाई वितरित की। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण भी इस मौके पर मौजूद रहे।

भारत का ये माइलस्टोन बहुत खास है: दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक
विश्व स्वास्थ्य संगठन में दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक डॉक्टर पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा कि भारत का ये माइलस्टोन बहुत खास है क्योंकि भारत ने अपने देश की जनता के साथ दुनिया के और देशों को भी वैक्सीन की करोड़ों डोज़ दी हैं। WHO भारत को इस कामयाबी के लिए बहुत बधाई देता है।

पीएम मोदी के नेतृत्व में हुआ संभव: अश्विनी वैष्णव
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि दुनिया के बड़े-बड़े देशों जिनका हेल्थकेयर सिस्टम बहुत अच्छा है, उनसे भी बेहतर तरीके से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने देशभर में व्यापक रूप से वैक्सीनेशन किया। आज 100 करोड़ वैक्सीनेशन का बहुत महत्वपूर्ण पड़ाव पार हुआ है।