लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |
 शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय के छात्राओ ने आज किया कृषि विश्वविद्यालय का भ्रमण,रेशे से बना जैकेट रहा आकर्षण का केंद्र...

शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय के छात्राओ ने आज किया कृषि विश्वविद्यालय का भ्रमण,रेशे से बना जैकेट रहा आकर्षण का केंद्र...

रायपुर| आज शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय के गृहविज्ञान की छात्राओ एवं टीचर्स ने डॉ संध्या वर्मा के नेतृत्व में कृषि विश्वविद्यालय का भ्रमण किया।डॉ ज्योति भट्ट, एवं डॉ टुटेजा ने अपनी टीम के साथ छात्राओं को, फ़ूड प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, फ़ूड प्रिजर्वेशन की विस्तृत जानकारी दी। धान की 1200 से भी ज्यादा किस्मो का उत्पादन छत्तीसगढ़ में होता है। मुनगे के पोषकीय महत्व,  उसकी प्रोसेसिंग,  मशरुम उत्पादन एवं प्रोसेसिंग  सौंदर्य प्रसाधनों, साबुन निर्माण,  पौधों के औषधीय उपयोग आदि की जानकारी के अलावा बच्चों ने म्यूसियम भी देखा।जहां अलसी के पौधे के रेशे से बना जैकेट आकर्षण का केंद्र था।

महिलाओं द्वारा संचालित स्वसहायता समूह के कार्यो की जानकारी दी एवं  डायबिटीज के लिए विशेष रूप से उत्पादित किये जा रहे विशेष प्रकार के चाँवल, और उसके पोषणीय मूल्य की जानकारी दी। रागी में  अधिक मात्रा में कैल्शियम एवं ग्लायसिमिक इन्डेक्स निम्न होने के कारण, डायबिटीज के रोगियों के लिए उत्तम होता है।

कोदो चाँवल द्वारा माल्ट  तैयार कर उससे बिस्किट जैसे उत्पाद एवं मल्टीग्रेन  आटा  के बारे में जानकारी दी।नॉन टिम्बर फारेस्ट उत्पादन के अंतर्गत लाख एवं सिंदूर  निर्माण की तकनीक की जानकारी दी। इस विजिट का उद्देश्य छात्राओ को,गृह विज्ञान प्रसार शिक्षा, फ़ूड प्रोसेसिंग, फ़ूड प्रिजर्वेशन, स्वरोजगार, न्यूट्रिएंट्स, टेक्सटाइल फाइबर की जानकारी देना था।

धान की 23,000 प्रजातियों की जानकारी दी गयी। तथा कृषि की परंपरागत एवं आधुनिक तकनीक के बारे मे  बताया गया। छत्तीसगढ़ में जिलेवार धान की सुगंधित किस्मो का सचित्र प्रदर्शन छात्राओ ने देखा। इस विजिट में  डॉ  शैल बाला ,डॉ उषा अग्रवाल, डॉ चित्रा देशपांडे  डॉ कल्पना झा ,डॉ प्रभा वर्मा, एवं डॉ लक्ष्मी देवनानी उपस्थित थे।
 10वीं और 12वीं बोर्ड के प्रैक्‍ट‍िकल परीक्षाओं के तारीखों का हुआ ऐलान, देखे शेड्यूल

10वीं और 12वीं बोर्ड के प्रैक्‍ट‍िकल परीक्षाओं के तारीखों का हुआ ऐलान, देखे शेड्यूल

नई दिल्ली। 10वीं और 12वीं बोर्ड के प्रैक्‍ट‍िकल परीक्षाओं के तारीखों को ऐलान हो गया है। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा 2020 के लिए प्रैक्‍ट‍िकल परीक्षा दिसंबर महीने से शुरू हो जाएगी। दो फेस में पूरे प्रदेश में बोर्ड के प्रैक्‍ट‍िकल परीक्षाएं होगी। यूपी एजुकेशन बोर्ड के नोटिफिकेशन के अनुसार पहले फेज की प्रैक्‍ट‍िकल परीक्षा 15 द‍िसंबर से शुरू होगी, जो 29 द‍िसंबर तक चलेगी। वहीं, दूसरा फेस की परीक्षा 29 द‍िसंबर 2019 से शुरू होगी, जो 13 जनवरी 2020 तक चलेंगी। 

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार पहले फेस में-
आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, च‍ित्रकूट, फैजाबाद, म‍िर्जापुर, देवीपटन और बस्‍ती जोन में प्रैक्‍ट‍िकल परीक्षाएं होंगी। जबकि दूसरे फेस में अलीगढ़, मेरठ,मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, आजमगढ़ और गोरखपुर जोन में परीक्षा होंगी। वहीं, इस बार प्रैक्‍ट‍िकल परीक्षा कुल 30 अंकों की होगी।
 ढाबा में शराब पिलाये जाने पर पुलिस ने की कार्रवाई

ढाबा में शराब पिलाये जाने पर पुलिस ने की कार्रवाई

कांकेर। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर स्थित दो ढ़ाबों में पुलिस को शराब पिलायें जाने की सूचना मिलने पर छापेमारी कर ढाबा संचालको के खिलाफ कार्रवाई किया है। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार गस्त पर निकली चारामा पुलिस टीम को सूचना मिली कि नगर के राजमार्ग व पुराने शराब दुकान के पास स्थित ढाबे में शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिस पर पुलिस टीम ढाबा पहुंची जहां पप्पू ढाबा में कुछ लोग शराब का सेवन कर रहे थे। पुलिस ने पप्पू ढाबा संचालक इलाबुद्दीन खान 30 वर्ष, निवासी चारामा को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट 36-ए की कार्रवाई की है। वहीं इसके आगे वाले साहू ढाबा में भी शराब पिलाई जा रही थी, जिस पर साहू ढाबा के संचालक टीकम साहू 32 वर्ष, निवासी चारामा को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत 36-ए की कार्रवाई की गई है। इस संबंध में थाना प्रभारी डी. एस. देहारी के अनुसार अवैध शराब की  शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जा रही है, रात में दो ढाबा संचालक के खिलाफ 36-ए की कार्रवाई की गई है,यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
तीन भालूओं ने ग्रामीण पर किया हमला, ग्रामीण हुआ लहूलुहान, जाने कहा की है ये घटना

तीन भालूओं ने ग्रामीण पर किया हमला, ग्रामीण हुआ लहूलुहान, जाने कहा की है ये घटना

कोंडागांव। कोंडागांव जिले के अंतर्गत अमरावती परिक्षेत्र में सुबह  जंगल में भालूओं ने एक ग्रामीण पर हमला कर घालय कर दिया है। जिसे कोंडागांव जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां घायल का इलाज जारी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरावती वन परिचेत्र के अंतर्गत देउरबाल बीट के चिगड़ाबेड में बुधवार की सुबह धान को बांधने के लिए रस्सी ढूंढने जंगल की ओर गये भक्तु पिता चमरू पर एक साथ तीन भालूओ ने हमला कर दिया। जिससे भक्तु बुरी तरह घायल हो गया। वन अमले द्वारा ग्रामीण को उपचार के लिए सहयोग राशि के साथ अस्पताल भेजा गया। ज्ञात हो कि, इस इलाके में पिछले तीन माह में यह दूसरी घटना है। 
तिहाड़ जेल में चिदंबरम से मिले राहुल और प्रियंका, जाने क्या थी वजह

तिहाड़ जेल में चिदंबरम से मिले राहुल और प्रियंका, जाने क्या थी वजह

ई दिल्ली | कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को यहां तिहाड़ जेल में पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम से मुलाकात की। पार्टी नेताओं ने यह जानकारी दी। आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद चिदंबरम इसी जेल में हैं। इससे लगभग एक महीने पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी तिहाड़ में चिदंबरम से मुलाकात की थी।

पार्टी नेताओं के अनुसार, विभिन्न बीमारियों से पीडि़त चिदंबरम का पिछले तीन महीनों में लगभग 10 किलोग्राम वजन कम हो गया है।
वित्त मंत्री के कार्यकाल के दौरान चिदंबरम द्वारा आईएनएक्स मीडिया को विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) मंजूरी देने में कथित अनियमितता के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जांच कर रही है।
पूर्व वित्त मंत्री को सीबीआई ने 21 अगस्त को गिरफ्तार किया था और पांच सितंबर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद उन्हें आईएनएक्स मीडिया से संबंधित धन शोधन मामले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया।
 
आम आदमी पार्टी द्वारा नगरीय निकाय चुनाव हेतु प्रत्याशियों की सूचि जारी, जाने पूरी खबर

आम आदमी पार्टी द्वारा नगरीय निकाय चुनाव हेतु प्रत्याशियों की सूचि जारी, जाने पूरी खबर

 रायपुर | आम आदमी पार्टी द्वारा नगरीय निकाय चुनाव लड़ने हेतु प्रत्याशियों की सूचि जारी की गयी है जो जिले वार इस प्रकार है : - 

शिवनाथ एक्सप्रेस में चोरी, दो यात्रियों का मोबाईल और नगदी पार

शिवनाथ एक्सप्रेस में चोरी, दो यात्रियों का मोबाईल और नगदी पार

बिलासपुर। शिवनाथ एक्सप्रेस में चोरी की घटना सामने आई है। ट्रेन में सफर कर रहे दो यात्रियों के मोबाइल और नगदी समेत अन्य जरूरी दस्तावेज चोरी हो गए। दोनों ने मामले की शिकायत जीआरपी पुलिस से की है।  जानकारी के अनुसार ट्रेन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पता चला कि स्लीपर और प्रथम श्रेणी कोच में सफर कर रहे दो यात्रियों को चोरों ने अपना शिकार बनाया है। अज्ञात चोर ने 4 नगद व अन्य जरूरी दस्तावेज पार कर दिए। यात्रियों की शिकायत के बाद जीआरपी पुलिस ने अज्ञातों की धरपकड़ शुरू कर दीं। इधर चोरी की खबर फैलते ही ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों में हड़कंप मच गया।

 थाने में टीआई और उनके पांच साथी मना रहे थे जश्न, तभी अचानक आ पहुंचे डीजीपी फिर हुआ कुछ ऐसा...

थाने में टीआई और उनके पांच साथी मना रहे थे जश्न, तभी अचानक आ पहुंचे डीजीपी फिर हुआ कुछ ऐसा...

धमतरी| छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाने में जश्न मानना टीआई अधीनस्थों को भारी पड़ गया। डीजीपी डीएम अवस्थी ने टीआई और उनके पांच साथियों को निलंबित कर दिया है। डीजीपी मंगलवार की शाम अचानक रायपुर से 40 किमी दूर भखारा थाने की जांच करने के लिए पहुंचे थे।

रिकॉर्ड में मिली कई खामिया-
डीजीपी के पहुंचने पर थाने में तैनात सभी 6 पुलिसकर्मी जीन्स - टीशर्ट पहने हुए पार्टी मानाने की तैयारी में जुटे थे। डीजीपी को थाने में अचानक देख वहां हड़कंप मच गया। डीजीपी ने पुलिसकर्मियों की क्लास लगा दी। उन्होंने एफआईआर रजिस्टर, रोजनामचा, निजरानी बदमाशों की सूची और अन्य रिकार्डों की भी बारीकी से जांच की, जिसमें उन्हें कई खामियां मिली।

प्रभारी सहित अन्य 6 सस्पेंड-
वही थाने पूरा सामान अस्त-व्यस्त था और पूरा हवालात भी खुला पड़ा था। डीजीपी ने पोलिसिंग कार्य में लापरवाही बरतने और वर्दी नहीं पहनने पर थाना प्रभारी भावेश गौतम, सहायक उपनिरीक्षक दुलार सिंह, प्रधान आरक्षक विजय बैरागी , आरक्षक महेंद्र भारती, वीरेंदर और दीपक भारती को निलंबित कर दिया निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय धमतरी पुलिस लाइन रहेगा। अब निरिक्षण सत्यकला रामटेके को भाखरा थाना प्रभारी बनाया गया है। यह पहला मौका है जब ऐसी वजह से थाना प्रभारी सहित अन्य 6 लोगों को निलंबित किया गया है।
 पढ़ने जा रही छात्रा को युवको ने अगवा कर किया उसके साथ गैंगरेप. मामला दर्ज...

पढ़ने जा रही छात्रा को युवको ने अगवा कर किया उसके साथ गैंगरेप. मामला दर्ज...

मुरादाबाद|  जनपद के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में छात्रा को अगवा कर उसके साथ दिल्ली में गैंगरेप की वारदात देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने परिजनों के साथ मिलकर पुलिस से शिकायत की है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। छात्रा दिल्ली में नांगलोई इलाके में बदहवास हालत में मिली थी।

ये है मामला-
जानकारी के मुताबिक छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसकी पुत्री 15 नवंबर को स्कूल पढ़ने जा रही थी । तभी पीछे से आई बोलेरो कार में सवार दो युवकों जिसमें उसकी जानपहचान का भी था,  उसे जबरन बोलेरो में डालकर अपने साथ दिल्ली ले गए। आरोप है कि दिल्ली के जंगल में तीनों आरोपियों ने छात्रा को नशा सुंघाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उन्होंने छात्रा को दिल्ली के नांगलोई में बेहोशी की हालत में छोड़ दिया और वहां से भाग गए। नांगलोई थाना पुलिस छात्रा को उठाकर थाने ले आई जहां पर होश में आने पर छात्रा ने घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी तो परिवार वालों को जानकारी मिली।

बेटी को इन्साफ की मांग-
छात्रा के पिता का कहना है कि अपनी नाबालिग पुत्री की बदनामी की वजह से उन्होंने पहले पुलिस को सूचना नहीं दी। लेकिन अब वह आरोपियों को सबक सिखाना चाहते हैं ताकि उनकी बेटी को इंसाफ मिल सके।

जांच की जा रही-
उधर इस मामले में इंस्पेक्टर ठाकुरद्वारा करनपाल सिंह ने बताया कि छात्रा दिल्ली पुलिस को मिली थी। उस वक्त उसने दिल्ली पुलिस को जो बयान दिए हैं और वहां पर जो कार्रवाई हुई है, इसके संबंध में नांगलोई थाने की पुलिस से जानकारी मांगी गई है। वहां से जानकारी मिलने के बाद इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

 
आसमान में भारत की आंख कार्टोसेट-3 सैटेलाइट लांच

आसमान में भारत की आंख कार्टोसेट-3 सैटेलाइट लांच

इसरो ने रचा इतिहास

श्रीहरिकोटा। आसमान में भारत की आंख कहे जाने वाले कार्टोसेट उपग्रहों की सीरीज की नवीनतम तीसरी पीढ़ी के उपग्रह पीएसएलवी-सी47 कार्टोसेट-3 को आज प्रक्षेपित कर दिया गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को सुबह 9: 28 मिनट पर कार्टोसैट-3 को लॉन्च किया। इसके लिए इसरो चीफ के. सिवन श्रीहरिकोटा मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में मौजूद रहे। उनके साथ मिशन के इंजिनियर्स और इसरो के टॉप साइंटिस्ट मौजूद हैं। -कार्टोसैट-3 को भारत की आंख भी कहा जा रहा है क्योंकि इससे बड़े स्तर पर मैपिंग की जा सकेगी जिससे शहरों की प्लानिंग और ग्रामीण इलाकों के संसाधनों का प्रबंधन भी किया जा सकेगा।

यह कार्टोसैट श्रृंखला का नौवां उपग्रह है जिसे यहां से 120 किलोमीटर दूर श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के द्वितीय लॉन्च पैड से प्रक्षेपित किया गया।  पीएसएलवी-सी47 की यह 49वीं उड़ान है जो कार्टोसैट-3 के साथ अमेरिका के वाणिज्यिक उद्देश्य वाले 13 छोटे उपग्रहों को लेकर अंतरिक्ष में जाएगा। कार्टोसैट-3 तीसरी पीढ़ी का बेहद चुस्त और उन्नत उपग्रह है जिसमें हाई रिजोल्यूशन तस्वीर लेने की क्षमता है। इसका भार 1,625 किलोग्राम है। यह पीएसएलवी एक्सएल विन्यास का है। इसका आशय है कि इसमें छह ठोस ईंधन वाली स्ट्रैप-ऑन मोटरें लगी हैं। अमेरिकी नैनो उपग्रहों में से 12 को फ्लॉक-4पी के रूप में नामित किया गया है। यह सभी अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट है। 13वां उपग्रह एक कम्युनिकेशन टेस्ट बेड सैटेलाइट है, जिसका नाम मेशबेड है। यह उपग्रह उच्च गुणवत्ता वाले फोटो क्लिक करेगा। ये ठोस और तरल ईंधन के जरिए संचालित किया जाता है। 
जिले के 11 निजी हॉस्पिटल को स्वास्थ्य विभाग द्वारा नोटिस जारी,अन्य अस्पतालों में मचा हड़कंप...

जिले के 11 निजी हॉस्पिटल को स्वास्थ्य विभाग द्वारा नोटिस जारी,अन्य अस्पतालों में मचा हड़कंप...

बिलासपुर।  नर्सिंग होम एक्ट के तहत जिले के कई अस्पतालों में कई सुविधाओं की है कमी और खमियों का उजागर हुआ। जिसके बाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस जारी कर तत्काल इसे दूरे करने के कड़े निर्देश दिए है। बता दें कि बिलासपुर के दो गांवों में 37 मरीज एचआइवी के पॉजिटीव मरीज मिले। अचानक इतनी बड़ी संख्या में एचआईवी के मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं, आज जिले के 11 निजी हॉस्पिटल को नोटिस जारी किया गया। नोटिस में ये कहा गया है कि 7 दिन के अंदर ही अस्पताल में जो खमियां है उसे दूर ले। वहीं, निरीक्षण के दौरान फिर से खामियों को उजागर होता है तो तत्काल लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। इधर नोटिस जारी होने से शहर के अन्य अस्पतालों में हड़कंप मच गया है।

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर को धमकी देने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार, सदन में जमकर हुआ हंगामा...

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर को धमकी देने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार, सदन में जमकर हुआ हंगामा...

रायपुर। शीत सत्र के तीसरे दिन सदन में भाजपा सदस्य अजय चंद्राकर को जान से मारने की धमकी देने का मामला बीजेपी सदस्य शिवरतन शर्मा ने उठाया| विधानसभा अध्यक्ष ने संसदीय कार्यमंत्री को जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही बताया कि धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार किया जा चुका है। विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में सदस्यों को समझाइश की कि सदन की गरिमा का ख्याल रखते हुए सदन में जाति सूचक शब्दों का उपयोग न करें। कोई सदस्य अगर किसी मसले पर बोल रहा है तो व्यवधान पैदा ना करें। शीत सत्र के दूसरे दिन सदन में अजय चंद्राकर ने सत्ता पक्ष पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कैबिनेट को असंवैधानिक तक करार दिया था। इसके बाद से सदन में जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष अनुपूरक बजट पर चर्चा से मना करते हुए सदन से वॉक आउट किया था।

 
तेज़ रफ़्तार कार पेड़ से टकराई, युवक की मौत

तेज़ रफ़्तार कार पेड़ से टकराई, युवक की मौत

धमतरी। धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र में आज सुबह तेज रफ्तार कार चालक ने अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिसके चलते घटनास्थल पर ही कार चालक की मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भखारा से रायपुर की ओर आ रहे राइस मिलर अपनी कार क्रमांक सीजी 05 एई 2311 का चालक जितेंद्र अग्रवाल की कार ग्राम कानामुका के पास धुंध के चलते अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटनास्थल पर ही चालक की मौत हो जाने की जानकारी मिली है। 

नगरीय निकाय निर्वाचन के लिये रिटर्रिंग ऑफिसर नियुक्त

नगरीय निकाय निर्वाचन के लिये रिटर्रिंग ऑफिसर नियुक्त

कोरबा।  नगरीय निकाय निर्वाचन के लिये जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिटर्रिंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसरों की नियुक्ति भी कर दी है। कोरबा नगर निगम के लिये कलेक्टर किरण कौशल पदेन रिटर्निंग ऑफि सर रहेंगी। निगम के वार्ड क्रमांक 1 से वार्ड क्रमांक 13 तक के अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन के लिये राहुल देव, नगर निगम आयुक्त सहायक रिटर्निंग ऑफिसर होंगे और कलेक्टोरेट के नजूल न्यायालय कक्ष क्रमांक 13 में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगे। वार्ड क्रमांक 14 से वार्ड क्रमांक 26 तक के लिये अपर कलेक्टर प्रिंयका ऋ षि महोबिया सहायक रिटर्निंग ऑफिसर होंगी। श्रीमती महोबिया अपर कलेक्टर न्यायालय कक्ष क्रमांक 5 में उपस्थित रहकर इन वार्डों के अभ्यर्थियों से नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगी। कोरबा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 27 से लेकर 39 तक के लिये संयुक्त कलेक्टर विजेन्द्र पाटले सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बनाये गये हैं। पाटले कार्यालय कलेक्टर कोरबा कक्ष क्रमांक 32 में उपस्थित रहकर अभ्यर्थियों से इन वार्डों के लिये नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगे। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. जयवर्धन कोरबा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 40 से 53 तक के लिये सहायक रिटर्निंग ऑफि सर होंगे और वे जिला पंचायत परिसर में भूतल पर स्थित सभाकक्ष क्रमांक ए में उपस्थित रहकर नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगे। वार्ड क्रमांक 54 से लेकर 67 तक के लिये डिप्टी कलेक्टर अजय उरांव सहायक रिटर्निंग ऑफि सर बनाये गये हैं। उरांव सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष क्रमांक 23 में उपस्थित रहकर इन वार्डों के अभ्यर्थियों से नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगे। नगर पालिका परिषद दीपका के लिये पोड़ीउपरोड़ा के एसडीएम अरूण कुमार खलखो रिटर्निंग ऑफिसर होंगे। नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 1 से 10 तक के लिये नायब तहसीलदार शशिभूषण सोनी और वार्ड क्रमांक 11 से 21 तक के लिये मुख्य नगर पालिका अधिकारी भोला सिंह ठाकुर सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में उप तहसील कार्यालय दीपका में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगे। नगर पालिका परिषद कटघोरा के लिये एसडीएम श्रीमती सूर्यकिरण तिवारी रिटर्निंग ऑफि सर होंगी। कटघोरा के वार्ड क्रमांक 1 से 8 तक के लिये नायब तहसीलदार रवि राठौर और 9 से 15 तक के लिये मुख्य नगर पालिका अधिकारी जे.बी. सिंह सहायक रिटर्निंग ऑफि सर होंगे और तहसील कार्यालय कटघोरा में उपस्थित रहकर अभ्यर्थियों से नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगे। नगर पंचायत पाली के लिये तहसीलदार विश्वासराव मस्के रिटर्निंग ऑफि सर होंगे। वार्ड क्रमांक 1 से 8 तक के लिये नायब तहसीलदार प्रांजल मिश्रा और 9 से 15 तक के लिये मुख्य नगर पालिका अधिकारी रंजना अग्रवाल तहसील कार्यालय पाली में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगी। नगर पंचायत छुरीकला के लिये तहसीलदार रोहित कुमार सिंह को रिटर्निंग ऑफि सर बनाया गया है। छुरीकला के वार्ड क्रमांक 1 से 8 तक के लिये नायब तहसीलदार पंचराम सलामे और 9 से 15 तक के लिये सीएमओ ए.आर.डिक्सेना सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में नगर पंचायत कार्यालय छुरीकला में उपस्थित रहकर अभ्यर्थियों से नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगे। 

अनियंत्रित कार चालक ने एक्टिवा सवार व अन्य वाहन चालकों को मारी टक्कर, मामला दर्ज

अनियंत्रित कार चालक ने एक्टिवा सवार व अन्य वाहन चालकों को मारी टक्कर, मामला दर्ज

रायपुर। तेज रफ्तार कार चालक ने अनियंत्रित होकर आाश्रम तिराहा चौपाटी के पास एक्टिवा सवार एवं अन्य खड़ी वाहनों को टक्कर मार दिया। जिसके चलते विवेक देवांगन 27 वर्ष पिता सुरेश देवांगन निवासी पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास लाखेनगर पुरानी बस्ती निवासी को चोट लगी व एक्टिवा मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं अन्य लोगों को भी कार की ठोकर से चोट आया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार क्रमांक सीजी 04 एचएस 3700 के चालक के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

पैदल जा रहे युवक के साथ आरोपी ने चाकू दिखाकर की लूटा-पाट, आरोपी गिरफ्तार

पैदल जा रहे युवक के साथ आरोपी ने चाकू दिखाकर की लूटा-पाट, आरोपी गिरफ्तार

बीच बचाव करने आये साथी को चाकू से वार कर आरोपी हुआ फरार 

रायपुर। साथी के साथ पैदल जा रहे युवक से एक्टिवा सवार ने चाकू की नोंक पर मोबाइल छीन लिया बीच बचाव करने आये युवक के साथी को चाकू से मारकर घायल कर फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट उरला थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार राजेंद्र नगर उरला रायपुर निवासी अमरीश ङ्क्षसंह 19 वर्ष पिता शत्रुहन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि मंगलवार को प्रार्थी अपने साथी के साथ मित्तल धर्मकांटा के सामने सरोरा में पैदल जा रहा था। उसी समय बिना नंबर की एक्टिवा में महेंद्र सिन्हा 20 वर्ष पिता स्व. रामलाल सिन्हा एवं नीलकमल उर्फ बिट्टू 19 वर्ष पिता नंदकुमार निर्मलकर निवासी गंगानगर खमतराई ने प्रार्थी का रास्ता रोककर चाकू की नोंक पर एक नग सैमसंग मोबाइल फोन लूट लिया। बीच बचाव करने आये साथी को चाकू से मारकर फरार होने की कोशिश किए तभी मजदूर ने आरोपियों को पकड़ लिया व पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट 25, 27 एवं धारा 394, 397 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
हनीट्रैप के झांसे में आया वकील, एसपी बन कर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

हनीट्रैप के झांसे में आया वकील, एसपी बन कर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। एसपी बनकर बदमाश ने बिलासपुर के वकील से 25 हजार रुपए की ठगी कर ली| धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज कर लिया गया है.आरोपी को राजनांदगांव से गिरफ्तार कर लिया गया है| आरोपी का नाम ज्ञानेश्वर सिंह राजपूत बताया जा रहा है.ज्ञानेश्वर सिंह पुणे में इवेंट ऑर्गनाइजर का काम करता है।

शहर को स्वच्छ बनाने का महाअभियान जारी, निरीक्षण करने स्कूटर पर निकली कलेक्टर...

शहर को स्वच्छ बनाने का महाअभियान जारी, निरीक्षण करने स्कूटर पर निकली कलेक्टर...

कोरबा। जिला कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को शहर की सफ़ाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए हर सम्भव प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर की सफ़ाई के काम मे कोताही बरतने वाले लापरवाह अधिकारियों को सख़्त करवाई की चेतावनी भी दी। आपको बता दे की शहर को स्वच्छ बनाने का महाअभियान जारी है। कलेक्टर किरण कौशल आज फिर सफाई व्यवस्था का जायजा लेने स्कूटर पर निकली। इस दौरान कलेक्टर ने नाले के ऊपर बनाई दीवार ढहाई गई।


बता दें कि कलेक्टर शहर की सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए लगातार निरीक्षण कर रही है। अफसरों की मीटिंग लेकर आवश्यक ​दिशा निेर्देश भी दिए हैं। इसी कड़ी में आज फिर शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं, मौके पर नाले के ऊपर बनाई गई दीवार को ढहाया। बताया जा रहा है ​कि दो साल से यह दीवार अवैध कब्जा कर बनाई गई थी। कलेक्टर को अपने बीच पाकर स्थानीय लोगों ने साफ सफाई को लेकर कलेक्टर से शिकायत की। लोगों की समस्या सुनने के बाद तत्काल इस पर सुधार करने के निर्देश दिए। इससे पहले कलेक्टर ने शहर के अलग-अलग इलाकों में जाकर साफ़ सफ़ाई का निरीक्षण किया। वहीं, काम में लगी महिलाओं से बात कर इसकी जानकारी ली।
 
 मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद में बेटे ने लेली अपने पिता की जान,जानिए क्या है पूरा मामला...

मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद में बेटे ने लेली अपने पिता की जान,जानिए क्या है पूरा मामला...

बालोद। मोबाइल फोन को लेकर पिता-पुत्र के बीच इस कदर विवाद हो गया कि गुस्से में आकर बेटे ने खौफनाक कदम उठा लिया। आरोपी बेटे ने बेहरमी से पीटकर अपने पिता की जान ले ली। हत्या करने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाशी कर रही है। 

जानकारी के अनुसार डोंडीलोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम पोपला टोला में उस वक्त सनसनी फैल गई जब लोगों को पता चला कि गांव के एक युवक ने अपने ही ​पिता की हत्या कर दी। लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। वहीं, आरोपी बेटे के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
 पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर को मिली जान से मारने की धमकी, शीतसत्र में उठाएंगे मामला

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर को मिली जान से मारने की धमकी, शीतसत्र में उठाएंगे मामला

रायपुर। भाजपा के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर को जान से मारने की धमकी मिली है। अज्ञात शख्स ने मंगलवार देर रात जान से मारने की धमकी दी है। चंद्राकर आज शीतसत्र में ये मामला उठाएंगे। बता दें शीत सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को चंद्राकर ने कांग्रेस कैबिनेट को असंवैधानिक करार दिया था। कैबिनेट में सीएम के ओएसडी के बैठने के कारण उन्होंने कैबिनेट को असंवैधानिक करार दिया था।