चंडीगढ़। पंजाब की नई सरकार ने अपने कामकाज में तेजी लाने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सुबह 9 बजे दफ्तरों में अपनी हाजिरी दर्ज कराने का आदेश जारी किया है और यह साफ कर दिया है कि विभागों में किसी भी समय जांच हो सकती है।
कार्मिक विभाग की ओर से राज्य से कभी विभाग प्रमुखों, डिविजन कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एसडीएम को जारी पत्र में कहा गया है कि राज्य के सभी अधिकारी व कर्मचारी सुबह नौ बजे अपने दफ्तरों में हाजिरी लगाएं और शाम को दफ्तर के समय तक हाजिर रहें। इसके साथ ही सभी प्रबंध सचिवों और विभाग प्रमुखों को भी निर्देश दिया गया है कि सप्ताह में कम से कम दो बार अपने अधीन कार्यरत कर्मचारियों व अधिकारियों की हाजिरी की औचक जांच करें। साथ ही, अपने अधीन संस्थानों में जारी कामकाज व रिकॉर्ड का भी निरीक्षण करें।
सरकार ने प्रबंध सचिवों को उनके अधीन निदेशालयों, बोर्डों और निगमों के प्रमुखों से हिदायतों का पालन कराने के लिए भी जिम्मेदार करार दिया है। इसी तरह, फील्ड में डिविजनों के कमिश्नर, डिप्टी कमिश्नर और विभिन्न विभागों के प्रमुख अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले दफ्तरों के प्रमुखों के स्टाफ को चेक करने के लिए उत्तरदायी होंगे। सरकार की तरफ से यह आदेश भी दिया गया है कि दफ्तरी कामकाज में पारदर्शिता लाई जाए और लोगों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर पारदर्शी तरीके से निपटाने की कार्रवाई करें।
प्रयागराज | अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का सोमवार शाम बाघंबरी मठ में निधन हो गया। पुलिस के अनुसार महंत नरेंद्र गिरि ने मठ के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की है । बताया जा रहा है कि महंत नरेंद्र गिरि पिछले कुछ दिनों से तनाव में थे। हालांकि उनके अनुयायी हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
पुलिस ने जब पूछताछ शुरू की तो एक शिष्य ने बताया कि दोपहर 12 बजे गुरुजी सभी शिष्यों के पास पंगत में थे। इसके बाद वह अपने आश्रम में गए। वहां से कुछ कागज लिए। कहा कि अतिथि गृह में कोई मिलने आ रहा है। उन्हें कॉल करके कोई परेशान नहीं करेगा। दोपहर में शिष्यों को लगा कि वह आराम कर रहे हैं लेकिन पांच बजे शाम को जब मंदिर जाने के लिए भी नहीं निकले तो खलबली मची। फोन करने पर भी कोई जवाब नहीं मिल रहा था।
शिष्यों ने दरवाजा खटखटाया। बाहर से एसी बंद कर दिया लेकिन फिर भी नहीं निकले तो धक्का देकर दरवाजा खोल दिया। कमरे के अंदर का दृश्य देखकर शिष्य चीख उठे। थोड़ी ही देर में वहां सन्नाटा छा गया। बड़े और छोटे सभी शिष्य पहुंच गए। सबसे पहले पुलिस के एक बड़े अधिकारी को कॉल करके जानकारी दी गई। इसके बाद लगभग साढ़े पांच बजे जार्जटाउन इंस्पेक्टर महेश सिंह को आत्महत्या की सूचना मिली।
पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। कमरे के अंदर फांसी पर लटके महंत नरेंद्र गिरि का शव फंदा काटकर नीचे उतारा जा चुका था। वहीं पास में एक डिब्बे में सल्फास की गोलियां रखी थीं लेकिन उसे खोला नहीं गया था। पास में ही आठ पन्ने का सुसाइड नोट था। इसकी जानकारी मिलते ही आईजी केपी सिंह, डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी और डीएम संजय खत्री समेत सभी अफसर पहुंच गए और विधिक कार्रवाई शुरू की। वहीं, बबलू नाम के एक शिष्य ने पुलिस को बताया कि एक दिन पहले ही गेहूं में रखने के लिए गुरुजी ने सल्फास की गोलियां मंगाई थी।
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 38 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे दुर्ग से सर्वाधिक 08 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 43 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 02 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 297 है | आज प्रदेश में 23243 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 08, राजनांदगांव से 00, बालोद से 00, बेमेतरा से 05, कबीरधाम से 00, रायपुर से 03, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 01, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 04, रायगढ़ से 04, कोरबा से 04, जांजगीर- चाम्पा से 02, मुंगेली से 01, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 01, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 00, बस्तर से 00, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 03, सुकमा से 00, कांकेर से 01, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 01, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है |

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 28 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा से सर्वाधिक 03-03 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 41 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 304 है | आज प्रदेश में 17176 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 00, राजनांदगांव से 01, बालोद से 01, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 03, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 03, रायगढ़ से 00, कोरबा से 00, जांजगीर- चाम्पा से 03, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 01, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 00, बस्तर से 00, कोंडागांव से 01, दंतेवाड़ा से 01, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है |
आज 14 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 41 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/PcbCSgwJpk
— Health Department CG (@HealthCgGov) September 19, 2021
नई दिल्ली | भारतीय रेलवे के पश्चिम रेलवे जोन ने यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर कई विशेष ट्रेनों के ठहराव समय में बदलाव करने का फैसला किया है। साथ ही, पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 7 जोड़ी त्योहार स्पेंशल ट्रेनों के फेरों को अगली सूचना तक बढ़ाया है। पश्चिम रेलवे ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमीत ठाकुर के मुताबिक, ट्रेन संख्या 09012 अहमदाबाद-मुंबई गुजरात एक्सप्रेस एसएफ स्पेशल का समय 20 सितंबर से शुरू होने वाली यात्रा से संशोधित किया गया है। ट्रेन अब अहमदाबाद से 07.00 बजे के बजाय 07.05 बजे प्रस्थान करेगी और 15.55 बजे के बजाय 16.00 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 09210 पुरी-वलसाड स्पेशल के समय को 19 सितंबर से शुरू होने वाली यात्रा से बदलाव किया गया है। ट्रेन अब सूरत स्टेशन पर 10.47/10.52 बजे के बजाय 10.57/11.02 बजे पहुंचेगी और खुलेगी और 12.00 बजे के बजाय 12.10 बजे वलसाड पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 06588 बीकानेर-यशवंतपुर स्पेशल के समय को 21 सितम्बर से शुरू बदलाव किया गया है। ट्रेन अब वापी स्टेशन पर 12.26/12.28 बजे के बजाय 12.32/12.34 बजे और बोईसर स्टेशन पर 13.07/13.09 बजे के बजाय 13.12/13.14 बजे पहुंचेगी और प्रस्थान करेगी।
ट्रेन संख्या 04806 बाड़मार-यशवंतपुर स्पेशल के समय में 23 सितम्बर से शुरू होने वाली यात्रा को संशोधित किया गया है। ट्रेन अब वापी स्टेशन पर 12.26/12.28 बजे के बजाय 12.32/12.34 बजे पहुंचेगी/प्रस्थान करेगी।
ट्रेन संख्या 09028 जम्मू तवी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल का समय 20 सितम्बर से शुरू वाली ट्रेन का समय बदलाव है। ट्रेन अब वापी स्टेशन पर 12.26/12.28 बजे के बजाय 12.32/12.34 बजे और बोरीवली स्टेशन पर 14.00/14.03 बजे के बजाय 14.05/14.08 बजे पहुंचेगी और प्रस्थान करेगी।
ट्रेन संख्या 02930 जैसलमेर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल का समय 25 सितम्बर से यात्रा में बदलाव किया गया है। ट्रेन अब वापी स्टेशन पर 12.26/12.28 बजे के बजाय 12.32/12.34 बजे और बोरीवली स्टेशन पर 14.00/14.03 बजे के बजाय 14.05/14.08 बजे पहुंचेगी और 14.50 बजे के बजाय 15.00 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 02950 दिल्ली सराय रोहिल्ला-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल के समय में भी बदलाव किया गया है। 23 सितम्बर से शुरू होने वाली ट्रेन अब नए टाइम पर चलेगी। ट्रेन अब वापी स्टेशन पर 12.37/12.39 बजे के बजाय 12.40/12.42 बजे पहुंचेगी और प्रस्थान करेगी।
ट्रेन संख्या 04672 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल का समय भी बदला है। 21 सितम्बर से शुरू होने वाली यात्रा में संशोधन किया गया है। ट्रेन अब 16.00 बजे के बजाय 16.10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
7 जोड़ी फेस्टिव स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े
पश्चिम रेलवे ने सात जोड़ी फेस्टिव स्पेशल ट्रेनों के फेरों को बढ़ाया है। ट्रेन नंबर 02989 दादर-अजमेर सुपरफास्ट स्पेशल को 30 जून 2022 तक बढ़ाया जाएगा. 02990 अजमेर-दादर सुपरफास्ट स्पेशल को 29 जून 2022 तक बढ़ाया जाएगा।
ट्रेन संख्या 09707 बांद्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर स्पेशल को 2 जुलाई 2022 तक और 09708 श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल को 30 जून 2022 तक बढ़ाया जाएगा।
ट्रेन संख्या 02474 बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर सुपरफास्ट स्पेशल को 28 जून 2022 तक बढ़ाया जाएगा. वहीं ट्रेन संख्या 02473 बीकानेर-बांद्रा टर्मिन सुपरफास्ट स्पेशल को 27 जून 2022 तक बढ़ाया जाएगा।
ट्रेन नंबर 02490 दादर-बीकानेर सुपरफास्ट स्पेशल को 29 जून 2022 तक और 02489 बीकानेर-दादर सुपरफास्ट स्पेशल को 28 जून 2022 तक बढ़ाया जाएगा।
ट्रेन संख्या 04818 दादर-भगत की कोठी सुपरफास्ट स्पेशल को 1 जुलाई 2022 तक और 04817 को भरत की कोठी-दादर सुपरफास्ट स्पेशल को 30 जून 2022 तक बढ़ाया जाएगा।
ट्रेन नंबर 02940 जयपुर-पुणे सुपरफास्ट स्पेशल को 28 जून 2022 तक जबकि 02939 पुणे-जयपुर सुरपफास्ट ट्रेन संख्या 09601 उदयपुर-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल को 25 जून 2022 तक बढ़ाया जाएगा। इसी तरह ट्रेन संख्या 09602 न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर स्पेशल को 27 जून 2022 तक बढ़ाया जाएगा। ट्रेन नंबर 02989, 09707, 02474, 02490 एवं 04818 की बुकिंग 20 सितम्बर से शुरू होगी।
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 28 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे राजनांदगांव से सर्वाधिक 07 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 42 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 332 है | आज प्रदेश में 23081 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 01, राजनांदगांव से 07, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 01, धमतरी से 01, बलौदा बाजार से 03, महासमुंद से 01, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 03, रायगढ़ से 00, कोरबा से 03, जांजगीर- चाम्पा से 00, मुंगेली से 00, जीपीएम से 01, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 02, बस्तर से 00, कोंडागांव से 01, दंतेवाड़ा से 01, सुकमा से 01, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 02 मरीज शामिल है |
28 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 42 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/FcRejFljTQ
— Health Department CG (@HealthCgGov) September 18, 2021
नई दिल्ली | चिकित्सा विशेषज्ञों ने त्यौहारी सीजन में लापरवाही के चलते कोरोना की तीसरी लहर के आने की आशंका जताई है। विशेषज्ञों ने त्यौहारों में जमावड़ों पर रोक लगाने को लेकर सख्त कदम उठाए जाने का सुझाव भी दिया है। इस बीच केंद्र सरकार ने शनिवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना की स्थितियों का गहन विश्लेषण करने का निर्देश दिया। साथ ही यह भी सुझाव दिया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना चाहिए और जरूरी दवाओं का स्टाक करना चाहिए।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गोवा के स्वास्थ्यकर्मी, गोवा के कोरोना योद्धा और फ्रंटलाइन वर्क्स के साथ संवाद किया। इसके अलावा टीकाकरण के लाभार्थियों से भी चर्चा की। दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना भी साधा। पीएम मोदी ने कहा कि शुक्रवार (17 सितंबर) को रिकॉर्ड टीकाकरण होने से एक पार्टी को बुखार आ गया है। अब इस राजनीतिक बुखार का इलाज क्या है? पीएम ने कहा कि पार्टी के नेता ज्यादा वैक्सीनेशन होने पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि शुक्रावर को 2.5 करोड़ टीकाकरण हुआ, जन्मदिन आएंगे जाएंगे लेकिन कल यानी 17 सितंबर का दिन मेरे लिए खास और भावुक करने वाला था।
संक्रमण कम होने से पर्यटकों की बढ़ेगी संख्या : पीएम
पीएम मोदी ने इस दौरान गोवा के विकास के लिए मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को भी धन्यवाद दिया। गोवा विकास के कई कामों में आगे है। गोवा के हर घर में आज बिजली पानी पहुंच रहा है। गोवा के ग्रामीण इलाकों में भी आज घर-घर जल पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में गोवा की अहम भूमिका है। संक्रमण कम होने से पर्यटकों की संख्या बढ़ने वाली है। हालांकि, उन्होंने कहा कि संक्रमण कम हुआ, लेकिन इसे अभी हल्के में लेने की जरूरत नहीं है। कोविड विहेवियर का पालन करना हमें जरूरी है। इस कार्यक्रम में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी मौजूद रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी और कोरोना वारियर्स शामिल हैं।
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 26 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे कोरिया से सर्वाधिक 04 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 31 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 1 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 346 है | आज प्रदेश में 22544 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 01, राजनांदगांव से 01, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 00, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 01, महासमुंद से 03, गरियाबंद से 01, बिलासपुर से 02, रायगढ़ से 00, कोरबा से 03, जांजगीर- चाम्पा से 02, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 04, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 01, बस्तर से 01, कोंडागांव से 0, दंतेवाड़ा से 02, सुकमा से 00, कांकेर से 01, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 03, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है |
आज 26 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 31 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/MXzKVu5W8R
— Health Department CG (@HealthCgGov) September 17, 2021
नई दिल्ली | वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अगुवाई में जीएसटी काउंसिल की 45वीं बैठक के नतीजे आ गए हैं। बैठक में पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की उम्मीद थी। हालांकि, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि जीएसटी काउंसिल को लगा कि यह पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के तहत लाने का समय नहीं है। उन्होंने कहा कि अधिकतर राज्य इस विचार से सहमत हैं। मतलब ये कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक झटका है।
हालांकि, तेल विपणन कंपनियों को डीजल में मिलाने के लिए आपूर्ति की जाने वाली बायोडीजल पर जीएसटी दर को 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है। अब देखना अहम होगा कि तेल कंपनियां क्या ग्राहकों को इस छूट का फायदा देती हैं कि नहीं। आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर हैं। इस वजह से आम लोगों की जेब पर बोझ बढ़ रहा है। यही वजह है कि पेट्रोल और डीजल के जीएसटी दायरे में लाने की उम्मीद की जा रही थी।
केरल, महाराष्ट्र का विरोध: इससे पहले राज्यों की ओर से पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने के प्रस्ताव का विरोध किया गया। केरल के वित्त मंत्री के एन बालागोपाल ने कहा कि अगर पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने को लेकर कोई कदम उठाया जाता है, राज्य उसका पुरजोर विरोध करेगा। बालागोपाल के मुताबिक इस कदम से राज्य के राजस्व संग्रह पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। वहीं, महाराष्ट्र ने भी ऐसे किसी प्रस्ताव के विरोध का ऐलान किया है।
कोरोना दवाओं पर छूट बरकरार: मीडिया से बात करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि कोरोना से जुड़ी दवाओं पर जीएसटी छूट जारी रहेगी। ये छूट 31 दिसंबर 2021 तक के लिए है। वहीं, जीवन-रक्षक दवाओं पर भी जीएसटी छूट का फैसला लिया गया है। वित्त मंत्री ने बताया कि ज़ोल्गेन्स्मा और विल्टेप्सो दवाओं पर जीएसटी छूट दी गई है। ये दोनों बेहद जरूरी दवाएं हैं जिनकी कीमत करीब 16 करोड़ रुपए है। इसलिए जीएसटी काउंसिल ने इन 2 दवाओं के लिए जीएसटी से छूट देने का फैसला किया है। वहीं, मेडिकल इक्विपमेंट्स पर जीएसटी छूट नहीं दी गई है।
विशेष विकलांग व्यक्तियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले वाहनों के लिए रेट्रो फिटमेंट किट पर जीएसटी दरों को भी घटाकर 5% कर दिया गया है। वहीं, फूड डिलिवरी ऐप्स को जीएसटी दायरे में लाए जाने को लेकर अभी फैसला नहीं लिया गया है। आपको बता दें कि देश में कोरोना महामारी के प्रकोप के बाद काउंसिल की पहली फिजिकल बैठक थी। कोरोना काल में अब तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक हो रही थी।
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 31 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे कोंडागांव से सर्वाधिक 11 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 29 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 0 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 352 है | आज प्रदेश में 27446 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 01, राजनांदगांव से 00, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 00, धमतरी से 01, बलौदा बाजार से 04, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 01, बिलासपुर से 01, रायगढ़ से 03, कोरबा से 03, जांजगीर- चाम्पा से 01, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 00, बस्तर से 00, कोंडागांव से 11, दंतेवाड़ा से 01, सुकमा से 01, कांकेर से 00, नारायणपुर से 01, बीजापुर से 02, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है |
31 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 29 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/V2Y7RfGWbm
— Health Department CG (@HealthCgGov) September 16, 2021
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 20 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे दुर्ग से सर्वाधिक 05 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 41 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 0 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 350है | आज प्रदेश में 27337 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 05, राजनांदगांव से 01, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 01, धमतरी से 02, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 04, रायगढ़ से 03, कोरबा से 01, जांजगीर- चाम्पा से 00, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 01, बस्तर से 00, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 02, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है |
आज 20 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 41 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/9poUDcPuqM
— Health Department CG (@HealthCgGov) September 15, 2021
नई दिल्ली: देश में कोरोना के नए मामलों में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन राहत की खबर है कि सक्रीय मरीजों की संख्या लगतार कम हो रही है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 27,176 नए मामले सामने आए। जबकि दैनिक मौतों में कमी के साथ 284 लोगों की संक्रमण से मौत दर्ज की गई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में नए संक्रमित मरीजों के साथ अब तक संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,33,16,755 हो गई। वहीं जबकि संक्रमण से 4,43,497 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत की बात ये है कि पिछले लगातार 80 दिन से कोविड-19 के रोजाना 50 हजार से कम मामले सामने आ रहे हैं। पिछले एक दिन में सक्रीय मरीजों में 11 हजार तक की कमी देखने को मिली है। इस प्रकार देश में उपचाराधीन सक्रीय मरीजों की संख्या भी कम होकर 3,51,087 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.05 प्रतिशत है। वहीं 38,012 मरीज इस बीमारी को मात देकर घर लौट गए। इस प्रकार मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.62 प्रतिशत हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मंगलवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 25,404 नए मामले दर्ज किए गए थे जबकि 339 संक्रमितों की मौत हो गई थी। वहीं 37,127 मरीज इस बीमारी को मात देकर घर लौट गए थे। यानी बुधवार को मंगलवार की तुलना में 1772 अधिक मामले आए हैं। इसके अलावा डेली पॉजिटिविटी रेट तो 1.69 पर्सेंट ही है। यह आंकड़ा बीते 16 दिनों से 3 फीसदी से कम पर ही है। इसके अलावा वीकली पॉजिटिविटी रेट भी करीब तीन महीनों से 3 फीसदी से कम पर बना हुआ है।
केरल में 15,876 मामले
वहीं केरल में बुधवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 15,876 नए मामले सामने आए हैं और 129 लोगों की मौत हो गई। वहीं मंगलवार को केरल में पिछले 24 घंटों के अंदर 15,058 नए कोरोना के मामले सामने आए थे। इस दौरान 28,439 कोरोना के मरीज ठीक हुए थे और 99 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हुई थी।
ऐसे बढ़ा संक्रमितों का आंकड़ा
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे। दूसरी ओर देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस वैक्सीन की 61,15,690 डोज लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 75,89,12,277 हो गया है।
नई दिल्ली। बीते दिनों लगातार भीगने के बाद मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में सूरज के कड़े तेवर रहे। हालांकि, अगले 24 घंटों में दिल्ली-एनसीआर का मौसम करवट लेगा और तेज हवा चलने के साथ बारिश की संभावना है। विभाग का पूर्वानुमान है कि 16 सितंबर से एक बार फिर तेज बारिश का संयोग बना रहा है। ऐसे में आने वाले चार दिनों के लिए बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 35.4 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 24 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते 24 घंटों के भीतर हवा में नमी का अधिकतम स्तर 98 व न्यूनतम 68 फीसदी रहा। सुबह साढ़े आठ बजे तक दिल्ली के विभिन्न इलाकों में 3.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
विभाग ने मंगलवार के लिए बादल छाए रहने की संभावना जताई थी। इसके विपरित सुबह से ही दिल्ली में सूरज के कड़े तेवर देखने को मिले। दिनभर सूरज की अधिक तपिश की वजह से घरों से बाहर से निकले लोग अधिक धूप होने की वजह से छांव का सहारा ढूंढते रहे। शाम को सूरज ढलने के बाद भी लोगों को उमस से राहत नहीं मिली।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटों में दिल्ली में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ शाम तक तेज बारिश हो सकती है। इसको देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश होने की वजह से अधिकतम तपामान में कमी आएगी और अधिकतम पारा 33 व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं, बृहस्पतिवार को दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट की संभावना है।













