BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

लिविंग पार्टनर की बेवफाई से नाराज प्रेमिका ने दर्ज कराई प्रेमी के खिलाफ रेप का मामला

 लिविंग पार्टनर की बेवफाई से नाराज प्रेमिका ने दर्ज कराई प्रेमी के खिलाफ रेप का मामला
Share

बिलासपुर। त्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक खबर सामने आ रही है जहां पर लिविंग पार्टनर की बेवफाई से नाराज प्रेमिका ने प्रेमी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित युवती सिक्यूरिटी गार्ड के पद पर है तो वहीं आरोपी युवक रायपुर के वालमार्ट में सेल्समेन का काम कर रहा है। बेवफाई का ये किस्सा लगभग छह साल पुराना है।
 

पढ़िए पूरी खबर-
दरअसल पीड़िता जांजगीर की रहने वाली है और घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के चलते बिलासपुर के बिग बाजार में सिक्यूरिटी गार्ड के पद पर काम करती है। पीड़िता ने शिकायत में बताया था कि उसकी पहचान 2014 में बिग बाजार में सेल्समेन का कार्य करने वाले पंकज बंजारा निवासी मुंगेली से हुई थी।
 
 
पंकज ने युवती के साथ लिविंग पर रहने की बात कही और फिर दोनों 2014 से एक साथ रहने लगे। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारिरीक संबंध भी बनाए। इसके बाद पंकज का तबादला 2019 में बिग बाजार से रायपुर के वामार्ट में हो गया। आरोपी को जब भी छुट्टी मिलती थी तब वो बिलासपुर आकर युवती के साथ रूम पर रहने लगता था।
 
 
एक दिन पीड़िता को जानकारी मिली कि पंकज ने उसे धोका देकर 27 जून को किसी दूसरी लड़की के साथ शादी कर ली है। तब इस बात को लेकर दोनों में जमकर विवाद भी हुआ था। पीड़िता जब गर्भवती हुई तो उसे बदनाम करने की धमकी देकर जबरन उसका गर्भपात करा लिया। इसके बाद आरोपी पीड़िता का नंबर ब्लाक कर बात करना और मिलना जुलना भी बंद कर दिया था, जिसके बाद इस बात से दुखी युवती ने बिलासपुर के सिविल लाईन थाने में आरोपी युवक पंकज बंजारा के खिलाफ 376 के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। फिलहाल शिकायत के बाद से ही आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।


Share

Leave a Reply