नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर: पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के पुत्र को बंधक बनाकर मारपीट का आरोपी देवेन्द्र पाण्डेय पुत्र सहित गिरफ्तार

बड़ी खबर: पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के पुत्र को बंधक बनाकर मारपीट का आरोपी देवेन्द्र पाण्डेय पुत्र सहित गिरफ्तार
Share

कोरबा। छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर के पुत्र संदीप कंवर को बंधक बनाकर मारपीट और जातिगत दुव्र्यवहार के मामले में तथाकथित भाजपा नेता देवेंद्र पांडे और उनके पुत्र शुभम पांडे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
 
 
गत 26 अगस्त की घटना की शिकायत रामपुर पुलिस सहायता केंद्र में दर्ज करवाई गई थी। शिकायत दर्ज कराने के बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नही किया गया था जिसको देखते हुए पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने रायपुर सीएम हाउस के सामने धरना प्रदर्शन की चेतावनी देते हुए जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी।
 
 
इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष सेवक राम कंवर ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आरोपियों के विरुद्ध अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की थी। उधर कंवर आदिवासी विकास समिति रायपुर ने भी कार्रवाई की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया था जिसके बाद आज सुबह देवेंद्र पांडेय व उनके पुत्र को गिरफ्तार कर रामपुर पुलिस अपने साथ पुलिस सहायता केंद्र ले आयी है।
 
 
पिछले दिनों पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर के पुत्र संदीप कंवर व कथित ने भाजपा नेेेता देवेंद्र पांडेय और पुत्र सुभम पांडेय के साथ रुपए को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान पूर्व सहकारिता बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र पांडे ने अपने पुत्र शुभम पांडे के साथ मिलकर संदीप कंवर को बंधक बना लिया था। उसके साथ जातिगत गाली गलौज और मारपीट की घटना की गई थी।


Share

Leave a Reply