बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में फिर एक बार हुआ पत्रकार पर जानलेवा हमला, एक गिरफ्तार
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पत्रकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं। कांकेर और कवर्धा के बाद ताजा मामला बलरामपुर जिले का है। जहां इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार दिनेश आयाम के घर पर हमला किये जाने का मामला सामने आया है।
घटना पर पत्रकारों ने चिंता जताई है। पत्रकारों का कहना है कि जब पत्रकार अपने घर पर ही सुरक्षित नहीं है तो रिपोर्टिंग के दौरान उनके साथ कभी भी कहीं भी कुछ भी घटना घट सकती है। आरोप है कि पत्रकारों की आवाज को दबाने के लिए बौखलाए असामाजिक तत्व लगातार हमले कर रहे हैं।
पत्रकार के घर में हमले के बाद बलरामपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और वहां का जायजा लिया। रविवार की रात हुए पत्रकार के घर पर हुए हमले में वाड्रफनगर पुलिस चौकी के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने एक आरोपी की गिरफ्तार भी किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।




