BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: गोदाम से डेढ़ करोड़ का पटाखा जब्त, व्यापारी नितेश अग्रवाल के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई

बड़ी खबर: गोदाम से डेढ़ करोड़ का पटाखा जब्त, व्यापारी नितेश अग्रवाल के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई
Share

महासमुंद। सरायपाली में पुलिस ने एक पटाखा व्यापारी के किराए के गोदाम में छापा मारकर करीब डेढ़ करोड़ रुपए का पटाखा बरामद की है। पुलिस व्यापारी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है।
 

थाना प्रभारी वीणा यादव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि सरायपाली के पटाखा व्यापारी नितेश अग्रवाल पिता किशनलाल अग्रवाल (30) देवलगढ़ रोड पर एक किराए के गोदाम में दिवाली में बिक्री करने के लिए पटाखें का स्टाक कर रखा है।
 
 
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच दबिश दी। गोदाम से 445 कार्टून में एक करोड़ 60 हजार 141 रुपए का पटाखा मिला। व्यापारी के पास लाइसेंस नहीं था जिससे पटाखा जब्त किया गया। व्यापारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 286 एवं विस्फोटक अधिनियम 9 (ख) 1 (क) के तहत कार्रवाई की गई।

लंबे समय से मिल रही थी सूचना-
थाना प्रभारी ने बताया कि लंबे समय से व्यापारी द्वारा बिना लाइसेंस पटाखा के रखने की जानकारी मिल रही थी। शुक्रवार शाम मुखबिर से सूचना के बाद टीम तैयार कर गोदाम में छापा मारा। व्यापारी के पास इतनी बड़ी मात्रा में पटाखे रखने लाइसेंस नहीं था। उसने बताया कि लाइसेंस रिनीवल के लिए उसने आवेदन लगाया है।

दो साल पहले भी हुई थी कार्रवाई-
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने करीब दो साल पहले 2018 में भी व्यापारी को बिना लाइसेंस भारी मात्रा में पटाखा रखने के मामले में पकड़ा था। इस दौरान भी लाखों रुपए का पटाखा पुलिस ने जब्त किया था। बता दें कि दिवाली के लिए व्यापारियों ने पटाखा का स्टॉक करना शुरू कर दिया है।


Share

Leave a Reply