नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

प्रतिबंधित नशीली दवाईयों का अवैध कारोबार दे रहा है नशे को बढ़ावा, पुलिस का नहीं है नियंत्रण

प्रतिबंधित नशीली दवाईयों का अवैध कारोबार दे रहा है नशे को बढ़ावा, पुलिस का नहीं है नियंत्रण
Share

भिलाई। भिलाई क्षेत्र के अंतर्गत स्टेशन मरौदा, टंकी मरौदा, नेवई, रिसाली भाठा सहित अन्य क्षेत्रों में इन दिनों प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अलावा अवैध रूप से नशे का कारोबार बेधड़क जारी है। 

पढ़ें : बड़ी खबर : दुकान खोलने और बंद करने के समय के संबंध में कलेक्टर ने जारी किया नया आदेश, पढ़ें पूरी खबर

मिली जानकारी के अनुसार उक्त दवाओं की आपूर्ति महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे आसपास के क्षेत्रों से कारोबारियों को मिलती है जो खुलेआम यहां युवाओं को बेचकर क्षेत्र के लोगों को नशेड़ी बनाने पर अमादा है। सूत्रों के अनुसार स्टेशन मरौदा, टंकी मरौदा सहित अनेक मेडिकल स्टोरों में खुलेआम नशीली दवाओं को बिना नियम कायदे के बेचा जा रहा है।
 
 
साथ ही दस रुपये की स्ट्रीप को नशा कारोबारियों को अवैध रूप से असामाजिक तत्वों द्वारा दबे छुपे बेचा जा रहा है जिसके चलते क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में अचानक वृद्धि हो गई है। लोगों से मिली जानकारी के अनुसार अवैध दवाई का कारोबार करने वाले अपराधियों की क्षेत्रीय थानों में कार्यरत स्टाफ के साथ मिलीभगत है जिसके चलते पूरे क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार जोरशोर से चल रहा है।
 
 
अवैध शराब, सट्टा एवं अन्य आपराधिक घटनाओं में शाम ढलते ही उत्पात शुरू हो जाता है जिसके चलते क्षेत्र की शांति भंग हो रही है। उक्त क्षेत्र के निवासियों ने कलेक्टर दुर्ग एवं पुलिस अधीक्षक दुर्ग से सभी मेडिकल स्टोरों में तत्काल जांच के आदेश मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला अस्पताल दुर्ग को निर्देश देने की मांग की है। क्षेत्र के कुछ हिस्सों में सुबह से शाम तक नशेडिय़ों द्वारा समूह में खुलेआम गांजा पिया जाता है और नशे की हालत में आसपास की शांति को भंग किया जाता है जिसके चलते क्षेत्र में लंबे समय से लोग परेशान हो रहे हैं। 


Share

Leave a Reply