नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

छत्तीसगढ़ : युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

छत्तीसगढ़ : युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर
Share

कांकेर | जिले के पखांजुर पुलिस ने युवती का अश्लील वीडियो बनाकर फेसबुक पर वायरल करने वाले को थाना पखांजूर के अपराध क्रमांक 157/20 धारा 509 (ख), 66(ई), 67(ए) आईटी एक्ट के तहत आरोपी हरिदास पिता गोलक दास उम्र 23 वर्ष निवासी मलकानगिरि उड़ीसा को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है।

पढ़ें : बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : पटरी से उतर खेत में जा घुसी मालगाड़ी के 24 डिब्बे और 3 इंजन, लोको पायलट घायल

आरोपी अपने को सॉफ्टवेयर इंजीनियर बात कर अलग-अलग नाम के फेसबुक एकांउट से कई युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर ब्लेक मेल करता था। युवती के मना करने पर अश्लील वीडियो वायरल कर दिया था। आरोपी ने फर्जी नाम से बने के फेसबुक एकाउंट के फ्रेंड लिस्ट में 04 हजार युवतियां को शामिल कर रखा था। 

पढ़ें : बड़ी खबर : सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, बन्दूक, तीर-कमान व भारी मात्रा में दैनिक उपयोगी सामान बरामद

पखांजूर क्षेत्र की एक 20 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराया था, उसने विगत एक माह पूर्व आरोपी ने पीडि़ता को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा था तथा दोस्ती किया उसके बाद आरोपी हरिदास जो कि अपना नाम सॉफ्टवेयर इंजीनियर राहुल बता कर युवती से वीडियो कॉल पर बात करने लगा और युवती को प्रेम जाल में फंसा कर वीडियो कॉल की रिकार्डिंग बना लिया तथा रिकार्डिग को घर वालों को भेजने की धमकी देकर पीडि़ता को ब्लैकमेल कर वीडियो कॉल के माध्यम से अश्लील वीडियो बना लिया तथा वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा।
 
 
युवती के मना करने पर अश्लील वीडियो, फोटो वायरल कर दिया युवती द्वारा इसकी रिपार्ट थाना में करने पर थाना पखांजूर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तकनीकी विवेचना पर आरोपी का हैदराबाद में होने की सूचना पर थाना पखांजूर से पुलिस टीम हैदराबाद आरोपी की पतासाजी हेतु रवाना हुई एवं हैदराबाद तेलंगाना से पुलिस टीम ने आरोपी हरिदास पिता गोलक दास निवासी मलकानगिरि उड़ीसा को गिरफ्तार किया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन जप्त कर लिया गया है। 
 


Share

Leave a Reply