BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: तिरुपति में 6 वर्षीया बच्चे का अपहरण, छत्तीसगढ़ से तिरुपति बालाजी दर्शन करने गया हुआ था परिवार

 बड़ी खबर: तिरुपति में 6 वर्षीया बच्चे का अपहरण, छत्तीसगढ़ से तिरुपति बालाजी दर्शन करने गया हुआ था परिवार
Share

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ से तिरुपति बालाजी दर्शन करने गए परिवार के बच्चे का अपहरण हो गया। बताया जा रहा है कि 6 वर्षीय बच्चा अपने परिजनों के साथ गरियाबंद से तिरुपति बालाजी दर्शन के लिए गया था। इसी दौरान कोई युवक बस स्टैंड से बच्चे को लेकर चला गया।
 
 
वारदात 27 फरवरी की है। काफी तलाश और स्थानीय तिरुपति सिटी थाने में एफआईआर के बाद भी बच्चे का पता नहीं चलने पर परिजनों ने अब छत्तीसगढ़ सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
 

गरियाबंद एसपी भोजराज पटेल के मुताबिक़ बच्चे का तिरुपति बालाजी में अपहरण हुआ है। इस संबंध में उन्होंने बच्चे के परिजनों से भी बात की है। साथ ही आंध्र प्रदेश पुलिस से भी बात कर बच्चे को जल्द तलाश करने का आग्रह किया है। वहां के एसपी से भी इस संबंध में बात हुई है। 
 

जानकारी के मुताबिक, गरियाबंद के कुरूद गांव से 58 दर्शनार्थियों को लेकर 27 फरवरी को एक बस तिरुपति बालाजी गई थी। इसी बस में गांव में शिक्षक उत्तम साहू भी परिवार के साथ गए थे। सभी लोग वहां पहुंचने के बाद बस स्टैंड पर ही खाना खा रहे थे। इसी बीच रात करीब 9 बजे उनका 6 साल का बेटा शिवम अचानक लापता हो गया। बच्चे को वहां नहीं देख परिजनों और दोस्तों ने आसपास काफी तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

मामला दर्ज होने पर स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू की तो आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में बच्चा एक युवक के साथ जाता दिखाई दिया। बच्चे का हाथ पकड़ कर लुंगी-शर्ट पहने और हाथ में थैला लिए युवक उसे अपने साथ ले जा रहा था। उत्तम साहू ने फोन पर बताया कि बच्चे का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मदद की गुहार लगाई है। कहा, छत्तीसगढ़ सरकार मदद करें तो उनका बच्चा मिल सकता है।


Share

Leave a Reply