नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर: खरीदी करने आए कारोबारी हुआ उठाईगीरी का शिकार, अज्ञात आरोपी बैग सहित 10 लाख लेकर फरार

बड़ी खबर: खरीदी करने आए कारोबारी हुआ उठाईगीरी का शिकार, अज्ञात आरोपी बैग सहित 10 लाख लेकर फरार
Share

बिलासपुर। व्यापार विहार में अगरबत्ती की दुकान के सामने से 10 लाख रुपये की उठाइगीरी का मामला सामने आया है। पीडि़त व्यापारी की शिकायत पर तारबाहर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
 
जानकारी के मुताबिक जांजगीर-चांपा जिले के बाराद्वार अग्रसेन मार्ग निवासी मयंक अग्रवाल (32 वर्ष) किराना और राशन के थोक व्यापारी हैं। वे सोमवार दोपहर व्यापार विहार खरीदी के लिए आए थे। इस दौरान उन्होंने एक बैग में 15 लाख रुपये रखे थे। व्यापार विहार में उन्होंने अलग-अगल दुकानों में पांच लाख रुपये का भुगतान किए। इसके बाद वे व्यापार विहार स्थित ब्रांडेड अगरबत्ती दुकान में खरीदी के लिए सामान देख रहे थे। इस दौरान वे अपने बैग को पास में ही रखे थे। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति उनका बैग लेकर चला गया।
 
 
दुकान में भुगतान करने रकम देने बैग देखे तो वह गायब था। उन्होंने इसकी जानकारी दुकान संचालक और आसपास के लोगों को दी। साथ ही बैग की तलाश की। उठाईगीरी की इस घटना की जानकारी उन्होंने तारबाहर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

 
तारबाहर थाना प्रभारी ने बताया कि उठाईगीरी की शिकायत के बाद उन्होंने आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज लिए हैं। फुटेज के माध्यम से उठाईगीरी करने वालों की तलाश की जा रही है। वहीं आसपास के दुकानदारों से भी संदिग्धों के संबंध में जानकारी ली जा रही है।


Share

Leave a Reply