BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: फेसबुक में दोस्ती कर पैसे ऐंठने वाली महिला सहित दो साथी गिरफ्तार, कब्जे से लाखों रुपये समेत अन्य सामान बरामद

 बड़ी खबर: फेसबुक में दोस्ती कर पैसे ऐंठने वाली महिला सहित दो साथी गिरफ्तार, कब्जे से लाखों रुपये समेत अन्य सामान बरामद
Share

जगदलपुर। फेसबुक में दोस्ती कर पैसे ऐंठने वाली महिला को बस्तर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। साथ में उसके दो साथियों को भी पुलिस ने दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये नगदी समेत अन्य सामान भी बरामद किया है। 
 

पुलिस ने बताया कि अगस्त में सरदार दरबारा सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि फेसबुक के माध्यम से महिला ने उससे दोस्ती की। दोस्ती करने के बाद विदेश से गिफ्ट मंगाकर उसे भेजने और गिफ्ट में कस्टम ड्यूटी के बहाने अलग-अलग किश्तों में 27 लाख 75 हजार 7 सौ रुपये अपने खाते में जमा करा लिया। कुछ दिनों बाद एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गया है।
 

मामला दर्ज होते ही एसपी दीपक कुमार झा के दिशा-निर्देश पर बोधघाट टीआई राजेश मरई और निरीक्षक धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसके बाद टीम ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान ही पुलिस को पुख्ता सबूत मिलते गए।
 

सबूतों के आधार पर पुलिस टीम को आरोपियों की दिल्ली में होने की सूचना मिली। पुलिस ने तीन आरोपियों शोभराज थापा (37), रेणुका पोंडेल (33) और राजू हितांग (26) को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने डेढ़ लाख रुपए नगद एक पासपोर्ट नेपाल का, 5 मोबाइल, दो पासबुक, दो चेक, 10 एटीएम, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।
 
 
सीएसपी ने बताया कि यह तीनों आरोपी मूलतः नेपाल के रहने वाले है. बीते 4-5 सालों से दिल्ली में रह रहे थे। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 420 भादवि और 6 (डी) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
 


Share

Leave a Reply