BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

छत्तीसगढ़ में स्कूल खोलने को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश का बड़ा बयान: जानिए आखिर क्या कहा सीएम बघेल ने

 छत्तीसगढ़ में स्कूल खोलने को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश का बड़ा बयान: जानिए आखिर क्या कहा सीएम बघेल ने
Share

रायपुर। कोरोना वायरस कोविड-19 की एंट्री के बाद से स्कूल,कॉलेजो को बंद करा दिया गया है। अब धीरे-धीरे कोरोना की परिस्थितियों के हिसाब से अलग-अलग राज्य में स्कूल खुलने लगे है फिर भी इसके बाउजूद बाद में स्कूलों को बंद कराया जा रहा है इसकी वजह है बच्चो या शिक्षकों का कोरोना ने संक्रमित हो जाना।
 
 
इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में फिलहाल स्कूल की संभावना नहीं है। प्रदेश में भले ही कोरोना मरीजों की संख्या लगातार घट रही है, कोरोना वैक्सीन भी आ चुकी है, बावूजद बच्चों के मसले पर राज्य सरकार बेहद संजीदगी से निर्णय ले रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि फिलहाल छत्तीसगढ़ में स्कूल खोलने की परिस्थिति नहीं बनी है, ऐसे में स्कूल अभी नहीं खोला जा रहा है।

 
मीडिया ने मुख्यमंत्री से पूछा कि दूसरे राज्यों में स्कूल खुल रहे हैं, प्रदेश में स्कूल खोलने को लेकर राज्य सरकार क्या सोच रही है, उस  सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि “देखिये अलग-अलग राज्यों के लिए परिस्थितियां अलग-अलग होती है, बहुत से राज्यों में स्कूल खोलने के बाद कई-कई बार बंद करना पड़ा, वहां लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं, इस वजह से पालकों के विचारों को ध्यान में रखते हुए, अभी प्रदेश में स्कूलों को बंद रखा गया है”
 

आपको बता दे कि कोरोना काल के बाद से अब तक प्रदेश में स्कूलों को नहीं खोला गया है, हालांकि पंजाब, कर्नाटक सहित कई राज्यों में स्कूलों को बार-बार बंद करना पड़ा। कई राज्यों में बच्चों के अलावा शिक्षक भी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। लिहाजा कई राज्यों में स्कूल खोलने के निर्णय के बाद दोबारा बंद करना पड़ा।

 



Share

Leave a Reply