राजधानी के मिठाई दुकानों और रिलायंस मार्ट में दबिश: पैक्ड आइटम और वेट मशीन में लापरवाही आई नजर
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज लगातार दूसरे दिन भी नापतोल विभाग की कार्रवाई जारी रही। नापतौल विभाग की टीम ने आज मोवा इलाके की मिठाई दुकानों और रिलायंस मार्ट में दबिश दी।
जिन जिन दुकानों में अधिकारी जांच के लिए पहुंचे सभी जगह पैक्ड आइटम और वेट मशीन में लापरवाही नजर आई। ज्यादातर दुकानें ऐसी थी जो बिना पैकिंग लाइसेंस के पैक्ड आइटम्स अपनी मर्जी की कीमत पर बेच रही हैं और कई बड़ी दुकानों में विभाग की सील के बिना ही वेट मशीन का उपयोग समान तौलने के लिए किया जा रहा था।
जांच के दौरान यह देखने को मिल रहा है कि त्यौहार को देखते हुए राजधानी के अलग-अलग इलाकों की बड़ी-बड़ी नामी दुकानों में भी सामान बेचने में लापरवाही बरती जा रही है। विभाग के अधिकारियों ने दुकानों पर प्रकरण दर्ज कर 2 दिन में पेश होने को कहा है, जिसके बाद दुकान मालिकों को आगे की कार्रवाई में न्यायालय में पेश किया जाएगा। बता दें कि त्योहारी सीजन को देखते हुए नापतौल विभाग की ओर से दिवाली तक दुकानों में कार्रवाई जारी रहेगी।




