BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : जंगल में कई टुकड़ों में मिले लाश की होगी फॉरेंसिक जांच, कलेक्टर ने दिए आदेश

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : जंगल में कई टुकड़ों में मिले लाश की होगी फॉरेंसिक जांच, कलेक्टर ने दिए आदेश
Share

धमतरी | धमतरी वनमण्डल परिक्षेत्र के विश्रामपुरी में 18 फरवरी की सुबह एक ग्रामीण की क्षत-विक्षित और कई टुकड़ों में लाश मिलने का मामला सामने आया है। वनमण्डलाधिकारी श्रीमती सतोविषा समाजदार ने अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर मामले का मुआयना किया।

पढ़ें : बड़ी खबर छत्तीसगढ़: कई टुकड़ो में मिली एक युवक की लाश, पुलिस कर रही मामले की जाँच

उन्होंने बताया कि जिस तरह यह लाश कई टुकड़ों में मिली है और कयास लगाए जा रहें हैं कि इसे किसी जंगली हाथी ने मारा है, तो प्रारंभिक तौर पर मौके पर देखने से स्पष्ट होता है कि यह व्यक्ति किसी हाथी के द्वारा नहीं मारा गया है, क्योंकि व्यक्ति की लाश कई टुकड़ों में इधर-उधर फैली हुई है।

पढ़ें : बड़ी खबर छत्तीसगढ़: स्कूल खुलते ही शिक्षक और छात्र समेत स्कूल के एक दर्जन लोग कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

उन्होंने कलेक्टर श्री जय प्रकाश मौर्य को सौंपे गए अपने रिपोर्ट में बताया कि लाश के आस-पास खोजबीन किए जाने पर किसी प्रकार से जंगली हाथी का मलमूत्र नहीं मिला है और ना ही हाथी द्वारा मारे जाने का कोई साक्ष्य मिला है। इसके अलावा जिस जगह पर व्यक्ति की लाश मिली थी, उसी स्थान पर मोटर सायकल सुरक्षित मिली है। उनका कहना है कि जिले में विचरण कर रहे चंदा हाथी के दल में कोई भी दंतैल हाथी नहीं है, जो व्यक्ति को कई टुकड़ों में काटकर फैला सके।

पढ़ें : बड़ी खबर: इस मंत्री पर हुआ बम से हमला, हादसे में मंत्री और छह अन्य लोग बुरी तरह घायल


गौरतलब है कि धमतरी वनमण्डल के परिक्षेत्र में चंदा हाथी का दल पिछले कई दिनों से आया हुआ है। इसकी सूचना वनक्षेत्र में लगे सभी गांवों में लगातार मुनादी करके दी जा रही है। साथ ही वन विभाग का निगरानी मैदानी अमला नियमित रूप से हर रोज सुबह-शाम ग्रामीणों को सुरक्षात्मक एवं एहतियात बरतने के उपाय बता रहा है।

पढ़ें : बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : इन्द्रावती नदी में मिला बीपीएस के सक्रिय सदस्य का शव, इलाके फैली सनसनी 

इसके मद्देनजर कलेक्टर श्री मौर्य ने विशेषज्ञ चिकित्सकों के दल को अपनी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं तथा क्षत-विक्षित लाश को फॉरेंसिक लैब में भेजकर जांच कराने के बाद ही किसी तरह के निर्णय पर पहुंचने की बात कही है। उन्होंने यह भी कहा है कि यदि जांच रिपोर्ट में जंगली हाथी द्वारा व्यक्ति के मृत होने की पुष्टि होती है, तो नियमानुसार जल्द से जल्द मुआवजा भी जरूर दिया जाएगा।



Share

Leave a Reply