नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर: कलर प्रिंटर से नकली नोट तैयार कर बाजार में खपाने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

बड़ी खबर: कलर प्रिंटर से नकली नोट तैयार कर बाजार में खपाने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
Share

कोरबा। बुधवारी बाजार में सब्जी बेचने वाले के पास नकली नोट खपाते पकड़े गए एक युवक से पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरोह के दो अन्य सदस्य को भी गिरफ्तार किया है।

पढ़ें : बड़ी खबर: कोतवाली में तैनात महिला पुलिस उपनिरीक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या 

कंप्यूटर का जानकार मुख्य आरोपित कलर प्रिंटर से नकली नोट की फ़ोटो कापी तैयार करता था और तीन लोगों उसे बाजार में खपाते थे। सभी आरोपित मरवाही-पेंड्रा जिले के रहने वाले हैं। इनके पास से 17500 के नकली नोट, प्रिंटर व मोटर सायकल बरामद किया गया है। मुख्य आरोपित अभी फरार है।

पढ़ें : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुःख

पुलिस सूत्रों के अनुसार सीएसईबी पुलिस चौकी अंतर्गत बुधवारी बाजार में 10 रुपये की सब्जी लेकर 100 रूपये व्यवसायी को एक युवक ने दिया। नोट देख कर संदेह होने पर व्यवसायी ने दूसरे दुकान संचालक को दिखाया। इस पर व्यवसायी ने नोट नकली होने की पुष्टि की। तब युवक को लोगों ने घेर लिया, पर इसी दौरान एक युवक भागने में सफ ल रहा। सूचना मिलने पर सीएसईबी पुलिस चौकी में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक भागीरथी चौधरी ने मौके पर पहुंच कर नकली नोट खपाने का प्रयास कर रहे रमेशरा अमलेश पिता मनोहर सिंह जाति भैना निवासी ग्राम रटगा थाना मरवाही को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
 
 
उसने अपने साथी का नाम राय बहादुर पिता मथुरा प्रसाद भैना व गुलाब अहिरेश पिता अतलाल भैना निवासी ग्राम रटगा बताया। बाइक में नकली नोट लेकर तीन लोग मरवाही से आए और अलग दुकानों में नकली नोट चलाने का प्रयास कर रहे थे। आरोपित रमेशरा अमलेश की निशानदेही पर बाइक की डिक्की से 200 रुपये व 500 रुपये का नकली नोट बरामद किया। अन्य आरोपित रायबहादुर व गुलाब अहिरेश को उसके साथी रमेशरा के पकड़े जाने की जानकारी हो गई और दोनों फ रार हो गए। गिरफ्तारी के लिए रात्रि में ही पूरे शहर में नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया गया।
 
 
इस दौरान एक आरोपित गुलाब अहिरेश पिता अतलाल आहिरेश निवासी ग्राम रटगा थाना मरवाही का पकड़ लिया गया। पूछताछ पर दोनों आरोपित ने बताया कि राय बहादुर अपने घर में रंगीन प्रिंटर से नकली नोट छापता है। आस-पास के बाजार में सामान खरीदारी कर दुकानदार को नकली नोट पकड़ा देते हैं।
 
 
आरोपित गुलाब अहिरेश के निशानदेही पर ग्राम रटगा पहुंच पुलिस ने राय बहादुर के घर से रंगीन प्रिंटर जब्त किया है। आरोपित राय बहादुर फ रार हो गया है। आरोपित रमेशरा अमलेश के कब्जे से 8200 व गुलाब अहिरेश के कब्जे से 9300 कुल 17500 रुपये के नकली नोट जब्त किया गया है। आरोपितों के विरुद्ध धारा 489 क, 489 ख, एवं 489 ग, के अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है।

 
आरोपित प्रिंटर के माध्यम से नकली नोट निकालते थे, फ़ोटो कापी होने की वजह से जागरूक लोग इसे एक बार में पहचान सकते है। इसलिए सब्जी बाजार में लघु व्यवसाय करने वाले कम पढ़े लिखे लोगों को अपना शिकार बनाते थे। 100 व 200 के ही नोट ज्यादा निकालते थेए ताकि सब्जी बाजार में खपाने में किसी तरह की दिक्कत न हो। बड़ा नोट निकालने से खपाने में काफी मुश्किल होती और पकड़े जाने का भय बना रहता था। आरोपितों का कहना है कि मरवाही क्षेत्र के बाजार में ज्यादातर नकली नोट खपाया गया। कोरबा में पहली बार नोट खपाने के लिए पहुंचे थे और बुधवारी बाजार में तीन सब्जी व्यवसायी को नोट दे चुके थे। चौथे सब्जी व्यापारी को नोट दिया, तभी संदेह होने पर पकडे गए। बाजार में जानबूझ कर 10 रुपये की ही सब्जी खरीदते थे, ताकि 90 रूपये के रूप में असली नोट हासिल कर सकें।

 



Share

Leave a Reply