BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में आए 46 हजार नए केस, कुल 90.50 लाख संक्रमितों में 85 लाख ठीक हुए

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में आए 46 हजार नए केस, कुल 90.50 लाख संक्रमितों में 85 लाख ठीक हुए
Share

नई दिल्ली, अमेरिका के बाद कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले भारत में हैं. अपने देश भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 90 लाख के पार पहुंच गई है. पिछले 24 घंटे में 46,232 नए संक्रमित मरीज आए हैं. वहीं 564 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए. अच्छी बात ये है कि बीते दिन नए संक्रमितों से ज्यादा 49,715 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं. कोरोना मामले बढ़ने की ये संख्या दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा है. वहीं मौत की संख्या दुनिया में छठे नंबर पर है.

Also Read:- उगते सूरज को अर्घ्य देकर की गई सुख, शांति और समृद्धि की कामना 
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 90 लाख 50 हजार हो गए हैं. इनमें से अब तक एक लाख 32 हजार 726 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. कुल एक्टिव केस चार लाख 39 हजार 747 पर आ गई है. पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या4047 घट गई. अब तक कुल 84 लाख 78 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 49,715 मरीज कोरोना से ठीक हुए.

Also Read:- छत्तीसगढ़ में जीएसटी इंटेलिजेंस ने किया बड़ी चोरी का पर्दाफाश, कोयला कारोबारी और सलाहकार गिरफ्तार
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, देश में 20 नवंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 13 करोड़ 5 लाख सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 10 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी है.


मृत्यु दर और रिकवरी रेट
महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है. राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. इसके साथ ही भारत में रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है. फिलहाल देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.47 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 93.62 फीसदी है. एक्टिव केस 5 फीसदी से भी कम है.


सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का छठा स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. रिकवरी दुनिया में सबसे ज्यादा भारत में हुई है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है.

 


Share

Leave a Reply