नई दिल्ली: देश में ग्राहकों के हितों की लिए और बैंकिंग कामकाज ठीक से चले तो इसके लिए केंद्रीय बैंक समय-समय पर ऐसे जरूरी अपडेट लाती रहती है। तो वही अगर आप एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और यस बैंक के ग्राहक है तो आपकी परेशानी पड़ सकती है। आपको बता दें कि 30 जून से क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर से नए नियम लागू हो गए हैं। जिससे अभी ऐसी कई बैंक है। जिन्होंने अपने यहां पर अपने इस सिस्टम को अपनाया नहीं है।
उन्नाव :- यूपी के उन्नाव में लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। बिहार के मोतिहारी से दिल्ली जा रही एक स्लीपर बस ने पीछे से दूध केे टैंकर में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें लगभग आधी बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस और टैंकर दोनों एक्सप्रेस-वे पर पलट गए। इस भीषण सड़क हादसे में बस में सवार 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।सभी घायलों को बांगरमऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हादसे के बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
हादसे की शिकार हुई बस बिहार के मोतिहारी जिले के पिपरा कोठी से मजदूरों को लेकर दिल्ली के भजनपुरा के लिए मंगलवार की शाम 5 बजे रवाना हुई थी। बुधवार की सुबह 5 बजे के करीब स्लीपर बस बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 247 पर गांव गढ़ा के पास पहुंची। पुलिस का कहना है कि ड्राइवर बस को लापरवाही से चला रहा था। उसने बाईं ओर से ओवरटेक करने के चक्कर में पीछे से टैंकर में टक्कर मार दी। करीब आधी बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
टैंकर से टकराने के बाद बस बेकाबू होकर पलट गई। टैंकर भी पलट गया। हादसे के बाद हाहाकार मच गया। घायलों के बीच से चारोंं तरफ चीख-पुकार मच गई। बस के बचे हुए लोग मदद के लिए पुकार रहे थे। आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।
उन्नाव हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘जनपद उन्नाव में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।’
भोपाल : मध्यप्रदेश में स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है, स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर 9वीं में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु (13 वर्ष) के बंधन में छूट दे दी है। अब 13 साल से दो-पांच महीने कम उम्र होने पर भी 9वीं में प्रवेश मिल जाएगा। इसका लाभ प्रदेश में 15 हजार से अधिक बच्चों को मिलने की उम्मीद है। बता दें कि 8वीं उत्तीर्ण कर चुके 13 साल से कम उम्र के बच्चों को 9वीं में प्रवेश नहीं दिया जा रहा था और न ही हाईस्कूल-हायर सेकंडरी परीक्षा के लिए उनके नामांकन कराए जा रहे थे।
स्कूल में प्रवेश के लिए 6 वर्ष आयु सीमा तय है। इसका पालन कराने का जिम्मा राज्य शिक्षा केंद्र पर है, पर देखने में आया है कि राज्य शिक्षा केंद्र नियम का पालन नहीं करा पा रहा है, जिस कारण 12 वर्ष और कुछ माह में विद्यार्थी 8वीं उत्तीर्ण कर तो लेता है, पर उसे 9वीं में प्रवेश नहीं दिया जाता। क्योंकि लोक शिक्षण संचालनालय के इस नियम को मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस वर्ष से अपने प्रवेश नियमों में शामिल कर लिया है। 12 जुलाई प्रवेश की अंतिम तारीख है। ऐसे में जिलों से लगातार मांग उठ रही थी कि 9वीं में प्रवेश के लिए आयु सीमा के बंधन को शिथिल किया जाए। उल्लेखनीय है कि ऐसे बच्चे सबसे ज्यादा सरकारी स्कूलों में हैं।

Mohan Cabinet Breaking :- मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है. जिसमें लोकसभा चुनाव के के ठीक पहले कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए कद्दावर नेता रामनिवास रावत ने मंत्री पद की शपथ ली है
बता दें कि, रामनिवास रावत कांग्रेस से छह विधायक रह चुकें है. श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट से लगातार चुनाव जीतकर आ रहे रामनिवास रावत को मंत्री बनाया गया है. ओबीसी वर्ग के आने वाले रामनिवास रावत ग्वालियर-चंबल संभाग में अच्छी पकड़ रखते हैं. वे मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष भी रह चुके हैं.
विजयपुर विधानसभा सीट पर भविष्य में उपचुनाव होना है. इसके पहले रामनिवास रावत को बीजेपी सरकार में मंत्री बनाकर उनका कद काफी बढ़ा दिया गया है, ताकि चुनाव के दौरान उन्हें फायदा मिल सके. रामनिवास रावत को मंत्री बनाकर कांग्रेस के विधायकों यह संदेश दे दिया गया है कि बीजेपी सरकार में वरिष्ठ विधायकों की क्या अहमियत है.
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर सोमवार दोपहर को रूस पहुंचेंगे। वे यहां राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ वार्षिक बैठक में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी 8 और 9 जुलाई को रूस में रहेंगे, यहां अहम मीटिंग और चर्चा के बाद एक दिवसीय दौरे पर ऑस्ट्रिया भी जाएंगे।
नई दिल्ली : महिलाओं को पीरियड लीव मिलना चाहिए या नहीं, इस पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार को अहम निर्देश दिए है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को राज्यों और अन्य हितधारकों से परामर्श कर महिला कर्मचारियों के लिए मासिक धर्म अवकाश पर एक आदर्श नीति तैयार करने का आदेश दिया है।
मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला तथा न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने साफ कहा कि यह नीति से जुड़ा मुद्दा है और इस पर न्यायालय को विचार नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, महिलाओं को इस तरह की छुट्टी देने के बारे में SC का ऐसा निर्णय प्रतिकूल और ‘हानिकारक’ साबित हो सकता है, क्योंकि नियोक्ता उन्हें काम पर रखने से बच सकते हैं।
BIG BREAKING : ओडिशा के पुरी में भगवान बलभद्र के रथ तालध्वज को खींचने के दौरान भगदड़ मच गई। इस हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 400 से ज्यादा लोग घायल हो गए। भगदड़ में दो पुलिस कर्मचारी भी घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बता दें कि पुरी में लाखों श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के दर्शन के लिए उमड़े थे। दोपहर बाद करीब 5:20 बजे पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने रथों की पूजा-अर्चना की और छेरा पहरा रस्म अदा की।
इसके बाद जैसे ही भगवान बलभद्र के रथ तालध्वज को खींचने की प्रक्रिया शुरू हुई, भीड़ बेकाबू हो गई। देखते ही देखते भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे और एक-दूसरे पर गिरने लगे। भगदड़ इतनी ज्यादा थी कि लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला।
फ़िलहाल इस हादसे में मृत श्रद्धालु की पहचान नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मृतक श्रद्धालु ओडिशा से बाहर का रहने वाला था।
इस हादसे पर दुख जताते हुए स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग ने कहा कि घायलों को हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।
जम्मू कश्मीर :- राजौरी में भारतीय सेना के शिविर पर आतंकवादी हमले एक और घटना सामने आई है. मांझकोट क्षेत्र के ग्लूटी गांव में आतंकियों ने सेना के पोस्ट पर तैनात जवान पर फायरिंग की
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए थे. जबकि सेना ने 5 आतंकियों को मारा गिराया था. इससे पहले सेना को दो अलग-अलग जगहों पर आतंकवादियों की मौजूदगी जानकारी मिली थी. इसके बाद सेना ने आतंक विरोधी अभियान चलाया था. इस दौरान ही सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ को लेकर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया था कि जिले के फ्रिसल चिन्निगम इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबालों के बीच मुठभेड़ हुई.
सुबह 3:50 बजे हुई. अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकी भागने में सफल रहे
गोलीबारी के दौरान सतर्क सुरक्षा चौकी पर तैनात जवान ने आतंकवादियों पर फायरिंग की. इस घटना सुबह 3:50 बजे हुई. अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकी भागने में सफल रहे. आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सेना और पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. इसको लेकर सेना की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
भारत के चार धामों में से एक है जगन्नाथपुरी। कहते हैं कि यहां बाकी के तीनों धाम जाने के बाद अंत में आना चाहिए। उड़ीसा राज्य में स्थित पुरी में श्रीजगन्नाथ मंदिर वैष्णव सम्प्रदाय का एक प्रसिद्द हिन्दू मंदिर है जो जग के स्वामी भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है। जगन्नाथपुरी को धरती का वैकुंठ कहा गया है
पुराणों के अनुसार पुरी में भगवान कृष्ण ने अनेकों लीलाएं की थीं और नीलमाधव के रूप में यहां अवतरित हुए। उड़ीसा स्थित यह धाम भी द्वारका की तरह ही समुद्र तट पर स्थित है। जगत के नाथ यहां अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ विराजते हैं। तीनों ही देव प्रतिमाएं काष्ठ की बनी हुई हैं। हर बारह वर्ष बाद इन मूर्तियों को बदले जाने का विधान है। पवित्र वृक्ष की लकड़ियों से पुनः मूर्तियों की प्रतिकृति बनाकर फिर से उन्हें एक बड़े आयोजन के साथ प्रतिष्ठित किया जाता है। वेदों के अनुसार भगवान हलधर ऋग्वेद स्वरूप हैं, श्री हरि (नृसिंह) सामदेव स्वरूप हैं, सुभद्रा देवी यजुर्वेद की मूर्ति हैं और सुदर्शन चक्र अथर्ववेद का स्वरूप माना गया है। यहां श्री हरि दारुमय रूप में विराजमान हैं। वर्तमान मंदिर का निर्माण कार्य कलिंग राजा अनंतवर्मन चोडगंगदेव ने आरम्भ कराया था।
आपको बता दें कि रथय़ात्रा आषाढ़ की द्वितीया तिथि आज सुबह 3 बजकर 44 मिनट से प्रारंभ हो गई है और इसका समापन 8 जुलाई को सुबह 4 बजकर 14 मिनट पर होगी। आज के दिन पांच शुभ योग बन रहें हैं जो बहुत ही दुर्लभ है और ये हर राशि को सुख, शांति प्रदान करने वाले हैं।
दस दिन का पूरा शेड्यूल
रथ यात्रा का प्रारंभ आज (7 जुलाई 2024) – इस दिन भगवान जगन्नाथ, प्रभु बलराम और देवी सुभद्रा तीन रथों पर सवार होकर सिंहद्वार से निकलकर गुंडिचा मंदिर की ओर प्रस्थान करेंगे। 8 से 15 जुलाई 2024 तीनों लोग गुंडिचा मंदिर में रहेंगे, जहां पर भक्त इन तीनों का दर्शन कर सकते हैं। रथ यात्रा का समापन- 16 जुलाई 2024 को, इस दिन भगवान जगन्नाथ, प्रभु बलराम और देवी सुभद्रा तीनों वापस जगन्नाथ मंदिर आएंगे।
जगन्नाथ यात्रा का महत्व
भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहन के रथ नीम की परिपक्व और पकी हुई लकड़ी से तैयार किए जाते हैं। इसे दारु कहा जाता है। रथ को बनाने में केवल लकड़ी को छोड़कर किसी अन्य चीज का प्रयोग नहीं किया जाता है। भगवान जगन्नाथ के रथ में कुल 16 पहिए होते हैं और यह बाकी दोनों रथों से बड़ा भी होता है। रथ यात्रा में कुछ धार्मिक अनुष्ठान भी किए जाते हैं। मान्यता है कि इस रथ यात्रा का साक्षात दर्शन करने भर से ही 1000 यज्ञों का पुण्य फल मिल जाता है। जब तीनों रथ यात्रा के लिए सजसंवरकर तैयार हो जाते हैं तो फिर पुरी के राजा गजपति की पालकी आती है और फिर रथों की पूजा की जाती है।
बलराम जी के रथ को ‘तालध्वज’ जिसका रंग लाल और हरा होता है
रथयात्रा आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को प्रारम्भ होती है। रथ यात्रा के लिए बलराम, श्रीकृष्ण और देवी सुभद्रा के लिए नीम की लकड़ियों से तीन अलग-अलग रथ तैयार किए जाते हैं। रथ यात्रा में सबसे आगे बलराम जी का रथ, बीच में देवी सुभद्रा और पीछे जगन्नाथ श्रीकृष्ण का रथ होता है। बलराम जी के रथ को ‘तालध्वज’ जिसका रंग लाल और हरा होता है, देवी सुभद्रा के रथ को ‘दर्पदलन’या’पद्मरथ’ कहा जाता है जो काले या नीले रंग का होता है। जबकि जगन्नाथ जी के रथ को ‘नंदिघोष’ या ‘गरुड़ध्वज’ कहते हैं जो लाल और पीले रंग का होता है। जगन्नाथ जी का ‘नंदिघोष’ 45.6 फीट ऊंचा, बलराम जी का तालध्वज 45 फीट ऊंचा और देवी सुभद्रा का दर्पदलन रथ 44.6 फीट ऊंचा होता है। जगन्नाथ मंदिर से रथ यात्रा शुरू होकर 3 किलोमीटर दूर गुंडीचा मंदिर पहुंचती है। इस स्थान को भगवान की मौसी का घर भी माना जाता है। एक अन्य मान्यता के अनुसार यहीं पर विश्वकर्मा ने इन तीनों प्रतिमाओं का निर्माण किया था,अतः यह स्थान जगन्नाथ जी की जन्म स्थली भी है। यहां तीनों देव 7 दिनों के लिए विश्राम करते हैं। आषाढ़ माह के दसवें दिन सभी रथ फिर से मुख्य मंदिर की ओर प्रस्थान करते हैं। वापसी की यह यात्रा बहुड़ा यात्रा कहलाती है। जगन्नाथ मंदिर पहुंचने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच देव-विग्रहों को पुनः प्रतिष्ठित किया जाता है।
Section 69 : 1 जुलाई से देश में नए क्रिमिनल कानून लागू हो गए हैं। तीन नए कानूनों ने अंग्रेजों के पुराने आईपीसी और सीआरपीसी जैसे लॉ की जगह ले ली है। इसके बाद कई धाराओं के नाम भी बदल गए हैं। यह नए कानून धोखा देने वाले या शादी का झूठा झांसा देकर गलत फायदा उठाने वाले लोगों के लिए और सख्त है। अगर कोई पुरुष अपनी प्रेमिका को धोखा देकर या शादी का झूठा वादा करके यौन संबंध बनाता है, तो उसे 10 साल तक की जेल हो सकती है और जुर्माना भी लगाया जा सकता है। बीएनएस यानी भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 में इसका जिक्र है।
कानून की धारा 69 क्या कहती है?
भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 धोखे से या झूठे वादों देकर यौन संबंध बनाने के बारे में है। यह धारा बताती है कि जो कोई भी व्यक्ति किसी महिला को धोखा देकर या शादी का झूठा वादा करके यौन संबंध बनाता है, और वाकई में शादी करने का उसका कोई इरादा नहीं है, तो उसे 10 साल तक की जेल हो सकती है और जुर्माना भी लगाया जा सकता है। ध्यान दें कि यह रेप की श्रेणी में नहीं आता।
बिहार। सांप का नाम सुनते ही या फिर सांप को देखते ही शरीर में सिहरन पैदा हो जाती है। लोग डर से अपना रास्ता बदल लेते है। लेकिन बिहार में ठीक इससे उल्ट एक घटना सामने आया है। यहां एक युवक को जहरीले सांप ने दो बार काट लिया। ऐसे में सांप से डरने के बजाये युवक ने उल्टे सांप को तीन बार काट लिया। इस घटना के बाद आनन फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि इस पूरे घटनाक्रम में जहां सांप मर गया, वहीं युवक की जान बच गयी है।
नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने 24 राज्यों के प्रभारी व सह प्रभारियों की सूची जारी की है। लिस्ट में छत्तीसगढ़ के प्रभारी नितिन नबीन बने रहेंगे।


Hemant Soren Oath Ceremony:- झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन ने तीसरी बार सीएम पद की शपथ ले ली है. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन में हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. चंपई सोरेने ने कल बुधवार को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था.
बता दें कि जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में उन्हें हाई कोर्ट ने हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को जमानत दे थी. उसके बाद बुधवार को इंडिया गठबंधन की बैठक में चंपई सोरेन की जगह हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने पर सहमति बनी. इसके बाद हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया. वहीं राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने हेमंत सोरेन को राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया.
सूरजपुर। रामानुजनगर ब्लॉक के सुरता गांव के छतापारा प्राइमरी स्कूल के शराबी हेडमास्टर को जिला शिक्षा अधिकारी ने सस्पेंड कर दिया है। डीईओ ने इस मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की।
ग्रामीणों ने हेडमास्टर की शिकायत बीईओ से की थी। शिकायत की जांच करने स्कूल पहुंचे बीईओ पंडित भारद्वाज को बच्चों ने बताया था कि हेडमास्टर समयलाल शराब के नशे में आते हैं और गाली गलौज, मारपीट करते हैं। जब मन करता है हाजरी लगाकर चले जाते हैं। जिस पर डीईओ ने हेडमास्टर को निलंबित किया है।
झारखंड :- के सीएम चंपई सोरेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. पूर्व सीएम हेमंत सोरेन राजभवन के लिए निकले हैं. हेमंत सोरेन तीसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे. गठबंधन के नेताओं और विधायकों ने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के आवास पर एक बैठक के दौरान सर्वसम्मति से हेमंत सोरेन को जेएमएम विधायक दल का नेता चुना था. सोरेन मुख्यमंत्री के रूप में एक बार फिर शपथ लेंगे. हेमंत सोरेन झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री होंगे.झारखंड 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग हुआ था और अलग राज्य बना था. सीएम आवास में हुई बैठक में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अलावा हेमंत सोरेन के भाई बसंत और पत्नी कल्पना भी मौजूद थीं. हेमंत सोरेन को कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद लगभग पांच महीने बाद 28 जून को जेल से रिहा किया गया था. उन्होंने 31 जनवरी को अपनी गिरफ्तारी से पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था.
आईपीओ में निवेश करने वालों के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। स्टील के वायर बनाने वाली बंसल वायर इंडस्ट्रीज से लेकर नमिता थापर की Emcure Pharma समेत अन्य कंपनी अपना आईपीओ आज लॉन्च करने वाली हैं।
Bansal Wire Industries IPO
3 जुलाई 2024 को खुलेगा और 5 जुलाई 2024 को बंद होगा। इश्यू प्राइस ₹243 से ₹256 के बीच है। लॉट साइज 58 शेयरों का है और इश्यू साइज ₹745 करोड़ है। सब्सक्रिप्शन का विवरण अभी उपलब्ध नहीं है।
GMP से संकेत-
चित्तौड़गढ़.कॉम के मुताबिक, 3 जुलाई 2024 को सुबह 06:03 बजे तक, बंसल वायर IPO का GMP ₹66 है। ₹256 के प्राइस बैंड के साथ, बंसल वायर IPO का अनुमानित लिस्टिंग मूल्य ₹322 है (कैप प्राइस + आज का GMP)। प्रति शेयर अपेक्षित लाभ/हानि का प्रतिशत 25.78% है।
2- Emcure Pharma IPO
नमिता थापर की कंपनी के लिए 3 जुलाई 2024 को खुलेगा और 5 जुलाई 2024 को बंद होगा। इश्यू प्राइस ₹960 से ₹1008 के बीच है। लॉट साइज 14 शेयरों का है और इश्यू साइज ₹1,952.03 करोड़ है। सब्सक्रिप्शन का विवरण अभी उपलब्ध नहीं है। एमक्योर फार्मा (Emcure Pharma) का यह IPO 1,952.03 करोड़ रुपये का है।
GMP से संकेत
ग्रे मार्केट में एमक्योर फार्मा का आईपीओ 299 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है, जबकि इसका अपर प्राइस बैंड 1008 रुपये प्रति शेयर है।
3- Ambey Laboratories IPO
एंबे लैबोरेटरीज का IPO 3 जुलाई 2024 को खुलेगा और 5 जुलाई 2024 को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड ₹65 से ₹68 के बीच है। लॉट साइज 2000 शेयरों का है और इश्यू साइज ₹44.68 करोड़ है। सब्सक्रिप्शन का विवरण अभी उपलब्ध नहीं है।
GMP से संकेत-
एंबे लैबोरेटरीज एक SME IPO है। आज सुबह 06 बजे के करीब इसका GMP ₹27 है। ₹68 के प्राइस बैंड के साथ, एंबे लैबोरेटरीज SME IPO का अनुमानित लिस्टिंग मूल्य ₹95 है (कैप प्राइस + आज का GMP)। प्रति शेयर अनुमानित लाभ/हानि का प्रतिशत 39.71% है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में तेजी नजर आ रही है। इसका असर देश में पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से आज (3 जुलाई) के लिए जारी की गई पेट्रोल डीजल पर नहीं हुआ है।राष्ट्रीय स्तर पर दाम स्थिर बने हुए हैं, वहीं कुछ राज्यों में मामूली बदलाव दिख रहा है।दूसरी तरफ ब्रेंट क्रूड का भाव 86.64 डॉलर (7,234 रुपये) और WTI क्रूड के दाम 83.16 डॉलर (6,944 रुपये) प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहे हैं।
रिलायंस जियो के प्लान आज (3 जुलाई) से महंगे हो रहे हैं और अब ग्राहकों को रिचार्ज करने के लिए पहले से 12% से 25% तक ज्यादा खर्च करना होगा. कंपनी ने प्लान के नए रेट का ऐलान पिछले हफ्ते किया था, और आज से इसे लागू किया गया है.
155 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ने के बाद 189 रुपये की हो गई है. इस प्लान में कुल 2जीबी डेटा दिया जाता है. जियो के 209 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ने के बाद 249 रुपये हो गई है. इस प्लान में हर दिन 1जीबी डेटा मिलता है.239 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ने के बाद 299 रुपये हो गई है. 299 रुपये वाले प्लान की कीमत 349 रुपये कर दी गई है. 349 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ने के बाद 399 रुपये कर दी गई है. वहीं 399 रुपये वाले प्लान की कीमत को बढ़ा कर 449 रुपये कर दिया गया है. इन सभी प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है

2 महीने वाले प्लान की नई कीमत…
479 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ने के बाद 579 रुपये हो गई है. इसमें डेली 1.5जीबी डेटा मिलता है. 533 रुपये वाले प्लान की कीमत 629 रुपये कर दी गई है. इसमें डेली 2जीबी डेटा दिया जाता है.जियो के 84 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान की लिस्ट में पहले 395 रुपये का प्लान. इसकी कीमत अब 479 रुपये हो गई है. इसमें कुल 6जीबी डेटा मिलता है.666 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ने के बाद 799 रुपये हो गई है. 719 रुपये वाले प्लान की कीमत 859 रुपये कर दी गई है. लिस्ट में आखिर प्लान 999 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ने के बाद 1199 रुपये हो गई है
राजस्थान :- राजस्थान के करौली में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जिसमें 9 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि यहां तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो कार की जोरदार टक्कर हुई है. हादसा इतनी भीषण थी की इसमें 9 लोगों की मौत हो गई है. जबकि कई लोगों की घायल होने की सूचना है.
हादसे के बाद पुलिस को सूचना मिलने के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. वहीं मृतकों का शव और घायलों को करौली अस्पताल पहुंचाया गया है. पुलिस ने इस हादसे के बारे में बताया है कि अनियंत्रित बोलेरो कार की टक्कर ट्रक से हुई है.














.jpeg)



.png)


.jpeg)


