CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
ऑपरेशन ज़िंदगी : कभी भी बाहर निकल सकता है मयंक...40 घंटे से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

ऑपरेशन ज़िंदगी : कभी भी बाहर निकल सकता है मयंक...40 घंटे से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

 मध्यप्रदेश :- रीवा जिले में बोरवेल में गिरे मयंक को बचाने की कोशिशें लगातार जारी हैं। आपको बता दें कि 6 साल के मंयक को बाहर निकालने का प्रयास करीब 42 घंटों से किया जा रहा हैं। SDRF और स्थानीय प्रशासन की टीम बच्चे को निकालने के काम में लगी है। कुछ ही देर में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने वाला है। अब कभी भी मयंक बोरवेल से बाहर आ सकता है।

 कुछ देर में खत्म होगा रेस्क्यू ऑपरेशन

जानकारी के मुताबिक, रेस्क्यू टीम ने बोरवेल में गिरे मयंक की लोकेशन का पता लगा लिया है। किसी भी वक्त रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म किया जा सकता है, और मयंक को बाहर निकाला जा सकता है।

वहीं एंबुलेंस को भी अलर्ट मोड पर रख दिया गया है। मयंक जैसे ही बोरवेल बाहर आएगा तो उसे तुरंत अस्पताल ले जाया जाएगा।

खेलते-खेलते अचानक बोरवेल में गिरा था मयंक

दरअसल मामला त्योंथर क्षेत्र के मनिका गांव का है, जहां शुक्रवार दोपहर को गेंहू के खेत में खेलते-खेलते अचानक 6 साल का मयंक आदिवासी खुले बोरवेल में गिर गया था। जिसका रेस्क्यू ऑपरेशन पिछले 40 घंटो से लगातार चला रहा है।

पिछले 3 साल से खुला पड़ा हुआ था बोरवेल

ऐसा बताया जा रहा है कि खेत में मौजूद जिस बोरवेल में मयंक गिरा है, वो पिछले 3 साल से खुला पड़ा हुआ है। पानी न मिलने के चलते इसके मालिक हीरामणि मिश्रा ने इसे खुला छोड़ दिया था।

परिजनों का आरोप है कि जब मयंक बोरवेल में गिरा था उस वक्त खेत मालिक वहीं मौजूद था और उसने मंयक को बोरवेल में गिरते देख लिया था। इसके बावजूद ये बात किसी को नहीं बताई और चुपचाप वहां से घर चला गया।

इसके साथ ही परिजनों ने ये भी आरोप लगाया है कि जिला प्रशासन के आला-अधिकारी मौजूद तो हैं और बच्चे को निकालने में जुटे हैं, लेकिन बच्चे को बाहर निकालने की कोई जानकारी नहीं बता रहे हैं।

BREAKING : बीजेपी ने अपना चुनावी घोषणापत्र किया जारी...इन 14 मुद्दों पर दिया जोर

BREAKING : बीजेपी ने अपना चुनावी घोषणापत्र किया जारी...इन 14 मुद्दों पर दिया जोर

 नई दिल्‍ली : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने  लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के लिए अपना घोषणापत्र (BJP Manifesto)  जारी कर दिया है.  केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने इस अवसर पर बताया कि घोषणा पत्र के लिए लगभग 15 लाख सुझाव आए, जिनमें से मुख्‍य मुद्दों को चुना गया. हमने 2014 से हर संकल्प पूरा किया... 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है. जो हम कहते हैं वो हम करते हैं. मोदी की गारंटी 24 कैरेट सोने की तरह शुद्ध है, भाजपा का घोषणापत्र दुनिया के लिए स्वर्ण मानक की तरह है. बीजेपी ने 'मोदी की गारंटी' नाम से संकल्पपत्र किया जारी किया है. घोषणापत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में जारी किया गया. बीजेपी का घोषणापत्र देश के विभिन्न वर्गों के विकास पर केंद्रित है. भाजपा के संकल्प पत्र में पीएम मोदी की गारंटी, विकसित भारत 2047 और ज्ञान फॉर्मूले पर खास फोकस है संकल्प पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के मुताबिक, 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के लक्ष्य को प्रमुखता से शामिल किया गया है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, चुनाव घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे. 

संकल्प पत्र की बड़ी बातें...

  • 2036 में ओलंपिक का आयोजन करेंगे. 
  • महिलाओं के लिए तीन करोड़ को लखपति दीदी बनाएंगे. 
  • सर्वाइकल कैंसर ब्रेस्ट कैंसर के लिए योजना बनाई जाएंगी. 
  • श्री अन्न नैनों यूरिया और कृषि आधारभूत ढाँचे का विकास करेंगे. 
  • मछली पालकों को मदद करेंगे. 
  • योग का आधिकारिक सार्टिफिकेट भारत देगा भारत की विरासत को दुनिया तक ले जाएंगे. 
  • वंचित वर्ग को वरीयता दी जाएगी. 
  • 2025 को जनजातीय गौरव घोषित करेंगे. 
  • ओबीसी एस सी एसटी को जीवन में सम्मान देंगे. 
  • अर्बन हाउसिंग कचरे से मुक्ति दी जाएगी. 
  • विश्व भर में रामायण उत्सव अयोध्या को और विकसित बनाएंगे.

"मोदी की गारंटी, गारंटी पूरी होने की गारंटी" : जेपी नड्डा 

घोषणा पत्र के जारी होने के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड़्डा ने कहा, "60,000 नए गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ने का काम किया गया है और बारहमासी सड़कें बनाई गई हैं. हमने कभी कल्पना नहीं की थी कि गांव सशक्त होंगे, या ऑप्टिकल फाइबर गांव तक पहुंचेगा. लेकिन आज मुझे खुशी है कि आपके नेतृत्व में 1.2 लाख पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा दिया गया है और उन्हें इंटरनेट सुविधाओं से भी जोड़ा गया है. भारत की 25 करोड़ आबादी अब गरीबी रेखा से ऊपर उठ चुकी है. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के अनुसार, भारत में अत्यधिक गरीबी अब 1 प्रतिशत से भी कम हो गई है." उन्‍होंने कहा, "आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती है. डॉ भीमराव अंबेडकर ने अपना सारा जीवन सामाजिक न्याय की लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया. डॉ भीमराव अंबेडकर के रास्ते पर चलते हुए भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता में रहते हुए और ना रहते हुए, हमेशा इस सामाजिक लड़ाई को लड़ा है. 10 साल इस बात का प्रमाण हैं कि मोदी की गारंटी, गारंटी पूरी होने की गारंटी है."

घोषणा पत्र के लिए देशव्यापी अभियान चलाया 

लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी का घोषणा पत्र तैयार करने के लिए पार्टी ने देशव्यापी अभियान चलाकर कई माध्यमों से लोगों से सुझाव लिए गए. पार्टी ने एक तरफ जहां देश भर में विधानसभा स्तर पर जाकर वीडियो वैन के माध्यम से लोगों से सुझाव लिए, तो वहीं इसके साथ-साथ देश के 100 से ज्यादा शहरों में व्यावसायिक, व्यापारिक एवं बुद्धिजीवी संगठनों के साथ सभाएं कर उनसे भी सुझाव लिए. इसके साथ ही पार्टी ने बड़े पैमाने पर मिस्ड कॉल अभियान भी चलाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं देश के लोगों से नमो एप के जरिए भी सुझाव भेजने का आग्रह किया.

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा. चुनाव आयोग देश में सात चरणों 19 और 26 अप्रैल, 7, 13, 20 और 25 मई और 1 जून को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान कराने जा रहा है. चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे. 

कांग्रेस ने आम चुनावों के लिए 16 उम्मीदवारों की एक और सूची की जारी...जानें किसे कहां से मिला है टिकट

कांग्रेस ने आम चुनावों के लिए 16 उम्मीदवारों की एक और सूची की जारी...जानें किसे कहां से मिला है टिकट

दिल्ली :- लोकसभा की 543 सीट के लिए 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरण में चुनाव होना है। इस बीच सभी पार्टी अपने उम्मीदवारों का एलान कर रही हैं। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए  11 उम्मीदवारों की  सूची जारी कर दी है।

देखें लिस्ट

Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी कल बीजेपी का घोषणा पत्र कर सकते हैं जारी...मेनिफेस्टो में ये होगा खास

Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी कल बीजेपी का घोषणा पत्र कर सकते हैं जारी...मेनिफेस्टो में ये होगा खास

नयी दिल्ली 13 अप्रैल 2024। भाजपा का घोषणा पत्र कल आयेगा। इससे पहले कांग्रेस अपना घोषणा पत्र 5 अप्रैल को जारी कर चुकी है। अब कल प्रधानमंत्री मोदी घोषणा पत्र जारी करेंगे। कल सुबह 11.30 बजे प्रधानमंत्री मोदी भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में ही घोषणा पत्र जारी किया जा सकता है। 19 अप्रैल को पहले चरण के लिए मतदान डाले जाएंगे। बता दें कि साल 2024 के चुनावों को जीतने के लिए भाजपा अपना पूरा दमखम दिखा रही है।

बीजेपी इस बार ‘अबकी बार 400 पार’ के नारे के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है. चुनावी जनसभाओं और रैलियों की बागडोर खुद पीएम मोदी ने संभाल रखी है। इस घोषणापत्र को बीजेपी मुख्यालय विस्तार केंद्र में सुबह 9 बजे जारी किया जाएगा. इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी के भी मौजूद रहने की भी पूरी संभावना है। कहा जा रहा है कि विजन डॉक्‍यूमेंट जारी करते समय पीएम मोदी के साथ पार्टी अध्यक्ष जे पी नडडा, अमित शाह सहित पार्टी के कई बड़े नेता रहेंगे।

कुछ समय पहले ही भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव घोषणापत्र समिति का गठन किया था. इस समिति में कुल 27 लोग शामिल हैं. राजनाथ सिंह बीजेपी मैनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष है. निर्मला सीतारमण समिति की संयोजक और पीयूष गोयल सह-संयोजक हैं. इनके अलावा अन्‍य 24 लोग सदस्य के रूप में शामिल हैं।

स्टार प्रचारकों की लिस्ट से बीजेपी ने हटाया मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का नाम...जाने वजह..!!

स्टार प्रचारकों की लिस्ट से बीजेपी ने हटाया मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का नाम...जाने वजह..!!

 नई दिल्ली : BJP ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में संशोधन किया है। BJP ने महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार का नाम अपने स्टार प्रचारकों की सूची से हटा दिया है। स्टार प्रचारकों की सूची में यह सुधार भारतीय निर्वाचन आयोग के पत्र के बाद किया है।

चुनाव आयोग ने बीजेपी को पत्र लिखकर कहा था कि राजनीतिक दल अन्य पार्टियों के नेताओं के नाम स्टार कैम्पेनर्स की अपनी लिस्ट में नहीं शामिल कर सकते हैं। इसके बाद बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की सूची से इन दोनों को हटा दिया। भाजपा ने अब 40-स्टार प्रचारकों की एक संशोधित सूची ईसीआई को सौंपी है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को लिखे पत्र में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा, ‘इस सूची को महाराष्ट्र राज्य के लिए चौ​थे और पांचवें चरण में आने वाले संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वैध माना जा सकता है, जब तक कि हम निर्धारित समय सीमा के भीतर इसके लिए एक संशोधित सूची नहीं भेज देते।

बता दें कि शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने शिवसेना (शिंदे गुट) और बीजेपी के प्रचारकों की सूची को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 77 का उल्लंघन करते हुए इन दोनों पार्टियों ने अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं के नाम अपनी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किए हैं। इसके बाद भारतीय निर्वाचन आयोग ने यह एक्शन लिया है।

लगातार रेस्क्यू जारी...60 फीट गहरे बोरवेल में फंसा मयंक लड़ रहा जिंदगी और मौत की लड़ाई

लगातार रेस्क्यू जारी...60 फीट गहरे बोरवेल में फंसा मयंक लड़ रहा जिंदगी और मौत की लड़ाई

 मध्य प्रदेश/रीवा। जिले के जनेह थाना अंतर्गत मनिका गांव में कल दोपहर एक 6 साल का बच्चा मयंक खेलते हुए खेत में खुदे बोरवेल में जा गिरा, जिसकी जानकारी जिला प्रशासन को होने के बाद शाम से ही रेस्क्यू ऑपरेशन मयंक के सुरक्षित निकालने के लिए चलाया जा रहा है, लेकिन आज दूसरे दिन भी न तो मयंक बाहर निकल सका और न ही उसके बारे में कोई जानकारी टीम को लग सकी है.

कल शाम जैसे ही मयंक के बोरवेल में गिरने की जानकारी मिली तो स्थानीय प्रशासन सहित कलेक्टर एसपी त्यौंथर विधायक सहित सैकड़ो स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए. बोरवेल करीब 60 फीट गहरा है जिसमे मयंक फसा हुआ है, स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बोरवेल में आक्सीजन की व्यवस्था बनाई गई है लेकिन बोरवेल के अंदर मयंक की स्थिति का पता लग सके इसके लिए डाला गया कैमरा मयंक तक नहीं पहुंच सका, क्योंकी बोरवेल में मिट्टी और चारा भर गया है जिसके कारण कैमरा मयंक तक नहीं पहुंच पा रहा.

 प्रशासन ने एन डी आर एफ की टीम की मदद से पूरी रात रेस्क्यू चलाया. करीब एक दर्जन जेसीबी मशीन लगाई गई है, मौके पर लाईट की भी व्यवस्था की गई, एंबुलेंस के साथ ही स्वास्थ्य अमला भी सक्रीय है. स्थानीय विधायक सिद्धार्थ तिवारी स्वयं भी रात भर डटे रहें और पल पल की खबर लेते रहें, कुल मिलाकर वहा पर उपस्थित हर कोइ मयंक के सुरक्षित बाहर निकलने की दुआ मांग रहा है. प्रशासन द्वारा मयंक को बाहर निकालने के लिए अलग से गड्ढा खोदा जा रहा है उसके बाद सुरंग बना कर मयंक का रेस्क्यु किया जाएगा.

खेलते खेलते गिरा 

जानकारी के अनुसार रीवा जिले के मनिका गांव में मौसम अचानक खराब हो गया. पानी की बूंदा-बांदी हो रही थी. अंधेरा होने की वजह से खेत में खेल रहा 6 वर्षीय मयंक आदिवासी अचानक बोरवेल में गिरकर तकरीबन 60 फीट गहराई पर जाकर अटक गया है.

खेलते हुए मासूम 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरा...एनडीआरएफ की टीम कर रही रेस्क्यू

खेलते हुए मासूम 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरा...एनडीआरएफ की टीम कर रही रेस्क्यू

 रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले के जनेह थाना क्षेत्र के ग्राम मनिका में एक 6 वर्षीय मासूम बच्चा खेलते हुए 60 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और बच्चे को बचाने के लिए बोरवेल के आस पास गड्ढा किया जा रहा है।

बता दें कि मासूम बच्चे का नाम मयंक 6 वर्ष है। जो खेलते हुए खुले बोरवेल में गिर गया। उसे बचाने के लिए रेस्क्यू टीम पहुंच गई और प्रयास कर रही है। विदित हो कि बोरवेल में गिरने का यह कोई पहला मामला नहीं है। कई बार बच्चों को बचाने में सफलता मिली है तो कई बार किसी बच्चे की मौत भी हो चुकी है। शासन ने इस पर सख्ती करते हुए खुले बोर रखने वालों पर कार्रवाई करने के कड़े निर्देश भी जारी किए हैं। लेकिन शासन के निर्देश को ग्रामीण अनसुना कर रहे हैं जिससे बार-बार यह हादसे हो रहे हैं।

Breaking : कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका...400 से ज्यादा नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा

Breaking : कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका...400 से ज्यादा नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा

 नागौर। नागौर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कुचेरा नगरपालिका अध्यक्ष व विधानसभा चुनाव में खींवसर से कांग्रेस प्रत्याशी रहे तेजपाल मिर्धा का पार्टी से निष्कासन करना कांग्रेस पर ही भारी पड़ रहा है। नागौर के खींवसर इलाके से कांग्रेस से जुड़े 400 से अधिक कांग्रेसियों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। ये सभी लोग शुक्रवार को नागौर में एक जगह जमा हुए। सभा की और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस्तीफा दे दिया। तेजपाल मिर्धा ने बताया कि ये सभी इस्तीफे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को भेजे जा रहे हैं। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल की शिकायत पर 8 अप्रैल को तेजपाल मिर्धा समेत 3 लोगों को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।

कांग्रेस से निष्कासित नेता तेजपाल मिर्धा ने कहा- हनुमान बेनीवाल एक टूल है, जो पूरे नागौर में कांग्रेस पार्टी को खत्म करने में लगे हैं। ऐसे व्यक्ति के साथ गठबंधन करने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गहरा आघात लगा है। इसलिए हम सभी कांग्रेस से सामूहिक त्याग पत्र दे रहे हैं। तेजपाल‌ मिर्धा ने कहा- कांग्रेस आलाकमान ने स्थानीय कांग्रेसी संगठन की मर्जी के बिना रालोपा से गठबंधन किया। ये गठबंधन कांग्रेसियों पर थोपा गया है। रालोपा ने तो पूरे जिले में कांग्रेस को हराने का काम किया था। हमने कभी भाजपा के साथ मंच साझा नहीं किया। फिर भी बेनीवाल ने हमें पार्टी से निकलवा दिया। क्योंकि वो नहीं चाहते कि उनका मुकाबला कांग्रेस से हो। कांग्रेस पार्टी ने बिना किसी सूचना या कारण बताओ नोटिस के सीधे तुगलकी फरमान जारी कर मेरा निष्कासन कर दिया।

तेजपाल‌ मिर्धा ने कहा- अब राजस्थान में इंदिरा गांधी वाली कांग्रेस नहीं बची। यहां एक व्यक्ति अपने हिसाब से पार्टी चला रहा है। कांग्रेस आलाकमान तक ये संदेश पहुंचना जरूरी है कि राजस्थान में कांग्रेस ही कांग्रेस को खत्म कर रही है। तेजपाल‌ मिर्धा ने आरोप लगाया- कांग्रेस के एक नेता ने अपने निजी स्वार्थ की पूर्ति के लिए नागौर में रालोपा से गठबंधन करवाया है। ताकि उन्हें कहीं और वोट मिल जाएं। मनीष मिर्धा नागौर की राजनीति को नहीं जानते हैं। मनीष परिवार के जमीनी विवाद को राजनीतिक मंच पर ले गए, ये ठीक नहीं है।

लोकसभा चुनावों को लेकर तेजपाल मिर्धा ने कहा- वे इस चुनाव तक निर्दलीय रहेंगे। तेजपाल मिर्धा के समर्थन में इस्तीफा देने वालों से उन्होंने कहा- रालोपा को हराना है, इसके लिए चाहे नोटा का बटन दबाएं। कांग्रेस के निष्ठावान लोगों का पार्टी का निष्कासन करना कांग्रेस पार्टी को जड़ से खत्म करने का तरीका है। भाजपा में जाने के सवाल पर तेजपाल मिर्धा ने कहा- भाजपा बाहें पसारकर स्वागत करने को आतुर है। क्योंकि यहां कांग्रेस से इस्तीफा देने वालों में पूरा एक नगरपालिका बोर्ड शामिल है। कांग्रेस से इस्तीफा देने वालों का सिलसिला अभी आगे भी चलेगा।

आज कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने वालों वालों यूथ कांग्रेस अध्यक्ष, कुचेरा नगरपालिका के कांग्रेसी पार्षद, खींवसर के कांग्रेसी पंचायत समिति सदस्य, पूर्व पार्षद, जिले, ब्लॉक और मंडल कार्यकारिणी के अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष, सहसचिव और प्रवक्ता समेत अनेक पदाधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा बैराथल, आकला, महेशपुरा, ढिंगसरा, नंदवाणी, गोडन, चावंडिया, भेड़, बैराथल, गुढा भगवानदास, खड़कली, गालनी, चरणीसरा, आंदोलाव, भूंदेल, नैनाउ, दूजासर, डेउ, दांतिणा, टांटवास, भोजास, झाड़ेली, सोन नगर, अखासर, करणू, भडोरा, माणकपुर, भावंडा, लालावास, लालाप समेत विभिन्न गांवों के मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हैं।

19 अप्रैल और 4 जून को बंद रहेगी शराब, बार-रेस्टोरेंट की दुकानें, जानिएं वजह

19 अप्रैल और 4 जून को बंद रहेगी शराब, बार-रेस्टोरेंट की दुकानें, जानिएं वजह

 नारायणपुर : देश में लोकसभा के चुनाव सात चरणों में होंगे वहीं, छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में चुनाव पूरे होंगे। राज्य के कई इलाके नक्सलवाद से प्रभावित हैं जिस कारण से चुनाव आयोग ने तीन चरणों में चुनाव कराने का फैसला लिया है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव भी दो चरणों में कराए गए थे। बता दें कि राज्य में लोकसभा की 11 सीटें हैं।

छत्तीसगढ़ में पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं, दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। राज्य में तीसरे और अंतिम चरण के लिए 7 मई को वोटिंग होगी। चुनाव का रिजल्ट 4 जून को आएगा।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य के समस्त संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों हेतु लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु निर्वाचन कार्यक्रम के तहत् छत्तीसगढ़ राज्य में मतदान 03 चरणों में सम्पन्न कराया जाएगा, जिसमें प्रथम चरण के अंतर्गत 10-बस्तर (अ.ज.जा.) लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान तिथि 19 अप्रैल 2024 को नियत की गई है।

इस हेतु जिले में 19 अप्रैल को निर्वाचन के दौरान शराब की बिक्री इत्यादि पर प्रतिबंध लगाया गया है। लोकसभा निर्वाचन 2024 की मतगणना तिथि 04 जून 2024 (मंगलवार) के दिन संबंधित मतगणना स्थल क्षेत्र की समस्त देशी मदिरा एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों रेस्टॉरेन्ट-बार होटल-बार क्लब जैसे समस्त दुकानों को को मतगणना दिवस पर बंद रखने हेतु छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 24 की उप-धारा (01) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 10-बस्तर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 84 नारायणपुर अन्तर्गत 19 अप्रैल 2024 एवं 04 जून 2024 को शुष्क दिवस घोषित किया गया है।यह आदेश तत्काल प्रभावशील रहेगा।

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति...देखे लिस्ट

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति...देखे लिस्ट

नई दिल्ली: 19 अप्रैल 2024 को 21 राज्यों के 102 संसदीय क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है, जिसके लिए निर्वाचन आयोग ने 127 सामान्य पर्यवेक्षक, 67 पुलिस पर्यवेक्षक और 167 व्यय पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। नामांकन की अंतिम तिथि यानी 26 मार्च 2024 से पहले सभी ने निर्वाचन क्षेत्रों में रिपोर्ट कर दी है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ सभी पर्यवेक्षकों से कहा कि वे सख्ती से सुनिश्चित करें कि मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए सभी सुविधाएं मौजूद हों, खासकर गर्मी से निपटने के लिए, पहले चरण के मतदान के करीब कोई प्रलोभन न दिया जाए, बलों का अधिकतम उपयोग किया जाए और कानून व्यवस्था पर कड़ी नजर रखी जाए।

 
 
 
 
शराब और कोयला घोटाले के आरोपियों की आज अदालत में लगेगी कतार...जानिए किनका-किनका लगेगा नंबर…

शराब और कोयला घोटाले के आरोपियों की आज अदालत में लगेगी कतार...जानिए किनका-किनका लगेगा नंबर…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब और कोयला घोटाले के आरोपियों की आज अदालत में कतार लगने वाली है. एसीबी/ईओडब्ल्यू की कवायद से आज दिन भर अदालत में हलचल बनी रहेगी

बहुचर्चित शराब घोटाले में आरोपी अरविंद सिंह और अनवर ढेबर का रिमांड खत्म होने के बाद आज ईओडब्लू अदालत में पेश करेगी. अरविंद सिंह ने जमानत याचिका लगाई है, जिस पर विशेष कोर्ट में सुनवाई होगी. एसीबी की ओर से विशेष लोक अभियोजक सौरभ पाण्डेय पैरवी करेंगे.

इसके अलावा कोयला लेवी घोटाले में जेल में बंद निलंबित उप सचिव सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर आज ईडी की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत याचिका खारिज करने के बाद पहली बार निचली कोर्ट में जमानत याचिका लगी है.

इसके अलावा शराब घोटाले में बिहार से गिरफ्तार आबकारी विभाग के पूर्व विशेष सचिव एपी त्रिपाठी को रायपुर लाने के बाद आज ईओडब्ल्यू विशेष कोर्ट में पेशकर रिमांड मांगेगी. एपी त्रिपाठी 2 महीने पहले ही जेल से छूटकर आए थे.

पीएम मोदी का बड़ा ऐलान…. जम्मू-कश्मीर को मिलेगा राज्य का दर्जा, जल्द होंगे विधानसभा चुनाव

पीएम मोदी का बड़ा ऐलान…. जम्मू-कश्मीर को मिलेगा राज्य का दर्जा, जल्द होंगे विधानसभा चुनाव

 जम्मू-कश्मीर  : - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मोदी बहुत आगे की सोचते हैं। इसलिए अब तक जो हुआ है वह सिर्फ ट्रेलर है। वह समय दूर नहीं जब जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होंगे। जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा मिलेगा। आप अपनी बात अपने विधायकों और मंत्रियों के साथ शेयर कर सकेंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि दशकों के बाद आगामी लोकसभा चुनाव आतंकवाद, अलगाववाद, पथराव, हड़ताल और सीमा पार आतंकवाद के डर के बिना हो रहा है। यह अब कोई चुनावी मुद्दे नहीं बचे हैं। उन्होंने आगे कहा कि वैष्णो देवी और अमरनाथ तीर्थयात्रा की सुरक्षा को लेकर चिंता रहती थी, लेकिन अब सुरक्षा की स्थिति पूरी तरह से बदल गई है। जम्मू-कश्मीर में विकास हो रहा है और सरकार में लोगों का विश्वास मजबूत हो रहा है

पीएम मोदी ने कहा कि आप लोगों के आशीर्वाद की वजह से मोदी ने 370 की दीवार को गिरा दिया है। उस दीवार के मलबे को भी जमीन में गाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि मैं भारत की किसी भी राजनीतिक पार्टी, खासतौर पर कांग्रेस को चुनौती देता हूं कि वह अनुच्छेद 370 को वापस लाकर दिखाए। यह देश उनकी तरफ देखेगा भी नहीं। पीएम ने कहा कि 370 को लेकर लोगों को भ्रमित किया गया था। अब यह भ्रम टूट गया है।

पीएम मोदी ने कहा कि अब देखिए यहां उनकी नहीं चली, जम्मू-कश्मीर के लोग उनको पहचान गए। ये कहते हैं 370 से हटने का कोई लाभ नहीं हुआ। 370 हटने से क्या लाभ हुआ है, ये यहां की बहन-बेटियों से पूछे। अब यहां हर किसी को संविधान में मिले अधिकार मिलने लगे हैं। अब हमारे सेना के जवानों के परिवारों को भी चिंता नहीं होती कि घाटी में पत्थरबाजी हो रही है। अब घाटी के लोग भी चैन से सोते हैं।

 
Breaking : कांग्रेस को लगा झटका, अब इस दिग्गज नेता ने छोड़ा साथ, बीजेपी में होंगे शामिल

Breaking : कांग्रेस को लगा झटका, अब इस दिग्गज नेता ने छोड़ा साथ, बीजेपी में होंगे शामिल

 नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव-2024 से पहले कांग्रेस को झटका लगने का दौर जारी है। लगभग हर दिन कोई न कोई नेता कांग्रेस को छोड़कर दूसरी पार्टियों का दामन थाम रहे हैं। कांग्रेस का साथ छोड़ने वाले रोहन गुप्ता (Rohan Gupta) ने अब बीजेपी (BJP) में जाने का खुलासा कर दिया है। पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता आज (गुरुवार) को बीजेपी का दामन थामेंगे। इससे पहले कांग्रेस के प्रवक्ता रहे गौरव वल्लभ (Gaurav Vallabh) भी कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था।

बता दें कि विगत 22 मार्च को रोहन गुप्ता ने कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए वरिष्ठ नेता पर आरोप लगाए थे। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजी चिट्ठी में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

रोहन गुप्ता ने कहा, ”मैं तत्काल प्रभाव से कांग्रेस पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं. मुझे यह बताते हुए दुख हो रहा है कि पिछले दो वर्षों से पार्टी के संचार विभाग से जुड़े एक वरिष्ठ नेता द्वारा लगातार अपमान और चरित्र हनन किया जा रहा है। अब व्यक्तिगत संकट के समय में मुझे यह (इस्तीफा) निर्णय लेने के लिए मजबूर किया। रोहन गुप्ता ने दावा किया कि इसकी जानकारी पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को है। रोहन गुप्ता कांग्रेस के तेजतर्रार प्रवक्ता के तौर पर जाने जाते थे।

Big Breaking : जेल के अंदर बिगड़ी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबियत

Big Breaking : जेल के अंदर बिगड़ी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबियत

 नई दिल्ली। तिहाड़ जेल में सीएम अरविंद केजरीवाल एक अप्रैल 2024 से हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री केजरीवाल का शुगर लेवल बिगड़ा हुआ आया है. आम आदमी पार्टी के सूत्रों का दावा है कि सीएम अरविंद केजरीवाल के हेल्थ बुलेटिन में ब्लड शुगर फास्टिंग 160 बताया गया, जबकि सामान्य तौर पर इसे 70 से 100 के बीच में होना चाहिए.

वहीं, तिहाड़ जेल के सूत्रों के मुताबिक, सीएम अरविंद केजरीवाल का वजन एक किलो बढ़ा है. साथ ही शुगर लेवल भी मेनटेन है. एक अप्रैल को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जब जेल गए थे, तब मेडिकल के दौरान उनका वजन 65 किलो था और 7 अप्रैल को उनका वजन 66 किलो था. साथ ही, शुगर लेवल भी पहले से काफी मेनटेन है और वो पूरी तरह स्वस्थ है बताए जा रहे हैं.

BREAKING : कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की एक और लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट

BREAKING : कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की एक और लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट

 दिल्ली :- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में आयोजित CEC की बैठक में आंध्र प्रदेश की लोकसभा और विधानसभा सीटों के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. आदेश में लोकसभा चुनाव के लिए 6 और विधानसभा चुनाव के लिए 12 प्रत्याशियों का नाम शामिल है.

कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश की विशाखापट्टनम लोकसभा सीट से से पुलुसु सत्यनारायण रेड्डी, अनाकपल्ली से वी वेंकटेश, इलुरु से लावण्या कुमारी, नरसराओपेट से एलेक्जेंडर सुधाकर, नेल्लोरे से कोप्पुला राजू और तिरुपति से चिंता मोहन को टिकट दिया है.

देखे लिस्ट –

क्या आपका भी वोटर कार्ड गुम हो गया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं, ऐसे करें नए पहचान पत्र की अप्लाई…

क्या आपका भी वोटर कार्ड गुम हो गया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं, ऐसे करें नए पहचान पत्र की अप्लाई…

 दिल्ली :- लोकसभा चुनाव 2024 में सात चरणों में चुनाव होने वाले है। चुनावों को लेकर चुनाव आयोग ने बताया कि इस बार करीब 97 करोड़ वोटर्स वोट करने वाले हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि मतदाताओं का वोटर कार्ड कहीं खो जाता है या फिर डैमेज हो जाता है। ऐसे में उन्हें वोट डालने में मुश्किल आती है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है तो कोई बात नहीं।

हमारे पास इस समस्या का हल है। चुनाव आयोग ने वोटर कार्ड से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए अपना एक पोर्टल बना रखा है, जिसके जरिए आप दूसरा वोटर कार्ड हासिल कर सकते हैं। खास बात यह है कि आप मुफ्त में ही अपना नया वोटर कार्ड मंगवा सकते हैं। तो आइए जानते है नया वोटर कार्ड ऑर्डर प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन प्रोसेस के बारे में।

सबसे पहले आप चुनाव आयोग की अधिकारिक वेबसाइट के इस लिंक पर https://voters.eci.gov.in/login क्लिक करें। इस वेबसाइट पर लॉग इन करने के तीन तरीके हैं। आप मोबाइल नंबर, या ईमेल औऱ पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन कर सकते हैं। अगर साइन अप नहीं है तो सबसे पहले अपने मोबाइल नंबर से साइन अप करें। साइन अप करने के बाद अपना मोबाइल नंबर या वोटर कार्ड नंबर, पासवर्ड और कैप्चा भरने के बाद रिक्वेस्ट ओटीपी पर क्लिक करें।

साइन पर करने के बाद फॉर्म नंबर 8 पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद नई विंडो खुलने पर सेल्फ या अंदर इलेक्टर के ऑप्शन पर क्लिक करें और अपना वोटर कार्ड नंबर डालकर ओके बटन पर क्लिक करें। वोटर कार्ड के डिटेल्स आपके सामने खुल जाएंगे, सबकुछ देखने के बाद आप इस बटन पर क्लिक करें। इसके बाद इश्यू ऑफ रिप्लेसमेंट वोटर कार्ड विकल्प कर क्लिक करें।

इसके बाद ऑप्शन ए और बी और नेक्सट बटन पर क्लिकर करें। ऑप्शन सी पर इश्यू ऑफ रिप्लेसमेंट विदाउठ करेक्शन और ऑप्शन डी पर कोई भी विकल्प चुन लें और कैप्टा भरकर सबमिट कर दें। इसके बाद आपके मतदाता का विवरण स्क्रीन पर आ जाएगा और सबमिट करने के बाद कुछ ही दिनों में आपका कार्ड आपके घर पर आ जाएगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा...जानिए वजह

मुख्य चुनाव आयुक्त को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा...जानिए वजह

 दिल्ली :- मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को अब ‘जेड’ कैटेगरी की सुरक्षा मिलेगी. केंद्रीय गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की एक खुफिया रिपोर्ट के आधार पर मुख्य चुनाव आयुक्त की सुरक्षा बढ़ाई गई है.

सूत्रों की मानें तो राजीव कुमार की सुरक्षा बढ़ाने का यह फैसला से पहले चल रहे राजनीतिक परिदृश्य में बढ़ती उथल-पुथल को देखते हुए भी आया है. क्योंकि तृणमूल कांग्रेस जैसे विपक्षी दल चुनाव आयोग के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. 

2022 में संभाला था मुख्य चुनाव आयुक्त का पद

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार 1984 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं. इन्होंने 15 मई, 2022 को 25वें सीईसी के रूप में कार्यभार संभाला था. इससे पहले इन्हें 1 सितंबर, 2020 को चुनाव निकाय में चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया था.

सीआरपीएफ कमांडो सहित कुल 33 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे.

जेड श्रेणी सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत अब राजीव कुमार की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ कमांडो सहित कुल 33 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे. इसमें कुमार के आवास पर तैनात 10 सशस्त्र स्टैटिक गार्ड, चौबीसों घंटे सुरक्षा प्रदान करने वाले छह निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) और तीन शिफ्टों में काम करने वाले 12 सशस्त्र एस्कॉर्ट कमांडो शामिल रहेंगे. इसके अतिरिक्त हर समय कुमार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रति शिफ्ट में दो वॉचर और तीन ट्रेंड ड्राइवर स्टैंडबाय पर रहेंगे..

महाराष्ट्र में सीटों का बंटवारा फाइनल...कांग्रेस इतने सीटों पर लड़ेगी चुनाव

महाराष्ट्र में सीटों का बंटवारा फाइनल...कांग्रेस इतने सीटों पर लड़ेगी चुनाव

नई दिल्ली: महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी (एमवीए) ने आखिरकार लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग पर मुहर लगा दी है. एमवीए ने सीट बंटवारे के फॉर्मूले को अंतिम रूप दे दिया है. काफी विचार-विमर्श के बाद आखिरकार सीटों का बंटवारा तय हो गया है. महाराष्ट्र में जहां शिवसेना उद्धव गुट 21 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, वहीं एनसीपी एससीपी 10 सीटों पर और कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

 महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन, जिसे महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के नाम से जाना जाता है, ने मंगलवार को 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए महाराष्ट्र के लिए अपने सीट-बंटवारे के फॉर्मूले को अंतिम रूप दे दिया, क्योंकि राज्य गुड़ी पड़वा मना रहा है.

 सीट बंटवारे के फॉर्मूले की घोषणा शरद पवार, उद्धव ठाकरे सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले, कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट और पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण सहित कांग्रेस नेतृत्व की उपस्थिति में की गई.

नवरात्रि पर्व पर 9 दिन पहनें ये नौ रंग के कपड़े...जीवन में आएगी खुशियां, बरसेगी माता रानी की कृपा

नवरात्रि पर्व पर 9 दिन पहनें ये नौ रंग के कपड़े...जीवन में आएगी खुशियां, बरसेगी माता रानी की कृपा

9 अप्रैल 2024 Navratri 2024 :- शक्ति की आराधना का महापर्व वासंतिक नवरात्र आज 9 अप्रैल से शुरू हो रहा है। नौ दिन मां के नौ रूपों की पूजा शास्त्रों के अनुसार होती है। रंगों का भी नवरात्रि की पूजा में अपना अलग महत्व होता है। नौ दिन देवियों के रूप के अनुसार रंगों के वस्त्र धारण कर पूजन करना और भी ज्यादा लाभदायक सिद्ध होता है। नौ दिन देवियों के रूप के अनुसार अलग-अलग रंगों के वस्त्र धारण करने से मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है। तो आइए जानें वे 9 रंग कौन से है।

 नारंगी और श्वेत रंग- नवरात्रि के प्रथम दिन घटस्थापना के साथ मां शैलपुत्री की पूजा होती है। पर्वत राज हिमालय की पुत्री का वर्ण सफेद है। माता को नारंगी और श्वेत रंग सबसे प्रिय है। इसलिए नवरात्रि के पहले दिन भक्तों को सफेद रंग के वस्त्र पहनकर मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए।

सफेद- माता ब्रह्मचारिणी के स्वभाव के अनुरूप सफेद रंग सबसे उत्तम माना जाता है। नवरात्र के दूसरे दिन भी सभी को सफेद रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करनी चाहिए। इससे मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

 लाल- तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होगी। मां सदैव लाल जोड़े में भक्तों को दर्शन देती हैं। इसलिए भक्तों को लाल रंग के वस्त्र पहनकर माता का पूजन करना चाहिए। लाल रंग वृद्धि और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। इससे समृद्धि बढ़ती है।

नीले या बैंगनी- चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा होगी। श्रद्धालुओं को माता की कृपा के लिए गहरे नीले रंग या फिर बैंगनी रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करने से मां की कृपा बरसता है। इससे आपके घर में समृद्धि बढ़ती है।

 पीला- पांचवें दिन माता स्कंदमाता की पूजा होती है। मां के इस रूप की पूजा पीले या फिर सफेद वस्त्र पहनकर करनी चाहिए। माता की आराधना से मोक्ष की प्राप्ति के साथ ही भक्तों की समस्त इच्छाएं पूरी होती हैं।

गुलाबी- छठें दिन मां कात्यायनी के दर्शन होते हैं। मान्यता है कि इस दिन कुंवारी कन्याएं गुलाबी वस्त्र पहनकर मां दुर्गा की पूजा करें तो उन्हें शीघ्र ही मनोवांछित वर की प्राप्ति होती है। कात्यायनी देवी साधकों को शत्रुओं का संहार करने में सक्षम बनाती हैं।

स्लेटी या कत्थई- सातवें दिन मां कालरात्रि का पूजन होता है। इस दिन स्लेटी या फिर कत्थई रंग के वस्त्र पहनकर मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए।

सफेद और बैंगनी- आठवें दिन महागौरी माता के दर्शन करने चाहिए। महागौरी गाय की सवारी करती हैं और इनका वर्ण श्वेत है। इसलिए भक्तों को सफेद और बैंगनी रंग के वस्त्र पहनकर मां की पूजा करनी चाहिए। महागौरी की पूजा करने से समस्त पापों का नाश होता है।

 हरा- नौवें दिन माता सिद्धिदात्री का पूजन करना चाहिए। इस दिन भक्तों को हरे रंग के वस्त्र धारण करके माता की आराधना करनी चाहिए। हरा रंग खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। इस रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करने से आपके घर में सुख समृद्धि बढ़ती है।

जेल में ही रहेंगे अरविंद केजरीवाल...दिल्ली हाईकोर्ट से नहीं मिली जमानत

जेल में ही रहेंगे अरविंद केजरीवाल...दिल्ली हाईकोर्ट से नहीं मिली जमानत

 दिल्ली: शराब घोटाले मामले में जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिहाई पर मंगलवार दोपहर 3.15 बजे दिल्ली हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद केजरीवाल को जमानत देने से इंकार कर दिया। सीएम केजरीवाल ने अपनी याचिका के जरिए अपनी गिरफ्तारी और ईडी के रिमांड का विरोध किया है। वहीं शराब नीति घोटाला मामले में दिल्ली की एक अदालत ने भारत राष्ट्र समिति की नेता के. कविता की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ा दी है।

कोर्ट ने जमानत देने से किया इंकार

 दें कि ईडी और अरविंद केजरीवाल दोनों तरफ की दलील सुनने के बाद हाईकोर्ट की जज जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा अपना फैसला सुनाया। जज ने अपने फैसला सुनाते हुए कहा कि केजरीवाल घोटाले में शामिल हैं। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि केजरीवाल ने जमानत के लिए अपनी याचिका दायर नहीं किया था। कोर्ट ने कहा कि याचिका में सीएम ने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है।

की गिरफ्तारी का आज 20वां दिन

शराब नीति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी ने केजरीवाल को एक्साइज पॉलिसी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सरगना बताया है। केजरीवाल पहले ईडी की हिरासत में रहे। बाद में राउज एवेन्यू कोर्ट ने एक अप्रैल को केजरीवाल को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया था।