CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
Bank Holiday : होली पर इतने दिन बैंक रहेंगे बंद...जल्द निपटा लें जरूरी काम, चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday : होली पर इतने दिन बैंक रहेंगे बंद...जल्द निपटा लें जरूरी काम, चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

   दिल्ली :- इस बार होली 25 मार्च को मनाई जा रही है. इस मौके पर देश के विभिन्न राज्यों में सरकारी और प्राइवेट बैंक 25 मार्च को बंद रहेंगे. मार्च 2024 में कुल मिलाकर 14 बैंक छुट्टियां हैं 

आरबीआई कैलेंडर के अनुसार, चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टी के बाद 25 मार्च को होली/धुलेटी/डोल जात्रा/धुलंडी के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे. होली 2024 के मौके पर अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद (एपी और तेलंगाना), ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, रायपुर, रांची, शिलांग और शिमला में होली मनाई जाएगी. इस मौके पर बैंक बंद रहेंगे. मार्च 2024 में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट 22 मार्च, शुक्रवार, बिहार दिवस (बिहार) 23 मार्च, शनिवार, पूरे भारत में महीने का चौथा शनिवार 24 मार्च, रविवार, पूरे भारत में सप्ताहांत बैंक अवकाश 25 मार्च, सोमवार,  होली (दूसरा दिन) – धुलेटी/डोल जात्रा/धुलंडी कई राज्य 26 मार्च, मंगलवार, दूसरा दिन/होली ओडिशा, मणिपुर और बिहार 27 मार्च, बुधवार, होली बिहार 29 मार्च, शुक्रवार,  गुड फ्राइडे कई राज्य 31 मार्च, रविवार, पूरे भारत में सप्ताहांत बैंक अवकाश

मुख्यमंत्री को लोकसभा चुनाव पहले लगा बड़ा झटका….राष्ट्रीय महासचिव ने दिया पार्टी से इस्तीफा

मुख्यमंत्री को लोकसभा चुनाव पहले लगा बड़ा झटका….राष्ट्रीय महासचिव ने दिया पार्टी से इस्तीफा

 बिहार :- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लोकसभा चुनाव पहले बड़ा झटका लगा है। जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मो. अली अशरफ फातमी ने नीतीश कुमार का साथ छोड़ने की घोषणा कर दी है। उन्होंने मंगलवार (19 मार्च) को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव अली अशरफ फातमी केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं. उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया है. ऐसी खबर है कि अली अशरफ फातमी कल (20 मार्च) आरजेडी जॉइन कर सकते हैं. पहले भी आरजेडी के टिकट से दरभंगा सीट से सांसद रहे हैं. मिथिलांचल की दरभंगा या मधुबनी लोकसभा सीट चाह रहे हैं.

BREAKING: आरएलजेपी अध्यक्ष ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, कहा- मेरे साथ नाइंसाफी हुई है

BREAKING: आरएलजेपी अध्यक्ष ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, कहा- मेरे साथ नाइंसाफी हुई है

 पटना : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के अध्यक्ष पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। वे खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री थे और उन्होंने 2021 में ये पद संभाला था। पारस ने बिहार में भाजपा और उसके सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे का ऐलान होने के बाद इस्तीफा दिया है। इस सीट बंटवारे में उनकी पार्टी को एक भी सीट नहीं दी गई है, जिससे वे नाराज हैं।

बता दें दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए पशुपति कुमार पारस ने कहा कि मैंने बिहार में सीटों को लेकर इंतजार किया. कल सीटों को लेकर घोषणा हो गई. मैंने ईमानदारी के साथ एनडीए की सेवा की. मैं पीएम का शुक्रगुजार हूं. मैं कैबिनेट मंत्री से त्याग पत्र देता हूं. पारस किस खेमे का रूख करेंगे इसको लेकर उन्होंने कुछ नहीं कहा.

इससे पहले राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने कहा कि हमारी पीठ में छूरा घोंपा गया है. हमारे साथ अन्याय हुआ है. आरजेडी से संपर्क में होने के सवाल पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि हमलोग राजनीति में भजन कीर्तन करने नहीं आए हैं. सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर ये भी है कि हाजीपुर से पशुपति कुमार पारस चुनाव लड़ेंगे. पशुपति कुमार पारस इस सीट से अपने भतीजे चिराग पासवान के खिलाफ लड़ेंगे. चुनाव से ठीक पहले महागठबंधन का दरवाजा खटखटा रहे पारस ने महागठबंधन में समस्तीपुर और नवादा सीटें भी मांगी हैं लेकिन उनकी महागठबंधन में एंट्री आसान नहीं दिख रही हैं.

राज्यपाल ने दिया इस्तीफा: चुनाव के ठीक पहले इस्तीफे से सियासी हलचल तेज, लोकसभा में भाजपा बना सकती है उम्मीदवार

राज्यपाल ने दिया इस्तीफा: चुनाव के ठीक पहले इस्तीफे से सियासी हलचल तेज, लोकसभा में भाजपा बना सकती है उम्मीदवार

  नयी दिल्ली। तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने इस्तीफा दे दिया है. वो लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। पिछली बार बीजेपी ने उनको कनिमोझी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा था। तमिलिसै सौंदरराजन बीजेपी के टिकट से तमिलनाडु से चुनाव लड़ सकती हैं। वह साल 2019 में चुनाव लड़ चुकी हैं लेकिन वह हार गई थीं। वह 2009 में भी चेन्नई उत्तर से चुनाव लड़ चुकी हैं, लेकिन यहां भी उन्हें डीएमके के टीकेएस एलंगोवन के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।।

इससे पहले फरवरी में, तमिलिसाई ने पुडुचेरी से लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की थी, लेकिन कहा था कि इस पर फैसला पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को करना है।  तमिलिसाई ने उपराज्यपाल के रूप में अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर पुडुचेरी में कहा था, “मेरी इच्छा एक जन प्रतिनिधि बनने की है, लेकिन मैं प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के फैसले का पालन करूंगी।”

तमिलिसाई ने कहा कि वह पुडुचेरी से चुनाव लड़ना पसंद करेंगी, क्योंकि उन्हें हमेशा यह उनका गृह नगर लगता है। राजभवन ने एक बयान में कहा गया कि इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को सौंप दिया गया है। तमिलिसाई सौंदर्यराजन का इस्तीफा उस दिन आया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना के जगतियाल में एक चुनावी रैली और तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक रोड शो करने वाले हैं।

BREAKING : कांग्रेस की CWC मीटिंग आज...घोषणा पत्र पर लगेगी मुहर

BREAKING : कांग्रेस की CWC मीटिंग आज...घोषणा पत्र पर लगेगी मुहर

 नई दिल्ली :- कांग्रेस कार्यसमिति की अहम बैठक मंगलवार को होगी। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत अन्य नेता शामिल होंगे। जिसमें लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणा पत्र पर चर्चा कर उसे पारित किया जाएगा। कांग्रेस के घोषणा पत्र में 5 न्याय और 25 गारंटियां अहम रहने वाली है। इसके अलावा पार्टी अन्य लोकलुभावन के वादे भी कर सकती है।

घोषणा पत्र में कई अहम गारंटियां

 कांग्रेस के घोषणा पत्र में भागीदारी न्याय, किसान न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय और युवा न्याय के साथ 25 गारंटियां होंगी। कांग्रेस की गारंटियों में गरीब महिलाओं को सालाना 1 लाख रुपए देने, सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण, आरक्षण की सीमा 50 फीसदी से अधिक करने के लिए संवैधानिक संशोधन, सरकारी 30 लाख नौकरियों को भरने और सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं समेत 25 गारंटियां दे चुकी है। यह सभी घोषणा पत्र में शामिल किया जा रहा है।

आज व कल अधिकांश सीटों पर फैसला

सीईसी की बैठक मंगलवार व बुधवार को होगी, जिसमें अधिकांश सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय किए जाएंगे। अब तक 82 उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं। वहीं दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में अधिकांश सीटों पर उम्मीदवार घोषित होना बाकी है। छत्तीसगढ़ में भी अभी 5 सीट बिलासपुर, रायगढ़, सरगुजा, कांकेर और बस्तर में उम्मीदवारों का ऐलान होना बाकी है।

Election Commission :चुनाव से पहले बड़ा एक्शन : EC ने 6 राज्यों के गृह सचिव को हटाया गया

Election Commission :चुनाव से पहले बड़ा एक्शन : EC ने 6 राज्यों के गृह सचिव को हटाया गया

 दिल्ली : - चुनाव आयोग ने आम चुनाव के लिए पहला नोटिफिकेशन जारी करने से पहले आज बड़ी कार्रवाई की की है। आयोग ने 6 राज्यों के गृह सचिव को हटाने का आदेश जारी किया है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के डीजीपी को भी हटाने का आदेश दिया गया है।

लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के कुछ दिनों बाद आयोग ने बृह्नमुंबई महानगर पालिका के आयुक्त इकबाल सिंह चहल, अतिरिक्त आयुक्तों और उपायुक्तों को हटाने का भी आदेश दिया। आयोग ने सभी राज्य सरकारों को निर्देश दिया था कि वे चुनाव संबंधी कार्यों से जुड़े उन अधिकारियों का तबादला करें, जिन्होंने (पद पर) तीन साल पूरा कर लिया है या अपने गृह जिलों में तैनात हैं। महाराष्ट्र ने कुछ नगर निगम आयुक्तों, अतिरिक्त आयुक्तों और उपायुक्तों के संबंध में निर्देशों का पालन नहीं किया था।

6 गृह सचिव हटाए गए

चुनाव आयोग ने गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के गृह सचिवों को हटाने का निर्देश जारी किया है। इसके अलावा मिजोरम और हिमाचल प्रदेश के सामान्य विभाग के सचिव को भी हटाने का आदेश दिया गया है।

Breaking : अब 4 जून को नहीं बल्कि इस दिन होगी वोटों की काउंटिंग, चुनाव आयोग ने घोषित की नई तारीख…

Breaking : अब 4 जून को नहीं बल्कि इस दिन होगी वोटों की काउंटिंग, चुनाव आयोग ने घोषित की नई तारीख…

 नई दिल्ली। चुनाव आयोग की तरफ से लोकसभा चुनाव की तारीखों के साथ ही चार राज्यों में विधानसभा चुनावों की भी घोषणा की गई है। आयोग ने ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनाव के नतीजे भी लोकसभा चुनाव के नतीजे के साथ ही घोषित करने की घोषणा की थी। लेकिन अब आयोग की ओर से सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में मतगणना की तारीख में बदलाव किया गया है।

बता दें कि अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में लोकसभा के पहले चरण के चुनाव के साथ ही 19 अप्रैल को यहां विधानसभा चुनाव के लिए भी वोट डाले जाएंगे। इन दोनों राज्यों में मतगणना 4 जून के बजाए अब 2 जून को होगी। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि दोनों राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल 2 जून को समाप्त हो रहा है। ऐसे में किसी भी हालत में 2 जून तक मतगणना का काम पूरा हो जाना चाहिए।

चुनाव आयोग की तरफ से इसी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। जबकि पहले चुनाव आयोग की तरफ से इन राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना की तारीख 4 जून तय की गई थी। अब चुनाव आयोग की तरफ से बताया गया कि यहां मतगणना 2 जून को होगी।

लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए वोटर आईडी समेत 12 दस्तावेज होंगे जरुरी, जानें पूरी डिटेल

लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए वोटर आईडी समेत 12 दस्तावेज होंगे जरुरी, जानें पूरी डिटेल

 रायपुर। लोकसभा चुनाव के दौरान कोई भी मतदाता अपना पहचान पत्र समेत 12 प्रकार के दस्तावेजों को दिखाकर मतदान केंद्र पर वोट दे सकता है। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने अफसरों को आवश्यक निर्देश देते हुए दस्तावेज से संबंधित गाइडलाइन जारी कर दिया है। वही देश के बाहर रहने वाले प्रवासी मतदाताओं को मतदान के दिन अपना ओरिजिनल पासपोर्ट दिखाकर मतदान में हिस्सा लेने का आदेश हैं। आज राजधनी रायपुर में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना कंगाले रायपुर में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को मिडिया से साझा किया।

चुनाव को लेकर तैयारियां

छत्तीसगढ़ के वोटर की संख्या समेत निर्वाचन आयोग की अब तक की तैयारियों पर जानकारी इस कॉन्फ्रेंस के जरिए मिलेगी। 11 सीटों पर तीन चरणों में चुनाव होने हैं। 19 अप्रैल को बस्तर, 26 अप्रैल को कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव में चुनाव होंगे। 7 मई को सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में चुनाव होंगे।

 

LOKSABHA ELECTION 2024 : 7 चरणों में होगा लोकसभा चुनाव, 19 अप्रैल से शुरू, 4 जून को परिणाम...जानिए कौन सा चरण किस दिन !

LOKSABHA ELECTION 2024 : 7 चरणों में होगा लोकसभा चुनाव, 19 अप्रैल से शुरू, 4 जून को परिणाम...जानिए कौन सा चरण किस दिन !

  Lok Sabha Election 2024 Date Live :  543 सीटों के लिए लोकसभा का चुनाव सात चरणों में होगा। 19 अप्रैल को पहले चरण का आगाज होगा और सातों चरण के मतदान के बाद 4 जून को चुनावी नतीजे आएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव पहला चरण 19 अप्रैल, दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा चरण 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवां चरण 20 मई, छठा चरण 25 मई और सातवां चरण 1 जून को होगा  26 अप्रैल को दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ में मतदान होगा।

19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान, 102 सीटों पर होगा मतदान

पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा. इस दौरान 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में वोटिंग होगी. पहले चरण में कुल मिलाकर 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी.

26 अप्रैल को दूसरा चरण, 89 सीटों पर होगा मतदान

दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा. दूसरे चरण में देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटिंग होगी. इस दौरान देश की 89 लोकसभा सीटों पर चुनाव होगा. चुनावी नतीजे 4 जून को आएंगे.

7 मई को तीसरा चरण, 94 सीटों पर होगी वोटिंग

तीसरे चरण में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 94 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी. तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई को होगी.

चौथे चरण में 13 मई को वोटिंग, 96 सीटों पर होगा चुनाव

चौथे चरण के तहत 13 मई को वोटिंग की जाएगी. इस दौरान देश के 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी.

पांचवें चरण का मतदान 20 मई को, 49 सीटों पर होगी वोटिंग

पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई को होगी. इस दौरान 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी. चुनावी नतीजे 4 जून को आएंगे.

25 मई को छठे चरण की वोटिंग, 57 सीटों पर होगा चुनाव

छठे चरण के दौरान 25 मई को वोटिंग होगी. इस दिन देश के सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी.

सातवें चरण में 57 सीटों पर होगा मतदान, 1 जून को होगी वोटिंग

सातवें और आखिरी चरण का मतदान 1 जून को होगा. आखिरी चरण के दौरान 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटिंग होगी. इस दौरान लोकसभा की 57 सीटों पर वोटिंग होगी.

26अप्रैल को दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ में मतदान

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि 26 अप्रैल को दूसरे चरण में छत्तीसगढ़  की सभी सीटों के लिए मतदान होगा।

आंध्र प्रदेश में 13 मई को चुनाव, 4 जून को आएंगे नतीजे

आंध्र प्रदेश में 13 मई को विधानसभा के चुनाव होंगे. चुनावों के नतीजे 4 जून 2024 के दिन आएंगे.

अरुणाचल में 19 अप्रैल को चुनाव, 4 जून को आएंगे नतीजे

अरुणाचल प्रदेश में 19 अप्रैल को विधानसभा के चुनाव होंगे. चुनावों के नतीजे 4 जून 2024 के दिन आएंगे.

मुफ्त घोषणाएं 100 फीसदी रोकेंगे

सभी राज्यों में एजेंसियों के साथ मीटिंग की है, दिल्ली में भी तुरंत बैठक करने वाले हैं। जो मुफ्त घोषणाएं, कैश, शराब जैसी शिकायतें हैं, उन्हें 100 फीसदी रोका जाए।

 चुनावों में नहीं होने देंगे बाहुबल का इस्तेमाल, बोले सीईसी

सीईसी राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दागी उम्मीदवारों को अपने बारे में अखबारों में बताना होगा. चुनाव में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए. निष्पक्ष और हिंसामुक्त चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग प्रतिबद्ध है. पैसा, शराब और गिफ्ट नहीं बंटने देंगे. उन्होंने कहा कि 12 राज्यों में पुरुषों से ज्यादा महिला वोटर हैं. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर चुनाव आयोग पैनी नजर रखेगा. उन्होंने कहा कि चुनावों में बाहुबल का इस्तेमाल नहीं होने देंगे.

284 पॉलिटिकल पार्टी को किया डिलिस्टेड और 253 को इनएक्टिव- चुनाव आयोग

राजनीतिक दलों पर नजर रखने के लिए चुनाव आयोग पूरी तरह से तैयार है. 537 रजिस्टर्ड पॉलिटिकल पार्टी पर हमने काम किया है. इनमें से 284 को लिस्ट से बाहर निकाला है और 253 को इनएक्टिव किया है. ये अलग-अलग तरह की सुविधाएं लेते हुए पॉलिटिकल पार्टी के माहौल को खराब कर रहे थे.

26 विधानसभा सीटों पर होगा उपचुनाव

26 विधानसभा पर उपचुनाव होना है. बिहार, गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र झारखंड, हिमाचल, राजस्थान, तमिलनाडु में उपचुनाव होना है. सभी 26 विधानसभा पर उपचुनाव होगा.

भारत निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी...देखिए LIVE

भारत निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी...देखिए LIVE

 लोकसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है. कुछ ही देर में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो जाएगा. जिसके बाद से देश में आदर्श आचार सहिंता लागू हो जाएगी.

देखिए LIVE :

पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी को ईडी ने किया गिरफ्तार...इस मामले में होगी पूछताछ

पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी को ईडी ने किया गिरफ्तार...इस मामले में होगी पूछताछ

 नई दिल्ली: दिल्ली में पूर्व सीएम की बेटी बीआरएस एमएलसी के कविता को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें दिल्ली लाया गया है. के कविता से दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आगे की पूछताछ की जाएगी. वह इस मामले में गिरफ्तार होने वाली तीसरी राजनीतिक हस्ती हैं.सूत्रों के अनुसार, आज ईडी की पूछताछ की औपचारिकताओं के बाद के कविता को कोर्ट के सामने पेश किया जा सकता है. पूर्व सीएम और बीआरएस प्रमुख के.चंद्रशेखर राव की बेटी के.कविता को दिल्ली शराब नीति मामले में हैदराबाद स्थित उनके आवास पर ईडी द्वारा छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था. अब उसे आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली लाया गया है.

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, ECI की 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानें आचार संहिता लगने से क्या बदलेगा,

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, ECI की 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानें आचार संहिता लगने से क्या बदलेगा,

 दिल्ली :- चुनाव आयोग शनिवार को शाम 3 बजे लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा. माना जा रहा है कि पिछली बार की तरह इस बार भी 7 चरणों में लोकसभा चुनाव कराए जा सकते हैं. चुनाव आयोग ने 2019 में 10 मार्च को लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था.  11 अप्रैल से 19 मई तक 7 चरणों में देशभर में मतदान हुआ था. नतीजे 23 मई को आए थे.

माना जा रहा है कि इस बार लोकसभा चुनाव 7-8 चरणों में हो सकते हैं. 2019 में चुनाव आयोग ने 7 चरणों में चुनाव कराए थे. जबकि 2014 में 7 अप्रैल 2014 से 12 मई 2014 के मध्य 9 चरणों में चुनाव हुए थे. जबकि नतीजे 16 मई को आए थे.

2- क्या होती है आदर्श आचार संहिता?  

चुनाव आयोग स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए संवैधानिक अधिकार के तहत आदर्श आचार संहिता लागू करती है. इसके तहत राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के लिए कुछ मानदंड तय किए जाते हैं. आचार संहिता का उद्देश्य सभी के लिए समान अवसर तैयार करना है.

3- आचार संहिता लागू होने के बाद क्या क्या बदल जाएगा?

आचार संहिता लागू होने के बाद सरकारी योजना की घोषणा या फिर शिलान्यास पर रोक रहेगी.

– लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद सरकारी अधिकारियों को छोड़कर कोई भी शिलान्यास या किसी भी प्रकार की परियोजनाओं या योजनाओं को शुरू नहीं कर सकता.

2019 में कितने वोटर थे?

2019 के लोकसभा चुनाव में 90 करोड़ वोटर थे. हालांकि, इनमें से 67.11 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट किया था. इनमें से 46.8 करोड़ पुरुष और 43.2 करोड़ महिला वोटर थीं. 2014 की तुलना में 2019 में 8.4 करोड़ मतदाता बढ़े थे. इनमें से 1.5 करोड़ मतदाता 18 से 19 साल का था. 2014 में 81 करोड़ वोटर थे.

Lok Sabha Election Date: खत्म हुआ इंतजार...चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस कल, दोपहर 3 बजे होगा लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

Lok Sabha Election Date: खत्म हुआ इंतजार...चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस कल, दोपहर 3 बजे होगा लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

 Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर सुगबुगाहट काफी तेज हो गई हैं. सभी पार्टियों को चुनाव की तारीखों का बेहद ही बेसब्री से इंतजार हैं. जहाँ एक ओर पार्टियां चुनाव जीतने के लिए तमाम प्रकार की तैयारी में जुटी हुई हैं. इसी बीच खबर हैं शनिवार को 16 मार्च यानि कि कल लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता हैं.

मिली जानकारी के के अनुसार कल चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस दोपहर 3 बजे होगी। जो की बहुत महत्वपूर्ण होगा . इसी दौरान लोकसभा चुनाव की तैयारी किस प्रकार की जा रही हैं, इसकी जानकरी चुनाव आयोग द्वारा दिया जायेगा। और कल ही चुनाव की तारीख का ऐलान भी होने की पूरी सम्भावना हैं।

Breaking: आप ने जारी की उम्मीदवारों की सूची..8 सीटों पर इन प्रत्याशियों को मैदान में उतारा

Breaking: आप ने जारी की उम्मीदवारों की सूची..8 सीटों पर इन प्रत्याशियों को मैदान में उतारा

 चंडीगढ़। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए आप आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. टिकट वितरण में हर तरह की बातों को ध्यान में रख कर उम्मीदवार तय किए गए हैं. आप पार्टी ने पंजाब के लिए पहली सूची जारी कर दी है. राज्य के 13 सीटों में से 8 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है.

आप ने चुनावी मैदान में अपने पांच मंत्रियों को अलग-अलग सीटों पर उतारा है. इसके अलावा मौजूदा सांसद सुशील रिंकू पर एक बार फिर से पार्टी ने विश्वास जताया गया है और उन्हें जालंधर से टिकट दी गई है. इसके साथ ही हाल ही में आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले गुरप्रीत सिंह जीपी को भी फतेहगढ़ साहब से उम्मीदवार बनाया गया है. अब देखने वाली बात यह है कि जनता उनके प्रत्याशियों पर विश्वास करती है की नहीं?

कांस्टेबल ने गोली मारकर की आत्महत्या..सामने आई ये वजह…!!

कांस्टेबल ने गोली मारकर की आत्महत्या..सामने आई ये वजह…!!

 दतिया : मध्य प्रदेश के दतिया जिले के इंदरगढ़ थाने में पदस्थ आरक्षक विवेक शर्मा ने गुरुवार की सुबह सरकारी रायफल से खुद को गोली मार ली। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इंदरगढ़ थाने में कांस्टेबल विवेक शर्मा सुबह की ड्यूटी पर थे। उन्होंने कुछ देर बाद ही सरकारी रायफल से खुद को गोली मार ली, जिससे वो खून से लथपथ हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि विवेक शर्मा मूल रूप से ग्वालियर के रहने वाले थे और वह पत्नी तथा दो बच्चों के साथ इंदरगढ़ में ही रहते थे। उनका पिछले साल ही यहां ट्रांसफर हुआ था। आखिर विवेक ने आत्महत्या क्यों की, इसका खुलासा नहीं हो पाया है, मगर परिवार से जुड़े लोगों ने तनाव में होने की बात कही है।


चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को दिए ये निर्देश, जानें कब लगेगी आचार संहिता?

चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को दिए ये निर्देश, जानें कब लगेगी आचार संहिता?

 नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गई है। एनडीए और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में बैठकों का दौर जारी है। बीजेपी ने अपनी दो सूचियां जारी कर दी है। तो वहीं कांग्रेस ने भी दो सूचियां जारी की है। बता दें कि चुनाव आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की तारीख के साथ आचार संहिता का ऐलान भी कर देगा।

हम अगर पिछले लोकसभा चुनाव को देखें तो 2014 और 2019 में अप्रैल से लेकर मई तक कई चरणों में चुनाव हुए थे और मई तक सरकार बन गई थी। चुनाव आयोग भी इसी तैयारी में है कि अप्रैल और मई तक चुनाव करा लिए जाए। सूत्रों की माने तो ऐसा लग रहा है कि आने वाले दो या तीन दिनों के अंदर की देश में आचार संहिता लागू हो जाएगी। साथ ही चुनावी तारीखों का ऐलान भी हो जाएगा।

कब होंगे लोकसभा चुनाव, EC आज कर सकता है तारीखों का ऐलान?

कब होंगे लोकसभा चुनाव, EC आज कर सकता है तारीखों का ऐलान?

 दिल्ली :- चुनाव आयोग आज लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर सकता है। इसके साथ देश में चुनावी आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। राजनीतिक दलों को कई तरह के प्रतिबंधों का पालन करना पड़ेगा।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जा सकते हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बुधवार को कहा कि इस पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा।

आपको बता दें कि 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के लिए 11 अप्रैल से लेकर 19 मई के बीच 7 चरणों में चुनाव कराए गए थे। चुनाव के परिणाम 23 मई को घोषित कि गए थे।

उस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 303 सीटों पर जीत हासिल की थी। भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 353 सीटें जीतीं। कांग्रेस पार्टी महज 52 सीटें जीत सकी और कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को कुल 92 सीटें मिली।

 

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 72 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट...देखें किसे कहाँ से बनाया उम्मीदवार

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 72 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट...देखें किसे कहाँ से बनाया उम्मीदवार

 दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। जारी लिस्ट में दादर एवं नगर हवेली और दमन एंड दीव, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, दिल्ली, मध्यप्रदेश और उत्तराखंड राज्यों के प्रत्याशियों का ऐलान किया है।

एमपी की बाकी पांच होल्ड सीटों पर प्रत्याशियों के नाम

छिंदवाड़ा से विवेक बंटी साहू
बालाघाट से डॉ भारती पारदी
उज्जैन से अनिल फिरोजिया
इंदौर से शंकर लालवानी
धार से सावित्री ठाकुर
को बनाया प्रत्याशी

देखें पूरी लिस्ट

 

 

बीजेपी ने जारी 60 प्रत्याशियों की सूची...देखें किसे कहां से बनाया उम्मीदवार

बीजेपी ने जारी 60 प्रत्याशियों की सूची...देखें किसे कहां से बनाया उम्मीदवार

  अरुणाचल प्रदेश :- लोकसभा चुनाव  के साथ ही पूर्वोत्तर के राज्य अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।भाजपा की सूची में कई बड़े नाम शामिल हैं। भारतीय जनता पार्टी ने इस सूची में मुख्यमंत्री पेमा खांडू के अलावा पूर्वोत्तर के के बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं।

 

 

 BREAKING : भारत को मिले दो नए चुनाव आयुक्त...इन्हे किए गए नियुक्त

BREAKING : भारत को मिले दो नए चुनाव आयुक्त...इन्हे किए गए नियुक्त

 नई दिल्ली :- चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे की सेवानिवृत्ति और अरुण गोयल के अचानक इस्तीफे से बनी रिक्तियों को फिर से भर दिया गया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राजेश कुमार गुप्ता और प्रियांश शर्मा को भारत के चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है।