BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Jio 895 Recharge: Jio का ये धांसू प्लान, मात्रा इतने रुपये के रिचार्ज में पूरे साल चलेगा, तो देर किस बात…पढ़ें ये खबर

Jio 895 Recharge: Jio का ये धांसू प्लान, मात्रा इतने रुपये के रिचार्ज में पूरे साल चलेगा, तो देर किस बात…पढ़ें ये खबर

 Jio 895 Recharge: Jio का बेहतरीन रिचार्ज प्लान आया है. मात्रा इतने रुपये के रिचार्ज में पूरे साल चलेगा। Jio की तरफ से 895 रुपये वाला प्लान सही ऑप्शन बन सकता है। इस प्लान में कई फीचर्स और फायदे देखने को मिलते हैं। अगर आप Jio का 895 रुपये का रिचार्ज करवाते हैं तो आपको इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल का फायदा मिलता है।

Jio 895 Recharge:इसके अलावा इस प्लान में 24GB Data भी मिल रहा है लेकिन ध्यान रहे यह डेटा पूरे साल के लिए वैलिड होगा। इसमें रोजाना 50 SMS भी दिए जाते हैं। इस प्लान के तहत आपको 28 दिन वाले प्लान की 12 Cycle मिलती है। यानी प्लान में मिलने वाले डाटा की बात करें तो इसमें प्रति 28 दिन के लिए 2 GB Data दिया जाता है। इसमें Jio TV, Jio Cinema, Jio Security का सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। आपको पहले ही बता दें कि Jio के ये प्लान्स Phone Users के लिए ही हैं। Jio Phone होने की स्थिति में ही आपको इसका लाभ मिल पाएगा।

Jio 895 Recharge:Jio के इस प्लान की वैलिडिटी 252 दिन की है। इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 2.5GB डेटा मिलेगा, यानी कुल डेटा 630 GB मिलेगा। इसके अलावा जब हाई स्पीड खत्म हो जाएगा तो इन्टरनेट की स्पीड घटकर 64Kbps पर आ जायेगी। इसके अलावा इस प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉल्स की सुविधा भी दी जा रही है। इतना ही नहीं रोजाना 100 SMS भी आपको मिलेंगे। इस प्लान के साथ Jio Apps का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगा।

PM Modi Varanasi Visit : PM MODI ने वाराणसी को 1,780 करोड़ की दी सौगात, इन योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

PM Modi Varanasi Visit : PM MODI ने वाराणसी को 1,780 करोड़ की दी सौगात, इन योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

 उत्तरप्रदेश : PM Modi Varanasi Visit : UP के वाराणसी से सांसद और पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र को कई नई योजनाओं की सौगात दी है. इसमें वाराणसी कैंट समेत 4 और रेलवे स्टेशनों को रोप वे से जोड़ने की योजना प्रमुख्ता से शामिल है. ये शिलान्यास कार्यक्रम वाराणसी के संपूर्णानंद कॉलेज के कैंपस में आयोजित किया गया. इसमें राज्यपाल आनंदी बने पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) भी शामिल हुए.

PM Modi Varanasi Visit : मोदी  ने इन परियोजनाओं का किया लोकार्पण 

  • -शहरी क्षेत्र के सड़क आदि कार्य 13.32 करोड़ रुपये
  • -राजघाट के प्राइमरी स्कूल का पुनर्विकास 2.99 करोड़ रुपये
  • -महमूरगंज कंपोजिट विद्यालय का पुनर्विकास 1.84 करोड़ रुपये
  • -तालाब और पार्क का सुंदरीकरण 2.86 करोड़ रुपये
  • -पेयजल आपूर्ति ट्रांस वरुणा परियोजना 19.49 करोड़ रुपये
  • -भेलूपुर पेयजल स्टेशन परिसर मेगावाट सोलर पावर प्लांट 17.24 करोड़ रुपये
  • -कोनिया में पंपिंग सब स्टेशन पर सोलर पावर प्लांट 5.89 करोड़ रुपये
  • -पीएसी भुल्लनपुर मल्टीपरपज हॉल 8.63 करोड़ रुपये
  • -पुलिस लाइन में ओवर हेड टेंक 1.30 करोड़ रुपये
  • -फूलपुर पुलिस स्टेशन परिसर में 40 कमरे का निर्माण 1.33 करोड़ रुपये
  • -बड़ागांव पुलिस स्टेशन परिसर में 32 कमरे का निर्माण 1.16 करोड़ रुपये
  • -रोहनिया पुलिस स्टेशन परिसर में 32 कमरे का निर्माण 1.15 करोड़ रुपये
  • -गांव में पेयजल स्कीम 46.49 करोड़ रुपये
  • -बाबतपुर एयरपोर्ट पर एसटीपी टावर 28.23 करोड़ रुपये
  • -करखियाव पैक हाउस 15.78 करोड़ रुपये
  • -सारनाथ में सीएससी 6.73 करोड़ रुपये
  • -सर्किट हाउस में न्यू ब्लॉक 9 करोड़ रुपये
  • -चांदपुर इंडस्ट्रियल स्टेट इंटरलॉकिंग समेत अन्य कार्य 4.94 करोड़ रुपये
  • -अंतरगृह परिक्रमा पथ 3.08 करोड़ रुपये
  • -लठिया गांव में सिंचाई विभाग की ओर से निर्मित फ्लैपर का निर्माण 2.86 करोड़ रुपये
  • – जाल्हूपुर में पशु शवदाह गृह 2.24 करोड़ रुपये

पीएम ने किया 1,547 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का किया  शिलान्यास

  • -रोपवे 644.49 करोड़
  • -नमामि गंगा से प्रस्तावित भगवानपुर एसटीपी 308.09 करोड़ रुपये
  • -सिगरा स्टेडियम की फेज 2 व 3 का कार्य 209.92 करोड़ रुपये
  • -सेवापुरी में स्थापित एचपीसीएल बॉटलिंग प्लांट 194.62 करोड़ रुपये
  • -पेयजल स्कीम 182.72 करोड़ रुपये
  • -भरथरा पीएचसी 2.16 करोड़ रुपये
  • -एलपीडी बैककिट यूनीपोल 3.50 करोड़ रुपये
  • -गंगा घाट पर फ्लोटिंग जेटी व चेंजिंग रूम 99 लाख रुपये

इससे पहले पीएम ने विश्व क्षय (टीबी) दिवस पर वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेन्शन सेंटर में ‘वन वर्ल्ड टीबी समिट’ पर आधारित तीन दिवसीय बैठक की शुरुआत की. प्रधानमंत्री मोदी सुबह 10 बजे वाराणसी पहुंचे जहां हवाई अड्डे पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी अगवानी की.

उड़ान भरते ही क्रैश हुआ ग्लाइडर, घर की छत पर गिरा; 2 घायल

उड़ान भरते ही क्रैश हुआ ग्लाइडर, घर की छत पर गिरा; 2 घायल

 झारखंड धनबाद में गुरुवार को एक जॉयराइड ग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त होकर घर की छत पर गिर गया। ग्लाइडर बरवाअड्डा हवाई पट्टी से उड़ान भरकर शहर के ऊपर भ्रमण कर रहा था और इसी दौरान उसमें तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद ग्लाइडर अनियंत्रित होकर बिरसा मुंडा पार्क के समीप नीलेश कुमार के घर पर जा गिरा।

हादसे में ग्लाइडर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, इस दौरान ग्लाइडर पर सवार उसका पायलट और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया हैं। घायलों को आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

 

 
 
 

पिछले कुछ समय से ग्लाइडर के द्वारा धनबाद शहर का हवाई भ्रमण कराया जा रहा है। इसी क्रम में किसी तकनीकी खराबी के कारण धनबाद शहर के आसमान में हवाई उड़ान भर रहा ग्लाइडर अचानक अनियंत्रित होकर बरवाअड्डा हवाई अड्डे से करीब 1 किलोमीटर दूर जाकर क्रैश हो गया।

 

लोकसभा में भारी हंगामे के बीच नया फाइनेंस बिल पास, पेंशन से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक ये आए ये बड़े अपडेट्स

लोकसभा में भारी हंगामे के बीच नया फाइनेंस बिल पास, पेंशन से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक ये आए ये बड़े अपडेट्स

 लोकसभा में भारी हंगामे के बीच नया फाइनेंस बिल पास कर दिया गया है। इस बिल को पेश करते हुए सरकार ने कई बड़े ऐलान किए हैं। इसमें पेंशन को लेकर भी ऐलान किया गया है। सरकार का कहना है कि पेंशन प्लान की स्टडी करने के लिए पैनल बनाया जाएगा।

बिल से जुड़े प्वाइंट्स

  • फाइनेंस बिल में STT बढ़ाने का ऐलान किया गया है।
  • STT यानि सिक्योरिटी ट्रांजेक्शन टैक्स
  • STT 1700 रुपए से बढ़ाकर 2100 रुपए किया गया
  • 1 करोड़ रुपए के टर्नओवर पर STT बढ़ाकर 2100 रुपए किया
  • इक्विटी फ्यूचर बेचने पर भी STT बढ़ाया
  • ऑप्शन बेचने पर सरकार ने STT बढ़ाया

GST को लेकर बदलाव

  • GST से जुड़े मामलों की सुनवाई करेगा TRIBUNAL
  • GST APPELLATE TRIBUNAL के गठन को भी मंजूरी

म्यूचुअल फंड्स पर STCG

  • डेट MF के निवेशकों पर लगेगा STCG
  • LTCG के साथ इंडेक्सेशन का फायदा भी नहीं
  • लॉन्ग टर्म कैपिटल गेंस टैक्स का फायदा नहीं
  • डेट MFs में टैक्स के नियम बदलने की तैयारी
  • फाइनेंस बिल में MF के लिए नया प्रस्ताव
  • लोकसभा में डेट MF में संशोधन पास
  • 1.77 रुपए/शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान
मायके गई पत्नी ने रचाया दूसरा विवाह, पति थाने पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार

मायके गई पत्नी ने रचाया दूसरा विवाह, पति थाने पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार

 प्रतापगढ़. उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में अजब-गजब मामला सामने आया है. यहां एक महिला मायके घूमने आई थी, लेकिन वह दूसरे युवक से विवाह रचा लिया. जब महिला का पति इसका विरोध किया तो ससुरालियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी. फिलहाल मामले को लेकर पीड़ित पति ने पुलिस को आवेदन देकर शिकायत की है. साथ ही पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है.

दरअसल, पूरा मामला देल्हूपुर थाना क्षेत्र के कुसफरा गांव का है. यहां के रहने वाले मनोज श्रीवास्तव ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी पंजाब में हुई थी. उसके एक 7 साल का बेटा भी है. मनोज का कहना है कि पत्नी अपने घर वालों के साथ अक्सर मायके जाया करती थी. इस क्रम में पत्नी फिर जनवरी में अपने भाई के साथ बेटे को लेकर मायके पंजाब चली गई.

मनोज ने पुलिस को दिए गए आवेदन पत्र में आरोप लगाया है कि पत्नी को फोन करने के बाद उसने बात करना बंद कर दिया. जिसके बाद मैं परेशान हो गया. काफी खोजबीन के बाद रिश्तेदारों से पता चला कि पत्नी ने किसी दूसरे युवक के साथ शादी कर ली है. शादी की जानकारी होने पर मनोज परेशान हो गया.

पत्नी द्वारा दूसरी शादी रचा लेने पर मनोज ने अपने ससुराल फोन किया और पत्नी के बार में जानकारी ली. जिसके बाद ससुराल वालों ने बताया कि उसकी पत्नी की दूसरी शादी कर दी गई है. जब इस बात की मनोज की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए. वहीं जब मनोज ने इसका विरोध किया तो ससुरालियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी. जिसको लेकर उन्होंने पुलिस को शिकायत पत्र सौंपाकर कार्रवाई की मांग की. साथ ही उन्होंने सुरक्षा की गुहार लगाई है. फिलहाल मामले को लेकर देल्हूपुर थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि शिकायत मिली है. मामले की छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

BREAKING : मानहानि केस में सजा के बाद Rahul Gandhi की संसद सदस्यता खत्म, 8 साल तक नहीं लड़ पाएंगे चुनाव

BREAKING : मानहानि केस में सजा के बाद Rahul Gandhi की संसद सदस्यता खत्म, 8 साल तक नहीं लड़ पाएंगे चुनाव

 नई दिल्ली: BREAKING : कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की संसद सदस्यता को रद्द कर दिया है। बता दें कि सूरत की एक अदालत ने ‘मोदी उपनाम’ से जुड़े बयान के मामले में राहुल गांधी के खिलाफ 2019 में दर्ज आपराधिक मानहानि के एक मामले में उन्हें गुरुवार को दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई थी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एचएच वर्मा की अदालत ने IPC के सेक्शन 504 के तहत राहुल गांधी को दोषी करार दिया, जो शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करने से संबंधित है। फैसला सुनाए जाते समय राहुल गांधी अदालत में मौजूद थे।

राहुल अगले 8 साल तक नहीं लड़ पाएंगे चुनाव

मोदी सरनेम मानहानि मामले में राहुल गांधी की न सिर्फ सदस्यता गई है, बल्कि अगर उपरी अदालत से उनको राहत नहीं मिलती है, तो वह अगले 8 सालों के लिए चुनावी राजनीति से बाहर हो जाएंगे। दरअसल, कानून कहता है कि 2 साल तक अगर किसी विधायक या सांसद को सजा होने पर उसकी सदस्यता रद्द हो जाएगी। इसके बाद सजा खत्म होने पर भी वह 6 साल तक चुनाव लड़ने पर अयोग्य माना जाएगा। ये नियम कोर्ट का फैसला आने के तुरंत बाद लागू हो जाता है। ये नियम जन प्रतिनिधित्व कानून 1951 की धारा 8 (3) के तहत लागू होता है।

Corona Virus Update : देश में फिर पैर पसार रहा कोरोना, नए वेरिएंट XBB.1.16 के इन राज्यों में मिले सबसे ज्यादा मामले

Corona Virus Update : देश में फिर पैर पसार रहा कोरोना, नए वेरिएंट XBB.1.16 के इन राज्यों में मिले सबसे ज्यादा मामले

 भारत में कोरोना मरीजों की संख्या एक बार फिर बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में कोविड के 1300 नए मरीज मिले हैं। देश में 140 दिन बाद कोरोना वायरस के सबसे अधिक केस सामने आए हैं। फिलहाल देश में 7605 सक्रिय मरीज हैं। पिछले चार महीने से कोविड मरीजों की संख्या में कमी थी, लेकिन कुछ हफ्तों से केस की संख्या तेजी से बढ़ रही है। देश में अब कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या चार करोड़ के पार पहुंच चुकी है। जब महामारी शुरू हुई थी, तब से अब तक 4,46,99,418 लोग कोरोना के चपेट में आ चुके हैं।

XBB.1.16 मरीजों की बढ़ती संख्या

पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरल और वायरल फ्लू के संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। सुस्त पड़ कोरोना संक्रमण ने दोबारा रफ्तार पकड़ ली है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कोविड के नए केस बढ़ने के पीछे कोरोना का नया वेरिएंट XBB.1.16 है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अब तक XBB.1.16 के 349 नमूनों का पता चला है। ये नए केस नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सामने आए हैं।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले

भारतीय SARS-Cov-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम के आंकड़ों के अनुसार, XBB.1.16 के महाराष्ट्र में 105, तेलंगाना में 93, कर्नाटक में 61 और गुजरात में 54 मामले दर्ज किए गए। XBB.1.16 के दो सैंपल पहली बार जनवरी में देखे गए थे। फरवरी में इसके 140 सैंपल मिले थे, जबकि मार्च में अब तक 207 सैंपल मिल चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक दुनिया में एक दिन में कोरोना के 94 हजार नए मरीज मिले हैं। कोविड की वैश्विक महामारी फिलहाल खत्म नहीं हुई है। दुनिया के 19 फीसदी मरीज अमेरिका, 12.6 फीसदी रूस और 1 फीसदी भारत से मिले हैं। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में कोरोना मरीजों की संख्या सबसे अधिक है।

अवैध संबंध ने मां को बनाया हत्यारन, दो बच्चों की बेरहमी से हत्या कर नहर में फेंका शव

अवैध संबंध ने मां को बनाया हत्यारन, दो बच्चों की बेरहमी से हत्या कर नहर में फेंका शव

 उत्तरप्रदेश। मेरठ में अवैध संबंधों में मां ने अपने दो मासूम बच्चों की जान ले ली। महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पहले बच्चों के हाथ-पैर बांधकर बेड के बॉक्स में बंद कर दिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें बाहर निकाला और नशे का इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद गला दबाकर मार डाला। फिर प्रेमी शव को कार की डिग्गी में रखकर 25 किलोमीटर गंगनहर में फेंक दिया। फिर बच्चों के लापता होने की झूठी कहानी रची।

आरोपी महिला निशा खैरनगर गूलर गली की रहने वाली है। उसका पति शाहिद बेग लालकुर्ती पैठ में जूता दुकान में काम करता है। निशा बुधवार शाम घर पर अकेली थी। उसने ट्यूशन टीचर सलमान को भी घर आने से मना कर दिया था। बेटा मेराब (10) सेंट जोंस स्कूल में थर्ड क्लास और बेटी कोनेन (6) क्लास सेकेंड में पढ़ती थी। निशा ने बुधवार शाम को पति को फोन पर बताया कि दोनों बच्चे अचानक घर से लापता हो गए हैं। सूचना पर शाहिद तत्काल मौके पर पहुंचे। फिर आस-पास के बच्चों की काफी देर तक तलाश की। इसके बाद शाहिद पत्नी निशा के साथ देहली थाना पहुंचे। यहां बच्चों की मिसिंग कंप्लेन दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस की 10 टीमें बच्चों की तलाश लग गई।

पुलिस ने इलाके के CCTV भी खंगाले और पति-पत्नी से पूछताछ की। पूछताछ में किसी रिश्तेदार से संपत्ति विवाद की बात सामने आ रही थी। पुलिस ने माता-पिता सहित रिश्तेदारों के मोबाइल डिटेल और कॉल डिटेल चेक की। इस दौरान मां निशा के फोन में इलाके के पूर्व पार्षद सऊद का नंबर मिला। जिससे निशा घटना वाले दिन में कई बार बात की थी। अफेयर के शक में पुलिस ने मां को थाने बुलवाया और पूछताछ शुरू की। पुलिस ने कहा कि CCTV से सारी कहानी खुल जाएगी। इसलिए सच बताओ। तब मां निशा ने डर के कारण खुद ही सच उगल दिया। इसके बाद पुलिस ने सऊद फैजी को भी उठाकर थाने ले आकर पूछताछ की।

निशा ने पुलिस को बताया कि चार साल पहले हम दोनों की मुलाकात हुई। पूर्व सऊद ने अपनी पत्नी को छोड़ दिया था। मां, बाप का इकलौता बेटा है। उसके पिता कोर्ट में पेशकार थे। उसके पास काफी दौलत थी। मुझे दौलत चाहिए थी और सऊद को प्यार। इसके बाद हम दोनों एक दूसरे के धीरे-धीरे नजदीक आ गए। पति जूता फैक्ट्री और बच्चों के स्कूल जाने पर सऊद घर पर आता था। मोहल्ले के दो लड़के इसमें शामिल थे। दोनों सऊद से पैसे लेते थे। निशा ने बताया कि कुछ दिनों बाद हम लोगों ने शादी करने का मन बना लिया। लेकिन दोनों बच्चे हम दोनों की शादी में आड़े आ रहे थे। इसलिए हम लोगों ने बच्चों की हत्या कर दी और फिर नहर में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस दोनों बच्चों की शव की नहर में तलाश करा रही है। जल्द ही शव को बरामद कर लिया जाएगा।

तोते की गवाही ने हत्यारों को 9 साल बाद पहुंचाया जेल, चाकू गोदकर महिला की हुई थी हत्या

तोते की गवाही ने हत्यारों को 9 साल बाद पहुंचाया जेल, चाकू गोदकर महिला की हुई थी हत्या

 उत्तरप्रदेश। आगरा में हत्या के 9 साल पुराने मामले में तोते की गवाही ने आरोपियों को जेल पहुंचा दिया है। कोर्ट ने आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाते हुए अर्थदंड लगाया है। महिला की हत्या के 6 माह बाद ही तोते की भी मौत हो गई, लेकिन मरने से पहले ही तोता हत्यारों का सुराग घरवालों को दे गया।

20 फरवरी 2014 को आगरा की रहने वाले विजय शर्मा बेटी और बेटे के साथ फिरोजाबाद शादी में शामिल होने के लिए गए हुए थे। इस दौरान घर पर पत्नी नीलम और पिता आनंद शर्मा थे। लौटने पर पत्नी नीलम की हत्या और लूट की जानकारी हुई है। महिला की हत्या धारदार हथियार से की गई थी। 25 फरवरी को पुलिस ने आरोपी आशू उर्फ आशुतोष गोस्वामी को पकड़ लिया। आशु का सुराग पालतू तोते से लगा था। पुलिस ने अपनी विवेचना में तोते का जिक्र किया है।

महिला की हत्या के बाद तोता हीरा गुमशुम रहने लगा। हीरा महिला के साथ कई सालों से रह रहा था। इससे उसको महिला से काफी लगाव हो गया था। जब घरवालों का ध्यान तोता हीरा की तरफ गया तो उनको कुछ शक हुआ। पति विजय ने नाराजगी भरे लहजे में कहा कि नीरू (नीलम) की हत्या तु्म्हारे सामने हो गई और तुम खमोश रहे। वहीं, जिन लोगों पर उनको शक था तो उन लोगों का बारी-बारी से नाम लेने लगे। महिला के भांजे आशू का नाम जैसे ही विजय ने हीरा के सामने लिया तो वो जोर-जोर से चिल्लाने लगा। इसके बाद पति विजय शर्मा ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जब आशू को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी ने अपने दोस्त के साथ इस हत्याकांड को अंजाम दिया था।

तोते ने देखी थी पूरी घटना

बेटी निवेदिता ने बताया कि तोता उनकी मां नीलम शर्मा के साथ बातें करता था। उनके साथ ही खाना खाता था। आशू उनकी बुआ का लड़का था, इसलिए उसका घर पर आना जाना था। आशू को घर में रखी नकदी और जेवर की जानकारी थी, इसलिए उसने लूट की योजना बनाई। उसने चाकू से मां नीलम शर्मा पर 14 वार किए और पालतू कुत्ते जैकी पर 9 वार किए थे। पालतू तोता भी उस समय घर में मौजूद था। उसने पूरी घटना देखी थी। हालांकि, 6 महीने बाद तोते की मौत हो गई थी। कोर्ट ने गुरुवार को आरोपियों को उम्र कैद और 72 हजार अर्थदंड की सजा सुनाई है।

PM Modi : आज PM मोदी का वाराणसी दौरा, 1,780 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात, जानें इसके बारे में सबकुछ

PM Modi : आज PM मोदी का वाराणसी दौरा, 1,780 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात, जानें इसके बारे में सबकुछ

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) आज एक दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे. प्रधानमंत्री यहां 1784 करोड़ रूपये की योजनाओं की सौगात देंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे वाराणसी पहुंचेंगे जहां हवाई अड्डे पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) उनकी अगवानी करेंगे।

वाराणसी में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय तथा संयुक्त राष्ट्र समर्थित संगठन ‘स्टॉप टीबी पार्टनरशिप’ द्वारा आयोजित ‘वन वर्ल्ड टीबी समिट’ को भी संबोधित करेंगे. वह देशभर में संक्षिप्त टीबी रोकथाम उपचार (टीपीटी) की आधिकारिक शुरुआत के रूप में टीबी मुक्त पंचायत समेत अनेक परियोजनाओं और क्षयरोग के लिए एक परिवार केंद्रित देखभाल मॉडल का आरंभ करेंगे।

1,780 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

पीएम मोदी ने पिछले नौ साल में वाराणसी का कायाकल्प करने और शहर में तथा आसपास रहने वाले लोगों का जीवन सुलभ बनाने पर विशेष ध्यान दिया है. वह संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में 1,780 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. वह वाराणसी कैंट स्टेशन से गोदौलिया तक यात्री रोपवे की आधारशिला भी रखेंगे. परियोजना की अनुमानित लागत करीब 645 करोड़ रुपये आएगी। रोपवे प्रणाली 3.75 किलोमीटर लंबी होगी जिसमें पांच स्टेशन होंगे।

Ramadan 2023 : ‘फलक को सितारे मुबारक, सितारों को बुलंदी मुबारक’ आज से रमजान शुरू, पूरे महीने की सहरी-इफ्तार की टाइमिंग यहां देखें

Ramadan 2023 : ‘फलक को सितारे मुबारक, सितारों को बुलंदी मुबारक’ आज से रमजान शुरू, पूरे महीने की सहरी-इफ्तार की टाइमिंग यहां देखें

 रमजान का महीना इस्लामिक कैलेंडर का नौंवा महीना होता है. इसे पाक और अल्लाह की इबादत का महीना कहा जाता है. रमजान में सभी मुसलमान रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं. रोजा में केवल उपवास ही नहीं होता बल्कि इस दौरान ज्यादा से ज्यादा समय इबादत की जाती  है।

फारसी में उपवास या व्रत को रोजा कहा जाता है. रमजान के महीने में रोजा रखना हर मुसलमान के लिए अनिवार्य माना गया है. चांद का दीदार होने के अगले दिन से रोजा रखा जाता है, जोकि 29 या 30 दिनों का होता है. रोजा रखने की शुरुआत सुबह सहरी से होती है और शाम को रोजा खोलने के लिए इफ्तार किया जाता है।

तारीख दिन सहरी का समय इफ्तार का समय

24 मार्च 2023 शुक्रवार सुबह 5:01 शाम 06:37

25 मार्च 2023 शनिवार सुबह 5:00 शाम 06:38

26 मार्च 2023 रविवार सुबह 4:59 शाम06:38

27 मार्च 2023 सोमवार सुबह 4:57 शाम 06:39

28 मार्च 2023 मंगलवार सुबह 4:56 शाम 06:39

29 मार्च 2023 बुधवार सुबह 4:55 शाम 06:40

30 मार्च 2023 गुरुवार सुबह 4:53 शाम 06:40

31 मार्च 2023 शुक्रवार सुबह 4:52 शाम 06:41

1 अप्रैल 2023 शनिवार सुबह 4:51 शाम 06:41

2अप्रैल 2023 रविवार सुबह 4:50 शाम 06:42

3 अप्रैल 2023 सोमवार सुबह 4:48 शाम 06:43

4 अप्रैल 2023 मंगलवार सुबह 4:47 शाम 06:43

5 अप्रैल 2023 बुधवार सुबह 4:46 शाम 06:44

6 अप्रैल 2023 गुरुवार सुबह 4:45 शाम 06:44

7 अप्रैल 2023 शुक्रवार सुबह 4:43 शाम 06:45

8 अप्रैल 2023 शनिवार सुबह 4:42 शाम 06:45

9 अप्रैल 2023 रविवार सुबह 4:41 शाम 06:46

10 अप्रैल 2023 सोमवार सुबह 4:40 शाम 06:46

11 अप्रैल 2023 मंगलवार सुबह 4:38 शाम 06:47

12 अप्रैल 2023 बुधवार सुबह 4:37 शाम 06:48

13 अप्रैल 2023 गुरुवार सुबह 4:36 शाम 06:48

14 अप्रैल 2023 शुक्रवार सुबह 4:35 शाम 06:49

15 अप्रैल 2023 शनिवार सुबह 4:33 शाम 06:49

16 अप्रैल 2023 रविवार सुबह 4:32 शाम 06:50

17 अप्रैल 2023 सोमवार सुबह 4:31 शाम 06:50

18 अप्रैल 2023 रविवार सुबह 4:30 शाम 06:51

19 अप्रैल 2023 सोमवार सुबह 4:28 शाम 06:52

20 अप्रैल 2023 मंगलवार सुबह 4:27 शाम 06:52

21 अप्रैल 2023 बुधवार सुबह 4:26 शाम 06:53

हुआ रमजान के चांद का दीदार रोज़ेदार कल से रखेंगे रोजा

हुआ रमजान के चांद का दीदार रोज़ेदार कल से रखेंगे रोजा

 Ramadan 2023 Date: मुस्लिम समुदाय रमजान के महीने को परम पवित्र मानता है। इस पवित्र महीने की शुरुआत चांद देखने के बाद से होती है। रमजान का महीना कभी 29 दिन का तो कभी 30 दिन का होता है। रमजान के प्रारंभ होते ही मुस्लिम लोग रोजा रखना शुरू कर देते हैं। अरबी शब्दकोश में उपवास को सौम कहा जाता है, इसलिए इस मास को अरबी में माह-ए-सियाम भी कहते हैं। फारसी में उपवास को रोजा कहते हैं। इस साल ये पाक महीना 24 मार्च से शुरू होने की उम्मीद है। रमजान में हर मुसलमान के लिए रोजा रखना अनिवार्य माना गया है। रोजा की शुरुआत सुबह सहरी के साथ होती है और फिर शाम में इफ्तार करके रोजा खोला जाता है। माना जाता है कि रमजान की शुरुआत चांद दिखने के अगले दिन से होता है।आज तक़रीबन 6:35 को चाँद देखने के बाद कल शुक्रवार से मुस्लिम भाई अपना पवित्र महीना रोज़ा की शुरुआत करेंगे।

जुम्मा यानी शुक्रवार के दिन से रोजा की शुरुआत होगी. ऐसे में पहली रमानुकूल मुबारक 24 मार्च को होगी.

इस्लाम में जुम्मे यानी शुक्रवार के दिन को बहुत ही खास माना गया है और इसी दिन से रमजान का पहला रोजा भी रखा जाएगा.जुम्मे के दिन अल्लाह से मांगी हर मुराद पूरी होती है. ऐसे में इस साल रमजान का पहला रोजा भी शुक्रवार के दिन से ही शुरू होगा, जिसे बहुत ही खास माना जा रहा है.

INTERESTING NEWS : गर्लफ्रेंड ने दिया प्यार में धोखा तो बॉयफ्रेंड को मिला 25 हजार रुपये ‘मोहब्बत का मुआवजा’

INTERESTING NEWS : गर्लफ्रेंड ने दिया प्यार में धोखा तो बॉयफ्रेंड को मिला 25 हजार रुपये ‘मोहब्बत का मुआवजा’

 INTERESTING NEWS : जमाना बदल रहा है। प्यार में भी ‘मोहब्बत के मुआवजे’ का करार हो रहा है! जी हां, एक बंदे ने सोशल मीडिया पर ऐसी पॉलिसी के बारे में बताया है कि उसके बारे में जानकर जनता हैरान है।

दरअसल, एक युवक-युवती ने रिलेशनशिप में रहते हुए एक निवेश किया। उसके तहत अगर दोनों में से कोई एक, दूसरे को धोखा देता है तो भैया.. निवेश का सारा पैसा पीड़ित को मिलेगा। अब शख्स का यह ट्वीट इंटरनेट पर छा चुका है, जिसे खबर लिखे जाने तक 13 हजार लाइक्स और 1 हजार से ज्यादा रीट्वीट मिल चुके हैं। साथ ही, तमाम यूजर्स इस पर प्रतिक्रिया भी दी। एक यूजर ने पूछा – क्या कीजिएगा इतनी धनराशि का। वहीं दूसरे ने टिप्पणी की – लड़कियों के लिए कोई स्कोप है क्या HIF में? इसी तरह कुछ यूजर्स ने कहा कि कहां से लाते हैं लोग ऐसे-ऐसे आइडियाज। …तो एक बंदे ने इसे ‘मोहब्बत का मुआवजा’ कह दिया।

ज्वाइंट अकाउंट में जमा कर रहे थे हर महीने 500 रुपये

 

 

बुधवार, 15 मार्च को ट्विटर यूजर प्रतीक (@Prateek_Aaryan) ने एक दिलचस्प खुलासा किया। उन्होंने बताया-मुझे 25,000 रुपये मिले, क्योंकि मेरी गर्लफ्रेंड ने मुझे धोखा दिया। जब हमारे रिश्ते की शुरुआत हुई थी तो हमने एक ज्वाइंट अकाउंट खुलवाया और हर महीने उसमें 500 रुपये जमा किए। इसको लेकर हमारे बीच एक करार हुआ कि जो भी धोखा देगा तो इस अकाउंट का सारा पैसा दूसरे को मिलेगा। इस रकम को उन्होंने ‘हार्टब्रेक इंश्योरेंस फंड’ (HIF) कहा। इतना ही नहीं, प्रतीक ने एक और ट्वीट कर लिखा- महिलाओं को क्यों लगता है कि उन्हें रिलेशनशिप में हार्टब्रेक इंश्योरेंस फंड का लाभ मिल सकता है। यह करार केवल लॉयल (वफादार) लोगों के लिए है।

यहां देखें शख्स का वायरल ट्वीट…

Salman Khan : सलमान खान को जान से मारने की धमकी के मामले में बड़ा अपडेट, यहाँ से आया मेल?

Salman Khan : सलमान खान को जान से मारने की धमकी के मामले में बड़ा अपडेट, यहाँ से आया मेल?

 Salman Khan : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को हाल ही में एक गैंगस्टर्स के द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी। जिसके बाद उनके घर के बाहर सुरक्षा को काफी सख्त कर दिया गया। वहीं अब इस मामले में मुंबई पुलिस को एक बड़ा अपडेट मिला है। बताया जा रहा है कि, इस धमकी भरे ईमेल का कनेक्शन UK से है।

सलमान खान को मिले धमकी भरे ई-मेल मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस को धमकी (यूके) से ब्रिटिश लिंक का पता चला है। हालांकि जिस ईमेल से मेल भेजा गया था, उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है, पुलिस ने पता चला है कि मेल यूके में एक मोबाइल नंबर से जुड़ा हुआ है। पुलिस अब उस व्यक्ति का पता लगाने में जुट गई है जिसके नाम पर नंबर दर्ज है.

इस मामले में मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और रोहित बराड़ के खिलाफ FIR दर्ज की है। वहीं सलमान के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है।

क्या लिखा था ई-मेल में

दरअसल 18 मार्च को सलमान के मैनेजर प्रशांत गुंजलकर को मिला एक धमकी भरा ई-मेल भेजा गया था। जिसमें सलमान खान को लेकर गंभीर बातें लिखी गई थीं। इस ई-मेल में लिखा था, “गोल्डी बराड़ को तेरे बॉस यानी सलमान खान से बात करनी है। इंटरव्यू देख लिया होगा उसने शायद, नहीं देखा हो तो बोल दियो देख लेना। मैटर क्लोज करना है तो बात करवा दो। फेस टू फेस करना हो तो वो भी बता दो। अभी टाइम रहते इन्फॉर्म कर दिया है अगली बार झटका ही देखने को मिलेगा…।”

BREAKING NEWS : राहुल गांधी को दो साल की सजा, फैसले के बाद सीएम बघेल समेत कई बड़े दिग्गजों ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

BREAKING NEWS : राहुल गांधी को दो साल की सजा, फैसले के बाद सीएम बघेल समेत कई बड़े दिग्गजों ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

 BREAKING NEWS : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को मोदी सरनेम वाले केस में सूरत सेशंस कोर्ट ने गुरुवार को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने दलीलें सुनने के बाद दो मिनट के भीतर राहुल गांधी को दो साल की सजा सुना दी। हालांकि कोर्ट ने सजा पर 30 दिन की रोक लगाते हुए उन्हें तुरंत जमानत भी दे दी।  राहुल गांधी को IPC की धारा 499 और 500 के तहत दोषी करार दिया गया है।

सूरत कोर्ट के फैसले को लेकर राहुल गांधी ने एक ट्वीट करके प्रतिक्रिया दी है। राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी के कोट को उदघृत करते हुए उन्‍होंने लिखा, “मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है. सत्य मेरा भगवान है, अहिंसा उसे पाने का साधन.”
 

छत्तीसगढ़ के मुखिया सीएम बघेल ने कहा –

कहाँ आसान होता है ‘न्याय’ के लिए लड़ना.. हमारे पौराणिक ग्रंथ अन्याय पर न्याय की जीत का संदेश हैं, वही जीवनमार्ग है. देश की आज़ादी का संघर्ष भी उसी जीवनमार्ग से गुजरा है. आदरणीय राहुल गांधी  जी का जीवनमार्ग भी वही है. तानाशाह सामने हैं तो क्या? जो वंचित हैं वे सब तो साथ हैं..

 

 

कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा,

सूरत कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “हमें इसका अंदेशा था जिस तरह से वह लोग बार-बार उन्हें (Rahul Gandhi) बुला रहे थे. बीजेपी जब एक उंगली दूसरे पर उठाती है तो चार उंगलियां उसी की ओर उठती हैं. ”

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा

सूरत कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि डरी हुई सत्ता की पूरी मशीनरी साम, दाम, दंड, भेद लगाकर @RahulGandhi जी की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है. मेरे भाई न कभी डरे हैं, न कभी डरेंगे.

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा

राहुल गांधी मामले में सूरत कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता और मध्‍य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा है कि यह बहुत चिंता का विषय है कि आज अगर कोई मोदी सरनेम का नाम ले ले तो मानहानि हो जाती है।

कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा

कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “राहुल गांधी से यह सरकार डरती है. पीएम मोदी डरते हैं. राहुल गांधी की आवाज को दबाने की हरसंभव कोशिश की जा रही है. चाहे यह सदन के अंदर हो या सदन के बाहर, इसलिए एक फर्जी मामला दर्ज करके राहुल गांधी को फंसाने की एक साजिश है. हमें पता था कि कई महीनों से यह साजिश हो रहा है ताकि राहुल गांधी के जो मेंबरशिप है सदन की, उसको खारिज करवाया जाए.”

 क्या है पूरा मामला

दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 2019 में कर्नाटक में एक रैली में बयान दिया था कि सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है? इस बयान के खिलाफ सूरत कोर्ट में मानहानि का केस दर्ज किया गया था। चुनावी रैली के दौरान मोदी सरनेम को लेकर बीजेपी के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी पर मानहानि का दावा ठोका था. कोर्ट ने इस मामले में सभी दलीलें सुनने के बाद 17 मार्च को फैसला सुरक्षित रख लिया था. जानिए क्या था यह पूरा मामला-

राहुल गांधी ने कोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा- मैं राजकीय नेता हूं और इस नाते से भ्रष्टाचार का खुलासा करने के लिए मैंने यह बयान दिया था. मैंने जो कहा, वह मेरा फर्ज था. मैंने हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई है. मेरा इरादा कभी गलत या किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था. हमें दया नहीं चाहिए. इसके बाद राहुल गांधी ने अपने बयान पर माफी मांगने से मना कर दिया

राहुल गांधी ने पिछली सुनवाई में कोर्ट में कहा था कि वो खुद पर लगे आरोप से इनकार करते हैं. उन्होंने चुनावी रैली में ऐसा कहा था, ये उन्हें याद नहीं है. इस मामले मे राहुल गांधी के साथ-साथ कोर्ट ने दो और गवाह कर्नाटक के कोलार के तत्कालीन निर्वाचन अधिकारी और भाषण रिकॉर्ड करने वाले निर्वाचन आयोग के वीडियो रिकॉर्डर के बयान दर्ज किए हैं, जिसके बाद राहुल गांधी से भी पूछताछ की गई थी.

कोर्ट के बाहर भारी सुरक्षाबल तैनात

राहुल गांधी इस मामले में फैसला सुनने के लिए चौथी बार कोर्ट में पेश हुए. इस दौरान उनकी सुरक्षा के लिए कोर्ट के भारी सुरक्षाबल तैनात रहा. बताया जा रहा है कि उनकी सुरक्षा में करीब 150 जवानों को तैनात किए गया था.

राहुल गांधी ने यह दिया था बयान

राहुल गांधी ने कर्नाटक में 13 अप्रैल 2019 को चुनावी रैली में कहा था कि नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी का सरनेम कॉमन क्यों है? सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है?

इसके बाद बीजेपी विधायक ने मानहानि का केस करते हुए आरोप लगाया था कि राहुल ने 2019 में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पूरे मोदी समुदाय को कथित रूप से यह कहकर बदनाम किया कि सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है? उनके इस बयान से हमारी और समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची. पूर्णेश भूपेंद्र पटेल सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री थे. वे दिसंबर में सूरत से दोबारा विधायक चुने गए हैं.

हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

 नयी दिल्ली।  लोकसभा मेंआज भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप को लेकर भारी हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी गयी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ सदन के तीन पूर्व सदस्यों के निधन पर शोक व्यक्त किया। शहीदों और सदन के पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए लोकसभा में एक मिनट का मौन रखा गया।अध्यक्ष ने उसके बाद जैसे ही प्रश्नकाल शुरू किया, विपक्षी सदस्य नारेबाज़ी करने लगे। जवाब में सत्तापक्ष के सदस्य भी अपने स्थान पर खड़े होकर कांग्रेस राहुल गांधी को लेकर नारेबाज़ी करने लगे। अध्यक्ष ने कहा कि वह सदन को चलाना चाहते हैं, प्रश्नकाल के बाद नियमों के अनुरूप सभी सदस्यों को बोलने का मौक़ा दिया जाएगा। बिरला के आग्रह करने के बावजूद हंगामा नहीं रुका, जिसकी वजह से सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

Ration Card धारकों की बल्ले-बल्ले, अब राशन के साथ मिलेंगे इतने रुपये

Ration Card धारकों की बल्ले-बल्ले, अब राशन के साथ मिलेंगे इतने रुपये

 नई दिल्ली। Ration Card सरकार लोगों को तमाम सुविधाएं उपलब्ध राशन कार्ड बांटती है। जिन लोगों के पास राशन कार्ड है। अब उन्हें किसी प्रकार की परेशान होने की जरुरत नहीं है। अब सरकार राशन कार्ड धारकों को बड़ी सुविधा देने जा रही है। जिससे वे मालामाल हो जाएंगे। अगर आपने अभी तक राशन कार्ड नहीं बनवाया है तो तुरंत बनवा लें।

Ration Card सरकार सभी राशन कार्ड धारकों को 2000 रुपये प्रतिमाह देने जा रही है। यह खबर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। अगर आप लोगों ने राशन कार्ड नहीं बनवाया है। तो तुरंत राशन कार्ड बनवा लें।

Ration Card राशन कार्ड धारकों को अब चावल, शक्कर, गेहूं, चना व नमक की जगह अन्य सुविधाएं भी मिलने वाली है। सरकारी सभी आवश्यक योजनाओं को लाभ उठाने के लिए जरुरी है आपके पास राशन कार्ड हो। सरकार इन दिनों नई नई योजनाएं ला रही है।

Ration Card देश के सभी राशन कार्ड धारियों को 2000 रुपये की राशि सभी के बैंक के अकाउंट में भेजी जाएगी। हालांकि इस न्यूज की अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है।

7th Pay Commission : सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! एक साथ मिलेंगे तीन-तीन तौफे, जानें पूरी डिटेल्स

7th Pay Commission : सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! एक साथ मिलेंगे तीन-तीन तौफे, जानें पूरी डिटेल्स

 नई दिल्ली। 7th Pay Commission : सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में जल्द रहा है। केंद्र सरकार अपने एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारी और पेंशन के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी का ऐलान करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्र सरकार केद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को एक साथ तीन-तीन तोहफे दे सकती है। खबरों के मुताबिक इसमें डीए में बढ़ोतरी, फिटमेंट फैक्टर में इजाफा और बकाया डीए का भुगतान शामिल है। इसमें महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के ऐलान की उल्टी गिनती भी शुरू हो चुकी है।

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक

दरअस 15 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में कैबिनेट की मीटिंग प्रस्तावित है। इस बैठक के बाद केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी खुशखबरी दे सकती है। इस दिन प्रधानमंत्री डीए और डीआर बढ़ने का ऐलान कर सकते हैं। इससे पहले 1 मार्च को हुई कैबिनेट मीटिंग पर इसपर सहमति बनी थी, लेकिन इसका अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया था।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक (7th Pay Commission) इनके महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 4 फीसदी बढ़ोतरी का सरकार फैसला ले चुकी है। इसके बाद केंद्रीय कर्मचार‍ियों का डीए 38 से बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगी। हालांकि सरकार की ओर से अभी इसका ऐलान नहीं किया है।

मीडिया में आ रही खबरों के मताबिक 1 मार्च 2023 को कैबिनेट की होने वाली बैठक में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पर अंतिम फैसला हो सकता है। अगर ऐसा होता है कि 31 मार्च से कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी और पेंशनर्स के बढ़ा हुआ पेंशन मिल सकता है। इतना ही नहीं जनवरी और फरवरी महीने का पैसा एरियर के साथ खाते में आएगा।

1.6 साल के बकाया DA पर सरकार ले सकती है बड़ा फैसला

केंद्रीय कर्मचारियों के 18 महीने के बकाये डीए एरियर (DA Arrears) का मुद्दा अब भी अटका हुआ है। केंद्रीय कर्मचारी लंबे समय से जनवरी 2020 से जून 2021 तक के रुके हुए डीए देने की मांग कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि सरकार बीच का कोई रास्ता निकाल कर इसे सुलझा सकती है। इससे कर्मचारियों को बंपर फायदा होना तय माना जा रहा है।

दरअसल कोरोना काल जनवरी 2020 से जून 2021 तक का पिछले 18 महीनों का DA अभी लंबित है। गौरतलब है कि कोरना महामारी के कारण, 1 जनवरी, 2022 तक 1 जुलाई, 2020 और 1 जनवरी, 2021 तक डीए बकाया की तीन किस्तों को रोक दिया गया था। जुलाई 2021 में सरकार ने महंगाई भत्ता बहाल कर दिया। हालांकि, कर्मचारियों को पिछले 18 महीनों से भुगतान न किए गए तीन बकाया किस्तों को नहीं दिया गया।

कर्मचारी संगठनों (7th Pay Commission) की मांग को देखते हुए सरकार इस सिलसिले में कोई बीच का रास्ता अपना सकती है और एकमुश्त रकम का ऐलान कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों के खाते में 2.18 लाख रुपये तक आ सकते हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि केंद्र अपने कर्मचारियों के लिए आठ किश्तों में डीए बकाया जारी कर सकता है।

फिटमेंट फैक्टर में इजाफा

वहीं केंद्र सरकार के फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) में रिविजन का मामला भी तेज है। केद्रीय कर्मचारी फिटमेंट फैक्टर में लगातार बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। लिहाजा सरकार केंद्रीय बजट के बाद फिटमेंट फैक्टर में रिविजन यानी बढ़ाने पर बड़ा ऐलान कर सकती है। फिटमेंट फैक्टर में अगर बढ़ोतरी होती है तो कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है।

केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 2.57 फीसदी के ह‍िसाब से फिटमेंट फैक्टर द‍िया जा रहा है। इसे बढ़ाकर 3.68 गुना क‍िए जाने की मांग की जा रही है। फिटमेंट फैक्टर के 2.57 से बढ़ाकर 3.68 करने पर मिन‍िमम बेस‍िक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगी। अगर केंद्र सरकार इस मांग को मान लेती है तो केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी।

गौरतलब है कि आखिरी बार साल 2016 में फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाया गया था। इसी साल 7वां वेतन आयोग (7th Pay Commission) भी लागू हुआ था। उस समय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 6000 रुपये से सीधे 18,000 रुपये हो गई थी। जबकि उच्चतम स्तर को 90,000 रुपये से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये कर दिया गया। अब सरकार इस साल केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में फिर बढ़ोतरी कर सकती है।

Padma Awards 2023:राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 106 हस्तियों को दिया पद्म पुरस्कार, छग पंडवानी गायिका उषा ने PM को किया प्रणाम, देखें तस्वीरे

Padma Awards 2023:राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 106 हस्तियों को दिया पद्म पुरस्कार, छग पंडवानी गायिका उषा ने PM को किया प्रणाम, देखें तस्वीरे

 राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति( president) द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को 106 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित करना शुरू कर दिया है। राष्ट्रपति ने पहला सम्मान आर्किटेक्ट बालकृष्ण दोषी को दिया। उनकी बेटी ने पिता को मिला पद्म विभूषण सम्मान ग्रहण किया। इसके बाद बिजनेसमैन कुमार मंगलम बिड़ला को व्यापार और उद्योग क्षेत्र में योगदान के लिए 22 मार्च को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

पंडवानी गायिका उषा को पद्म श्री से नवाजा गया। उन्होंने सम्मान लेने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रणाम किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति के पैर छूकर सम्मान ग्रहण किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह( amit shah), विदश मंत्री एस. जयशंकर, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

दिलीप महालनाबिस को भी पद्म पुरस्कार से सम्मानित

दिलीप महालनाबिस को भी पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने 1971 की जंग के दौरान ORS के इस्तेमाल को बढ़ावा देकर हजारों लोगों की जान बचाई थीं। दिलीप ने ही ORS की खोज की थी। इससे दुनियाभर में हर साल 5 करोड़ लोगों की जान बचती है। डॉ. दिलीप बाल रोग विशेषज्ञ थे। उनका अक्टूबर 2022 में कोलकाता में निधन हो गया था।

BIG NEWS : पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 8 लोगों की मौत

BIG NEWS : पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 8 लोगों की मौत

 कांचीपुरम। BIG NEWS : तमिलनाडु के कांचीपुरम में एक फैक्ट्री में आग लगने से 8 मजदूरों की मौत हो गई। ओरिका कांचीपुरम के बगल में कुरुविमलाई वालालथोट्टम क्षेत्र में नरेंद्रन फायर वर्क्स के रूप में जाना जाने वाला एक पटाखा निर्माण संयंत्र 20 से अधिक वर्षों से काम कर रहा है। पटाखा फैक्ट्री में तरह-तरह के पटाखे तैयार किए जाते हैं। आज इस गोदाम में रोज की तरह 30 से ज्यादा लोग काम कर रहे थे। इतने में पटाखों के इस गोदाम में अचानक तेज आवाज के साथ धमाका हो गया। इसके बाद, कांचीपुरम अग्निशमन विभाग और पुलिस घटना की सूचना पर पहुंची और पीड़ितों को बचाने में सक्रिय रूप से शामिल रही। लेकिन तब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी थी, जिसमें दो महिलाएं भी शामिल थीं।

आग लगने से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अब तक, 10 से अधिक लोगों को बचाया गया है और कांचीपुरम जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। फिलहाल 4 और लोगों की इलाज के बिना मौत हो गई है। बाकी 4 लोग गंभीर रुप से घायल हैं। इस धमाके में अब तक 2 महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत हो चुकी है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मगराल पुलिस ने विस्फोट दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और विस्फोट के कारणों की गंभीरता से जांच कर रही है। पटाखा फैक्ट्रीज में इस तरह की घटनाएं बहुत अधिक देखने को मिलती हैं।