BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
दो साल की बच्ची को सांप ने डसा तो बच्ची को आ गया गुस्सा, बच्ची ने दांत से कर दिए दो टुकड़े

दो साल की बच्ची को सांप ने डसा तो बच्ची को आ गया गुस्सा, बच्ची ने दांत से कर दिए दो टुकड़े

 Interesting News : सांप काटने की तमाम घटनाएं सामने आती रहती हैं। कई बार ऐसा होता है जब बेडरूम या टॉयलेट (bedroom or toilet)में अप्रत्याशित तरीके से सांप दिख जाता है। दुखद तब होता है जब सांप (snake)किसी को डस लेता है। लेकिन तुर्की (Turkey)ने एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक छोटी बच्ची को सांप डस लेता है इसी गुस्से में वह लड़की सांप को उठाकर अपने दांत से उसके दो टुकड़े कर देती है।

दरअसल, यह घटना तुर्की के एक गांव की है। यह छोटी बच्ची दो साल की थी और अपने घर के एक कमरे में खेल रही थी तभी एक सांप उसके कमरे में पहुंच गया। यह बच्ची उस सांप को खिलौना समकझकर उससे खेलने लगी। इसी दौरान सांप ने बच्ची के होंठ पर काट लिया। इसके बाद बच्ची को गुस्सा आया तो उसने सांप को अपने दातों से काट लिया।

सबसे हैरानी की बात यह रही कि सांप की मौत हो गई क्योंकि बच्ची जे जब उसको अपने दांत से काटा तो सांप के लगभग दो टुकड़े हो गए थे। इसके बाद बच्ची के चेहरे पर कई जगह खून के निशान बन गए। हालांकि बच्ची बाद में रोने लगी। जैसे ही घर के लोगों ने और पड़ोसियों ने यह नजारा देखा, वहां हड़कंप मच गया।

तत्काल बच्ची को पास के एक अस्पताल पहुंचाया गया। रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची को करीब एक दिन तक अस्पताल के ऑब्जर्वेशन में रखा गया। फिलहाल बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई गई। यह भी बताया गया कि यह सांप अपेक्षाकृत कम जहरीला था, वरना बच्ची को ज्यादा नुकसान हो सकता था।

VIDEO : दूल्हे ने बाइक पर कुत्ते साथ ली एंट्री, तो लोग देखकर रह गए हक्के-बक्के, देखें वीडियो

VIDEO : दूल्हे ने बाइक पर कुत्ते साथ ली एंट्री, तो लोग देखकर रह गए हक्के-बक्के, देखें वीडियो

 WEDDING VIRAL VIDEO : सोशल मीडिया पर ऐसे कई सारे वीडियो सामने आते रहते हैं. किन्तु यह विवाह कुछ हटके है जिसमें दूल्हे अपनी शादी में ग्रैंड एंट्री लेते हैं। आज के दौर में दूल्हा जब भी बारात लेकर वेडिंग वेन्यू पर पहुंचता है तो कुछ न कुछ हटके करने का प्रयास करता है और लोगों को इम्प्रेस करने की कोशिश करता (Wedding Video) है।

आपने शादी में दूल्हे को घोड़ी पर बैठकर आते हुए तो जरूर देखा होगा, लेकिन क्या आपने किसी और जानवर के साथ एंट्री लेते हुए देखा है? अगर नहीं तो चलिए हम आपको एक वायरल वीडियो दिखलाते हैं जिसमें एक दूल्हे ने अपने पालतू जानवर के साथ बाइक पर बैठकर एंट्री ली जो अब काफी वायरल हो रहा (Wedding Video)  है।

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by Darshan Nandu Pol (@supremebakarwadi)

कहते हैं कि कुत्ते इंसान के सबसे अच्छे और वफादार दोस्त होते हैं लोग इस बात से सहमत हैं। एक दूल्हे का अपने पालतू कुत्ते के साथ बाइक पर वेडिंग वेन्यू में एंट्री करने का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया (Wedding Video) है। यह वीडियो निश्चित रूप से आपका दिल छू लेगा। वीडियो को 5 दिन पहले पोस्ट किया गया था और अब तक इसे इंस्टाग्राम पर करीब 2 मिलियन व्यूज और करीब ढाई लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

दर्शन नंदू पोल द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि दूल्हा शेरवानी पहने बाइक पर अपने पालतू कुत्ते के साथ वेडिंग वेन्यू में एंट्री ले रहा है। शादी के मौके पर पालतू कुत्ते को वाइन कलर की शेरवानी भी पहनाई गई थी। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘एक बॉस की तरह’।

जबरन धर्मांतरण के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- किसी भी धर्म को स्वीकार करने का अधिकार है लेकिन ज़बरदस्ती, प्रलोभन या धोखे से नहीं

जबरन धर्मांतरण के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- किसी भी धर्म को स्वीकार करने का अधिकार है लेकिन ज़बरदस्ती, प्रलोभन या धोखे से नहीं

 नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर जबरन धर्मांतरण पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा है कि चैरिटी और समाज सेवा अच्छी बात है लेकिन इसके पीछे कोई गलत उद्देश्य नही होना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को धर्म की स्वतंत्रता के अनुसार किसी भी धर्म को स्वीकार करने का अधिकार है। लेकिन ज़बरदस्ती, प्रलोभन या धोखे से नहीं। हर चैरिटी, अच्छे काम का स्वागत है, लेकिन दान का उद्देश्य धर्मांतरण नहीं हो सकता।

जस्टिस शाह ने कहा कि हम यहां चीजों को ठीक करने के लिए हैं। हम देख रहे हैं कि इरादा क्या है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार से उठाए गए कदमों पर विस्तृत हलफनामा भी मांगा है। अब इस मामले पर अगले सोमवार को सुनवाई होगी।

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से उठाए गए कदमों पर विस्तृत हलफनामा मांगा है। केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि लोग विभिन्न कारणों से, दवाओं आदि के लिए धर्मांतरण करते हैं। यह एक बहुत ही खतरनाक तरीका है। पंजाब सरकार ने अपना हलफनामा दाखिल कर दिया है और राज्य सरकार ने सख्त कानून बनाने की बात कही है। गुजरात सरकार का हलफनामा महत्वपूर्ण है। उन्होंने 2003 में कानून बनाया था।उस पर रोक लगी हुई है।

बिहार म्यूजियम की तर्ज पर अब छत्तीसगढ़ की राजधानी में भी बनेगा रायपुर म्यूजियम

बिहार म्यूजियम की तर्ज पर अब छत्तीसगढ़ की राजधानी में भी बनेगा रायपुर म्यूजियम

 पटना. बिहार म्यूजियम की चर्चा देश-विदेश में तो होती रहती है.अब इस म्यूजियम की तर्ज पर दूसरे राज्यों में म्यूजियम बनाने की बात होने लगी है. बिहार म्यूजियम की तर्ज पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी म्यूजियम बनाने का निर्णय वहां की सरकार ने लिया है. रविवार को छत्तीसगढ़ के संस्कृति एवं पुरात्व विभाग की एक टीम आयुक्त सह निदेशक विवेक आचार्य के नेतृत्व में न केवल बिहार म्यूजियम की दौरा की बल्कि इसके महानिदेशक और बिहार के पूर्व मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह से मिलकर इसकी बारीकियों के बारे में जानकारी भी ली.

CG Jail Break : जिला जेल की दीवार फांदकर फरार हुए दो आरोपी

CG Jail Break : जिला जेल की दीवार फांदकर फरार हुए दो आरोपी

 जशपुर छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला जेल से 2 कैदी दीवार फांदकर फरार हो गए हैं। पुलिस अधिकारी भागे हुए कैदियों की तलाश में जुटे है। सुबह सुबह 7 बजे अचानक जेल का सायरन बजना शुरू हो गया तब कैदियों की भागने की जानकारी सामने आई।

जानकारी के अनुसार भागने वाले कैदियों में ग्राम सोगड़ा,चौकी मनोरा 376 पॉक्सो एक्ट का आरोपी कपिल भगत पिता रामसेवक राम, और दूसरा ग्राम सर्करा, थाना तुमला 302 का आरोपी ललित राम पिता बंधा राम, उम्र -23 वर्ष जेल से सुबह फरार हुए है। दोनों आरोपियों पर संगीन अपराध दर्ज हैं। जानकारी के मुताबिक दोनो विचाराधीन कैदी हैं। आरोपियों की तलाश के लिए टीम बनाया गया है।

राशन कार्ड धारकों के ल‍िए फ‍िर आई बुरी खबर, ल‍िस्‍ट से कटेगा आपका नाम

राशन कार्ड धारकों के ल‍िए फ‍िर आई बुरी खबर, ल‍िस्‍ट से कटेगा आपका नाम

 Ration Card Rules: मई के महीने में उत्‍तर प्रदेश में राशन कार्ड धारकों के कार्ड सरेंडर करने की खबर सोशल मीड‍िया खूब वायरल हुई. इसमें दावा क‍िया जा रहा था क‍ि अपात्र राशन कार्ड धारकों को तहसील पर जाकर राशन कार्ड सरेंडर करना है. वरना सरकार उनके कार्ड रद्द करके अब तक मिले राशन की वसूली करेगी. हालांक‍ि बाद में सरकार की तरफ से इस पर स्‍पष्‍टीकरण द‍िया गया और बताया गया क‍ि यूपी सरकार ने ऐसा कोई भी न‍ियम नहीं बनाया है.

इस कारण नहीं बन सकते नए राशन कार्ड
लेक‍िन अब यूपी सरकार ने प्रदेश में राशन कार्डों का निरस्तीकरण कार्यक्रम शुरू कर द‍िया है. यूपी सरकार की तरफ से जारी आदेश के अनुसार अपात्र लोगों का राशन कार्ड की ल‍िस्‍ट से नाम काटा जाएगा और अब केवल जरूरतमंदों को ही फ्री राशन का फायदा मिल सकेगा. इसकी शुरुआत यूपी के अलग-अलग ज‍िलों से हो भी चुकी है. दरअसल, साल 2011 की जनगणना के अनुसार सरकार का राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य पूरा हो चुका है. ऐसे में नए राशन कार्ड नहीं बनाए जा सकते.

2011 की तुलना में 2022 में शहरी आबादी दोगनुी हुई
नए लोग यद‍ि राशन कार्ड के ल‍िए आवेदन करते हैं तो जांच में अपात्र पाए गए लोगों का राशन कार्ड निरस्त किया जा रहा है. निरस्त किए गए अपात्र लोगों के कार्ड के स्‍थान पर ही नए जरूरतमंदों को राशन योजना का फायदा द‍िया जा रहा है. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा में साल 2011 की जनसंख्या अनुपात के आधार पर ही नाम जोड़े जा रहे हैं. आपको बता दें शहर की आबादी 2011 की तुलना में 2022 में दोगुनी हो चुकी है.

2021 में कोरोनो के कारण नहीं हुई जनगणना
कोरोना के मामले बढ़ने पर 2021 की जनगणना नहीं हो पाई थी. इस स्‍थ‍ित‍ि में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के ल‍िए जनसंख्या अनुपात को बढ़ाना जरूरी हो गया है. इसी के आधार पर शहरी गरीबों को योजना का लाभ मिल सकेगा. ऐसे में प्रदेश के जिला पूर्ति कार्यालय और तहसील स्‍तर के पूर्ति कार्यालय में आने वाले नए राशन कार्ड के आवेदनों को जमा कर ल‍िया जाता है. उसके बाद जांच के आधार पर अपात्रों के राशन कार्ड न‍िरस्‍त कर उनकी जगह पात्रों के राशन कार्ड बनाते हैं.

इसके ल‍िए अपात्रों को महीनों इंतजार करना पड़ता है. विभागीय सूत्रों का कहना है क‍ि 2011 के लक्ष्य को अब जनसंख्या वृद्धि के आधार पर बढ़ाने की तैयारी चल रही है. इसल‍िए अभी नए राशन कार्ड बनाने का काम रुका हुआ है.

TARAK MEHTA KA ULTA CHASHMA : भिड़े की बेटी सोनू के डांस में उनके फैंस का आया दिल

TARAK MEHTA KA ULTA CHASHMA : भिड़े की बेटी सोनू के डांस में उनके फैंस का आया दिल

 मुंबई।  तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में आत्माराम भिड़े की बेटी सोनू का किरदार पलक सिद्धवानी  निभा रही है. पलक सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है और आये दिन अपनी तसवीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती है. फैंस भी इनपर जमकर लाइक एंड कमेंट करते है.

असल जिंदगी में पलक को डांस करना बेहद पसन्द है औऱ वो डांसिंग क्लासेज भी जाती है. साथ ही वो अपने हेल्थ का भी पूरा ख्याल रखती है. इसके लिए पलक जमकर एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट लेती है. एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो पंजाबी सॉन्ग ‘खयाल रख्या कर’ पर अपने एक्सप्रेशन दे रही है.

पलक के इस वीडियो पर ढ़ेर सारे कमेंट्स आ रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘आप भी अपना ख्याल रखा करो’. एक ने लिखा, ‘मैम आप बहुत क्यूट हो’. एक ने लिखा, ‘प्लीज प्लीज रिप्लाई कर दो टप्पू की सोनू’. एक यूजर ने लिखा, ‘नजरें मेरी जम गई एक जगह पर और वो जगह है आपका चेहरा’.

वहीं, हाल ही में पलक सिद्धवानी सोशल मीडिया फैंस पर भड़क गई थी. दरअसल सोशल मीडिया पर लोग उनकी तसवीरें क्रॉप कर मीम्‍स शेयर करते हैं, जिस वजह से पलक भड़क गई हैं. पलक सिद्धवानी ने लिखा,’ सभी मीम्‍स बनाने वालों के लिए, फालतू नफरत फैलाने वाले पन्ने, पहली और आखिरी बार चेतावनी दे रहा हूं कि आप मेरी तसवीरों का इस्‍तेमाल करना बंद कर दें, मेरी तस्वीरों को फोटोशॉप करना बंद कर दें, मेरे बारे में घटिया बातें लिखना बंद कर दें. जब पहले से ही इतना कुछ हो रहा हो तो नफरत फैलाना बंद करें.’

https://www.instagram.com/p/CGNkaaCJBql/

उन्‍होंने इंस्टाग्राम पर लिखा था,’ अगर आप मुझे पसंद नहीं करते हैं, तो मुझे फॉलो न करें, यह आसान है, लेकिन आपको मेरा अपमान करने या मेरे बारे में बकवास फैलाने का कोई हक नहीं है, और इसके बावजूद अगर मुझे कोई ऐसा पोस्ट नजर आता है, मेरी गरिमा को कोई नुकसान पहुंचाता है या धमकी देता है, या मेरी मानसिक शांति को नष्ट कर देता है, मैं कसम खाती हूं कि इसके कठोर परिणाम होंगे. मुझे ऐसी कोई भी कार्रवाई करने के लिए मजबूर न करें, जो आपके पेज को या आपको नुकसान पहुंचाए. इंसानियत सीख लो यार.’

 
मां ने बेटे को उतारा मौत के घाट, फिर गड्ढे में दफनाई लाश, ऐसे हुआ खुलासा

मां ने बेटे को उतारा मौत के घाट, फिर गड्ढे में दफनाई लाश, ऐसे हुआ खुलासा

 बिहार औरंगाबाद जिले से हत्या की खौफनाक वारदात सामने आई है जहां मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज में एक मां ने अपने ही 15 साल के बेटे की हत्या कर दी। इतना ही नहीं महिला ने बेटे की लाश को घर में ही गड्ढा खोदकर उसमें दफना दिया। जब लाश से दुर्घंध आने लगी तब मामले का खुलासा हुआ।

शव से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद बंद पड़े घर को तत्काल सील कर दिया गया। फिर पटना से एफएसएल की टीम के आने के बाद घर में गड्ढा को खोदकर उसमें से किशोर की लाश निकाली गई। मामले में जब आरोपी महिला से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तब उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 3 महीने पहले इस महिला की 17 वर्षीय बेटी की भी संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गयी थी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

फ्री राशन पर सरकार ने क‍िया बड़ा ऐलान, राशन कार्ड धारकों के ल‍िए आई खुशखबरी

फ्री राशन पर सरकार ने क‍िया बड़ा ऐलान, राशन कार्ड धारकों के ल‍िए आई खुशखबरी

 PMGKAY Update: राशन कार्ड धारकों के ल‍िए मोदी सरकार की तरफ से एक बार फ‍िर बड़ी खुशखबरी आई है. बुधवार को पीएम मोदी की अध्‍यक्षता में हुई कैबि‍नेट मीट‍िंग में प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना (PMGKAY) को तीन महीने के ल‍िए और बढ़ा द‍िया गया है. अब इस योजना के तहत राशन कार्ड धारकों को सरकार की तरफ से द‍िसंबर तक फ्री राशन का फायदा म‍िलेगा.

अप्रैल 2020 में शुरू हुई थी योजना
केंद्र सरकार की तरफ से योजना को कोव‍िड काल के दौरान अप्रैल 2020 में शुरू क‍िया गया था. बाद में मार्च 2022 में इसे छह महीने के ल‍िए बढ़ाकर स‍ितंबर तक कर द‍िया गया. अब सरकार ने एक बार फ‍िर इसे तीन महीने के ल‍िए बढ़ाकर द‍िसंबर 2022 तक कर द‍िया है. हालांक‍ि मीड‍िया र‍िपोर्ट में इसके छह महीने बढ़ाने की बात चल रही थी.

80 करोड़ लोगों को फायदा होगा
सरकार की तरफ से यह ऐलान क‍िये जाने के बाद इससे सीधे तौर पर 80 करोड़ लोगों को फायदा होगा. इस योजना को सरकार की तरफ से बढ़ाए जाने का इशारा पहले ही द‍िया जा चुका था. केंद्रीय खाद्य विभाग के सचिव ने भी इसका इशारा द‍िया था. आपको बता दें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) की दुनिया की सबसे बड़ी अन्‍न योजना है.

क्या इस वजह से ‘Dayaben’ ने छोड़ा था शो? किरदार ही बन गया था मुसीबत

क्या इस वजह से ‘Dayaben’ ने छोड़ा था शो? किरदार ही बन गया था मुसीबत

 TMKOC Dayaben Left Show Reason: तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah) देश का एक प्रमुख कॉमेडी सीरियल है और पिछले 14 साल से ऑनएयर है. इस शो के सभी किरदारों की अपनी अलग फैन फॉलोइंग है. इन किरदारों में ‘दयाबेन’ (Dayaben) का नाम जरूर लिया जाता है और अगर आपने शो देखा है तो आप जानते होंगे कि दयाबेन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दिशा वकानी (Disha Vakani) ने शो को छोड़ दिया है. इस शो के फैन्स आज भी इंतजार में हैं कि दिशा शो में दयाबेन के किरदार में कब वापसी करेंगी. सालों बाद शायद पता चल चुका है कि आखिर दिशा ने इस शो को क्यों छोड़ा था.दिशा वकानी (Disha Vakani), जो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah) में ‘दयाबेन’ (Dayaben) का किरदार निभाती थीं, इसलिए शो को छोड़कर चली गई थीं क्योंकि वो मां बनने वाली थीं और उन्होंने मटर्निटी लीव ली थी. लेकिन उस बात को भी काफी समय हो गया और इस बारे में क्लैरिटी नहीं मिल सकी है कि आखिर दिशा ने शो क्यों छोड़ा. दिशा का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने जो बताया है, उसे ही उनके शो छोड़ने का कारण का जा रहा है.

ई-श्रम कार्ड धारकों के खाते में बरसेंगे पैसे, 2 लाख रुपए का मिलेगा लाभ, पढ़ें पूरी खबर…

ई-श्रम कार्ड धारकों के खाते में बरसेंगे पैसे, 2 लाख रुपए का मिलेगा लाभ, पढ़ें पूरी खबर…

 E-Shram Card Benefits In Hindi : केंद्र सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं जिसकी वजह से करोड़ों लोगों को सीधे लाभ मिल रहा है। वृद्धा पेंशन, कन्या विवाह, बेटी पढ़ाओ जैसी कई सारी योजनाएं हैं जिसके जरिये सरकार लोगों की सीधे सहायता करती है। ऐसी ही एक योजना है ई श्रम कार्ड योजना जिसके जरिये जरूरतमंद पैसे ले सकते हैं और सरकार इसमें उनकी मदद करती है लेकिन इसके लिए भी आपको इस योजना का पात्र होना पड़ेगा।

ई श्रम कार्ड धारकों को सरकार की ओर से 500 रुपए हर महीने दिए जा रहे हैं। अगर आप भी सुविधा का लाभ लेना चाह रहे हैं तो जल्दी रजिस्ट्रेशन करवा ले।

श्रम कार्ड योजना का लाभ कौन लाभार्थी ले सकते हैं

श्रम कार्ड की कैटेगरी में नाई, धोबी, रिक्शा चालक, ठेला चालक, दर्जी, मोची, फल बेचने वाले एवं सब्जी बेचने वाले सभी लोग इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

श्रम कार्ड लाभार्थियों को 1000 रूपए का अतिरिक्त फायदा मिल रहा है। यह फायदा आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के लिए दिया जा रहा है। यह पैसा पात्र लोगों के अकाउंट में सीधे आता है।

2 लाख का लाभ कैसे उठाएं

श्रम कार्ड लाभार्थियों को दो लाख का दुर्घटना बीमा दिया जा रहा है। जो लाभार्थी श्रम कार्ड का रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं उन्हें दो लाख का दुर्घटना बीमा दिया जा रहा है। यदि कोई व्यक्ति विकलांग हो जाता है या उसकी मृत्यु हो जाती है तो सरकार उसके घर वालों को 2 लाख का बीमा प्रदान करेगी।

राशन की दुकान से मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, जानें किसे मिलेगा

राशन की दुकान से मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, जानें किसे मिलेगा

 गैस सिलेंडर की बड़ी कीमतों के बीच लोगों को बड़ी राहत देने वाली खबर सामने आई है। इस खबर से सबसे ज्यादा फायदा गृहणियों को होगा। दरअसल राशन की दुकानों पर गेहूं-चावल के अलावा अब एलपीजी सिलेंडर भी मिलेगा। एलपीजी गैस सिलेंडर देने को लेकर यूपी के पीलीभीत जिले में प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार राशन की दुकानों से अब पांच किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर बिक्री किए जाएंगे। इसके लिए पूर्ति विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। उचित दर विक्रेताओं से एलपीजी के सेल्स आफीसर से संपर्क करने के लिए कहा गया है।

 
 

TMC नेता के घर धमाका, 3 की मौत, मचा हड़कंप

TMC नेता के घर धमाका, 3 की मौत, मचा हड़कंप

 पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर में जोरदार धमाका हुआ है। धमाके में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि ये धमाका टीएमसी के एक नेता के घर पर हुआ है। इस ब्लास्ट में जान गंवाने वाले तृणमूल वर्कर बताए जा रहे हैं। धमाके के बाद आसपास के इलाके मे हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, ये धमाका भूपति नगर थाना इलाके के अर्जुन नगर में टीएमसी के बूथ अध्यक्ष राजकुमार मन्ना के घर पर हुआ है। धमाके की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने दो शवों को बरामद किया है। एक की पहचान स्थानीय तृणमूल बूथ सभापति राजकुमार मन्ना के तौर पर हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

लिव इन पार्टनर ने चापड़ से वार कर महिला को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

लिव इन पार्टनर ने चापड़ से वार कर महिला को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

 नई दिल्ली। दिल्ली में एक बार फिर दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां तिलक नगर थाना क्षेत्र के गणेश नगर इलाके में एक 35 वर्षीय महिला की उसके लिव इन पार्टनर से गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।उसके पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

मृतक महिला का नाम रेखा रानी है। 35 साल की रेखा गणेश नगर इलाके में पिछले करीब 15 साल से किराए पर रह रही थी। उनकी 16 साल की एक बेटी भी है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में गुरूवार दोपहर 12:38 बजे पीसीआर कॉल मिली थी। पुलिस जब वह मौके पर पहुंची, तब घर के बाहर से लॉक लगा हुआ था। पुलिस ताला तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुई। अंदर रेखा का शव था। उनकी गर्दन, जबड़े और शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से वार किए गए थे।

पुलिस का कहना है कि आरोपी मनप्रीत(46 साल) महिला का जानकार है। इस मामले में पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी मिल गई थी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद यह भाग गया था। क्राइम ब्रांच ने उसे पकड़ लिया। मनप्रीत पूछताछ में बार-बार अपने बयान बदल रहा है। तफ्तीश की जा रही है कि आखिर हत्या की मुख्य वजह क्या थी। आगे की जांच के लिए आरोपी को लोकल पुलिस के हवाले किया जाएगा।

RATION CARD: राशन कार्ड धारकों के बल्ले-बल्ले, मिलेगा पूरे 2500 रुपये कैश, करोड़ों लोगों के खाते में आएगा पैसा!

RATION CARD: राशन कार्ड धारकों के बल्ले-बल्ले, मिलेगा पूरे 2500 रुपये कैश, करोड़ों लोगों के खाते में आएगा पैसा!

  नई दिल्ली : केंद्र सरकार (Central Government) के अलावा कई राज्य सरकारों की तरफ से राशन कार्डधारकों को कई तरह के फायदे दिए जाते रहे हैं. इस बार करीब 2.2 करोड़ राशन कार्ड धारकों के खाते में 2500 रुपये ट्रांसफर किए जा सकते हैं. जानिए किन लोगों को मिलेगा ये पैसा। केंद्र सरकार के अलावा कई राज्य सरकारों की तरफ से राशन कार्डधारकों को कई तरह के फायदे दिए जाते रहे हैं. हर साल की तरह इस साल भी राज्य सरकार राशनकार्ड धारकों के खाते में पैसा ट्रांसफर कर सकती है. बता दें तमिलनाडु सरकार पोंगल पर यानी जनवरी महीने में राज्य के सभी राशनकार्ड धारकों के खाते में नकद राशि ट्रांसफर करती है.

2.20 करोड़ हैं राशनकार्ड धारक

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस समय पर राज्य में करीब 2.20 करोड़ राशन कार्डधारक हैं, जिसमें से करीब 14.6 लाख लाभार्थियों को अगर छोड़ दिया जाए तो सभी के पास बैंक अकाउंट हैं, जिनके खाते में पैसा ट्रांसफर किया जाता है.

2020 में दिए थे 2500 रुपये

बता दें पोंगल त्योहार 14 जनवरी को पड़ता है और पिछले 2 सालों में कर्मचारियों ने कार्डधारकों के खाते में 5000 रुपये की राशि ट्रांसफर की है. साल 2020 में राज्य सरकार ने कार्डधारकों के खाते में 2500 रुपये की नकद राशि ट्रांसफर की थी।राज्य के सभी लोग इस त्योहार को खुशी से मना सकें इसी वजह से सरकार की तरफ से ये राशि दी जाती है. इसके साथ ही चावल, गन्ना और चीनी भी गिफ्ट की जाती है. बता दें इसको पहली बार जनवरी 2014 में शुरू किया गया था. उस समय पर राज्य सरकार ने 100 रुपये की नगद राशि के साथ में एक किलो कच्चे चावल और एक किलो चीनी दी थी.

इस साल भी सरकार कर सकती है ऐलान

उम्मीद किया जा रहा है कि इस साल भी सरकार करोड़ों खाताधारकों को नकद राशि ट्रांसफर करेगी. राज्य सरकार दिसंबर महीने में ही राशि देने का ऐलान कर सकती है, जिसके बाद पोंगल से पहले ही करोड़ों कार्डधारकों के खाते में पैसा जायेगा।

कातिल आफताब ने चाइनीज हथियार से किए थे श्रद्धा के 35 टुकड़े, नार्को टेस्ट में हुए कई बड़े खुलासे..

कातिल आफताब ने चाइनीज हथियार से किए थे श्रद्धा के 35 टुकड़े, नार्को टेस्ट में हुए कई बड़े खुलासे..

 Shraddha Murder Case : श्रद्धा वाकर हत्याकांड में नार्को टेस्ट के बाद इस केस में एक और नया खुलासा हुआ है।दिल्ली पुलिस को जांच के दौरान जानकारी मिली है कि आफताब ने श्रद्धा के शव को टुकड़ों में काटने के लिए चाइनीज चाकू (क्लीवर) का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने आफताब के किराए वाले फ्लैट से एक से अधिक धारदार हथियार बरामद किए हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी  के अनुसार, पूछताछ के दौरान कातिल आफताब ने बताया कि गला घोंटने के बाद श्रद्धा की मौत हो गई। इसके बाद उसने पहले श्रद्धा के दोनों हाथ काटे। नार्को टेस्ट के दौरान आफताब ने पुलिस को ये भी बताया कि जिस चाइनीज चाकू का इस्तेमाल उसने श्रद्धा के शव को काटने के लिए किया था, उस हथियार को उसने कहां फेंका है। पुलिस अब आफताब की निशानदेही पर चाइनीज चाकू की तलाश कर रही है।

Shraddha Murder Case : अपनी प्रेमिका के किए थे 35 टुकड़े

आफताब ने अपनी प्रेमिका श्रद्धा वाकर का गला घोंट दिया था और उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए थे, जिसे उसने कई दिनों तक शहर भर में फेंकने से पहले दक्षिण दिल्ली के महरौली में अपने घर पर 300 लीटर के फ्रिज में रखा।

जहां से हथियार खरीदा, उस दुकान की तलाश जारी

आरोपी का नार्को एनालिसिस टेस्ट (narco analysis test) गुरुवार को दिल्ली के रोहिणी के एक अस्पताल में किया गया था। पुलिस अब उस दुकान का पता लगाने की कोशिश कर रही है, जहां से आफताब ने वह हथियार खरीदा था, जिसका इस्तेमाल उसने श्रद्धा वाकर के शरीर के टुकड़े करने के लिए किया था।

इसके अलावा, पुलिस इस बात को जाननें की कोशिश कर रही है कि क्या हथियार 18 मई से पहले खरीदा गया था, जिस दिन आरोपी ने कथित तौर पर श्रद्धा की हत्या की थी या नहीं।

क़त्ल के आरोपी आफताब को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था और पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था, जिसे 17 नवंबर को पांच दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया था। अदालत ने 26 नवंबर को उन्हें 13 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

Indian Railway: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! रात में सोते हुए सफर करने पर भी नहीं छूटेगा स्टेशन, रेलवे ने शुरू की यह खास सुविधा

Indian Railway: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! रात में सोते हुए सफर करने पर भी नहीं छूटेगा स्टेशन, रेलवे ने शुरू की यह खास सुविधा

Railway News: ट्रेन से हर दिन करोड़ों की संख्या में यात्री ट्रैवल करते हैं. ऐसे में रेलवे यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखने की कोशिश करता है. हम रेलवे की फैसिलिटी के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

Ajab-Gajab : डीजे की धुन पर नाच रहे थे बाराती, कुछ ही देर में होने वाले थे सात फेरे, लेकिन दूल्हे की एक गलती पड़ गई भारी, फिर जो हुआ…

Ajab-Gajab : डीजे की धुन पर नाच रहे थे बाराती, कुछ ही देर में होने वाले थे सात फेरे, लेकिन दूल्हे की एक गलती पड़ गई भारी, फिर जो हुआ…

 नई दिल्ली। Ajab-Gajab इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। ऐसे में कई लोग अपनी नै जिन्दगी की शुरुआत कर रहे हैं। वहीं इस दौरान कई चौकाने वाले मामले सामने आ जाते हैं। जिससे ख़ुशी का माहौल झट से पलट जाता हैं। हाल ही में ऐसा ही एक मामला काफी चर्चा में बना हुआ हैं। दरअसल शादी के लिए बारात दुल्हन के घर पहुंच गई थी सभी बाराती डीजे की धुन में जमकर झूम रहे थे। तभी दोस्तों ने दूल्हे को भी शराब का जाम ऑफर कर दिया। फिर क्या था दूल्हे ने खुद पर काबू नहीं कर पाया और इतनी शराब पी ली कि पूरी बारात में वह चर्चा का विषय बन गया।

जब यह पूरी बात दुल्हन के पास पहुंची। दुल्हन पक्ष के लोग बहुत ज्यादा परेशान हुए और बहुत ज्यादा आगबबूला हो गए। सैकड़ों लोगों के बीच में जब दूल्हा शराब पीकर हंगामा करे तो फिर पारा तो चढ़ना लाजिमी ही था। मामले ने इतना तूल पकड़ लिया था कि दुल्हन पक्ष और दूल्हे पक्ष के लोग आपस में ही बहुत हंगामा करने लगे। कुछ लोगों के बीच बचाव के बाद यह पूरा मामला शांत किया गया।

दोनों पक्ष के कुछ लोगों के द्वारा बीच बचाव करते हुए इस शादी की रस्म को पूरा करने की बात की गई। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और दुल्हन ने शादी से साफ-साफ इनकार कर दिया था, जिसके बाद दूल्हे पक्ष के लोगों को बारात को बिना दुल्हन वापस ले जाना पड़ा। मामला उत्तराखंड के जनपद नैनीताल के हल्द्वानी शहर का है।

बाप से बदला लेने 15 साल के लड़के ने नाबालिग से किया रेप, फिर कर दी बेटी की हत्या

बाप से बदला लेने 15 साल के लड़के ने नाबालिग से किया रेप, फिर कर दी बेटी की हत्या

 मुंबई। CRIME NEWS : देशभर में रेप के मामले (Rape Cases) बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच, महाराष्ट्र (Maharashtra) से चौंका देने वाली खबर सामने आई है, जिसे जानकर सबके होश उड़ गए हैं। दरअसल, महाराष्ट्र के कल्याण (Kalyan, Maharashtra) में एक 15 साल के लड़के ने एक शख्स से बदला लेने के लिए पहले उसकी 9 साल की बच्ची का रेप किया, फिर उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी का बच्ची के पिता से कुछ दिन पहले ही झगड़ा हुआ था।

यह घटना कल्याण रेलवे स्टेशन के पास कल्याणी पश्चिम क्षेत्र में एक रिहायशी सोसायटी की है। जहां, गुरुवार की सुबह 9 साल की बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जहां पुलिस ने पंचनामा दायर कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर लड़के की पहचान की है। जिसके बाद इलाके के कुछ लोगों से लड़के के ठिकाने के बारे में पूछताछ करने के बाद उसे हिरासत में लिया गया और फिर महात्मा फुले थाने लाया गया।

BIG NEWS : हेमलता हत्याकांड में नया खुलासा, टीवी शो देखकर सीरियल किलर बनना चाहती थी पायल, फिर रची खौफनाक साजिश

BIG NEWS : हेमलता हत्याकांड में नया खुलासा, टीवी शो देखकर सीरियल किलर बनना चाहती थी पायल, फिर रची खौफनाक साजिश

 टीवी सीरियल देखकर सीरियल किलर बनने चली पायल अब पुलिस की गिरफ्त में है. खुद को मरा हुआ दिखाने के लिए उसने बकसूर हेमलता की हत्या कर दी. अपने मां-बाप की आत्महत्या का बदला लेने के लिए वह हैवानियत की हदें पार करने को तैयार थी. इसके लिए वह पहले दुनिया की नजरों में खुद को मरा हुआ दिखाना चाहती थी. यही कारण रहा कि उसने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर हेमलता की हत्या कर दी. उसकी पहचान छिपाने के लिए पायल ने मृतक हेमलता के चेहरे पर खौलता हुआ तेल डाला और अपने कपड़े पहनाकर फरार हो गई.

हेमलता का चेहरा जला हुआ था और कद काठी में वह पायल की तरह थी. ऐसे में कोई यह समझ नहीं पाया कि वह पायल है या और कोई. डेडबॉडी के पास एक सुसाइड नोट मिला. जिससे साबित भी हो गया कि पायल ने आत्महत्या कर ली है. इसके बाद पायल के भाई ने बॉडी को अपनी बहन समझकर उसका अंतिम संस्कार तक कर दिया.

पायल ने खुद को मरा हुआ दिखाने के लिए अपने बॉयफ्रेंड अजय के साथ मिलकर अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर 50 से ज्यादा लड़कियां देखीं. आखिर में अजय को अपने एक दोस्त के जरिए हेमलता के बारे में मालूम हुआ, जो उन्हें अपनी प्लानिंग के हिसाब से सबसे मुफीद लगी. सीरियल किलर बनने को तैयार पायल ने पूरी साजिश रचने में एक टीवी सीरियल ‘कुबूल से’ और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई क्रिमिनल डॉक्यूमेंट्री की मदद ली. लेकिन इनकी ये प्लानिंग ज्यादा दिन नहीं चली और दोनों आरोपी हेमलता का मर्डर करने के आरोप में गिरफ्तार हो गए.

कैसे खुला राज

पुलिस के मुताबिक 15 नवंबर को हेमलता नाम की एक लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट बिसरख थाने में दर्ज हुई थी. पुलिस हेमलता का नंबर और कॉल रिकॉर्ड ट्रेस कर रही थी, तभी उसे अजय नाम के एक लड़के का नंबर मिला. पुलिस ने अजय के नंबर को ट्रेस किया और उसे हिरासत में ले लिया. अजय से पूछताछ करने पर मालूम हुआ कि उसने और उसकी प्रेमिका पायल ने मिलकर हेमलता की हत्या कर दी है.

इन लोगों की हत्या करना चाहती थी पायल

बिसरख थाना क्षेत्र की रहने वाली पायल भाटी ने अपने मां बाप की आत्महत्या का बदला लेने और प्रेमी से शादी करने के लिए अपनी ही मौत की साजिश रची थी. वह अपने मां-बाप की आत्महत्या के लिए अपने भाई के ससुराल वालों को और अपने फुफेरे भाई को जिम्मेदार मानती थी और उन्हें भी मारने की फिराक में थी. इस बीच वह खुद को मरा हुआ साबित करना चाहती थी. इस पूरी साजिश को अंजाम देने के लिए उसने अपने बॉयफ्रेंड अजय ठाकुर के साथ मिलकर निर्दोष हेमलता की ले ली. हैवानियत की हदें पार करते हुए दोनों ने मृतका की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को खौलता हुआ तेल डालकर बुरी तरह से जलाया ताकि कोई पहचान ना पाए.

पायल ने हेमलता को अपने कपड़े पहना दिए और दोनों उसे पायल के घर में छोड़कर भाग गए. हेमलता की बॉडी के पास पायल ने एक छोटा सा सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें लिखा था… “खाना बनाते वक्त मेरा चेहरा जल गया. मैं इस चेहरे के साथ जीना नहीं चाहती. इसलिए आत्महत्या कर रही हूं.’

‘अफसोस की मां बाप के कातिल जिंदा हैं’

आरोपी पायल और अजय से आजतक ने एक्सक्लूसिव बातचीत की. पायल ने बताया कि उसकी भाभी और बुआ के लड़के उसके पिता को बहुत परेशान करते थे. उन पर झूठा मुकदमा लगाने की धमकी देते थे. जिससे परेशान होकर माता-पिता ने आत्महत्या कर ली. आत्महत्या के लिए जिम्मेदार 4 लोगों पर पायल और उसके परिवार ने केस भी दर्ज करवाया था. लेकिन 3 लाख खर्च होने के बाद भी उन लोगों को सजा नहीं हुई थी. पायल ने कहा कि इसी वजह से उसने यह कदम उठाया. वह बुआ के लड़के सुनील और उन सभी लोगों की हत्या करना चाहती थी, जिसकी वजह से उसके मां-बाप ने आत्महत्या की थी. उसे सिर्फ इस बात का अफसोस है कि उसके मां-बाप के कातिल जिंदा है. लेकिन उनकी वजह से उसने एक बेगुनाह का खून कर दिया. उसे कानून पर भरोसा नहीं था.

’50 लड़कियां देखी, सीरियल और क्राइम डाक्यूमेंट्री देखी’

एडिशनल डीसीपी शाद अली खान ने बताया कि पायल को इस पूरी साजिश का आईडिया ‘कुबूल है’ नाम के एक टीवी सीरियल को देख कर आया. इसके बाद पायल और अजय ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई क्रिमिनल डॉक्यूमेंट्री देखी. पायल को मरा हुआ दिखाने के लिए अपने जैसी अपने कद काठी की एक लड़की चाहिए थी. पायल और अजय ने अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर 50 से ज्यादा लड़कियां देखी. आखिर में अजय को अपने एक दोस्त के जरिए हेमलता के बारे में मालूम हुआ जो अजय और पायल को अपनी प्लानिंग के हिसाब से सबसे मुफीद लगी. पुलिस ने पायल के घर से हेमलता की कई चीजें बरामद की हैं. पुलिस ने कत्ल में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है.

घटना की टाइमलाइन

-मई 2022 में पायल के माता पिता ने आत्महत्या की.
-तभी से उसने बदला लेने की ठान ली.
-2 साल से पायल और अजय की दोस्ती थी. दोनो फेसबुक से मिले थे.
-12 नवंबर को सबकुछ पायल और अजय का प्लानिंग के हिसाब से हुआ.
-अजय को एक दोस्त के जरिए हेमा मिली, अजय हेमा को लेकर पायल के घर पहुंचा. उसी रात घटना को अंजाम दिया गया.
-15 नवंबर को हेमलता की बहन ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई. यहीं से पुलिस की जांच शुरु हुई.
-27 नवंबर को पायल ने अजय से आर्यसमाज मंदिर में शादी कर ली.
-1 दिसंबर को हेमलता के फोन की लोकेशन और कॉल डिटेल खंगालते हुए पुलिस अजय तक पहुंची. जिसके बाद दोनों की गिरफ्तारी की गई.