BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
23 साल की उम्र में 11 बच्चों की मां बन गई है ये महिला, 105 बच्चे पैदा करने का इतिहास बनाना चाहते हैं ये दं​पति

23 साल की उम्र में 11 बच्चों की मां बन गई है ये महिला, 105 बच्चे पैदा करने का इतिहास बनाना चाहते हैं ये दं​पति

 रुस: बच्चे हर किसी को पसंद होते हैं, शायद ही कोई ऐसा होगा जो इनकी मासूम हंसी पर अपना दिल न हार बैठे. आजकल छोटे परिवार का चलन बढ़ गया है, ऐसे में ज्यादातर लोग एक-दो बच्चे ही पैदा करना पसंद करते हैं.

 

रूस (Russia) में रहने वाली 23 साल की क्रिस्टिना ओज्टर्क को बच्चों से काफी ज्यादा ही लगाव है और यही कारण है कि वो इतनी कम उम्र में ही 11 बच्चों का पालन पोषण कर रही हैं. हालांकि उनका बच्चों को लेकर दीवानापन अभी भी खत्म नहीं हुआ है और वे फ्यूचर में भी कई बच्चों की मां बनना चाहती हैं. क्रिस्टिना ने कहा कि मैंने छह साल पहले एक लड़की को जन्म दिया था. उसके बाद से मैंने इन बच्चों को जन्म नहीं दिया है और हमने सरोगेसी (Surrogacy) की मदद से बाकी बच्चों को पैदा किया है.

क्रिस्टिना भविष्य में 100 बच्चों का परिवार चाहती हैं. इस कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा था कि वे 105 बच्चे चाहते हैं. हालांकि क्रिस्टिना ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि हम बच्चों के नंबर को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त नहीं हैं लेकिन इतना जरूर है कि हम 11 पर रूकने वाले नहीं है. हम फाइनल नंबर पर फैसला नहीं कर पाए हैं

क्रिस्टिना का परिवार जॉर्जिया के बातुमी शहर में रहता है. क्रिस्टिना ने कहा कि बातुमी में जिस क्लीनिक में हम सरोगेसी के लिए जाते हैं वे ही हमारे लिए सरोगेट महिलाओं का चयन करते हैं. इस पूरी प्रक्रिया की जिम्मेदारी उनकी होती है. हम पर्सनल तौर पर इन सरोगेट महिलाओं के संपर्क में नहीं होते हैं और ना ही हमारा उनके साथ कोई डायरेक्ट कॉन्टेक्ट होता है.

बड़ी खबरः तन्मय को नहीं बचाया जा सका, जिंदगी की जंग हारा, करीब 84 घंटे रेस्क्यू के बाद बोरवेल से बाहर निकाला शव, गांव में पसरा मातम

बड़ी खबरः तन्मय को नहीं बचाया जा सका, जिंदगी की जंग हारा, करीब 84 घंटे रेस्क्यू के बाद बोरवेल से बाहर निकाला शव, गांव में पसरा मातम

 बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आई है। बोरवेल में गिरा मासूम तन्मय जिंदगी की जंग हार गया है। जिले के मांडवी गांव में 400 फीट गहरे खुले बोरवेल में गिरे 8 साल के तन्मय साहू को बचाया नहीं जा सका। इस खबर से गांव सहित पूरे जिले के लोग स्तब्ध है। लोगों को उनके बचने की पूरी उम्मीद थी। वहीं डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित करने के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर है। हर कोई तन्मय की ही चर्चा करते नजर आ रहे है।

बता दें कि एमपी के बैतूल जिले के मांडवी गांव का मासूम तन्मय बोरवेल में फंसा हुआ था। रेसक्यू ऑपरेशन भी लगातार जारी रही लेकिन टीम को तन्मय तक पहुंचने में सफलता नहीं मिली। 45 फीट तक खुदाई करने के बाद 10 फीट की होरिजेंटल टनल बनाकर तन्मय तक पहुंचने की कोशिश की गई पर हार्डरॉक्स के चलते इस पूरी मुहिम में काफी समस्याओं का सामना टीम को करना पड़ा। इस पूरे ऑपरेशन में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की टीम विशेषज्ञों के साथ ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। मौके पर बैतूल,नर्मदापुरम भोपाल और हरदा का प्रशासनिक अमला भी जुटा रहा। अधिकारियों की चिंता तब बढ़ी जब लंबे समय से तन्मय ने कोई रिस्पांस नहीं दिया, हालांकि स्थिति के मद्देनजर एंबुलेंस, मेडिकल टीम, लाइफ सेफ्टी इक्विपमेंट्स के साथ पूरी टीम तैयार रही। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के प्रयास की सराहना की किंतु नियति के आगे सब नतमस्तक हो गए।

UP में GST टीम की ताबड़तोड़ छापेमारी, टैक्स चोरी के आरोपों में व्यापारी हलाकान

UP में GST टीम की ताबड़तोड़ छापेमारी, टैक्स चोरी के आरोपों में व्यापारी हलाकान

 लखनऊ। उत्तर प्रदेश में टैक्स चोरी के मामले में राज्य कर विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी आज भी जारी है. प्रदेश के 71 जिलों में मिले इनपुट के आधार पर जीएसटी टीम अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी की. इस छापेमारी से टैक्स चोरी करने वाले व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ना तय है तो वहीं एक साथ छापेमारी की कार्यवाही से प्रदेश के चारो ओर व्यपारियों में भय-रोष का माहौल व्याप्त है.

वहीं गोरखपुर-बस्ती मंडल में एक साथ 22 टीमों ने छापेमारी कर 24 प्रतिष्ठानों के कागजात खंगाले. विभिन्न टीमों ने गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, बस्ती, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, संतकबीर नगर के 24 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की, गोरखपुर में रेस्टोरेंट, मेडिकल स्टोर, चश्मा घर, हार्डवेयर की दुकानों पर छापेमारी हुई. सोनौली, मेडिकल रोड, महराजगंज में शीशे की दुकान के साथ पोल्ट्री फार्म पर छापेमारी हुई.

संतकबीर नगर में फुटवियर तो वहीं कुशीनगर में चश्मा और हार्डवेयर की दुकान पर छापेमारी हुई. एडिशनल कमिश्नर ने बताया कि छापेमारी का उद्देश्य बिना पंजीयन के कारोबार करने वाले प्रतिष्ठानों द्वारा पंजीयन कराया जाना है. बिना पंजीयन के कारोबार होने से सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है. इस दौरान टीमों ने 1.83 करोड़ रुपए का गोलमाल पकड़ा, जिसे देखते हुए व्यापारियों ने 18 लाख रुपए कर जमा कराए.

जीएसटी विभाग की छापेमारी का खौफ प्रमुख बाजारों में साफ दिख रहा है. छापेमारी से व्यापारियों में भारी आक्रोश है. गोरखपुर के गोलघर, रेती, शाही मार्केट, सहजनवां समेत प्रमुख बाजारों में दुकानें बंद रही हैं. सर्वाधिक मुश्किल में इलेक्ट्रानिक्स गुड्स के कारोबारी दिखे. इसी का नतीजा है कि रेती रोड, बलदेव प्लाजा, असुरन छाया कम्पाउंड, सिनेमा रोड स्थित शाही मार्केट में ज्यादातर दुकानें बंद रहीं. कुछ दुकानदारों ने तो दर्जन भर मर्तबा दुकान का शटर उठाया और गिराया.

शाही मार्केट, बलदेव प्लाजा से लेकर रेती रोड पर प्रतिदिन करीब 5 करोड़ रुपए के मोबाइल, इलेक्ट्रानिक्स गुड्स के साथ कम्प्यूटर पार्ट्स की बिक्री होती है. चौथे दिन पूरे जोन में चिह्नित प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई. विभिन्न टीमों ने गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, बस्ती, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, संतकबीर नगर के 22 टीमों ने 24 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की. 1.83 करोड़ रुपए गोलमाल पकड़ा और 18 लाख रुपए जमा कराए.

यूपी के 71 जिलों में टैक्स चोरी के आरोप में व्यापारियों पर स्टेट जीएसटी के छापे की. स्टेट जीएसटी के छापे से व्यापारियों में बौखलाहट देखी रही है. इस छापें में उन व्यपारियों पर भी छापेमारी की जा रही है जो जीएसटी के दायरे में नहीं है. स्टेट जीएसटी आंख बंदकर छापे मार रहा है. जिस वजह से व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है और बाजार तक बंद हो रखे हैं.

स्टेट जीएसटी की इस छापेमारी के खिलाफ कई जिलों में विधायकों और व्यापारियों का धरना प्रदर्शन भी जारी है. स्टेट जीएसटी के खिलाफ व्यापारियों में आक्रोश देखा जा रहा है. 71 जिलों में 294 छापों से हड़कंप मचा हुआ है. कई शहरों में इतने छापे की व्यापारियों का धंधा ठप हो गया है. व्यापारियों ने स्टेट जीएसटी पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है. अगले एक हफ्ते तक बाजार-बाजार छापे पड़ेंगे. स्टेट जीएसटी के छापों से व्यापारी परेशान हैं.

विधायकों की बैठक में नहीं बन पाई सहमति...अब कांग्रेस आलाकमान तय करेगा सीएम का नाम

विधायकों की बैठक में नहीं बन पाई सहमति...अब कांग्रेस आलाकमान तय करेगा सीएम का नाम

 हिमाचल प्रदेश।  विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद मुख्यमंत्री चेहरे के चयन को लेकर मचे घमासान के बीच कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में शुक्रवार देर शाम को नव निर्वाचित कांग्रेस विधायकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री प्रदेश कांग्रेस चुनाव पर्यवेक्षक भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश मामलों के प्रभारी सांसद राजीव शुक्ला, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली, संजय दत्त, तजेंद्र पाल बिट्टू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह मौजूद रहे।

इसके अलावा बैठक में प्रदेश कांग्रेस के सभी नव निर्वाचित विधायक मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार बैठक में मुख्यमंत्री के चयन के लिए हर विधायक से दो-दो नाम पूछे गए। उनकी प्राथमिकता वाले उम्मीदवार की मेरिट और डिमेरिट भी पूछी गई। मुख्यमंत्री चेहरे के चयन को लेकर सीएलपी (कांग्रेस विधायक दल) बैठक में सिंगल लाइन प्रस्ताव पारित कर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजने का फैसला लिया गया।अब हाईकमान तय करेगा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार का मुख्यमंत्री कौन होगा? सूत्रों के अनुसार बैठक में मुकेश अग्निहोत्री ने सिंगल लाइन प्रस्ताव की बात रखी और सुखविंदर सुक्खू ने उसका समर्थन किया। इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में थोड़ी देर में प्रेस ब्रीफिंग की जाएगी।इससे पहले कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि सीएलपी बैठक में सभी विधायक मौजूद रहेंगे। बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया जाएगा और अंतिम निर्णय पार्टी आलाकमान की ओर से लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदान वहां होता है जहां विवाद होता है, लेकिन कांग्रेस में सीएम चेहरे को लेकर कोई विवाद नहीं है।

मासूम के कातिल को सजा-ए-मौत ! 7 साल की बच्ची की रेप के बाद मर्डर, कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा…

मासूम के कातिल को सजा-ए-मौत ! 7 साल की बच्ची की रेप के बाद मर्डर, कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा…

 सोनभद्र। जिले के बीजपुर थाना क्षेत्र में करीब दो वर्ष पूर्व सात वर्षीय मासूम से दुष्कर्म व हत्या के मामले में विशेष न्यायाधीश पास्को एक्ट ने दोषी को फांसी की सजा सुनाई है. जज ने कहा कि दोषी को मरने तक फांसी पर लटकाया जाना चाहिए। फांसी की सजा सुनते ही आरोपी रोने लगा. वहीं पीड़िता के परिजन कोर्ट के फैसले से खुश हुए और कोर्ट व जज का शुक्रिया अदा करते हुए अपनी बेटी के साथ हुई घटना को याद किया.


दरअसल, बीजपुर थाना क्षेत्र में दो साल पहले सात साल की मासूम को बिस्किट दिलाने के बहाने जंगल में ले जाकर दुष्कर्म करने के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी. आरोपी शिवम ने इस घटना को अंजाम देने के बाद मासूम की लाश को नाले में फेंक दिया था.

घटना के बाद आरोपी खुद परिजनों व पुलिस सहित मासूम का शव ढूढ़ने में सहयोग करता रहा, लेकिन आरोपी की हरकत से परिजनों को शक हो गया. तब परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए पूछताछ की. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

इस मामले में पीड़िता के वकील दिनेश अग्रहरी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाए. अभियुक्त के बाल एवं बालिका के मृत शरीर पर पाये गये बाल का डीएनए परीक्षण कराया गया, जबकि अन्य साक्ष्य अभियुक्त को नहीं बचा सके, जिसके फलस्वरूप पोस्को अधिनियम की विशेष अदालत ने न्याय करते हुए अभियुक्त को सजा सुनाई.

मृतक मासूम के माता-पिता का कहना है कि दो साल में आरोपियों की फांसी बता रही है कि न्याय के घर में देर है पर अंधेर नहीं. आज मेरी बच्ची को सच्चा न्याय मिला है. आरोपी ने जघन्य अपराध किया था और मेरी बेटी के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. शव को नाले में फेंक दिया. हम इस न्याय से खुश हैं. पुलिस, जज और भगवान सभी का शुक्रिया अदा करते हैं.
बुर्का पर बवालः 4 छात्रों ने बुर्का पहनकर आइटम सॉन्ग पर किया डांस, वीडियो वायरल होने पर भड़के लोग, जानिए क्या है पूरा मामला…

बुर्का पर बवालः 4 छात्रों ने बुर्का पहनकर आइटम सॉन्ग पर किया डांस, वीडियो वायरल होने पर भड़के लोग, जानिए क्या है पूरा मामला…

 Trending News: इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स ने बुर्का पहनकर आइटम सॉन्ग पर डांस किया. जिसका वीडियो वायरल हुआ तो सोशल मीडिया पर जमकर इसका विरोध किया गया. हालांकि, इसके बाद चारों स्टूडेंट्स को कॉलेज प्रबंधन ने निलंबित कर दिया है. कॉलेज की ओर से कहा गया है कि स्टूडेंट्स कार्यक्रम खत्म होने के बाद स्टेज पर चढ़कर डांस करने लगे थे.

जानकारी के अनुसार, कर्नाटक (Karnataka) के मंगलुरु के सेंट जोसेफ इंजीनियरिंग कॉलेज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस दौरान स्टेज पर बुर्का पहनकर छात्र-छात्राओं ने डांस किया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अधिकारियों ने कहा कि, शहर के सेंट जोसेफ इंजीनियरिंग कॉलेज में एक प्रोग्राम आयोजित किया गया था. इसमें कुछ छात्रों ने बुर्का पहनकर स्टेज पर आकर फिल्मी गाने पर डांस किया. इसका वीडियो वायरल हो गया था. वीडियो सामने आने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस डांस को आपत्तिजनक बताया है.

इसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने मामले की जांच करवाकर छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की. इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्य रियो डिसूजा ने कहा कि प्रबंधन ने मुस्लिम समुदाय के चारों छात्रों को निलंबित कर दिया है.

कॉलेज ने बयान जारी कर कहा है कि, कॉलेज में आधिकारिक कार्यक्रम समाप्त होने के बाद छात्रों ने डांस किया था. इसका वीडियो वायरल हुआ है. परिसर के अंदर ऐसे किसी भी डांस का समर्थन नहीं किया जा सकता, जो विभिन्न समुदायों के बीच सद्भाव के खिलाफ हो.

BJP के 2 वरिष्ठ नेताओं को सजा: वोटिंग के दौरान मतपत्र फाड़कर पीठासीन अधिकारी के साथ की थी मारपीट

BJP के 2 वरिष्ठ नेताओं को सजा: वोटिंग के दौरान मतपत्र फाड़कर पीठासीन अधिकारी के साथ की थी मारपीट

 सागर। मध्यप्रदेश के सागर में महापौर चुनाव के दौरान मतपत्र फाड़ने और पीठासीन अधिकारी के साथ मारपीट करने के मामले में बीजेपी के दो वरिष्ठ नेताओं को सजा हुई है। कोर्ट ने वरिष्ठ नेता श्याम तिवारी और संजीव मोहन दुबे को एक-एक साल की सजा सुनाई है। साथ ही 200 रुपए का जुर्माना भी लागाया है।

दरअसल, सागर में 2014 में हुए महापौर चुनाव के दौरान तहसील स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाए गए मतदान क्रमांक 22 में मतपत्र फाड़ने और पीठासीन अधिकारी के साथ मारपीट करने के मामले में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्याम तिवारी और संजीव मोहन दुबे को न्यायालय ने 1 वर्ष की सजा और 200 रुपए अर्थ दंड से दंडित किया है।

बता दें कि इस मामले में पीठासीन अधिकारी केएल रजक ने 6 जनवरी 2014 को सिविल लाइन थाने में अपने साथ हुई मारपीट और मतपत्र फाड़ने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले की जांच कर पुलिस ने कोर्ट में चालान पेश किया। आज न्यायालय ने सुनवाई करते हुए दोनों नेताओं को इस मामले में दोषी पाया। न्यायालय ने धारा 332 के तहत एक-एक साल की सजा सुनाई।

राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान

राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान

 Ration card Scheme: राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब फ्री राशन लेने वालों के लिए UIDAI की ओर से बड़ी जानकारी मिली है। सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले से देश के करोड़ों लोगों को इसका लाभ होगा।

आधार के जरिए राशन लिया जा सकता है

देशभर में आधार जारी करने वाली संस्था ने जानकारी देते हुए कहा है कि अब आप देश में कहीं भी आधार के जरिए राशन ले सकते हैं। इसके लिए आपको बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं होगी।
 
ट्वीट कर दी जानकारीUIDAI की ओर से ट्वीट कर जानकारी दी गई है कि अब देश में कहीं भी राशन की सुविधा सिर्फ आधार पर ही मिलेगी। हालांकि आप इस सुविधा का लाभ तभी उठा सकते हैं जब आपका आधार कार्ड अपडेट हो। अगर ऐसा नहीं होता है तो आप इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पाएंगे। इसके अलावा अगर आपको राशन कार्ड से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या है तो आप 1947 पर संपर्क कर सकते हैं।
राज्यसभा में हंगामे के बीच ‘समान नागरिक संहिता’ बिल हुआ पेश, विपक्ष की मांग खारिज

राज्यसभा में हंगामे के बीच ‘समान नागरिक संहिता’ बिल हुआ पेश, विपक्ष की मांग खारिज

 Parliament Winter Session: राज्यसभा में शुक्रवार को ‘समान नागरिक संहिता’ निजी विधेयक राज्यसभा में पेश किया गया। भजपा सांसद किरोड़ीलाल मीणा द्वारा इसे पेश किया गया। सदन में इस निजी विधेयक के पेश किये जाने पर बवाल हो गया। बहस गरमाने के बाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पूछा कि इसे क्यों पेश नहीं किया जा सकता?

वहीं राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने इसे रोकने की विपक्ष की मांग के बाद वोटिंग कराई। जिसमें बिल को पेश करने के पक्ष में 63 वोट पड़े जबकि विपक्ष में 23 वोट डाले गए। इसके बाद विपक्ष की मांग खारिज हो गई और बिल को पेश करने की अनुमति मिल गई। बिल में मांग की गई है कि देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने के लिए एक National Inspection & Investigation Commission बनाया जाए।

राज्यसभा में समान नागरिक संहिता लागू करने से जुड़ा प्राइवेट मेंबर बिल पेश किया गया। जिसको लेकर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, डीएमके, एनसीपी और टीएमसी समेत तमाम विपक्षी दलों ने बिल पेश करने का जोरदार विरोध किया। बिल को पेश करने का विरोध करते हुए समाजवादी पार्टी सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि मुसलमान अपनी चचेरी बहन से शादी करना सही मानते हैं क्या हिंदू ऐसा कर सकते हैं। इसीलिए सभी धर्मों की अलग-अलग परंपरा है। बीजू जनता दल ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया और सदन से वॉकआउट किया।

इस बिल को लेकर सदन में हुई चर्चा
सरकार की ओर से बोलते हुए केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल ने कहा कि किसी भी सदस्य को बिल पेश करने और अपने क्षेत्र के मुद्दे उठाने का अधिकार है। उन्होंने विरोध कर रहे सभी पार्टियों से कहा कि बिल पेश होने के बाद जब इस पर चर्चा होगी तब हर पार्टी अपनी बात रख सकेगी। इसके लिए राज्यसभा में बहस होनी चाहिए है। वहीं सीपीआई(एम) के सांसद जॉन ब्रिटास ने विधि आयोग की रिपोर्ट का हवाले देते हुए कहा कि समान नागरिक संहिता की जरूरत नहीं है।

बता दें कि सात दिसंबर से शीतकालीन सत्र शुरू हुआ है। इस सत्र में संसद में कई मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध देखने को मिल रहा है। राज्यसभा के सभापति के रूप में जगदीप धनखड़ के लिए भी यह पहला सत्र है। उन्होंने सत्र शुरू होने से पहले सदन की कार्यवाही में व्यवधान को कम करने और कामकाज में सुधार के तरीकों पर कई सदस्यों के सुझाव भी मांगे थे। यह शीतकालीन सत्र 29 दिसंबर को समाप्त होगा।

भारत के इस गांव शादी से पहले संभोग करना अनिवार्य, और अगर हो जाये बच्चा तो माना जाता है बेहद शुभ, जाने इस अजीबो-गरीब रस्म बारे में…

भारत के इस गांव शादी से पहले संभोग करना अनिवार्य, और अगर हो जाये बच्चा तो माना जाता है बेहद शुभ, जाने इस अजीबो-गरीब रस्म बारे में…

 नई दिल्ली। देश के अलग-अलग हिस्सों में शादी के अलग-अलग रीति रिवाज होते हैं। हमारे देश में भी कई राज्यों में ऐसे रीति रिवाज होते हैं जो सबको सोचने में मजबूर कर देते हैं। हालांकि हमारे हिंदू धर्म में भी कई तरह की शादी की रस्में निभाई जाती हैं। ऐसे ही विदेशों में भी कुछ जगहों पर अजीबो-गरीब रस्म अदा की जाती है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। हम बात कर रहे हैं बेहद ही खूबसूरत देश स्कॉटलैंड की। यहां शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन के साथ कुछ ऐसा किया जाता है जिसे जानकर आप कहेंगे कि ऐसे रस्म को निभाना क्या वाकई में जरूरी है।

शादी की अजीबो-गरीब परंपरा

हमारे देश में शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन एक साथ कई सारी रस्में निभाते हैं। यह रस्में हर कल्चर और समाज के हिसाब से अलग-अलग होती हैं। इनमें से कुछ रीति रिवाज ऐसे होते हैं, जिन्हें जानकर लोग दंग रह जाते हैं। जैसे की कहीं पर बच्चा पैदा करने के बाद लड़कियों की शादी होती है, तो कहीं भाई अपनी बहन की मांग भरता है।

शादी से पहले बच्चे पैदा करना शुभ

भारत के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न प्रकार के लोग रहते हैं। सभी अपने समाज के नियमों के अनुरूप ही शादी करते हैं। राजस्थान के सिरोही और पाली जिले में गरासिया जनजाति के लोगों में शादी की एक अजब गजब परंपरा है। यहां शादी से पहले बच्चे पैदा करना शुभ माना जाता है। बता दें यह परंपरा 1000 साल से पहले से चली आ रही है। यहां लड़के-लड़कियों को शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाना जरुरी होता है और अगर बच्चा हो जाता है तो इनकी शादी करा दी जाती है, नहीं तो उनकी शादी नहीं होती है।

राजधानी के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, 1 व्यक्ति की मौत, 2 हजार करोड़ के नुकसान की आशंका

राजधानी के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, 1 व्यक्ति की मौत, 2 हजार करोड़ के नुकसान की आशंका

 रूस की राजधानी मॉस्को के एक बड़े शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग में एक व्यक्ति की मौत हो गई।एमेरजेंसी मिनिस्ट्री के हेड सर्गेई पोलिटकिन ने बताया कि आग सुबह के 10 बजकर 45 मिनट पर लगी। जो देखते ही देखते लगभग 7,000 वर्ग मीटर के एरिया( area) में फैल गई। जिस पर अब पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।

70 से ज्यादा फायर फाइटर्स( fire fighters) काम पर लगे

आग पर काबू पाने के लिए 70 से अधिक फायर फाइटर्स और 20 अग्निशमन ट्रकों को साइट पर भेजा गया था। सर्गेई पोलिटकिन ने बताया कि इमारत के डिजाइन के कारण आग को बुझाने में काफी परेशानी हुई।

जांच के लिए बनाई गई कमेटी

रूस की न्यूज एजेंसी ने जानकारी दी थी कि आग की यह घटना साजिश भी हो सकती है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर कई वीडियोज वायरल हो रही हैं।

ये है दुनिया का सबसे महंगा फल, कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप!

ये है दुनिया का सबसे महंगा फल, कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप!

 अनानास (Pineapple) विटामिन सी, एंटी-ऑक्सीडेंट और मैंगनीज और पोटेशियम जैसे खनिजों का एक समृद्ध स्रोत है. खासकर सर्दियों के मौसम में यह सेहत( health) के लिए एक बेहतरीन फल है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी एक ऐसी किस्म है जिसे वहन करना थोड़ा महंगा है।

रिपोर्ट के मुताबिक( as per reports) एक हेलिगन प्रवक्ता ने कहा, ‘अनानास बहुत ही मेहनत का काम है. अनानास की देखभाल, खाद की परिवहन लागत, अनानास के गड्ढों के रखरखाव और अन्य छोटे टुकड़ों की देखभाल करने में लगने वाले समय के साथ अनानास हमें 1,000 पाउंड का पड़ता है।

प्रत्येक अनानास की कीमत 10 लाख रुपये

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को विक्टोरियन ग्रीनहाउस में उगाया गया दूसरा अनानास उपहार में दिया गया था. उद्यान के अधिकारियों ने कहा कि अगर फल( fruit) की नीलामी की जाए, तो प्रत्येक अनानास की कीमत 10 लाख रुपये तक हो सकती है।

Transfer Breaking: UP में फिर प्रशासनिक फेरबदल, 3 IAS अफसरों के हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट…

Transfer Breaking: UP में फिर प्रशासनिक फेरबदल, 3 IAS अफसरों के हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट…

 लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. प्रदेश में 3 IAS अफसरों के तबादले हुए हैं. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है.

जारी आदेश के मुताबिक समाज कल्याण निदेशक राकेश कुमार हटाए गए हैं. राकेश कुमार विशेष सचिव राजस्व बनाए गए. खेमपाल सिंह विशेष सचिव परिवहन बने. जबकि रामनारायण यादव विशेष सचिव सचिवालय प्रशासन बनाए गए हैं.

 

“नहीं रह सकता तेरे बिना…”, गर्लफ्रेंड की किसी और से हुई शादी तो नाबालिग ने उठाया खौफनाक कदम

“नहीं रह सकता तेरे बिना…”, गर्लफ्रेंड की किसी और से हुई शादी तो नाबालिग ने उठाया खौफनाक कदम

 राजस्थान। भीलवाड़ा में एक 17 साल के लड़के ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली मारने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया था उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। यह घटना गुरुवार देर रात महात्मा गांधी अस्पताल के बाहर की है। सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी वारदात कैद हुई है।

जानकारी के अनुसार, 17 साल के लड़के की पहचान कारोई थाना इलाके के मेघरास गांव निवासी के तौर पर हुई है। वह गुरुवार रात को महात्मा गांधी अस्पताल के बाहर टहल रहा था। कुछ दूर जाने के बाद उसने जेब से रिवॉल्वर निकाल सिर पर रखी और फायर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से रिवॉल्वर बरामद की है। लड़के की गर्लफ्रेंड की हाल ही में शादी हुई थी। इसके बाद से वह परेशान था और डिप्रेशन में रहने लगा था। मौके पर मौजूद लोग उसे पास के ही महात्मा गांधी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां से उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया। आज सुबह करीब दस बजे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि शव के पास से कोई सुसाइड नोट तो नहीं मिला है, लेकिन उसके मोबाइल पर कुछ वाट्सऐप मैसेज मिले हैं। इसमें पहला मैसेज उसने अपनी मां को किया है। इसमें लिखा है कि वह अगले जन्म में उनका ही बेटा बनना चाहता है, लेकिन वह अब किसी लड़की से प्यार नहीं करना चाहता। इसी प्रकार उसने दूसरा मैसेज अपने दोस्तों के लिए किया है। इसमें लिखा है कि लव यू ऑल फ्रेंड्स, अगले जन्म में भी तुम्हारे जैसे दोस्त मिले। इसी प्रकार तीसरा मैसेज उसने लड़की को भेजा है। इसमें लिखा है कि मेरा नाम कभी भूलना मत। नहीं रह सकता तेरे बिना और नहीं देख सकता कि किसी और के साथ इसलिए मैं यह कदम उठा रहा हूं।

 
पानी को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात को अंजाम देकर फरार हुए आरोपी

पानी को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात को अंजाम देकर फरार हुए आरोपी

 उत्तर प्रदेश। फतेहपुर में नल से पानी भरने को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों ने मिलकर बुजुर्ग महिला की लाठी डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने का बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

जिले के असोथर थाना क्षेत्र के शुक्ररु का डेरा मजरे सरकंडी गांव में बीती रात नल में पानी भरने को लेकर राजा राम निषाद की 60 वर्षीय पत्नी विजय देवी से पड़ोसी महिला का विवाद हो गया। जिस पर महिला ने अपने पति व बेटे के साथ मिलकर बुजुर्ग महिला को लाठी डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी। जब तक मृतक के परिजन पहुंचे तीनों मौके से भाग चुके थे। मृतक के परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर महिला के पति के तहरीर पर फरार महिला व उसके बेटे पति पर मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दिया।

इस छोटे से गांव में है र्सिफ 75 घर, यहां हर घर में है एक IAS या IPS ऑफिसर

इस छोटे से गांव में है र्सिफ 75 घर, यहां हर घर में है एक IAS या IPS ऑफिसर

 लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से 240 किलोमीटर दूर पूरब दिशा में एक गांव के लगभग हर घर में एक आईएएस और आईपीएस है। कहा जाता है इस गांव में सिर्फ आईएएस और आईपीएस अफसर ही जन्म लेते हैं। पूरे जिले में इसे अफसरों वाला गांव कहते हैं।

कहा जाता है कि यहां जन्म लेने वाले व्यक्ति का भविष्य पहले से तय हो जाता है और वह बड़ा होकर अधिकारी बनता है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस गांव में 75 घर हैं और हर घर से एक आईएएस अधिकारी है। अभी तक उत्तर प्रदेश समेत आसपास के राज्यों में सेवारत गांव से 47 आईएएस अधिकारियों की भर्ती की जा चुकी है।

गांव के युवकों में प्रतियोगी परिक्षाओं में आने की होड़ अंग्रेजों के जमाने से ही शुरू हो गई थी। 1914 में गांव के युवक मुस्तफा हुसैन पीसीएस में चयनित हुए थे। इसके बाद 1952 में इन्दू प्रकाश सिंह का आईएएस की 13वीं रैंक में चयन हुआ। इन्दू प्रकाश के चयन के बाद गांव के युवाओं में आईएएस-पीसीएस के लिए होड़ मच गई। इन्दू प्रकाश सिंह फ्रांस सहित कई देशों में भारत के राजदूत रहे।

महिलाएं भी हैं बेहद आगे: इस गांव की महिलाएं भी कम नहीं हैं। गांव से जुड़ीं उषा सिंह आईएएस अफसर बनीं। पहली महिला आईएएस अधिकारी कौन है? इसके अलावा 1983 में चंद्रमौल सिंह और 1983 में उनकी पत्नी इंदु सिंह आईपीए ऑफिसर बने। इस गांव के बच्चे भी कई गतिविधियों में शामिल हैं। अमित पांडे महज 22 साल के हैं और उनकी कई किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। गांव के अनमजय सिंह वर्ल्ड बैंक मनीला में हैं। ज्ञानु मिश्रा राष्ट्रीय अंतरिक्ष संस्थान यानी इसरो में सेवारत हैं।

अधिकारों के गांव के नाम से मशहूर इस गांव में लोग सिर्फ अफसर बनने का सपना देखते हैं। डॉ सजल सिंह के अनुसार मुर्तजा हुसैन के ब्रिटिश सरकार के कमिश्नर बनने के बाद गांव में लोग प्रेरित हुए। उन्होंने गांव में सजा की चिंगारी जलाई, जिसका असर आज पूरे देश में महसूस किया जा रहा है. सजल सिंह का कहना है कि हमारे गांव में शिक्षा की दर बहुत अधिक है और सभी ने स्नातक किया है।

हिस्ट्रीशीटर की हत्या कर शव के किये 16 टुकड़े, फिर बोरे में भरकर फेंका, आरोपियों की तलाश

हिस्ट्रीशीटर की हत्या कर शव के किये 16 टुकड़े, फिर बोरे में भरकर फेंका, आरोपियों की तलाश

 उत्तर प्रदेश। बांदा में एक हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप उसकी पत्नी के रिश्तेदारों पर लगा है। आरोपियों ने हत्या के बाद हिस्ट्रीशीटर के शव को जंगल में ले जाकर 16 टुकड़े किए और फिर बोरे में भरकर फेंक दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह वारदात केपलानी थाना क्षेत्र के चंदवारा गांव का है।

पुलिस के मुताबिक हिस्ट्रीशीटर बदमाश लोहा सिंह ने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद अक्सर उसके पत्नी के साथ झगड़े होने लगे। जिसका उसकी पत्नी के मौसेरे भाइयों ने विरोध भी किया। इसका बाद गुरूवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ तो मौसेरे भाइयों ने पहले तो उसे गोली मार दी फिर घसीटते हुए जंगल में ले गए, जहां कुल्हाड़ी से उसके 16 टुकड़े कर फेंक दिये। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने लोहा सिंह का शव और वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

आरोपियों की धरपकड़ के लिए पांच टीमों का गठन किया है। यह सभी टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हर संभावित स्थानों पर दबिश तेज कर दी है। इस घटना को लेकर गांव में माहौल खराब होने की आशंका को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

आज ही के दिन संविधान सभा की पहली बैठक हुई थी, जानें 9 दिसंबर का क्या है इतिहास…

आज ही के दिन संविधान सभा की पहली बैठक हुई थी, जानें 9 दिसंबर का क्या है इतिहास…

 TODAY HISTORY : इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई ओर दूसरा हो नहीं सकता। इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी हम बहुत कुछ सीख सकते हैं। हर दिन हमारे लिए कुछ ना कुछ खास होता ही है। इसी कड़ी में आज जानेंगे की 09 दिसंबर को देश-दुनिया में क्या-क्या हुआ था और इसके खास महत्व के बारे में, आज के दिन कौन-सी बड़ी घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं।

1625: हालैंड और इंग्लैंड के बीच सैन्य संधि पर हस्ताक्षर।
1712: गाडेबस्क की लड़ाई: स्वीडन ने डेनमार्क और सक्सनी को हराया।
1714: तुर्क-विनीशियन युद्ध (1714-1718): तुर्क साम्राज्य ने वेनिस गणराज्य पर युद्ध की घोषणा की।
1738: यहूदियों को ब्रेसलौ सिलेसिया से निष्कासित किया गया।
1742: स्वीडन के प्रसिद्ध रसायनशास्त्री व आधुनिक रसायनशास्त्र के संस्थापकों में से एक कार्ल विलहेल्म शील का स्टॉकहोम में जन्म हुआ।
1747: ग्रेट ब्रिटेन और नीदरलैंड ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किया।
1758: भारत में मदरास का तेरह महीनों तक चलने वाला युद्ध का आरंभ हुआ।
1762: ब्रिटिश संसद ने पेरिस संधि को स्वीकार किया।
1775: अमेरिकी क्रांतिकारी युद्ध-ग्रेट ब्रिज की लड़ाई में अपने नुकसान के बाद, ब्रिटिश अधिकारियों को वर्जीनिया की कॉलोनी से निकालने के लिए मजबूर किया गया था।
1793: न्यूयॉर्क शहर का पहला दैनिक समाचार पत्र, अमेरिकन मिनर्वा, नूह वेबस्टर द्वारा स्थापित किया गया।
1851: उत्तरी अमेरिका में पहले वाईएमसीए मॉन्ट्रियल की स्थापना की गयी।
1856: बुशेर ने ब्रिटिश सेना के सामने आत्मसमर्पण किया।
1872: P. B. S. पिंचबैक ने लुइसियाना के गवर्नर के रूप में पद ग्रहण किया, जो अमेरिकी राज्य के अफ्रीकी अमेरिकी गवर्नर थे।

1873: हिज एक्सेलेंसी जार्ज बैरिंग वायसराय तथा भारत के गवर्नर जनरल ने ‘म्योर कॉलेज’ की आधारशिला रखी।
1898: बेलूर मठ की स्थापना।
1905: चर्च और राज्य को अलग करने के लिए फ्रांस में कानून पास हुआ।
1910: फ्रांसीसी सेनाओं ने मोरक्को के बंदरगाह शहर अगादीर पर कब्जा किया।
1911: टेनेसी के ब्रिसविले के पास एक खदान धमाका, संयुक्त राज्य ब्यूरो ब्यूरो माइंस के नेतृत्व में एक सुव्यवस्थित बचाव प्रयास में 84 खनिकों की मौत हो गई।
1917: जनरल अलेनबाय के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने यरुशलम पर कब्जा किया।
1924: हालैंड और हंगरी के बीच व्यापार संधि पर हस्ताक्षर।
1931: कॉन्स्टिट्यूड कॉर्टेस द्वारा स्पैनिश संविधान की स्वीकृति ने दूसरे स्पैनिशरिपोलिस की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया।
1938: इस्तवान शिशकी हंगरी के विदेश मंत्री बने।
1940: द्वितीय विश्व युद्ध-ब्रिटिश और राष्ट्रमंडल बलों ने ओपनऑपरेशन कम्पास खोला, जो वेस्टवर्न डेजर्ट अभियान का पहला प्रमुख सहयोगी सैन्य अभियान था।
1941: चीन ने जापान,जर्मनी और इटली के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1946: संविधान सभा की पहली बैठक नयी दिल्ली के कांस्टीट्यूनल हॉल में हुई।
1947: फ्रांसीसी मजदूर संघ ने हड़ताल समाप्त कर सरकार से बात शुरु की।

1958: जॉन बिर्च सोसाइटी, जिसका नाम जॉन बिर्च है, एक अमेरिकी प्रवेशकर्ता जो कम्युनिस्टों द्वारा चीन में मारा गया था, संयुक्त राज्य अमेरिका में साम्यवाद के कथित खतरे से लड़ने के लिए स्थापित किया गया था।
1965: चार्ल्स शुलज की कॉमिक स्ट्रिप मूंगफली का पहला टेलीविजन रूपांतरण चार्ली ब्राउन क्रिसमस पहली बार प्रसारित किया गया था।
1968: डगलस एंगेलबार्ट ने ओएन-लाइन सिस्टम (एनएलएस) का उपयोग करके कंप्यूटर माउस (चित्र), हाइपरटेक्स्ट, और बिट मैप्ड ग्राफिकल यूजर इंटरफेस को सार्वजनिक रूप से चर्चित करते हुए ‘द मदर ऑफ ऑलडेमोस’ के रूप में जाना।
1974: पेरिस के शिखर सम्मेलन में यूरोपीय समुदाय के राज्यों और सरकार के प्रमुखों के पुनर्मिलन शुरू हुए।
1979: वैज्ञानिकों के एक विश्व स्वास्थ्य संगठन आयोग ने चेचक के वैश्विक उन्मूलन को प्रमाणित किया, जिससे यह अब तक का एकमात्र मानव संक्रामक रोग है जो प्रकृति से पूरी तरह से समाप्त हो गया है।
1992: ब्रिटेन के शाही जोड़े प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेज डायना के अलग होने की आधिकारिक घोषणा हुई थी।
1998: रूस द्वारा आर्कटिक सागर में अपक्रांतिक परमाणु परीक्षण किया गया,
1998: आस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ियों शेन वार्न और मार्क वॉ ने एक भारतीय सट्टेबाज़ से 1994: में पाकिस्तान दौदे पर रिश्वत लेने की बात स्वीकारी।
2000: दक्षिण कोरिया का दर्जा विकासशील देश से बढ़कर विकसित देश किया गया।
2001: यूनाइटेड नेशनल पार्टी के नेता रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
2001: तालिबान में नार्दन एलांयस का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 21 मरे।

2002: जॉन स्नो अमेरिका के नये वित्तमंत्री बने।
2003: मास्को के केंद्र में एक विस्फोट से छह लोगों को मौत हुई और भी कई घायल हुए।
2005: रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शनकारी किसानों और मछुआरों को भगाने के लिए डोंगझोऊ, गुआंगडोंग, चीन में पुलिस बलों द्वारा प्रदर्शन किया गया। माना जाता है कि प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र में एक नया बिजली संयंत्र बनाने की सरकारी योजनाओं से निराश किया है।
2006: तुर्कमेनिस्तान में “द वर्ल्ड ऑफ तुर्कमेनबाशी टेल्स” थीम पार्क को खोले जाने के 2 महीने बाद बनाया गया है। पार्क में अब और अधिक बच्चों को मोहित करने का अनुमान है कि सवारी काम करती है।
2006: पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता युक्त मध्यम दूरी के प्रक्षेपास्त्र ‘हत्फ़-3 ग़ज़नवी’ का परीक्षण किया।
2007: रॉबर्ट पिकटन को वैंकूवर के डाउनटाउन ईस्टसाइड की छह महिलाओं की दूसरी डिग्री की हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है।
2007: पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो ने पाकिस्तानी सरकार के साथ अपने सभी सम्बन्ध समाप्त करने की घोषणा की।
2008: संयुक्त राष्ट्र द्वारा मध्यस्थता किए जाने वाले लोगों की रक्षा के लिए कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और राष्ट्रीय कांग्रेस की सरकार के बीच शांति वार्ता शुरू हो गई है।
2008: इलिनोइस के गवर्नर रॉड ब्लागोजेविच को एक नंबरऑफ भ्रष्टाचार अपराधों के लिए गिरफ्तार किया गया था, जिसमें तत्कालीन यू.एस. राष्ट्रपति-चुनाव बराक ओबामा।
2008: इसरो ने यूरोप के प्रसिद्ध उपग्रह प्रणाली विशेषज्ञ ईएडीएम एस्ट्रीयस के लिए सेटेलाइट का निर्माण किया।
2009: उत्तर कोरियाई कलाकारों को वीजा देने से इनकार करने के बाद, जो एक अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए गए थे, उनके काम के कारण, ऑस्ट्रेलियाई सरकार पर सेंसरशिप का आरोप लगाया गया है।
2010: एस्टोनिया ओईसीडी का 34 वा सदस्य बना।
2011: दुनिया भर के शेयर बाजारों में स्टॉक की कीमतें बढ़ गई हैं। कुछ विशेषज्ञों के अनुसार यह यूरोज़ोन के नेताओं के बीच एक राजकोषीय समझौते के जवाब में है।
2012: चीनी अधिकारियों ने एक तिब्बती भिक्षु को गिरफ्तार किया, जिस पर चीनी शासन के खिलाफ उत्तेजक आत्म-बलिदान विरोध का आरोप है।
2012: मेक्सिको में विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोगों की मौत।
2013: इंडोनेशिया में बिनटारो के समीप ट्रेन हादसे में सात की मौत और 63 घायल।
2013: कुछ प्रदर्शनकारियों के बाद व्लादिमीर लेनिन की एक प्रतिमा ढहने के बाद, उन्हें यूक्रेन के पूर्व प्रधान मंत्री यूलिया Tymoshenko का समर्थन पत्र मिला।
2014: एक यात्री बस में बम विस्फोट होने से 11 लोगों की मौत हो गई और दक्षिण फिलीपींस के बुकिडॉन प्रांत में लगभग 21 लोग घायल हो गए। 6 नवंबर 2014 को हुई घटना के बाद यह दूसरा बम विस्फोट था।
2018: अरुणाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री पेमा खांडू ने राज्‍य में नए जिले शी योमी का उद्घाटन किया। यह जिला राज्‍य के पश्चिमी शियांग जिले को विभाजित कर बनाया गया है।
9 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

1999: उत्कर्ष श्रीवास्तव – भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता।
1484: संत सूरदास – महान् कवि।
1825: राव तुला राम – सिपाही विद्रोह के एक प्रमुख नायक हरियाणा के रेवाड़ी जिले।
1870: डाॅ. अाई एस श्रुधर का वेल्लोर के अस्पताल।
1889: चन्द्रनाथ शर्मा – असम राज्य के प्रथम असहयोगी और असम में कांग्रेस के संस्थापकों में से एक।
1913: होमी व्यारावाला – भारत की प्रथम महिला फ़ोटो पत्रकार।
1918: कुशवाहा कान्त – भारत के जाने-माने उपन्यासकार और नाटककार।
1922: रेड फॉक्स्स, अमेरिकी हास्य अभिनेता (सैनफर्ड ऐंड सन) (मृ. 1991)
1929: रघुवीर सहाय, हिन्दी के साहित्यकार व पत्रकार।
1945: शत्रुघ्न सिन्हा – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेता।
1946: सोनिया गाँधी – प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की पत्नी।
1972: फेब्रिस सांतारो – फ्रांस के टेनिस खिलाड़ी।
9 दिसंबर को हुए निधन

1761: हंबीरराव मोहिते कीपुत्री ताराबाई का निधन 1761 में हुआ।

1971: भारतीय नौसेना केजांबाज अफसरों में एक महेन्द्रनाथ मुल्ला का निधन 1971 में हुआ।
1997: कन्नड़ भाषा के विख्यातसाहित्यकार के शिवराम कारंत का निधन 1997 में हुआ।
2007: प्रगतिशील काव्यधारा के प्रसिद्ध कवि त्रिलोचन शास्त्री का निधन 2007 में हुआ।
2009: भारतीय तबला वादकउस्ताद हनीफ मोहम्मद खाँ का निधन 2009 में हुआ।

राजधानी की बेस्ट बिरयानी रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 1 की मौत दो झुलसे, रेस्टोरेंट संचालक गिरफ्तार

राजधानी की बेस्ट बिरयानी रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 1 की मौत दो झुलसे, रेस्टोरेंट संचालक गिरफ्तार

 लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार देर रात एक भीषण हादसा हो गया. यहां एक रेस्टोरेंट में गैस लीक होने से भीषण आग लग गई. जिससे एक ग्राहक की जलकर मौत हो गई. जबकि दो कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए हैं. जिन्हें सिप्स अस्पताल में इलाज के भर्ती कराया गया है.

दरअसल, पूरी घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के होटल कबीर की है. जहां कुकिंग गैस में लीकेज की वजह से आग लग गई. रेस्टोरेंट में आग उस वक्त लगी जब वहां कर्मचारी और एक ग्राहक भी मौजूद था. आग की चपेट में आने से ग्राहक सुधाकर गंभीर रूप से झुलस गया. उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

इस भीषण अग्निकांड में रेस्टोरेंट के कर्मचारी राजवी शेख व एक अन्य भी झुलस गए, जिनका इलाज चल रहा है. वहीं आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया. फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेस्टोरेंट संचालक को गिरफ्तार कर लिया है.

बड़ा हादसा : शादी समारोह में पांच सिलेंडर में ब्लास्ट, दूल्हे समेत 60 से ज्यादा झुलसे, दो बच्चों की मौत

बड़ा हादसा : शादी समारोह में पांच सिलेंडर में ब्लास्ट, दूल्हे समेत 60 से ज्यादा झुलसे, दो बच्चों की मौत

 जोधपुर. शेरगढ़ के भूंगड़ा गांव में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक शादी समारोह में दूल्हे की बारात रवाना होने से पहले सिलेंडर ब्लास्ट में 60 से ज्यादा लोग झुलस गए. वहीं, दो बच्चों की मौत हो गई. इस गांव से खोखसर बारात जानी थी. 300 से ज्यादा लोग जुटे थे, तभी एक सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ और देखते-देखते चार और सिलेंडर में भी आग फैलने से ब्लास्ट हो गए. इसमें दूल्हे सहित 60 लोग झुलस गए और दो बच्चों की जान चली गई.

जानकारी के मुताबिक तख्त सिंह के घर पर शादी समारोह में बड़ी संख्या में गांव के लोग और मेहमान जुटे थे. इसी दौरान एक सिलेंडर से गैस लीक हुई. जिससे वहां रखे अन्य सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गए. घायलों को डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया. घटना की सूचना मिलने पर कलेक्टर हिमांशु गुप्ता हॉस्पिटल पहुंचे. मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल दिलीप कच्छावा ने बताया कि 60 जख्मी लोगों में से 51 को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में एडमिट करवाया गया है. इनमें आठ लोग 90 प्रतिशत से ज्यादा झुलसे हैं. 48 लोग वार्ड में एडमिट हैं और एक बच्चा आईसीयू में है. पांच और सात साल के दो बच्चों की मौत हो गई.

लीकेज के कारण ब्लास्ट का अनुमाम

पुलिस के मुताबिक जहां ये हादसा हुआ, वहां बड़ी संख्या में बाराती मौजूद थे. झुलसे लोगों को पहले शेरगढ़ लाया गया. इसके बाद गंभीर रूप से झुलसे मरीजों को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल की बर्न यूनिट में रेफर किया गया है. ग्रामीण एसपी अनिल कयाल ने बताया कि एक-एक कर पांच सिलेंडर फटे थे. ऐसा अनुमान है कि खाना बनाते समय किसी एक सिलेंडर में लीकेज के कारण आग लगी. इसके बाद बाकी सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ.

300 से ज्यादा लोग थे मौजूद

दूल्हे की बहन गवरी कंवर ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग शादी में शामिल होने के लिए आए थे. 300 से ज्यादा संख्या में लोग घर में इकट्‌ठे हुए थे. बुधवार रात को सुरेंद्र सिंह के घी पिलाने की रस्म हुई थी. दोपहर में बारात जानी थी, लेकिन इससे पहले ही ये हादसा हो गया. हालांकि अधिकारियों का कहना है कि शादी में एक-दो नहीं, बल्कि 20 सिलेंडर लाए गए थे. यदि सभी सिलेंडर में आग लग जाती तो हादसे में पीड़ितों की संख्या बढ़ जाती.