BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
राहुल गांधी के ऑफिस में तोड़फोड़ के मामले में सांसद का पीए सहित 4 कांग्रेसी गिरफ्तार

राहुल गांधी के ऑफिस में तोड़फोड़ के मामले में सांसद का पीए सहित 4 कांग्रेसी गिरफ्तार

 वायनाडः राहुल गांधी की ऑफिस में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने राहुल के पीए सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। राहुल गांधी के सांसद के निजी सहायक रतीश कुमार, कार्यालय के कर्मचारी राहुल एसआर, कांग्रेस कार्यकर्ता नौशाद और मुजीब को शुक्रवार को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अपनी जांच रिपोर्ट में एक फोटोग्राफर के फोटोज को भी आधार बनाया। घटना के तुरंत पहले और बाद में वहां केवल कांग्रेस और यूडीएफ के ही कार्यकर्ता मौजूद थे।
पहले एसएफआई कार्यकर्ताओं पर कार्यालय में तोड़फोड़ और महात्मा गांधी की तस्वीर को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया था।

कार के अंदर चल रहा था SEX रैकेट, फोन कॉल से होती थी युवतियों की सप्लाई, लड़कियों समेत 5 गिरफ्तार

कार के अंदर चल रहा था SEX रैकेट, फोन कॉल से होती थी युवतियों की सप्लाई, लड़कियों समेत 5 गिरफ्तार

 फरीदाबाद पुलिस ने कार के अंदर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कार के अंदर सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा है, जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर युवतियों समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक यह सेक्स रैकेट फोन कॉल से संचालित किया जा रहा था, कॉल पर लड़कियों की सप्लाई की जाती थी। इस मामले की जानकारी फरीदाबाद पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस ने ग्राहक बनकर आरोपियों से संपर्क किया, जिसके बाद इस सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की कोई एक जगह नहीं है, ये पैसा लेकर किसी भी होटल में चले जाते थे। जब पुलिस ने खुद ग्राहक बनकर युवक से कॉल पर बात की तो उसने लड़िकयों की तस्वीरें भेजकर पसंद करने को कहा। इसके बाद पुलिस को तय समय के मुताबिक जगह पर बुलाया।

पुलिस ने बताया कि कार में महिला समेत तीन युवतियां आई थी। वहीं पुलिस का इशारा मिलते ही सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। ये युवतियां दिल्ली, उत्तरप्रदेश और राजस्थान की रहने वाली है। फिलहाल पुलिस मुख्य आरोपी समेत सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

दिलदहला देने वाली घटना : सहेली ने दोस्तों से रातभर करवाया नाबालिग फ्रेंड का गैंगरेप..खुद खड़ी होकर देखती रही पूरी वारदात

दिलदहला देने वाली घटना : सहेली ने दोस्तों से रातभर करवाया नाबालिग फ्रेंड का गैंगरेप..खुद खड़ी होकर देखती रही पूरी वारदात

 दिलदहला देने वाली एक घटना में 11 साल की बच्ची से रातभर गैंगरेप किया गया। हद तो ये है कि गैंगरेप के लिए तीन लोगों को उसकी सहेली ने बुलवाया था। इतना ही नहीं वह पूरी वारदात को वहीं खड़ी होकर देखती भी रही।

यह पूरा मामला मुंबई के विरार इलाके का है। करीब 21 साल की एक महिला की दोस्ती 11 साल की नाबालिग लड़की से थी। महिला ने बच्ची को एक मोबाइल रिपेयर की दुकान से सुनसान जगह पर ले गई और वहां तीन पुरुष दोस्तों को बुला लिया। इसके बाद सभी उसे जबदस्ती गणेश पूजा के लिए बन रहे पंडाल के पीछे ले गए और वहां रातभर गैंगरेप करते रहे।इस दौरान बच्ची के माता-पिता उसकी तलाश करते रहे। बच्ची की मां ने बताया कि मंगलवार को उसकी बेटी मोबाइल रिपेयरिंग कराने के लिए विरार पूर्व मकवाना कॉम्प्लेक्स गई थी। वहां उसे एक सहेली मिली जो उसे साईदत्त नगर झोपड़पट्टी में ले गई। इसके बाद बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

बुधवार सुबह बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची और पूरी आपबीती मां को सुनाई। बच्ची ने बताया कि उसकी सहेली उसे सुनसान जगह पर ले गई। वहां उसने अपने तीन दोस्तों को फोन करके बुलाया। उसमें से एक ने धमकाया और यौन संबंध बनाने के लिए कहा। विरोध करने पर उसकी सहेली ने उसका मुंह दबा दिया। इसके बाद रात डेढ़ बजे तीनों युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। यह पूरी घटना उसकी सहेली वहीं खड़ी होकर देखती रही। बुधवार की सुबह करीब पांच बजे चारों उसे घर के पास छोड़ कर चले गए।

3 गिरफ्तार, 1 फरार
विरार पुलिस ने पीड़िता और उसकी मां की शिकायत पर सामूहिक बलात्कार और अप्राकृतिक यौन संबंध का केस आईपीसी और पॉक्सो की धाराओं के तहत दर्ज कर लिया है। बच्ची का मेडिकल कराया गया है और इस मामले की जांच की जा रही है।

विरार पुलिस ने बताया कि पीड़ित बच्ची की सहेली और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी विरार के ही रहने वाले हैं। इसमें एक कॉलेज का छात्र है और दूसरा सब्जी विक्रेता है। तीसरे फरार आरोपी के बारे में बताया जा रहा है कि वह ड्रग डीलर है। पुलिस फिलहाल ये पता करने की कोशिश कर रही है कि 21 साल की सहेली ने 11 साल की अपनी ही फ्रेंड का गैंगरेप क्यों करवाया।

पत्नी की अदला-बदली कर बनाता था शारीरिक संबंध, महिला ने अदालत में लगाई गुहार

पत्नी की अदला-बदली कर बनाता था शारीरिक संबंध, महिला ने अदालत में लगाई गुहार

 उत्तरप्रदेश /  के मुजफ्फरनगर से पत्नी की अदला-बदली का मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने ही पति पर वाइफ स्वैपिंग का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर यूपी पुलिस ने उसके पति और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

महिला ने आरोप लगाया कि दिल्ली में उसका पति उसे जबरन वाइफ स्वैपिंग पार्टियों में ले जाता था और अपने ही भाई के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था। जिसके बाद पीड़ित महिला ने मुजफ्फरनगर में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-प्रथम की अदालत में शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता ने बताया कि उसका पति एक कारोबारी के साथ जबरन ऐसी पार्टियों में उसे ले जाता था। पुलिस ने बताया कि महिला की शादी जून 2021 में हुई थी, जिसके बाद वह गुरुग्राम चली गई थी। यह उसकी दूसरी शादी थी। पीड़िता ने बताया कि अगर मैं पत्नियों की अदला-बदली कर यौन संबंध बनाने वाली पार्टियों में जाने से मना करती थी, तो मेरे पति मुझे बुरी तरह पीटते थे और मेरा यौन शोषण करते थे।

पीड़िता ने बताया कि 24 अप्रैल को मैंने गुरुग्राम के एक पुलिस स्टेशन में शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन मेरे पति के भाड़े के गुंडों ने मुझे रास्ते में ही रोक लिया और मुझे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने लगे।

महिला की शिकायत पर न्यू मंडी थाना थाना प्रभारी सुशील कुमार ने उसके पति और देवर के खिलाफ धारा 376, 307, 323, 504 और आईपीसी की धारा 506 के तहत मामला दर्ज किया है। चूंकि यह घटना गुरुग्राम में हुई है, इसलिए इस मामले को संबंधित पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दिया गया है।

पारले-जी बिस्कुट खाने वालों के लिए बड़ी खबर

पारले-जी बिस्कुट खाने वालों के लिए बड़ी खबर

 नई दिल्ली: पारले-जी बिस्कुट खाने वालों के लिए बड़ी खबर है। पारले-जी कंपनी ने बिस्कुट के दाम में कटौती का इशारा किया है। आने वाले दिनों में पैकेट का वजन बढ़ सकता है और दाम में भी कमी की जा सकती है। बढ़ती महंगाई से परेशान लोगों के लिए वाकई ये अच्छी खबर है।

पारले प्रोडक्ट्स के अधिकारी मयंक शाह के अनुसार "यदि मौजूदा ट्रेंड जारी रहते हैं और वस्तुओं की कीमतों में गिरावट जारी रही, तो आने वाले दिनों में बिस्कुटकी कीमतों में 10 से 20 फीसदी की कटौती की जा सकती है। अगर कीमतें कम नहीं होती है, तो बिस्कुट के पैकट के साइज को बढ़ाया जा सकता है।"

इस साल की शुरुआत में अब तक के उच्चतम स्तर को छूने के बाद प्रमुख कृषि जिंसों के दाम अब घट रहे हैं। गेहूं और तेल की कीमतों में कमी आई है। भारत से गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने से घरेलू मार्केट में कीमतों में कमी आई है। इंडोनेशिया द्वारा पाम ऑयल के निर्यात से प्रतिबंध को हटाने से आपूर्ति में सुधार हुआ है।

इससे कंपनी पर दबाव कम हुआ है और अब इसका फायदा उपभोक्ताओं को भी मिलना शुरू होगा। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दैनिक उपभोग वाले पैकज्ड खाद्य पदार्थ फिर से सस्ते हो सकते हैं। पारले प्रोडक्ट्स पारले-जी बिस्कुट के अलावा, क्रैकजैक, मोनाको, हाईड एंड सीक और मैंगो बाइट बनाती है।

युवाओं से की जा रही अधिक शराब पीने की अपील...जानिए क्या है पूरा मामला?

युवाओं से की जा रही अधिक शराब पीने की अपील...जानिए क्या है पूरा मामला?

 शराब को बुरी चीज कहा जाता है। इसकी लत छुड़ाने के लिए लोग हर तरह के तरीके आजमाते है। वहीं दूसरी तरफ जापान में अधिक शराब पीने की अपील की जा रही है। दरअसल जापान सरकार ने अपने नागरिकों को शराब पिलाने के लिए बिजनेस आइडिया मांगा है। यहां के युवा अपने बुजुर्गों के मुकाबले कम शराब पीते हैं। जिसके चलते शराब से मिलने वाला टैक्स कम हो गया है।

जापान में वर्तमान पीढ़ी अपने माता-पिता, बुजुर्ग या पूर्वजों के मुकाबले कम शराब पी रहे हैं। इससे शराब से मिलने वाला टैक्स घट गया है। राजस्व में कमी को लेकर जापान सरकार की चिंता बढ़ गई है। जिसे लेकर सरकार ने नेशनल कंपटीशन के जरिए यहां के नागरिकों को शराब पिलाने के लिए बिजनेस आइडिया मांगा है।

सरकार का मानना है कि युवा पीढ़ी के अधिक शराब पीने से जापान की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। कंपटीशन में प्रतिभागियों को अधिक शराब खपत, आकर्षक ब्रांडिंग और उद्योगों को बढ़ावा देने का मुख्य आइडिया देना होगा।

वहीं जापानी मीडिया के मुताबिक, स्वास्थ्य बिगाड़ने वाली शराब पीने की आदत के बारे में कुछ आलोचनाओं के साथ मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली हैं। कुछ लोगों ने अपने विचारों को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है। इच्छुक युवा वर्ग सितंबर अंत तक इसमे पार्टिसिपेट कर सकता है। नवंबर में अंतिम प्रस्ताव पेश किये जाने से पहले विशेषज्ञों से सलाह ली जाएगी। इसके बाद अधिक शराब खपत की योजना को विकसित किया जाएगा।

बता दें कि युवा पीढ़ी को अधिक शराब पिलाने वाले अभियान के लिए एक वेबसाइट भी है। जिसका कहना है कि जापान का शराब बाजार सिकुड़ रहा है। टैक्स एजेंसी के हालिया आंकड़े बताते हैं कि लोग 1995 की तुलना में 2020 में कम शराब पी रहे थे। शराब की अनुमानित खपत एक चौथाई कम हो गई है। शराब टैक्स 1980 में कुल राजस्व का 5 फीसदी एकत्रित हुआ। जबकि 2020 में यह आंकड़ा केवल 1.7 प्रतिशत रहा।

अलर्ट: अगले 24 घंटो के दौरान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

अलर्ट: अगले 24 घंटो के दौरान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

  नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में भारी बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात भी आ गए है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटो के दौरान कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है और भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

केंद्रीय मौसम विभाग ने बताया कि ओडिशा में कम दबाव का एक क्षेत्र बनने से अगले दो दिनों में मूसलाधार बारिश होने के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है जिससे कुछ राज्यों में बारिश होने की संभावना है।

एमआईडी के मुताबिक राजस्‍थान, महाराष्‍ट्र और गुजरात के उत्‍तरी भाग में कम दबाव का क्षेत्र बना है। साथ ही एक मानसूनी ट्रफ मध्‍य प्रदेश, छत्‍तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्‍सों से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। साथ ही पूर्व मध्‍य बंगाल की खाड़ी के आस पास के क्षेत्र में एक साइक्‍लोनिक सर्कुलेशन भी बन रहा है जिसकी वजह से पूर्व और मध्‍य भारत में आज भारी वर्षा के आसार हैं।

अगले 24 घंटों के दौरान, गंगीय पश्चिम बंगाल, दक्षिण-पूर्व झारखंड, उत्तरी ओडिशा में एक या दो बहुत भारी बारिश के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों और आंतरिक ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

दक्षिण उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। शेष उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, पूर्वोत्तर भारत, केरल के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

बड़ा ऐलान: महिलाओं को अब 10 बच्चे पैदा करने पर सरकार देगी 13 लाख रुपये, आदेश जारी

बड़ा ऐलान: महिलाओं को अब 10 बच्चे पैदा करने पर सरकार देगी 13 लाख रुपये, आदेश जारी

 रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश की महिलाओं को 10 या इससे अधिक बच्चे पैदा करने की पेशकश की है। नए निर्देश के मुताबिक, दस बच्चों को जन्म देने और उन्हें जीवित रखने के बदले में सरकार मांओं को साढ़े 13 हजार पाउंड (यानी भारतीय मुद्रा में लगभग 13 लाख रुपये) देगी। माना जा रहा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण उभरे जनसांख्यिकीय संकट को बहाल करने के मकसद से पुतिन ने ये आदेश जारी किया है। हालांकि, एक्सपर्ट्स इसे हताशा में लिया गया फैसला मान रहे हैं।

बता दें कि पहले कोरोना महामारी, फिर यूकेन के साथ जारी जंग की वजह से रूस में जनसंख्या संकट उभरा है, जिससे निपटने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश की महिलाओं के सामने ये अनोखी पेशकश की है। पुतिन का कहना है कि अगर हर महिला दस बच्चों को जन्म देकर उन्हें जीवित रखती है, तो सरकार इसके बदले में उन्हें ‘मदर हीरोइन’ स्कीम के तहत सम्मान राशि के तौर पर 13 लाख रुपये का इनाम देगी। इस सम्मान को पाने के लिए महिला को रूसी संघ का नागरिक होना जरूरी है। सरकारी निर्देश के मुताबिक, अगर कोई मां किसी आपात स्थिति या आतंकवादी हमले में अपना बच्चा खो देती है, तो भी वो इस अवार्ड की हकदार होगी।

मदर हीरोइन अवॉर्ड
रूसी राजनीति और सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ. जेनी मैथर्स ने नई रूसी इनाम योजना के बारे में बताया, जिसे ‘मदर हीरोइन’ के नाम से जाना जाता है। इसे राष्ट्रपति पुतिन ने घटती आबादी से उबरने के उपाय के रूप में घोषित किया है। बता दें कि कोरोना से हुई मौतों की चिंताजनक आंकड़े के बाद यूक्रेन से युद्ध में अब तक 50 हजार रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं।

डॉ. जैनी के मुताबिक, पुतिन हमेशा से यह कहते रहे हैं कि रूस में जिन परिवारों में ज्यादा सदस्य हैं, वे ज्यादा देशभक्त रहे हैं। बता दें कि सोवियत युग का ये पुरस्कार उन महिलाओं को दिया जाता है, जिनके 10 या इससे अधिक बच्चे होते थे। फिलहाल, रूस की जनसंख्या गिरकर 14.6 करोड़ रह गई है। पुतिन सरकार मदर हीरोइन अवार्ड के जरिए जनता को ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

BREAKING: उप मुख्यमंत्री के घर CBI की टीम ने दी दबिश, राजधानी में 10 से ज्यादा ठिकानों पर मारा छापा

BREAKING: उप मुख्यमंत्री के घर CBI की टीम ने दी दबिश, राजधानी में 10 से ज्यादा ठिकानों पर मारा छापा

 नई दिल्ली: राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की टीम पहुंची है। सूत्रों का दावा है कि दिल्ली में 10 से ज्यादा ठिकानों पर एक साथ सीबीआई की टीम ने छापा मारा है। मामले में खुद दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि 'हम सीबीआई का स्वागत करते हैं। जांच में पूरा सहयोग देंगे, ताकि सच जल्दी सामने आ सकें। उन्होंने ये भी लिखा है कि अभी तक मुझ पर कई केस किए गए, लेकिन कुछ नहीं निकला। इसमें भी कुछ नहीं निकलेगा।'

भारत विरोधी कंटेंट चलाने वाले 8 यूट्यूब चैनल को सरकार ने किया बैन

भारत विरोधी कंटेंट चलाने वाले 8 यूट्यूब चैनल को सरकार ने किया बैन

 

नई दिल्ली: भारत विरोधी कंटेंट चलाने वाले एक पाकिस्तानी और 7 यूट्यूब चैनल पर सरकार ने बैन लगा दिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के मुताबिक इन ब्लॉक यूट्यूब चैनल के 114 करोड़ व्यूज थे जबकि 85 लाख 73 हजार सब्सक्राइबर थे। इन चैनलों पर भारत विरोधी सामग्री का प्रचार किया जा रहा था। जिन चैनलों को प्रतिबंधित किया गया है उनके नाम हैं-लोकतंत्र टीवी, यूएंडवी टीवी, एएम राजवी, गौरवशाली पवन मिथलांचल, सी टॉप 5 टीएच, सरकारी अपडेट, सब कुछ देखो और एक पाकिस्तानी चैनल न्यूज की दुनिया।
KISS के बाद शख्स ने तोड़ा दम, मुलाकात के दौरान महिला ने किया था कुछ ऐसा

KISS के बाद शख्स ने तोड़ा दम, मुलाकात के दौरान महिला ने किया था कुछ ऐसा

 अमेरिका से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक महिला जेल में कैदी से मिलने पहुंची थी। मुलाकात के दौरान महिला ने कैदी को किस किया। इसके कुछ ही समय बाद कैदी की मौत हो गई। पुलिस ने महिला को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक टेनसी की जेल में जोशुआ ब्राउन नाम का एक कैदी सजा काट रहा था। एक महिला जिसका नाम रेचल डोलार्ड वह उससे मिलने पहुंची थी। जोशुआ से मुलाकात के दौरान रेचल ने मुंह में मेथैंफेटामीन ड्रग्स रखा था। दोनों ने एक-दूसरे को किस किया। इस दौरान रेचल ने अपने मुंह से ड्रग्स जोशुआ के मुंह में डाल दिया।

ड्रग्स का वजन करीब 14 ग्राम बताया जा रहा है। ओवर डोज की वजह से जोशुआ की मौत हो गई। शख्स की मौत के बाद टेनसी डिपॉर्टमेंट ऑफ करेक्शन के एजेंट्स ने रेचल डोलार्ड को हिरासत में ले लिया। टीडीओसी ने मंगलवार को एक बयान जारी कर बताया कि रेचल होलार्ड पर टर्नी सेंटर इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स में ड्रग्स की तस्करी और हत्या करने का आरोप लगाया गया है।

इस मामले में रेचल डोलार्ड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। रेचल को टेनसी डिपॉर्टमेंट ऑफ करेक्शन ने हिकमैन काउंटी जेल में रखा है। बता दें कि जोशुआ ब्राउन को ड्रग्स से जुड़े मामले में दोषी पाए जाने के बाद 11 साल की सजा दी गई थी। उसकी सजा साल 2029 में खत्म होनी थी।

अफसरों ने आरोप लगाया है कि इससे पहले फरवरी में मुलाकात के बहाने रेचल ने जोशुआ को ड्रग्स दिया था। पूछताछ में रेचल ने इस बात को कबूल भी किया है। इस हादसे के बाद टेनसी डिपॉर्टमेंट ऑफ करेक्शन ने अपने बयान में बताया कि अब से हमारी जेल में कानून व्यवस्था को और सख्त किया जाएगा। कैदियों से मिलने और उनके पास कोई भी बाहरी सामान लाने पर सख्त तरीके से जांच-पड़ताल होगी ताकि भविष्य में फिर ऐसा हादसा ना हो सकें।

युवक ने दोस्त के साथ मिलकर की पत्नी की हत्या, बोला- सेक्स करने से करती थी मना

युवक ने दोस्त के साथ मिलकर की पत्नी की हत्या, बोला- सेक्स करने से करती थी मना

 बेंगलुरु से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शख्स ने सेक्स से इनकार किए जाने के बाद कथित तौर पर पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद शख्स ने शव को ठिकाने लगाने के लिए शिराडी घाट की खाई में फेंक दिया था। आश्चर्य तो इस बात को लेकर है कि उसने कहानी बनाने के लिए पुलिस थाने भी पहुंचा और पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।

टाइम्स ऑफ इंडिया (टीओआई) की रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स बिहार का रहने वाला है और बेंगलुरु में इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। आरोपी की पहचान पृथ्वी राज सिंह के रूप में हुई है। आरोपी ने नौ महीने पहले ही ज्योति कुमारी से शादी की थी। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी से नाराज था क्योंकि उसने शादी के समय अपनी उम्र को लेकर गलत जानकारी दी थी।

सेक्स के लिए कभी राजी नहीं हुई पत्नी
उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी उसको असभ्य कहती थी और शारीरिक संबंध के लिए कभी भी सहमत नहीं हुई। आरोपी ने पुलिस को आगे बताया कि, पत्नी ने उसके परिवार को अपनी उम्र 28 साल बताई थी। बाद में पाया कि वह मुझसे 10 साल बड़ी है और उसकी उम्र 38 साल थी। वो कभी भी सेक्स के लिए सहमति नहीं दी और मुझे और मेरे माता-पिता को असभ्य जानवर कहकर अपमानिक किया।

बिहार से अपने एक दोस्त को भी बुलाया था
पुलिस को आगे बताया कि उसने गुस्से में आकर ज्योति को खत्म करने का फैसला किया। जिसके बाद उसने अपनी पत्नी को मारने के लिए अपने दोस्त समीर कुमार को बिहार से बुलाया। 3 अगस्त को दोनों उडापी गए, जहां उन्होंने ज्योति की गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में उसके शरीर को फेंक दिया। घटना के अगले दिन उसने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

हत्या करने के बाद पुलिस में दर्ज कराई गुमशुदगी की शिकायत
रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि ज्योति कई बार घर से निकल जाती थी और बाद में खुद लौट भी आती थी, लेकिन इस बार उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ है और वह उसका पता नहीं लगा पा रहा है। दरअसल, पुलिस को उस समय संदेह हुआ जब जांच के दौरान उसने सिंह से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने सिंह को गिरफ्तार कर लिया और फिर उसने घटना की पूरी पोल ही खोलकर रख दी। पुलिस ने खाई से क्षत-विक्षत शव भी बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पति के प्राइवेट पार्ट पर पत्नी ने डाला खौलता पानी, अस्पताल में भर्ती...जानिए पूरा मामला

पति के प्राइवेट पार्ट पर पत्नी ने डाला खौलता पानी, अस्पताल में भर्ती...जानिए पूरा मामला

 तमिलनाडु से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट पर खौलता हुआ पानी फेंक दिया। आनन-फानन में पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रानीपेट जिले का है।

जानकारी के मुताबिक जिले के पुडुपट्टू में रहने वाली 32 वर्षीय थंगराज की शादी 7 साल पहले 29 साल की प्रिया से हुई थी। दोनों की दो बेटियां हैं। थंगराज सेलफोन के कल-पुर्जे बनाने वाले एक प्लांट में सुपरवाइजर है।

पुलिस ने बताया कि महिला को शक था कि थंगराज का किसी महिला से अफेयर चल रहा है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होते रहता था, मंगलवार को भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। बात इतनी बढ़ गई की मारपीट की नौबत आ गई।

विवाद के बाद थंगराज कमरे में सोने चला गया। गुस्से में प्रिया ने पति के प्राइवेट पार्ट पर खौलता पानी डाल दिया। गर्म पानी गिरते ही थंगराज जोर-जोर से चिल्लाने लगा। चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी उसके घर पहुंचे। उन्होंने उसे वालाजापेट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस के मुताबिक थंगराज का गुप्तांग करीब 50 फीसदी जल चुका है। फिलहाल आरोपी पत्नी के खिलाफ पुलिस ने धारा 294, 324, 506 और 506 (ii) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

स्वास्थ्य विभाग में निकली 1511 पदों पर भर्ती, यहां देखिए पूरी डिटेल्स...

स्वास्थ्य विभाग में निकली 1511 पदों पर भर्ती, यहां देखिए पूरी डिटेल्स...

 पटना: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आया है। दरअसल बिहार स्वास्थ्य विभाग ने 1511 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें सीनियर रेजिडेंट/ट्यूटर के पद शामिल है। बता दें कि इन पदों पर भर्ती, बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद करेगी।

इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 19 अगस्त शुक्रवार से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर 1 सितंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

बिहार स्वास्थ्य विभाग में सीनियर रेजिडेंट / ट्यूटर के पदों पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को संबंधित विभाग में पीजी डिग्री प्राप्त किया होना चाहिए। हालांकि, कम उम्मीदवारों के आवेदन की स्थिति में संबंधित विभाग में पीजी डिप्लोमा न्यूनतम योग्यता होगी।

आयु सीमा

आवेदकों की आयु 1 अगस्त 2021 को 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अन्य पिछड़े वर्गों और अत्यंत पिछड़े वर्गों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
इसके बाद होमपेज पर दिए ऑनलाइन पोर्टल ऑफ रेसिंडेट/ट्यूटर अंडर हेल्थ डिपार्टमेंट के लिंक पर क्लिक करें।
उम्मीदवार मेल आईडी आदि दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
इसके बाद आवश्यक विवरण और दस्तावेज को अपलोड करें।
उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
आवेदक आखिर में फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

BREAKING : सेना के जवान की हत्या, दो बाइक सवार लुटेरों ने मारी गोली

BREAKING : सेना के जवान की हत्या, दो बाइक सवार लुटेरों ने मारी गोली

 बिहार। राजधानी पटना में सेना के एक जवान की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना कंकरबाग थाना क्षेत्र के चिरैयाटांड ब्रिज के पास की बताई जा रही है जो कि एक भीड़भाड़ वाला इलाका है।

राजधानी के कंकरबाग में गुरुवार सुबह लगभग 4 बजे बाइक सवार दो लोगों ने लूट के प्रयास के दौरान सेना के एक जवान की गोली मारकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि सेना का जवान बबलू कुमार पटना के कुम्हारार इलाके का रहने वाला था। बबलू अगमकुआं थाना क्षेत्र के कुम्हरार में किराया पर रहता था। वह मुख्य रूप से वैशाली जिले के राघोपुर का रहने वाला है वह अरुणाचल प्रदेश मे तौनात था। जवान बबलू छुट्टी लेकर अपने घर आया हुआ था।

आज सुबह वह अपने भाई के साथ पाटलिपुत्र स्टेशन बाइक से जा रहा था, इसी दौरान पुरानी बायपास कंकरबाग में बाइक सवार दो युवकों ने पहले ओवर टेक करके गाड़ी रोकी और पटना जंक्शन का पता पूछा जैसे ही जवान रुका पीछे से उसके सर में गोली मार दी। गोली लगने के बाद घटना स्थल पर ही जवान बबूल की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बबलू को गोली मरने के बाद उसके भाई को भी गोली मारनी चाही लेकिन वो भाग गया। इस घटना को लेकर एसएसपी पटना मानवजीत सिंह ढिल्लों के अनुसार सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

इस गांव में दूध बेचना माना जाता है पाप, यहां के लोग खुद को मानते हैं श्रीकृष्ण का वंशज

इस गांव में दूध बेचना माना जाता है पाप, यहां के लोग खुद को मानते हैं श्रीकृष्ण का वंशज

 महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में एक गांव है जहां दूध बेचना पाप माना जाता है। इस गांव का नाम गवली है। यहां के लोग खुद को श्रीकृष्ण का वंशज मानते हैं।

इस गांव में गाय को सर्वश्रेष्ठ स्थान दिया जाता है, यहां पर कोई भी परिवार गाय का दूध नहीं बेचता है। गांव में जितना भी दूध निकलता है उसका मक्खन, घी, छाछ बनाया जाता है। लोग दूध से बनी इन चीजों को जरूरतमंद लोगों के बीच मुफ्त में बांटते हैं। दूध से बनी चीजों को खाने के कारण यहां के बुजुर्ग आज भी काफी स्वस्थ्य हैं। यहां दूसरे समुदाय के लोग भी इस नियम का पालन करते हैं और वो भी दूध नहीं बेचते हैं।

इस गांव में भगवान श्रीकृष्ण का मंदिर हैं, यहां हर साल जन्माष्टमी के दिन बड़ा उत्सव मनाया जाता है, गांव के मंदिर में लोग श्रीकृष्ण की कथा का पाठन करते हैं और भजन गाते है। खुशहाल और स्वस्थ्य रहने के लिए आज भी यहां के लोग भगवान श्रीकृष्ण के द्वारा दिए हुए उपदेशों को मानते हैं।

whatsapp खास आपके लिए लाए नए फीचर्स फोन बंद होने पर भी कर सकेंगे डेस्कटॉप से चैटिंग

whatsapp खास आपके लिए लाए नए फीचर्स फोन बंद होने पर भी कर सकेंगे डेस्कटॉप से चैटिंग

 वॉट्सऐप (WhatsApp) अपने यूज़र्स के लिए एक अच्छी खबर लाया है, जिससे यूज़र्स को अब फोन को डेस्कटॉप से लिंक करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। मेटा के वॉट्सऐप ने विंडोज़ के लिए नई विंडोज़ नेटिव ऐप की पेशकश की है, जिससे यूज़र्स बिना फोन को पीसी में कनेक्ट किए मैसेज सेंड, रिसीव और सिंक कर सकेंगे।

वर्ज की रिपोर्ट के मुताबिक वॉट्सऐप ने अपने वॉट्सऐप विंडो ऐप को बीटा से हटाकर सभी के लिए उपलब्ध करा दिया है, और इसे माइक्रोसॉफ्ट स्टोर से डाउलोड किया जा सकता है।

इससे पहले विंडोज़ पर यूज़र्स को वॉट्सऐप के वेब-बेस्ड डेस्कटॉप ऐप को डाउनलोड करना पड़ता था या अपने वेब ब्राउज़र से मैसेजिंग सर्विस का इस्तेमाल करना पड़ता था।

नये ऐप विंडोज का नेटिव ऐप है और फोन ऐप पर निर्भर हुए बिना एक स्टैंडअलोन ऐप के रूप में काम करता है. इस ऐप को लेकर वॉट्सऐप ने कहा है कि इससे स्पीड बढ़ जाएगी, और इसे यूज़र के ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए डिज़ाइन और ऑप्टिमाइज़ किया है।

ऐप यूज़र्स को उनके फोन के ऑफ़लाइन होने पर भी नोटिफिकेशन और मैसेज प्राप्त करने की अनुमति देगा।

FAQ वेब पेज के मुताबिक है ये नया डेस्कटॉप ऐप विंडोज़ पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इसे माइक्रोसॉफ्ट ऐप स्टोर के ज़रिए डाउनलोड किया जा सकेगा। एक बार इसे डाउनलोड और इंस्टॉल करने के बाद लॉगइन करने के लिए सबसे पहले…

1. सबसे पहले अपने फोन में WhatsApp ओपेन कर लें।

2-अब एंड्रॉयड या आईफोन की सेटिंग के ‘More Options’ पर जाएं।

3-यहां Linked Devices पर टैप करें।

4-अब फोन के कैमरे को वॉट्सऐप डेस्कटॉप ऐप पर मौजूद QR कोड पर ले जाएं।

मौजूदा समय में मैक ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए वॉट्सऐप डेस्कटॉप नेटिव ऐप डेवलपमेंट स्टेज पर है। जो इसका इसतेमाल करना चाहते हैं वह लोग WhatsApp बीटा प्रोग्राम को अर्ली एक्सेस के लिए डाउनलोड कर सकते हैं।

पुजारी ने खुद को आग लगाई.. मंदिर खाली करने का दबाव बना रही थी समिति; संत समाज बोला- उग्र आंदोलन करेंगे

पुजारी ने खुद को आग लगाई.. मंदिर खाली करने का दबाव बना रही थी समिति; संत समाज बोला- उग्र आंदोलन करेंगे

  राजस्थान: जयपुर में आज सुबह करीब 5 बजे एक पुजारी ने खुद को आग लगा ली। पुजारी ने विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष मूलचंद मान के घर के बाहर जाकर लगाई। वह लगभग 60 फीसदी जल गए हैं। आग लगाने वाले गिर्राज शर्मा शंकर विहार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर का पुजारी है।

आग की सूचना मिलने पर मंदिर में रह रहा पंडित का परिवार मौके पर पहुंचा। पंडित को बचाने की कोशिश की। फिलहाल पंडित गिर्राज शर्मा का एसएमएस अस्पताल के बर्न वॉर्ड में उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर मुरलीपुरा थाना पुलिस और एडिशनल डीसीपी राम सिंह मौके पर पहुंचे। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस अधिकारियों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को अपने कब्जे में ले लिया है।


मंदिर से जाने का दबाव बना रहे लोग

अस्पताल में भर्ती पंडित गिर्राज शर्मा ने बताया कि पांच-छह लोग उसे कई समय से परेशान कर रहे थे। जिस में शंकर जोशी और सांमरमल अग्रवाल सहित कुछ लोग थे। ये लोग चाहते थे की पंड़ित परिवार के साथ यहां से चला जाए।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मंदिर की स्थापना विकास समिति ने वर्ष 2002 में की थी। मंदिर में पंडित कई सालों से अपने परिवार के साथ रह रहे थे। पिछले कुछ समय से मंदिर ट्रस्ट और उसके बीच में विवाद चल रहा था। इसे लेकर पंडित गिर्राज शर्मा काफी परेशान थे। आज सुबह परिवार सो रहा था। इस दौरान पंडित गिर्राज शर्मा एक बोलत में ज्वलनशील पदार्थ लेकर मूलचंद मान के घर के बाहर गए। वहां उन्होंने खुद को आग के हवाले कर दिया।

ट्रस्ट के पदाधिकारियों को बुलाया पुलिस ने

एडिशनल डीसीपी रामसिंह घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को जब्त कर मुरलीपुरा थाने लेकर गए। फिलहाल अधिकारी सीसीटीवी देख रहे हैं। पुलिस ने मंदिर ट्रस्ट के लोगों को भी थाने बुलाया है। उनसे भी विवाद को लेकर पूछताछ की जाएगी।

 

एडिशनल डीसीपी रामसिंह ने बताया कि पंडित गिर्राज शर्मा करीब 60 फीसदी जल गए हैं, उनका इलाज एसएमएस के बर्न वार्ड में चल रहा है। पंडित के बयान लेने के लिए पुलिस अधिकारी को एसएमएस भेजा गया है।

 

गांव जाने का कहकर निकले थे
गिर्राज शर्मा की पत्नी चंद्रकांता शर्मा ने बताया- ‘पंडितजी ने सुबह कहा था कि वह गांव जा रहे हैं, लेकिन वह दोबारा से मंदिर में आए और फिर निकल गए। दो महीने से लोग परेशान कर रहे थे। मंदिर में पूजा करने के दौरान भी ये लोग परेशान किया करते थे।

पंडित जी को मानसाहब, शंकर जोशी, अशोक झालानी, शंकर स्वामी, दिनेश धारीवाल परेशान करते थे। कल शाम को भी इन लोगों ने पंडित जी को परेशान किया था। पंडित बिना स्वार्थ के यहां पर पूजा किया करते थे। किसी से पैसा नहीं लेते थे, उसके बाद भी ये लोग उन्हें परेशान किया करते थे।’

Afghanistan Blast: काबुल की मस्जिद में बड़ा धमाका, 20 लोगों की मौत, 40 से अधिक घायल

Afghanistan Blast: काबुल की मस्जिद में बड़ा धमाका, 20 लोगों की मौत, 40 से अधिक घायल

 काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बुधवार को एक मस्जिद में हुए बम विस्फोट हुआ। इस हादसे में करीब 20 लोगों की मौत हो गई है और 40 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है विस्फोट में एक प्रमुख मौलवी की भी मौत हुई है। यह विस्फोट शहर के पीडी 17 इलाके में स्थित सिद्दीकिया मस्जिद में हुआ है।

काबुल सुरक्षा विभाग के प्रवक्ता खालिद जादरान ने विस्फोट की खबर को लेकर पुष्टि की है। साथ ही उन्होंने बताया है कि घटनास्थल पर राहत कार्य जारी है और सुरक्षाबलों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। घायलों में से 27 लोगों अब तक इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल धमाके को लेकर किसी भी आतंकि संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

बड़ी खबर: उधार दिए पैसे मांगने पर महिला शिक्षिका को जिंदा जलाया

बड़ी खबर: उधार दिए पैसे मांगने पर महिला शिक्षिका को जिंदा जलाया

 जयपुर: राजस्थान के जयपुर में एक दलित महिला शिक्षिका को जिंदा जला दिया गया। दबंगों ने स्कूल जाते समय पेट्रोल डालकर महिला को आग लगा दी। आग से बुरी तरह झुलसी शिक्षिका की मंगलवार देर रात एसएमएस अस्पताल में मौत हो गई। यह घटना 10 अगस्त की है। जिसका वीडियो बुधवार को सामने आया है।


जानकारी के अनुसार, दिल दहला देने वाली यह घटना जयपुर के रायसर गांव की है। 10 अगस्त सुबह आठ बजे रैगरों के मोहल्ले में रहने वाली शिक्षिका अनीता रेगर (32) अपने बेटे राजवीर (6) के साथ वीणा मेमोरियल स्कूल जा रही थी। इस दौरान कुछ दबंगों ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया। बदमाशों से बचने के लिए अनीता पास ही में ही बने एक घर में घुस गई। उसके मदद के लिए डायल 100 को सूचना दी, लेकिन काफी देर बाद भी वहां पुलिस नहीं पहुंची।



इसके बाद मौका मिलते ही दबंगों ने पेट्रोल डालकर उसे शिक्षका को लगा दी। आग की लपटों में घिरी अनीता मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन कोई उसके पास नहीं आया। घटना की सूचना मिलने पर शिक्षिका का पति ताराचंद अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचा और पत्नी को जमवारामगढ़ के सरकारी अस्पताल ले गया। जहां 70 फीसदी जल चुकी अनीता को प्राथमिकी उपचार के बाद डॉक्टरों ने जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया।

इसलिए जिंदा जलाया
मृतका शिक्षिका अनीता ने आरोपियों को ढाई लाख रुपये उधार दिए थे। कई दिन से वह आरोपियों से अपने रुपये वापस मांग रही थी। बार-बार रुपये मांगने पर आरोपी शिक्षिका के साथ मारपीट और अभद्रता कर रहे थे। इसे लेकर अनीता ने 7 मई को रायसर थाने में केस भी दर्ज कराया था। बताया जा रहा है कि पुलिस ने शिक्षिका की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की और आखिरकार बदमाशों ने महिला को जिंदा जला दिया।

आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं
मृतका शिक्षिका के पति ताराचंद ने गांव के रामकरण, बाबूलाल, गोकुल, मूलचंद, सुरेश चंद, आनंदी, प्रहलाद रेगर, सुलोचना, सरस्वती और विमला पर उसकी पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है। वहीं ताराचंद का कहना है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। अब तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। मंगलवार देर रात शिक्षिका की मौत के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पूरा मामला सामने आया।