BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
सुरक्षा गार्ड ने की अधिकारी से रेप...

सुरक्षा गार्ड ने की अधिकारी से रेप...

पाकिस्तान : इस्लामाबाद में एक सुरक्षा गार्ड पर आरोप लगा है कि उसने यूनिसेफ की एक अधिकारी के साथ रेप किया है। स्वीडिश नागरिक यूनिसेफ के अधिकारी ने पाकिस्तानी राजधानी के आबपारा इलाके में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया है कि उनके आवास पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने उनके साथ रेप किया है।

पुलिस ने बताया है कि पीड़िता इस साल जनवरी में इस्लामाबाद में तैनात हुई थीं। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी गार्ड इसी मार्च से महिला अधिकारी के आवास पर तैनात हुआ था। आरोपी ने पहले महिला का दम घोटने की कोशिश की और बाद में उसके साथ रेप किया।
यह भी बताया गया कि वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने फिलहाल फरार अपराधी की तलाश के लिए एक टीम का गठन किया गया है।
 

दुकान की दीवार गिरने से दो ग्राहकों सहित 3 की मौत, 7 घायल...

दुकान की दीवार गिरने से दो ग्राहकों सहित 3 की मौत, 7 घायल...

उदयपुर : उदयपुर की कृषि मंडी में बड़ा हादसा हो गया। एक दुकान की छत गिरने से 10 लोग दब गए। हादसे में दो ग्राहक और एक अकाउंटेंट की मौत हो गई। वहीं सात लोग घायल हो गए। सीएम अशोक गहलोत ने घायलों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा। वहीं मरने वालों को राज्य सरकार ने दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हादसा बुधवार की शाम को हुआ। कृषि मंडी की दुकान नंबर 10 के मालिक विनय कांत शाम पौने पांच बजे अपने स्टाफ के साथ बैठे थे। दुकान पर ग्राहक और मजदूर भी थे। दुकान के बगल में ही नई दुकान की नींव खोदी जा रही थी। इसी दौरान विनय कांत की दुकान की दीवार और छत भरभराकर गिर गई। जिसमें दुकान मालिक सहित 10 लोग दब गए।
 

ट्रक ने मारी टक्कर चलती कार में संबंध बना रहे कपल को पड़ा महंगा, हुआ यह हादसा...

ट्रक ने मारी टक्कर चलती कार में संबंध बना रहे कपल को पड़ा महंगा, हुआ यह हादसा...

नई दिल्ली/फ्लोरिडा : हादसे कब नही होते इस दुनिया में कब कौन सा हादसा हो जाया पता नही चलता यही हादसे फ्लोरिडा के रहने वाले एक पुरुष को महंगा पड़ गया । जब चलती कार में संबंध बनाते समय कार को एक ट्रक ने टक्कर मर दी। इस हादसे में पुरुष का गुप्तांग कट गया। वहीं महिला की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

यह हादसा ओरल सेक्स करते समय हुआ। महिला अपने पुरुष साथी के साथ ओरल सेक्स कर रही थी। तभी सामने से आ रहे ट्रक से कार की टक्कर हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया टक्कर के बाद पुरुष और महिला साथी कार में नग्न अवस्था में पाए गए।

इस हादसे में कार और ट्रक आगे से क्षतिग्रस्त हो गया। कार में बैठे चालक और यात्री को चोटें भी आईं। रिपोर्ट के मुताबिक, टक्कर के चलते पुरुष का गुप्तांग भी कट गया। वहीं इस हादसे में ट्रक चालक को भी चोटें आई हैं।
 

शर्मशार घटना : छात्रा से रेप कर वीडियो बनाकर किया सोशल मीडिया पर वायरल....

शर्मशार घटना : छात्रा से रेप कर वीडियो बनाकर किया सोशल मीडिया पर वायरल....

हरियाणा : यमुनानगर से एक इंशानियत को शर्मसार करने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है जहाँ एक 10वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। युवक ने छात्रा को सोशल मीडिया से ही झांसे में लिया था। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है।

बताया गया है कि गांधीनगर थाना क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय लड़की कक्षा 10वीं में पढ़ती है। दो साल पहले सोशल मीडिया पर पिंका नाम के लड़के के साथ दोस्ती हो गई थी। इसके बाद दोनों फोन पर बातचीत करने लगे और कुछ दिनों बाद मेल मिलाप भी शुरू हो गया। आरोप है कि पिंका ने एक दिन छात्रा को फोन करके मिलने के लिए एक होटल में बुलाया। छात्रा होटल में चली गई तो वहां पर पिंका ने डरा धमका कर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

छात्रा ने बताया कि रेप के दौरान पिंका ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया। इसके बाद वह वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर बार बार होटल में बुलाया। इसके बाद उससे पिंका ने चार बार दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर वह उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। इसके बाद वह उससे दूरी बनाने लगी तो पिंका ने उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

छात्रा को इस बारे में पता चला तो पूरी बात अपने परिजनों को बताई और इसके बाद परिजनों को लेकर पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने युवक पिंका के खिलाफ 6 पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस पिंका का पता लगाने में जुटी है। उसकी अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

 

10 रुपए देने से मना करने पर चार लोगों ने नाबालिग को उतारा मौत की घाट...

10 रुपए देने से मना करने पर चार लोगों ने नाबालिग को उतारा मौत की घाट...

नई दिल्ली : देश में आए दिन चाकूबाजी, लूट, हत्या और बलात्कार जैसे कई अपराध सामने आते रहते हैं इन अपराधों के बीच की बार ऐसे मामले भी सामने आते हैं, जो दिल को झकझोर देते हैं। ऐसा ही एक मामला देश की राजधानी दिल्ली से सामने आया है। इस मामले में महज 10 रुपए के लिए एक बच्चे की हत्या कर दी गई।

दरअसल, सेंट्रल दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में सिगरेट खरीदने के लिए 10 रुपये देने से इनकार करने पर चार लोगों को कथित रूप से एक नाबालिग की हत्या कर दी। पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान प्रवीण (20), अजय (23) और जतिन (24) के रूप में हुई है, जो सभी बाबा फरीदपुरी के निवासी हैं और सोनू कुमार (20) आनंद पर्वत निवासी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को रामजस स्कूल के पास नाबालिग का शव सड़क के किनारे पड़ा मिला। उसके पेट के ऊपरी हिस्से में चाकू से वार किया गया था। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान आनंद पर्वत निवासी विजय के रूप में हुई है।

पुलिस उपायुक्त केंद्रीय श्वेता चौहान ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज और गुप्त मुखबिरों की मदद से सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। चौहान ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि रविवार को उनका मृतक के साथ सिगरेट को लेकर विवाद हुआ था। मृतक के ही इलाके में रहने वाले सोनू ने उससे सिगरेट खरीदने के लिए 10 रुपये देने को कहा।

पुलिस ने कहा कि सिगरेट के लिए 10 रुपए देने से मना करने पर हाथापाई शुरू हो गई, जिसके परिणामस्वरूप दर्जी सोनू और उसके साथियों ने पीड़ित को चाकू मार दिया। पुलिस ने कहा कि प्रवीण एक कारखाने में मजदूर के रूप में काम करता था, जबकि अजय कमर्शियल वाहन चलाता था और जतिन एक जूते की दुकान में सेल्समैन था।
 

सड़क हादसा : कार और टेम्पो आमने सामने टकराई , दोनों वाहन चालकों की मौत...

सड़क हादसा : कार और टेम्पो आमने सामने टकराई , दोनों वाहन चालकों की मौत...

हिमाचल प्रदेश: जिला सिरमौर में रात करीब 12:30 बजे सैनवाला पुल से थोड़ा नजदीक एक सफेद रंग की कार और टेम्प में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस टक्कर में टेंपो की बॉडी अलग हो गई , जिससे की टेंपो व कार के दोनों चालकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

मंगलवार रात को पांवटा साहिब से नाहन की ओर एक टेंपू जा रहा था। दूसरी तरफ से आ रही कार ने इस को टक्कर मार दी। जिससे की टेम्पों चालक और कार चालक  दोनों की मौके पर ही मौत हो गई । टेंपो मे दो व्यक्ति सवार थे तथा कार में एक चालक ही सवार था। टेंपू में सवार एक घायल सादिक पुत्र यासीन गांव रतौली सढौरा, तहसील बिलासपुर हरियाणा तथा टेंपो चालक का नाम इकरान पुत्र गफुर पता गांव रतौली सढौरा, बिलासपुर हरियाणा निवासी है। कार चालक का नाम दयाल सिंह गिरीनगर पांवटा साहिब है। टेंपो का नम्बर HR-58C-7987 तथा कार का नम्बर HP-52T-1913 है।

डीएसपी वीरभद्र सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह हादसा कार चालक की गलती से हुआ है। दोनों का आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा परिजनों को इसकी सूचना दे दी है।
 

मुंडका अग्निकांड के और 3 शवों की हुई शिनाख्त, 17 अभी भी अज्ञात...

मुंडका अग्निकांड के और 3 शवों की हुई शिनाख्त, 17 अभी भी अज्ञात...

नईदिल्ली : फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) ने मुंडका में भीषण आग के तीन और पीडि़तों के डीएनए प्रोफाइल सौंपे और उनका बाद में उनके परिजनों से मिलान किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।तीन शवों की पहचान मधु देवी, नरेंद्र और मुस्कान के रूप में हुई।
पुलिस उपायुक्त (बाहरी दिल्ली) समीर शर्मा ने कहा कि 27 शवों को संजय गांधी अस्पताल में संरक्षित किया गया था और उनके परिवार के सदस्यों के रक्त के नमूने डीएनए प्रोफाइलिंग और मिलान के लिए एफएसएल भेजे गए थे।

डीसीपी ने कहा, मामले के शुरुआती चरण में आठ शव उनके परिवार के सदस्यों को सौंप दिए गए थे। अब सौंपे गए शवों में से सात के डीएनए प्रोफाइल का उनके परिवार के सदस्यों के साथ मिलान किया गया है।इन सात लोगों की पहचान तान्या चौहान, मोहिनी, कैलाश ज्ञानी, अमित ज्ञानी, यशोदा, विशाल और दृष्टि के रूप में हुई है। डीसीपी ने कहा, बिहार निवासी रंजू देवी के डीएनए सैंपल का उसके बेटे से मिलान नहीं हुआ था। इसलिए आज उसके माता-पिता का भी ब्लड सैंपल लिया गया और मिलान के लिए एफएसएल/रोहिणी भेजा जाएगा।

इसके अलावा, एफएसएल अधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पिता अमर नाथ गोयल के शरीर से मिलान करने के लिए आरोपी हरीश गोयल और वरुण गोयल के नए रक्त के नमूने लें।मुंडका में भीषण आग की घटना में मारे गए अपने परिजनों के शव नहीं मिलने से क्षुब्ध होकर मृतक के परिजनों ने एक जून को विरोध प्रदर्शन किया था।राष्ट्रीय राजधानी में हाल के वर्षो में हुई सबसे भीषण त्रासदियों में से एक में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। पश्चिमी दिल्ली के मुंडका इलाके में एक मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई थी। शव इस कदर जल गए थे कि करीब एक महीने बाद भी 27 में से 10 शवों की ही शिनाख्त हो पाई है।

 



 

महिला व किशोरी की गला रेतकर हत्या...

महिला व किशोरी की गला रेतकर हत्या...

उज्जैन : जिले के मकाड़ोन थाना क्षेत्र के ग्राम बेरछी के समीप मंगलवार सुबह महिला और किशोरी का शव बरामद किया गया। दोनों की गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव यहां फेंके जाने की आश्ंाका पर जांच शुरु कर दी है। टीआइ अशोक शर्मा ने बताया कि ग्राम बेरछी के चौकीदार घनश्याम ने पुलिस को सूचना दी थी कि खून से सने दो शव पड़े हैं।

इस पर एएसपी आकाश भूरिया, एफएसएल अधिकारी डॉ. प्रीति गायकवाड़ सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जांच में पता चला कि दोनों की गला रेतने के बाद सिर कुचलकर हत्या कर दी गई है। दोनों आसपास के किसी गांव की रहने वाली नहीं हैँ। आश्ंाका हे कि इन्हें कहीं और मारकर शवों को यहां फेंका गया है। क्योंकि दोनों की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। महिला की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है।  

PUBG गेम के आदि नाबालिक बेटे ने की  माँ की हत्या...

PUBG गेम के आदि नाबालिक बेटे ने की माँ की हत्या...

लखनऊ : यूपी की राजधानी लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पबजी गेम के आदी नाबालिग बेटे ने मां साधना सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके शव केसाथ दो दिन व तीन रात तक घर में रहा। वहीं छोटी बहन को धमकी दी कि अगर पुलिस या किसी को बताया तो उसे भी मार देगा। मंगलवार को बदबू फैलने लगी तो कहानी गढ़ी और पिता को सूचना दी। जिसपर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं नाबालिग बेटे से पूछताछ की तो सारी हकीकत सामने आ गई। पुलिस के मुताबिक पति सेना में सुबेदार मेजर (जेसीओ) के पद पर आसनसोल में तैनात है। उनको सूचना दी गई है, रास्ते में हैं। मूलरुप से वाराणसी के रहने वाले नवीन सिंह सेना में सुबेदार मेजर (जेसीओ) के पद पर तैनात है। वर्तमान में उनकी तैनाती पश्चिम बंगाल के आसनसोल में हैं।

वह परिवार के साथ पीजीआई के पंचमखेड़ा स्थित जमुनापुरम कालोनी में रहते हैं। एडीसीपी पूर्वी कासिम आब्दी के मुताबिक नवीन के परिवार में पत्नी साधना सिंह, 16 साल का बेटा और 9 साल की बेटी है। तीनों पीजीआई में निर्मित मकान में रहते हैं। शनिवार रात को साधना दोनों बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी। रात करीब 3 बजे बेटे ने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से सिर में गोली मार दी। जिससे साधना की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छोटी बहन को धमकी देकर दूसरे कमरे में लेकर गया। जहां पर दोनों सो गये। सुबह उठने के बाद बहन को दोबारा धमकी दी। कहा कि पुलिस या किसी को बताया तो उसे भी जान से मार देगा।
 

ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन में लगी आग, 100 से ज्यादा गाड़ियां राख…

ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन में लगी आग, 100 से ज्यादा गाड़ियां राख…

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जामिया नगर स्थित इलेक्ट्रिक मोटर पार्किंग में बुधवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की जा रही है। हादसे में करीब सौ वाहन चलकर राख हो गए। आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा से मिली जानकारी के मुताबिक, आग लगने की इस घटना में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हादसे में 10 कारें, 1 मोटरसाइकिल, 2 स्कूटी, 30 नए ई-रिक्शा और 50 पुराने ई-रिक्शा जलकर राख हो गए। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
 

एक माह से लापता हुए युवक को घरवालों ने मान लिया मृत, घर में होने लगा युवक का श्राद्धकर्म, इसी बीच आ खड़ा हुआ युवक, फिर हुआ ये...

एक माह से लापता हुए युवक को घरवालों ने मान लिया मृत, घर में होने लगा युवक का श्राद्धकर्म, इसी बीच आ खड़ा हुआ युवक, फिर हुआ ये...

त्रिपुरा | त्रिपुरा में पिछले एक महीने से लापता 22 वर्षीय एक युवक जब मंगलवार को घर लौटा, तो उसने पाया कि उसके श्राद्ध की प्रक्रिया की जा रही है. घटना वेस्ट त्रिपुरा जिले के कालीबाजार इलाके की है जहां युवक के परिजनों में खुशी की लहर है और पुलिस के प्रति आक्रोश. मोहनपुर सब डिवीजन के कालीबाजार का निवासी आकाश सरकार पिछले एक महीने से लापता था. वेस्ट अगरतला पुलिस थानांतर्गत मेलरमठ के पास तीन जून को झील में तैरता एक शव बरामद हुआ. प्रारंभिक जांच में पाया गया कि मृतक कालीबाजार का एक निवासी था जो गत एक माह से लापता था.

इसके बाद पुलिस ने आकाश सरकार के परिवार से संपर्क किया और शव प्राप्त होने की सूचना दी. मोहनपुर सब डिविजनल अधिकारी के. बी. मजूमदार ने कहा, “आकाश के पिता प्रणव सरकार जीबीपी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने उसका बैग, पैंट और टैब देखने के बाद अपने बेटे के शव की पहचान की.” पोस्ट मॉर्टम करने के बाद शव को प्रणव सरकार को सौंप दिया गया और परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया.

पुलिस और युवक के पिता ने क्या कहा
पुलिस अधिकारी ने कहा, “चूंकि यह मामला सही पहचान नहीं करने का है इसलिए हम जांच करेंगे और जो भी आवश्यक होगा वह करेंगे.” युवक के पिता का कहना है कि पुलिस ने उन पर शव की पहचान करने का दबाव बनाया. युवक के पिता ने कहा, “मैंने पुलिस को बार-बार बताया कि झील से निकाला गया शव वैसा नहीं है जैसा मेरा लापता बेटा दिखता है. पुलिस ने इस पर जोर दिया कि डूबने के कारण शव फूल गया है. बैग में मिले टेबलेट और पैंट मेरे बेटे के थे, लेकिन वह इतना तंदरुस्त नहीं है.”

‘अपनी बहन से मिलने गया था युवक’
आकाश ने कहा कि वह बटाला पुल के पास रह रहा था और हाल में वहां अपनी एक बहन से मिलने गया था. उसने कहा, “आज उसने फोन किया और मैं घर वापस आ गया तो यह देखकर आश्चर्य हुआ कि मेरा श्राद्ध हो रहा था.”

गैंगरेप केस में विधायक का नाबालिग बेटा हुआ गिरफ्तार, यौन शोषण का केस दर्ज

गैंगरेप केस में विधायक का नाबालिग बेटा हुआ गिरफ्तार, यौन शोषण का केस दर्ज

हैदराबाद | हैदराबाद गैंगरेप केस के सिलसिले में एआईएमआईएम (AIMIM) विधायक के किशोर बेटे को गिरफ्तार किया गया है. चूंकि आरोपी नाबालिग है इसलिए उसे निगरानी गृह भेज दिया गया है. वह उन पांच किशोरों में शामिल है – जो सभी ऑब्जर्वेशन होम में हैं. हालांकि पुलिस ने कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से एक आरोपी वयस्‍क है और वह पुलिस की हिरासत में है. गैंगरेप की घटना 28 मई को हुई थी.

हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जिस इनोवा में सामूहिक दुष्कर्म हुआ वह सरकारी वाहन लग रहा था. वहीं, तेलंगाना पुलिस ने बताया है कि एआईएमआईएम विधायक के बेटे पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है, न कि सामूहिक बलात्कार का. उन्‍होंने कहा कि वह उस इनोवा में नहीं था जहां पीड़िता के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था, लेकिन उसने मर्सिडीज में कथित तौर पर उसके साथ दुर्व्यवहार किया था. इससे पहले पश्चिम क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) जोएल डेविस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए कहा था कि मामले में 5 लोगों की पहचान की गई है, जिसमें 3 नाबालिग हैं. डीसीपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और पीड़िता के बयान के आधार पर 5 आरोपियों की पहचान की गई है.

डीसीपी जोएल डेविस ने कहा, ‘आरोपियों के बारे में पीड़िता को ज्यादा जानकारी नहीं थी. वह सिर्फ एक आरोपी का नाम बता पाई. इसके बाद सभी को पकड़ने के लिए फौरन पुलिस की विशेष टीमें बनाई गई.’ उन्होंने यह भी कहा कि सीसीटीवी फुटेज बरामद कर लिया गया है. 17 साल की पीड़िता, 28 मई को एक पार्टी के बाद अपने घर लौट रही थी. उसी वक्त हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था. यह मामला तब सामने आया जब पीड़िता के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

सडक हादसा : कार ट्रक की भीषण टक्कर में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत…

सडक हादसा : कार ट्रक की भीषण टक्कर में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत…

बाड़मेर : बाड़मेर में सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई। मृतक एक ही परिवार के हैं। सभी कार से बरात में शामिल होकर शादी समारोह में जा रहे थे। प्राप्त जानकारी अनुसार हादसा गुड़ामालानी थाने के बाटा फांटे के पास हुआ है। जालोर के सेडिया निवासी एक परिवार बाड़मेर जिले के कांधी की ढाणी गुड़ामालानी जा रहे थे। कार में परिवार के नौ लोग सवार थे। इसी दौरान गुड़ामालानी हाईवे पर बाटा फांटे के पास कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई।

जिसमें मौके पर ही छह लोगों ने दम तोड़ दिया। हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरीके से पिचक गई। वहीं ट्रक भी आगे जाकर सड़क पर पलट गया। अन्य गाड़ियों में सवार बरातियों ने गाड़ी से कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को निकाला। उसके बाद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।

दुर्घटना में पूनमाराम पुत्र ढीमाराम, प्रकाश पुत्र पेमाराम, मनीष पुत्र पूनमाराम, प्रिंस पुत्र मांगीलाल, भागीरथराम पुत्र पोकराराम समेत छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं।वहीं मांगीलाल पुत्र नैनाराम और बुद्धराम पुत्र कानाराम को घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं एक गंभीर घायल का सांचौर अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई है।
 

सीमा पार ड्रोन से टिफिन बम की डिलीवरी, बीएसएफ ने किया बरामद…

सीमा पार ड्रोन से टिफिन बम की डिलीवरी, बीएसएफ ने किया बरामद…

अखनूर : भारतीय सीमा की सुरक्षा में तैनात सीमा सुरक्षाबल के जवानों ने एक बार फिर पाकिस्तान की नापाक साजिश को नाकामयाब बना दिया। अमरनाथ यात्रा में खलल डालने के इरादे से पाकिस्तान की ओर से ड्रोन की मदद से बच्चों के टिफिन में भेजी गई 5 किलो आइईडी सीमा सुरक्षा बल ने बरामद कर ली है। इससे पहले कि जवान ड्रोन को मार गिराते, सीमा के नजदीक ये टिफिन आइईडी फेंक ड्रोन वापस पाकिस्तान सीमा में लौट गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना देर रात 11 बजे के करीब की है। पाकिस्तानी ड्रोन ने भारतीय सीमा में घुसपैठ का प्रयास किया। सीमा सुरक्षा बल के सतर्क जवानों ने ड्रोन को भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते ही देख लिया। यह ड्रोन कानाचक्क सीमा के नजदीक करीब 800 मीटर ऊपर उड़ रहा था। ड्रोन को गिराने के लिए जवानों ने दो से तीन राउंड फायरिंग भी की परंतु वह सुरक्षित वापस लौटने में सफल रहा। जवानों को आशंका हुई कि ड्रोन जाते समय सीमा पर कुछ फेंक कर गया है।

सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक पुलिस, बीएसएफ और सेना के जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी तलाशी अभियान के दौरान कानाचक्क सेक्टर में सीमा के नजदीक आइईडी बरामद हुई है। यह आइईडी स्कूल जाने वाले बच्चों के तीन टिफिन बाक्स में रखी गई थी। आइईडी को बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस को पेलोड में बच्चों के टिफिन बाक्स के अंदर तीन चुंबकीय आइईडी बम मिले। जिनमें अलग-अलग समय के टाइमर सेट किए गए थे। तुरंत बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और तीनों टिफिन बम को निष्क्रिय बना दिया गया। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि ये आइईडी अमरनाथ यात्रा में खलल डालने के इरादे से पाकिस्तान की ओर से भेजी गई है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश की जा रही है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि पाकिस्तान से भेजे गए ये टिफिन बम लेने के लिए आसपास के इलाकों में आतंकवादी या फिर उनके सहयोगी जरूर मौजूद होंगे। उनकी तलाश की जा रही है। वहीं, बीएसएफ अधिकारियों ने जवानों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सतर्कता की वजह से समय रहते एक बहुत बड़ी घटना को टाल दिया गया है।

 

शहर के पॉश इलाके में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में 4 महिला समेत 6 को किया गिरफ्तार

शहर के पॉश इलाके में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में 4 महिला समेत 6 को किया गिरफ्तार

बिहार के समस्तीपुर जिले में एक बार फिर एक हाइप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां के गुदरी बाजार पॉश इलाके में स्थित एक घर में सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए चार महिला और दो युवकों को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि गुदरी बाजार जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जाता है। पुलिस ने इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उस घर में जब छापेमारी की तो मौके से चार महिला और दो युवकों को इस धंधे में लिप्त होने के आरोप में हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों से रंजीत सिंह नामक शख्स सेक्स रैकेट का धंधा चला रहा था।
बता दें कि समस्तीपुर में गुदरी बाजार के इस मोहल्ले को काफी पॉश माना जाता है। नगर थाना के एसएचओ अरुण कुमार राय आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं जिसके बाद ही मामले का पूरा खुलासा होगा। हालांकि पुलिस की इस छापेमारी से आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली है।
 

केदारनाथ हेलीपैड पर अनियंत्रित हार्ड लैंडिंग का शिकार हुआ हेलीकॉप्टर, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश, अब एसओपी जारी

केदारनाथ हेलीपैड पर अनियंत्रित हार्ड लैंडिंग का शिकार हुआ हेलीकॉप्टर, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश, अब एसओपी जारी

केदारनाथ हेलीपैड पर उतरते समय एक निजी विमानन कंपनी के एक हेलीकॉप्टर की 31 मई को अनियंत्रित हार्ड लैंडिंग हुई थी. इस वीडियो से यह वाकया सामने आया है. आप कल्पना कर सकते हैं कि जिन्होंने इस हेलीकॉप्टर की उस वक्त सवारी की होगी, उनके होश जरूर उड़ गए होंगी. अपनी संभावित मौत को चंद पलों में देखकर हर कोई हैरान रह गया होगा. हालांकि घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ था.


केदारनाथ हेलीपैड पर उतरते हुए अनियंत्रित हार्ड लैंडिंग का यह सीन देखकर सैकड़ों तीर्थयात्री भी सहम गए थे. इस घटना के बाद नागर विमानन महानिदेशालय के द्वारा इन परिचालनों के लिए जारी संयुक्त एसओपी के अनुसार सुरक्षा मानकों के सख्त अनुपालन के लिए सभी ऑपरेटरों को एक परिचालन सलाह जारी की गई है.


नागर विमानन महानिदेशालय ने कहा, घटना की जांच की जा रही है, इन परिचालनों के लिए जारी संयुक्त एसओपी के अनुसार सुरक्षा मानकों के सख्त अनुपालन के लिए सभी ऑपरेटरों को एक परिचालन सलाह जारी की गई है. इन परिचालनों पर सुरक्षा निरीक्षण सुनिश्चित करने के लिए एक स्पॉट चेक की भी योजना है.
 

शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, अब पहुंचा हवालात

शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, अब पहुंचा हवालात

नोएडा, उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले की पुलिस ने सोमवार को एक दलित युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
सहायक पुलिस आयुक्त अब्दुल कादिर ने बताया कि नोएडा के फेस-3 थाना क्षेत्र में रहने वाली एक दलित युवती ने फेस-3 थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था कि सागर नामक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कथित तौर पर कई दिनों तक दुष्कर्म किया।
कादिर के मुताबिक, घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने सोमवार सुबह आरोपी सागर को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि सागर को अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
 

इस राज्य में सामने आए नोरोवायरस के 2 मामले, जानें कितना खतरनाक है ये वायरस

इस राज्य में सामने आए नोरोवायरस के 2 मामले, जानें कितना खतरनाक है ये वायरस

देश में पैर पसार रहे कोरोना संकट के बीच केरल में एक बार फिर से के केस मिलने शुरू हो गए हैं. आधिकारिक सूत्रों की माने तो जून महीने में केरल के विझिंजम में स्कूल जाने वाले 2 बच्चे नोरोवायरस के संक्रमित पाए गए हैं. विझिंजामी केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में पड़ता है. 

वहीं केरल की हेल्थ मिनिस्टर वीना जॉर्ज ने बताया कि दोनों संक्रमित बच्चों की हालत फिलहाल स्थिर है. अभी सैंपल लेकर बाकी एतिहात बरती जा रही हैं.

क्या है नोरोवायरस?
सेंटर फोर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक, नोरोवायरस संक्रामक संक्रमण है. ये डायरिया, उल्टी, मतली और पेट दर्द की वजह बनता है. पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड ने कहा, "संक्रमित लोगों या दूषित सतह के संपर्क में आने से ये आसानी से फैल सकता है लेकिन संक्रमित लोगों में से मात्र कुछ ही दूसरे शख्स को बीमार कर सकते हैं." पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड ने उसे 'विंटर वोमिटिंग बग' बताया है और आम तौर से सर्दी के महीनों में हमला करता है. अधिकतर संक्रमण की वजह बीमार लोगों के संपर्क या दूषित सतह या दूषित फूड या ड्रिंक का सेवन होता है. नोरोवायरस बहुत संक्रामक है और उल्टी, डायरिया का कारण बनता है, हालांकि ये आम तौर से कुछ दिनों में खत्म हो जाता है. सीडीसी के मुताबिक, इस संक्रामक वायरस से संक्रमित होने वाले लोग संक्रमण होने के 1-3 दिनों के अंदर ठीक हो जाते हैं. 

नोरोवायरस के लक्षण
सीडीसी की तरफ से सूचीबद्ध किए गए नोरोवायरस के लक्षणों और संकेतों में डायरिया, उल्टी, मतली, पेट दर्द, बुखार, सिर दर्द और बदन दर्द शामिल हैं. कुछ मामलों में, वायरस पेट या आंतों के गंभीर सूजन का कारण बन सकता है.  

कैसे बरतें सावधानी?
हमारे शरीर के अंदर वायरस को दाखिल होने से रोकने के लिए स्वच्छता का पालन जरूरी है. पानी और साबुन का इस्तेमाल करते हुए हाथों की नियमित सफाई करें. कोविड-19 की तरह, अल्कोहल युक्त सैनेटाइजर नोरोवायरस को नहीं मारते हैं, इसलिए साबुन और पानी सबसे अच्छे विकल्प हैं.

 

नोटों में महात्मा गांधी की तस्वीर पर आरबीआई का बड़ा बयान…

नोटों में महात्मा गांधी की तस्वीर पर आरबीआई का बड़ा बयान…

मुंबई : भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को नोटों पर महात्मा गांधी के चित्र को लेकर बड़ा खुलासा किया है। आरबीआइ का कहना है, महात्मा गांधी की तस्वीर बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं है। मीडिया के कुछ वर्गों में ऐसी खबरें आई हैं कि भारतीय रिजर्व बैंक महात्मा गांधी के चित्र को अन्य लोगों के साथ बदलकर मौजूदा मुद्रा और बैंक नोटों में बदलाव करने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। बयान में कहा गया, ‘‘रिजर्व बैंक में ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।

पिछले दिनों कुछ खबरों में बताया गया था कि वित्त मंत्रालय और आरबीआई कुछ मूल्यवर्ग के बैंक नोटों पर रवींद्रनाथ टैगोर और एपीजे अब्दुल कलाम सहित अन्य प्रमुख भारतीयों के चित्रों का उपयोग करने पर विचार कर रहे हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि भारतीय रिजर्व बैंक पहली बार करेंसी पर रवींद्रनाथ टैगोर और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की फोटो लगाने की तैयारी में है। इसमें कहा गया था कि अब तक भारतीय करेंसी पर महात्मा गांधी की तस्वीर ही देखी गई है, लेकिन जल्द ही नोटों पर देश अन्य महापुरुषों की फोटो भी नजर आ सकती है।
 

सड़क हादसा : बाईक पिकअप की हुईं टक्कर, 2 बच्चों सहित 4 की मौत...

सड़क हादसा : बाईक पिकअप की हुईं टक्कर, 2 बच्चों सहित 4 की मौत...

इंदौर : मध्य प्रदेश की व्यापारिक राजधानी इंदौर में पिकअप और बाईक के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में दो बच्चे शामिल है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सिमरोल थाना क्षेत्र में इंदौर-खंडवा मार्ग पर भेरुघाट क्षेत्र में बाईक से जा रहे लोकेश की सामने आ रहे पिकअप वाहन से टक्कर हो गई। रविवार की देर रात को हुई इस टक्कर में बाईक में आग लग गई और लोकेश बुरी तरह झुलस गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

लोकेश के साथ उसकी बहन व भांजे-भांजी थे जो बुरी तरह घायल हो गए। देर रात उनकी भी मौत हो गई।
लोकेश के भाई राहुल मकवाना ने बताया कि रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे लोकेश अपनी बहन पूजा (30 वर्ष),भांजा दीपक (आठ माह) और भांजी कुमकुम (नौ साल) को बागोदा से लेकर अपने घर मेंडल जा रहा था। भेरु घाट पर सामने से प्याज भरे पिकअप से भिंड़त हो गई। इसमें दोनों बच्चों के साथ ही उसके भाई और बहन की मौत हो गई।