BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
लखनऊ एअरपोर्ट में बन रहे नए टर्मिनल में  लगी आग ....

लखनऊ एअरपोर्ट में बन रहे नए टर्मिनल में लगी आग ....

लखनऊ : लखनऊ एयरपोर्ट में बन रहे नए टर्मिनल में  आग लगने से हड़कंप मच गया है. निर्माण हो रहे बिल्डिंग में आग लगते ही मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है. सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां पहुंच गई हैं. वहीं, आग बुझाने का काम लगातार जारी है. आग लगने से निर्माण चल रहे बिल्डिंग के अंदर रखे मटेरियल को भारी नुकसान हुआ है.

 

दिल्ली के गफ्फार मार्केट में लगी आग...

दिल्ली के गफ्फार मार्केट में लगी आग...

नई दिल्ली : दिल्ली के करोल बाग स्थित गफ्फार जूता बाजार में रविवार सुबह आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की 39 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कुछ देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग में न तो कोई फंसा हुआ है और न ही किसी के हताहत की खबर है।

डिप्टी चीफ फायर सुनील चौधरी ने बताया कि सुबह 4:30 बजे आग की खबर मिली थी।संकरी गली के कारण आग एक जगह से दूसरी जगह चली गई। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चला है। मौके पर दमकल की गाड़िया हैं।

उपद्रवियों पर शुरू हुई सख्ती : 13 एफआईआर दर्ज, अब तक 255 गिरफ्तार…

उपद्रवियों पर शुरू हुई सख्ती : 13 एफआईआर दर्ज, अब तक 255 गिरफ्तार…

लखनऊ : प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बीते शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद नूपुर शर्मा के हजरत मोहम्मद के बारे में दिए गए आपत्तिजनक बयान के विरोध के नाम पर हुए उपद्रव में अब तक 13 एफ आईआर दर्ज की गई हैं। वहीं 255 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि सबसे ज्यादा प्रयागराज में 68 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यहां तीन एफ आईआर अलग-अलग दर्ज की गई हैं। इसी तरह सहारनपुर में 64 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यहां भी तीन एफ आईआर दर्ज हुई हैं। इसके अलावा हाथरस में 50, अंबेडकरनगर में 28, मुरादाबाद में 27, फिरोजाबाद में 13, अलीगढ़ में तीन और जालौन में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
 

पबजी गेम में पूरा नहीं हुआ चैलेंज तो इस नेता के बेटे ने किया सुसाइड...

पबजी गेम में पूरा नहीं हुआ चैलेंज तो इस नेता के बेटे ने किया सुसाइड...

उदयपुर : युवाओं में आजकल पबजी गेम जैसे एक नशे की लत आदात सी बन गई है। इसी पबजी गेम की लत के कारण युवाओं क्या कुछ नहीं करते। एक ऐसी ही घटना की खबर निकल सामने आ रही है। जहाँ शनिवार सुबह 21 साल के युवक ने घर के कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक उदयपुर में जिला परिषद सदस्य और कांग्रेस की नेता कामिनी गुर्जर का बेटा प्रथम गुर्जर है। शुरुआती जांच में सुसाइड का कारण पबजी गेम माना जा रहा है। जो प्रथम दिनभर खेलता था। अब पुलिस इसी एंगल से जांच कर रही है। हालांकि प्रथम का मोबाइल लॉक है। इसकी जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि लड़के का परिवार किसी भी किस्म के तनाव या टेंशन से इनकार कर रहा है। परिवार का कहना है कि प्रथम मोबाइल पर गेम ज्यादा खेला करता था। शायद यह गेम पबजी था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक गेम में कोई चैलेंज पूरा नहीं कर पाया था।
प्रथम के पिता की रिपोर्ट को लेकर हिरणमगरी थाने के सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह ने कहा- परिवार ने बताया कि रात को खाना खाकर वह अपने कमरे में पढ़ाई कर रहा था। सुबह 4 बजे उसकी दादी ने प्रथम को वॉशरूम से आते हुए देखा था। इसके बाद 8 बजे जब गार्डन में पौधों को पानी देते हुए पिता की नजर कमरे पर पड़ी तो प्रथम को लटका हुआ पाया।

इसके बाद पिता ने एक किराएदार की मदद से गेट को तोड़ा। प्रथम उनके क्वार्टर के गेट पर लगे हैंगर से लटका हुआ था। पुलिस ने बॉडी का पोस्टमार्टम करवा लिया। जिसमें रस्सी से लटकर जान देना पाया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर धारा-174 के तहत जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि एहतियातन लड़के का फोन रखवाया है। फिलहाल फोन लॉक है। घरवालों ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है इसलिए गेम वाला एंगल एक्सप्लोर किया जा रहा है।
 

अस्पताल में लगी आग, एक मरीज की मौत

अस्पताल में लगी आग, एक मरीज की मौत

नयी दिल्ली : दिल्ली के रोहिणी इलाके में स्थित एक अस्पताल में शनिवार सुबह आग लगने के कारण 64 वर्षीय एक मरीज की ऑक्सीजन आपूर्ति बंद हो गई, जिससे उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पूठ खुर्द क्षेत्र में स्थित ब्रह्म शक्ति अस्पताल की तीसरी मंजिल पर शार्ट सर्किट से आग लग गई। पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) प्रणव तायल ने कहा कि आग लगने की सूचना सुबह पांच बजे मिली, जिसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल की गाडिय़ां बुलाई गईं। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग के मुताबिक, घटनास्थल पर दमकल की कुल नौ गाडिय़ां भेजी गईं।
उन्होंने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है और एक मरीज को छोड़कर सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया था। गर्ग ने कहा कि उक्त मरीज आईसीयू में भर्ती था और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था।

उन्होंने बताया कि प्रेम नगर निवासी होली गुर्दे के मरीज थे और उन्हें आग से सुरक्षित निकाल लिया गया था, लेकिन बिजली नहीं होने और ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित होने के कारण उनकी मौत हो गई। गर्ग के अनुसार, अस्पताल में आग बुझाने का कोई यंत्र मौजूद नहीं था और आग लगने के समय बाहर निकलने का दरवाजा बंद था। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में विजय विहार थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 285 (आग या ज्वलनशील पदार्थ के संबंध में लापरवाहीपूर्ण आचरण), 287 (मशीनरी के संबंध में लापरवाहीपूर्ण आचरण) और 304ए (लापरवाही से मौत का कारण) के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।
 

भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर हुई रांची में हंगामा

भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर हुई रांची में हंगामा

रांची : पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ निलंबित भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल की कथित विवादित टिप्पणी को लेकर झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद भीड़ द्वारा की गई हिंसा तथा उपद्रवियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में घायल दो दर्जन लोगों में से देर रात दो लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि हिंसा में दो लोगों की मौत की खबर से पूरे शहर में तनाव व्याप्त हो गया, जिसके मद्देनजर रांची के 12 थाना क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है और पूरे रांची जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। झारखंड पुलिस के प्रवक्ता एवं महानिरीक्षक (कार्रवाई) एवी होमकर ने बताया कि शुक्रवार को हुई हिंसा और उसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में घायल दो लोगों की देर रात मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दोनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कर उनके अंतिम संस्कार की व्यवस्था की जा रही है। होमकर के मुताबिक कहा कि शुक्रवार रात से राजधानी में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रित एवं शांतिपूर्ण है। हालांकि, एहतियाती तौर पर शहर के 12 थाना क्षेत्रों में धारा-144 लागू कर निषेधाज्ञा का पालन कराया जा रहा है, ताकि हिंसा और उपद्रव से बचा जा सके।

उन्होंने बताया कि रांची के हिंसाग्रस्त मेन रोड क्षेत्र में त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) की दो कंपनियां तैनात की गई हैं, जबकि आसापास के संवेदनशील इलाकों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग 3,000 सुरक्षाकर्मियों को भेजा गया है। होमकर के अनुसार, आम लोगों में विश्वास पैदा करने के लिए शनिवार सुबह से दो बार त्वरित कार्रवाई बल एवं अन्य अर्धसैनिक बलों का मेन रोड और आसपास की गलियों में फ्लैग-मार्च निकाला गया। इस बीच, राज्य के गृह मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर अफवाहों पर नियंत्रण के लिए शुक्रवार शाम सात बजे से शनिवार सुबह छह बजे तक रांची में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी थीं, जिसे तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए अगले आदेश तक बढ़ा दिया गया है। होमकर ने बताया कि शुक्रवार की हिंसा में 11 पुलिसकर्मियों समेत दो दर्जन लोग घायल हुए थे, जिनमें से कुछ को गोलियां भी लगी थीं। गोली से घायल दो लोगों की मौत की खबर है, जिनमें हिंदपीढ़ी इलाके के लेक रोड निवासी 22 वर्षीय मुदस्सिर उर्फ कैफी और लोअर बाजार तर्बला रोड के रहने वाले 24 साल के साहिल शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर में तनाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने भारी सुरक्षा के बीच दोनों मृतकों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था की है।
 

सुरक्षाबलों ने 3 हाइब्रिड सहित 6 आतंकियों को किया गिरफ्तार…

सुरक्षाबलों ने 3 हाइब्रिड सहित 6 आतंकियों को किया गिरफ्तार…

 जम्मू : सुरक्षा बलों ने कश्मीर में तीन कैंपेन्स में दो सक्रिय आतंकवादियों और तीन ‘हाइब्रिड आतंकवादियों’ सहित छह संदिग्ध दहशतगर्दों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दो सक्रिय आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हैं और उन्हें बारामूला जिले से गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार किए गए इरशाद अहमद मीर और जाहिद बशीर घोषित आतंकवादी हैं और पट्टन क्षेत्र के नेहलपोरा के निवासी हैं। इनके पास से आपत्तिजनक सामग्री, दो चीनी पिस्तौल, 18 जिंदा गोली और दो मैगजीन बरामद की गई हैं।

 

अधिकारियों ने कहा कि लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े दो अन्य ‘हाइब्रिड आतंकवादियों’ को बारामूला जिले के सोपोर इलाके के गुरसीर में पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और सेना द्वारा संयुक्त रूप से स्थापित एक चौकी पर गिरफ्तार किया गया था।
 

सड़क हादसा : स्कोर्पियो पलटने से एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत…

सड़क हादसा : स्कोर्पियो पलटने से एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत…

पटना : बिहार के पूर्णिया भीषण हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। सभी मृतक एक ही परिवार के थे। घटना अनगढ़ सहायक थाना क्षेत्र में शुक्रवार के देर रात की है। किशनगंज जा रही एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई। मृतक सभी किशनगंज जिले के नुनिया गांव के रहने वाले थे।

शुक्रवार की देर रात 2 बजे बेटी की शादी का तिलक कर खपड़ा ताराबाड़ी से अपने गांव किशनगंज के नूनिया लौट रहे थे। इसी दौरान मोड़ पर स्कार्पियो गड्ढे में पलट गई, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। हादसे को लेकर स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची और सभी शवों को बाहर निकाल लिया गया है। साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
स्कॉर्पियो में सवार 10 में से 8 लोगों की मौत मौके पर हो गई। जबकि दो लोगों को जिंदा निकाल गया। लेकिन कुछ ही देर बाद एक और की मौत हो गयी। जिसके बाद मृतकों की संख्या 9 हो गयी।

मृतकों के नाम,गंगा प्रसाद यादव 60 वर्ष, संदीप लाल यादव 55 वर्ष, राम किशन यादव 70 वर्ष, मानिक शर्मा 65 वर्ष, गुलाब चन्द यादव 55 वर्ष, अमर चन्द्र यादव 25 वर्ष, कालो यादव 30 वर्ष, तनवीर आलम 25 वर्ष, करण कुमार यादव 25 वर्ष है।
 

प्रेम विवाह को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत…

प्रेम विवाह को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत…

बड़वानी : मध्यप्रदेश के बड़वानी में प्रेम विवाह के मामले में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसके बाद संघर्ष के बाद जिला अस्पताल में शुक्रवार रात जमकर हंगामा भी हो गया। मामला बिगड़ने पर कोतवाली पुलिस सहित एसडीओपी को मोर्चा संभालना पड़ा।

दरअसल शहर के रैदास मार्ग पर युवक युवती के मामले को लेकर एक ही समाज के दो परिवारों में जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान हाथापाई के साथ चाकूबाजी की घटना हो गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं उसका चचेरा भाई बुरी तरह घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया।

 

डेटिंग ऐप पर दोस्ती के बाद युवती को नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर लूटी आबरू

डेटिंग ऐप पर दोस्ती के बाद युवती को नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर लूटी आबरू

राजधानी दिल्ली के द्वारका के एक फाइव स्टार होटल में एक युवती से दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। आरोपी ने टिंडर ऐप पर युवती से दोस्ती की और फिर होटल में मिलने के लिए बुलाया, जहां उसने वारदात को अंजाम दिया।
पीड़िता ने तीन जून को पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 28 वर्षीय पीड़िता पश्चिमी दिल्ली में रहती है और एक शोरूम में काम करती है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका टिंडर ऐप पर अकाउंट है। गत दिनों हैदराबाद के बंजारा हिल्स में रहने वाले एक युवक से उसकी टिंडर ऐप पर दोस्ती हुई। दोनों एक-दूसरे से मोबाइल पर बात करने लगे।
कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया :
पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उससे मिलने के लिए कहा और 30 मई को द्वारका स्थित एक फाइव स्टार होटल में बुलाया। युवती होटल पहुंची तो आरोपी उसे एक कमरे में लेकर गया। कमरे में आरोपी ने पीड़िता को कोल्ड ड्रिंक दी, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। उसे पीने के बाद पीड़िता बेसुध हो गई। आरोपी ने पीड़िता से दुष्कर्म किया और फरार हो गया।

 

सड़क पर पुलिसकर्मी ने की अंधाधुंध फायरिंग, एक महिला की हुई मौत...

सड़क पर पुलिसकर्मी ने की अंधाधुंध फायरिंग, एक महिला की हुई मौत...

कोलकाता : एक चौंकाने वाली घटना में, एक पुलिसकर्मी ने कोलकाता में पार्क सर्कस क्रॉसिंग के पास दिन दहाड़े अपनी सर्विस राइफल से अंधाधुंध फायरिंग की, जिससे एक महिला की मौत हो गई और बाद में उसने खुद को भी गोली मार ली। पुलिसकर्मी बांग्लादेश उप उच्चायोग में तैनात था और गोलीबारी की जगह कार्यालय से मुश्किल से 50 मीटर की दूरी पर थी।

स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिस को बांग्लादेश उप उच्चायोग के कार्यालय के बाहर गार्ड चौकी पर तैनात किया गया था। चश्मदीदों के मुताबिक, पुलिसकर्मी ने ऐप-बाइक में सवार एक महिला को टक्कर मारते हुए अपनी सर्विस राइफल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

चश्मदीदों ने बताया कि गोलीबारी में ऐप-बाइक का चालक भी घायल हो गया, लेकिन वह भागने में सफल रहा। बाद में पुलिसकर्मी ने उसी राइफल से खुद को गोली मार ली और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पूरा क्रम पांच मिनट के अंतराल में हुआ जिसमें कम से कम नौ राउंड फायर किए गए।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रवीण कुमार त्रिपाठी और संयुक्त आयुक्त (यातायात) संतोष पांडे सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद मृत महिला और हत्यारे पुलिस वाले के शवों को वहां से ले जाया गया। एक सूत्र ने बताया कि पुलिसकर्मी ने शुक्रवार को गार्ड चौकी पर ड्यूटी ज्वाइन की थी, इसलिए वह दूसरों को नहीं जानता था। एक स्थानीय निवासी ने कहा, शुक्रवार की नमाज के कारण इलाके में भीड़ कम थी। नहीं तो हताहतों की संख्या ज्यादा हो सकती थी।
 

पहले की पत्नी की हत्या, फिर खुद भी दी जान

पहले की पत्नी की हत्या, फिर खुद भी दी जान

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक युवक ने लाठी से पीट-पीट कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी जहर खाकर जान दे दी। घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। घरेलू विवाद होने का अंदेशा जताया जा रहा है । मामला पाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, गाँव जेमरा बगदरा निवासी पंचराम बुधवार रात नशे की हालत में अपने घर पहुंचा और पत्नी महेत्तरीन बाई (45) से विवाद करने लगा। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ी की पंचराम ने लाठी से महेत्तरीन बाई पर हमला कर दिया। उसे इतनी बुरी तरह से पीटा कि मौके पर ही महिला की मौत हो गई। अगले दिन जब पंचराम को होश आया तो उसने भी जहर खा लिया।

इसके बाद पंचराम की हालत भी बिगड़नी लगी। इस बीच सुबह पड़ोसी दे पंचराम तो तड़पता देखा तो परिजनों को सूचना दी। इसके बाद उसका बड़ा भाई संतराम घर पहुंचा और पुलिस को सूचना देने के बाद पंचराम को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया। यहां उपचार के दौरान कुछ देर बाद पंचराम ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि पत्नी की हत्या के बाद पंचराम ने जहर खाया था। मामले की जांच कर रहे हैं।
 

 सड़क हादसा : बस और कार के बीच हुई जबरदस्त टक्कर, 4 की मौत

सड़क हादसा : बस और कार के बीच हुई जबरदस्त टक्कर, 4 की मौत

औरैया : उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में बेला बिधूना मार्ग पर शुक्रवार सुबह रोडवेज बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और पांच गंभीर रूप से घायल हो गए।रोडवेज बस बिधूना से कानपुर जा रही थी। बस तेज रफ्तार में विपरीत दिशा से आ रही थी। इस बीच उसने सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों की पहचान अनमोल (7), गीता (50), सुशीला (45) और चालक शैलेंद्र कुमार (30) के रूप में हुई है। घायलों में जोगेश, दीपू, जगत सिंह, कल्लू और प्रेम कुमार हैं। इन सभी को बिधूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) बेला जीवरम ने कहा कि बस में सवार कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सीज कर दिया गया है। पुलिस ने कहा कि बस चालक फरार है, जिस उसकी तलाश की जा रही है।
 

बिजनेस करने के नाम पर करने लगे ठगी, आरोपी गिरफ्तार

बिजनेस करने के नाम पर करने लगे ठगी, आरोपी गिरफ्तार

इंदौर : भिंड से शहर में आए दोस्तों ने बिजनेस करने के लिए लोगों को ठगना शुरु कर दिया। यह लोगों से पैसा डबल करने का लालच देकर पैसे ले लेते थे और बाद में पैसा वापस नहीं करते थे। पुलिस ने दो आरापियों को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी अरुण मलिक ने बताया कि जठगी के मामले में आरोपी शारिक पिता तारिक अली 22 और अभिषेक पिता लहार सिंह चौहान 22 निवासी महालक्ष्मी नगर को गिरफ्तार किया है।

सूचना मिली थी के महालक्ष्मी नगर में रहने वाले आरोपी करीब दो तीन महीने से लोगों को स्टाक मार्केट में पैसा डबल कराने का लालच देकर उससे रुपये ले लेते थे और बाद में उन्हें पैसा वापस नहीं करते थे। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से करीब साढ़े तीन लाख रुपए नगद और एक एप्पल का फोन मिला है। आरोपी के एक फोन से लोगों के साथ ठगी करते थे। वह मूलत: भिंड के रहने वाले हैं। करब तीन महीने पहले वह भिंड से इंदौर में बिजनेस करने आए थे। यहां आकर आरोपियों ने महालक्ष्मी नगर में फ्लैट ले लिया और लोगों के साथ ठगी करने लगे। 

गर्भवती महिला को जिंदा जलाने की कोशिश

गर्भवती महिला को जिंदा जलाने की कोशिश

उज्जैन : एक गर्भवती महिला को केरासिन डालकर जिंदा जलाए जाने का मामला सामने आया है। बुरी तरह से झुलसी गर्भवती और अजन्मा बच्चा अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। पीडि़ता के परिजन का आरोप है कि पुलिस आरोपी भू-माफिया को बचाने की कोशिश कर रही है और महिला पर बयान बदलने का दबाव बना रही है।

दरअसल, दो दिन पहले भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के इलियास खेड़ी में जमीन विवाद के चलते चिंतामन निवासी सोनू महाराज उसके भाई शैलेंद्र और साथी तरुण ने 10-15 साथियों के साथ हमला किया और जेसीबी की मदद से न केवल घर तोड़ दिया, बल्कि ससुर घनश्याम सिंह व बेटे पर कट्टा अड़ाकर मारपीट की और इन्हें बचाने आई गर्भवती बहू मुस्कान पर आरोपियों ने केरोसिन डालकर आग लगा दी, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। 

बड़ी खबर : बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा दूल्हा हुआ अचानक गायब, 2 दिन बाद ससुराल के पास कुँए में मिली दुल्हे की लाश

बड़ी खबर : बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा दूल्हा हुआ अचानक गायब, 2 दिन बाद ससुराल के पास कुँए में मिली दुल्हे की लाश

मध्य प्रदेश | सिंगरौली जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बारात लेकर दुल्हन को लेने गया युवक पहले रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया। 2 दिन बाद उसका शव ससुराल के पास ही एक कुएं में मिला है। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने के बाद परिजनों ने जाम हटाया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जिले के माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत रैला गांव निवासी 20 वर्षीय मिथलेश की बारात मंगलवार की रात कोयलखुथ गांव में गई थी। मंडप में जाने से पहले उसके दोस्तों ने उसे फेशियल कराने के लिए उकसाया तो वह वहां से निकल कर दुकान चला गया। इसके बाद काफी तलाश करने के बाद भी दूल्हे का कुछ भी पता नहीं चल सका था।

बुधवार की सुबह मिथलेश के साथियों ने उसका मोबाइल और बाइक घर पर पहुंचा दिया। दोस्तों ने बताया कि वह नशे में था इसलिए बारात से गायब हो गया था। बाइक व मोबाइल रास्ते में गिरा हुआ था। परिजनों ने बुधवार को युवक के गुमशुदगी की रिपोर्ट भी थाने में दर्ज कराई थी।

गुरुवार को लापता युवक का शव उसके ससुराल के घर के पास ही कुएं में मिला। यह सूचना मृतक के परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम कर देने से बैढ़न माढ़ा मार्ग घंटों बाधित रहा।

जिला प्रशासन व पुलिस ने किसी तरह परिजनों व ग्रामीणों को समझा बुझाकर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस मामले की हर पहलू पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सड़क हादसा :  पिकअप गाड़ी और एक्सयूवी 300 कार में हुई टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत..

सड़क हादसा : पिकअप गाड़ी और एक्सयूवी 300 कार में हुई टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत..

बादली : हरियाणा कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज गुरुग्राम के बुढ़ेड़ा स्थित एसजीटी अस्पताल में किया जा रहा है। मरने वाले तीन लोग रेवाड़ी जिले के एक ही परिवार से और एक महिला उनकी रिश्तेदार थी। सभी वैष्णो देवी से दर्शन करके अपनी गाड़ी से घर लौट रहे थे। पुलिस ने दो शवों को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में और एक-एक शव को फारुखनगर और एसजीटी अस्पताल में रखवाया है।

बाढ़सा पुलिस चौकी की क्षेत्र में केएमपी पर सुबह ही दर्दनाक हादसा हो गया। हादसा केएमपी पर खड़ी एक पिकअप गाड़ी से हुआ है। पिकअप गाड़ी केएमपी पर खड़ी थी तो पीछे से एक्सयूवी 300 कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतना भीषण था कि कार पूरी तरह से पिकअप गाड़ी में घुस गई और और करीब 20 मीटर गाड़ी को घसीटते डिवाइडर से जा टकराई। कार में बैठे 33 वर्षीय नीलम पत्नी संदीप निवासी गांव भड़ंगी बावल जिला रेवाड़ी, 37 वर्षीय संदीप पुत्र छोजूराम निवासी गांव भड़ंगी, बीरमति पत्नी छोजूराम (60) निवासी गांव भड़ंगी और तारावती पत्नी दयाराम (62) निवासी गांव सिरहोद जिला अलवर राजस्थान की मौत हो गई है।

मरने वालों में मां, पुत्र और पुत्रवधु समेत मौसी शामिल हैं। घायलों में चालक सतीश पुत्र छाजूराम निवासी भड़ंगी, यश पुत्र संदीप और कृतिका पुत्री संदीप शामिल हैं। इनका इलाज एसजीटी अस्पताल में किया जा रहा है। दुर्घटना के बाद राहगीरों की मदद से गाड़ी को काटकर घायलों और मृतकों को बाहर निकाला गया। परिवार दो अलग-अलग गाडिय़ों में जम्मू-कश्मीर से माता वैष्णो देवी के दर्शन कर वापस घर लौट रहा था। दूसरी क्रेटा गाड़ी भी पीछे-पीछे ही चल रही थी। यही वजह है कि दुर्घटनाग्रस्त लोगों को जल्दी ही राहगीरों की मदद से बाहर निकाला जा सका।

बताया गया है कि हादसे में नीलम, संदीप और तारावती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बीरमति को गंभीर हालत में एसजीटी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में सतीश, यश और कृतिका का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की जबकि मृतकों में तारावती और संदीप के शवों का बहादुरगढ़, नीलम के शव का फरुखनगर और बीरमति का एसजीटी अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। सभी शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस ने अनिल कुमार पुत्र खेमचंद गांव भड़ंगी की शिकायत पर पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं दुर्घटना के बाद पिकअप चालक मौके से भाग गया है। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस थाना प्रभारी बाबूलाल मौके पर पहुंचे। मौके पर एएसपी अमित यशवर्धन भी पहुंचे और जांच के आदेश जारी किए और बताया कि दोषी चालकों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
 

किराए के विला में मृत मिला यूक्रेन का नागरिक...

किराए के विला में मृत मिला यूक्रेन का नागरिक...

पणजी : गोवा के बेनौलिम में किराए के विला में एक यूक्रेनी नागरिक दिमित्रो गुरोव (49) का शव बरामद किया गया है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि शव बुधवार की देर शाम बरामद किया गया।
दिमित्रो गुरोव दिसंबर 2021 में गोवा आया था। तब से वह बेनाउलिम बीच के पास किराए के विला में रह रहा था। पुलिस इंस्पेक्टर मेलसन कोलाको ने को बताया, उसका दोस्त भी उसके साथ विला में रह रहा था। उसने इलाके के स्थानीय लोगों को इक_ा किया और फिर हमें घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने कहा, पोस्टमॉर्टम आज या कल किया जाएगा।
सूत्रों ने बताया कि गोवा पुलिस आगे की प्रक्रिया के लिए यूक्रेन के दूतावास से संपर्क करने की प्रक्रिया में है।
अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। कोलवा पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
 

इमारत ढहने से एक व्यक्ति की मौत, अन्य घायल..

इमारत ढहने से एक व्यक्ति की मौत, अन्य घायल..

मुंबई : मुंबई के उपनगरीय बांद्रा इलाके में बृहस्पतिवार को तीन मंजिला आवासीय इमारत ढहने से 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में से दो लोगों को मलबे से निकाला गया है। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास महाराष्ट्र नगर इलाके में स्थित यह इमारत बुधवार रात करीब साढ़े 12 बजे ढह गई।

घटना की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी, पुलिस और बृहन्मुंबई महानगरपालिका के वार्ड कर्मी मौके पर पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि दो लोगों को इमारत के मलबे से निकाया गया और इसके बाद तलाश एवं बचाव अभियान बंद कर दिया गया। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि कुल 19 लोगों को सरकारी भाभा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान शाहनवाज आलम (55) के तौर पर हुई है। अधिकारी ने बताया कि फिलहाल केवल एक व्यक्ति का भाभा अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि 17 अन्य घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। सूत्रों ने बताया कि घायलों में से अधिकतर लोग बिहार के थे, जो एक साथ इस इमारत में रह रहे थे। 

मानसून दो दिनों  में पहुंचने की संभावना : जेनामणि

मानसून दो दिनों में पहुंचने की संभावना : जेनामणि

नई दिल्ली : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को बताया कि मानसून सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है और अगले दो दिनों में इसके महाराष्ट्र पहुंचने की संभावना है। आईएमडी के वैज्ञानिक आर. के. जेनामणि ने बताया कि मानसून 31 मई से सात जून के बीच दक्षिण एवं मध्य अरब सागर, पूरे केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में पहुंच गया था।

उन्होंने बताया कि मानसून पूरे पूर्वोत्तर भारत में पहुंच चुका है और इस दौरान अच्छी बारिश हुई है। जेनामणि ने पत्रकारों से कहा, मानसून में कोई विलंब नहीं है। अगले दो दिनों में इसके महाराष्ट्र पहुंचने की संभावना है और उसके बाद के दो दिनों में पूरे मुंबई में मानसून पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा, तेज हवाएं हैं और अगले दो दिन में बादल बनने लगेंगे। जेनामणि ने बताया कि अगले दो दिनों में गोवा और महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं