BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
अज्ञात हमलावरों ने बरसाई गोलियां : 6 की मौत, 9 घायल

अज्ञात हमलावरों ने बरसाई गोलियां : 6 की मौत, 9 घायल

नई दिल्ली : अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित सेक्रामेंटो में रविवार की सुबह हुई गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई और कम से कम नौ लोग घायल हुए हैं। सेक्रामेंटो पुलिस ने एक ट्वीट में बताया कि पुलिस को गोलीबारी की चपेट में आने वाले 15 लोग मिले हैं इनमें से छह की जान चली गई है। पुलिस के अनुसार यह घटना यहां की 10वीं और जे स्ट्रीट इलाके में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गोल्डन 1 सेंटर के पास 2 बजे पीटी के आसपास हुई एक शूटिंग में छह लोग मारे गए और 10 घायल हो गए, जहां सैक्रामेंटो किंग्स बास्केटबॉल टीम खेलती है और संगीत कार्यक्रम होता है। पुलिस अभी भी संदिग्धों की तलाश कर रही है, जिसमें कोई हिरासत में नहीं है।
 

BIG BREAKING : पुलिस ने रेव पार्टी का किया भंडाफोड़, बिग बॉस विनर सिंगर राहुल और कई सेलेब्रिटी समेत 142 लोग गिरफ्तार

BIG BREAKING : पुलिस ने रेव पार्टी का किया भंडाफोड़, बिग बॉस विनर सिंगर राहुल और कई सेलेब्रिटी समेत 142 लोग गिरफ्तार

हैदराबाद | हैदराबाद में एक रेव पार्टी का भंडाफोड़ हुआ और लगभग 142 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसमें कई वीआईपी और ऐक्टर, राजनेताओं के बच्चे भी शामिल हैं। बंजारा हिल्स इलाके के एक फाइव स्टार होटल में हैदराबाद पुलिस की टास्क फोर्स टीम ने एक पब में नशे की पार्टी का भंडाफोड़ किया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां से पुलिस ने कोकीन और वीड जैसी प्रतिबंधित नशे की सामग्री बरामद की है। मेगास्टार चिरंजीवी की भतीजी और ऐक्टर नागा बाबू की बेटी निहारिका कोनिडेला को भी यहां से हिरासत में लिया गया है। हालांकि नागाबाबू ने एक वीडियो जारी करके कहा है कि उनकी बेटा का नशे से कोई लेना देना नहीं है। पहले पुलिस इस बारे में जानकारी नहीं दे रही थी लेकिन एक वीडियो वायरल होने के बाद निहारिका के भी हिरासत में लिए जाने की बात बतानी पड़ी।

बिग बॉस तेलुगु रियलिटी शो के तीसरे सीजन के विनर सिंगर राहुल सिपलिगुंज भी हिरासत में लिए जाने वाले लोगों में शामिल हैं। खास बात यहा है कि हैदराबाद पुलिस ने जो 12 फरवरी को नशे के खिलाफ गाना लॉन्च किया था उसे राहुल सिपलिगुंज ने ही गाया था।

इन लोगों में आंध्र प्रदेश के बड़े पुलिस अधिकारी की बेटी भी शामिल थी। इसके अलावा तेलुगुदेसम पार्टी के सांसद का बेटा भी रेव पार्टी में पहुंचा था। तेलंगाना के कांग्रेस नेता अंजन कुमार यादव ने कहा कि कि उनका बेटा पब में एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था। उन्होंने कहा कि उनके बेटे को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर में सारे पब ही बंद करवा देना चाहिए।

बंजारा हिल्स के एसएचओ शिवा चंद्र को इस लापरवाही के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। उनकी जगह टास्क फोर्स से के नागेश्वर राव को तैनात किया गया है। बता दें कि कुछ दिनों से पुलिस ने नशे के खिलाफ अपना अभियान तेज किया है। हाल ही में ड्रग ओवरडोज की वजह से इंजिनियरिंग के एक स्टूडेंट की मौत हो गई थी।

बड़ी खबर : राजधानी के इस लॉज में दिनदहाड़े हुई नाबालिग युवक की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

बड़ी खबर : राजधानी के इस लॉज में दिनदहाड़े हुई नाबालिग युवक की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

पटना | बिहार की राजधानी पटना में अपराधी बेखौफ हैं. यहां के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रामकृष्ण कॉलोनी स्थित मां सरस्वती निवास नामक लॉज में घुस कर अज्ञात अपराधियों के द्वारा नाबालिग छात्र की चाकुओं से गोदकर हत्या से सनसनी फैल गई है. वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारों ने शव को जलाने का भी प्रयास किया. मृतक के परिजनों के द्वारा सूचना देने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच की. एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की तफ्तीश की. पुलिस ने मृतक के कमरे से चाकू और खून से सना कपड़ा बरामद किया है.

मृतक की पहचान समस्तीपुर जिला के सिमराहा खानपुर निवासी सुनील कुमार राय के 17 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि राहुल पिछले एक वर्ष से यहां रह कर आईआईटी-जेईई प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था. किस कारण से उसकी निर्मम हत्या की गई, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है. राहुल के परिजनों ने भी उसकी हत्या के कारणों को बताने में असमर्थता जाहिर की है.

घटना के संबंध में पूछे जाने पर मृतक के चचेरे भाई लव कुमार और उसके मामा सुजीत कुमार ने बताया कि राहुल का अपने गांव के ही रहने वाले रूम पार्टनर आर्यन के साथ विवाद चल रहा था. इस विवाद के चलते उसने आर्यन से रूम खाली करने को कहा था. उन्होंने बताया कि बीते 31 मार्च को आर्यन कमरा खाली कर चला गया था, और उसके तीन दिन बाद राहुल की लॉज में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. राहुल के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है.

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. बहादुरपुर थाना अध्यक्ष रिजवान अहमद खान ने हत्या की पुष्टि करते हुए जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन (खुलासा) कर लिए जाने का भरोसा दिया है. उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे कड़ी पूछताछ चल रही है.

प्रेम विवाह के 3 साल बाद संदिग्ध स्थितियों में युवती हुई मौत, मायके वालों ने लगाये यहाँ आरोप...

प्रेम विवाह के 3 साल बाद संदिग्ध स्थितियों में युवती हुई मौत, मायके वालों ने लगाये यहाँ आरोप...

सीवान : घटना आंदर थाना क्षेत्र के आंदर बाजार निवासी युवती की शनिवार की शाम गुड़गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की घटना सामने आ रही है युवती 3 साल पहले अपने प्रेमी के साथ घर से भाग कर शादी की थी। तब से वो पति और उसके परिजनों के साथ गुड़गांव में ही रह रही थी। मायके वालों का आरोप लगा रहे है कि ससुराल पक्ष ने फांसी लगा उसकी हत्या की है। फिलहाल मृतका का पति फरार है।
मृतका की पहचान आंदर बाजार निवासी मनोज गुप्ता की बेटी अंजली गुप्ता (27) के रूप में की गई। बताया जाता है कि अंजली ने 3 साल पूर्व आंदर थाना के ही भरत प्रसाद के बेटे अभिषेक कुमार से प्रेम विवाह किया था। अभिषेक गुड़गांव में प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था।
शनिवार की शाम मृतका के पिता मनोज गुप्ता को अंजली की संदेहास्पद की स्थिति में मौत की खबर मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। वो बेटी का शव लाने के लिए गुड़गांव रवाना हो गए। मृतका के परिजनों का कहना है कि उनके ससुराल वालों ने ही उसकी हत्या कर दी है।

 

घटना के बाद बंद थी शहर की सभी दुकानें
मनोज गुप्ता अंदर के चर्चित व्यवसायी हैं। उनकी बेटी की की मौत की खबर के बाद स्थानीय व्यवसायी वर्गों ने आक्रोश जाहिर करते हुए शहर की सारी दुकानें घंटों बंद रखा। लोगों का आरोप है कि अंजली गुप्ता के ससुराल वालों द्वारा ही उसकी हत्या की गई है। उन्हें सजा मिलनी चाहिए।

 

एक बात पर अडिग रहने वाली अंजली
स्थानीय लोगों ने बताया कि अंजली गुप्ता अपने आप में निडर और एक बात पर अडिग रहने वाली लड़कियों में से एक थी। वह अपने परिजनों से जो बात एक बार बोल देती थी, वह करके ही दम लेती थी। अंजली गुप्ता ने ही अभिषेक के साथ शादी करने का फैसला लिया था।
 

श्रीलंका में सोशल मीडिया पर लगी पाबंदी, जानिये क्या है वजह...

श्रीलंका में सोशल मीडिया पर लगी पाबंदी, जानिये क्या है वजह...

श्री जयवर्देपुरा कोटे : श्रीलंका में आधी रात से सोशल मीडिया पर पाबंदी लगा दी गई है। फेसबुक, ट्विटर, वॉट्सऐप, यूट्यूब, स्नैपचैट, टिकटॉक और इंस्टाग्राम समेत करीब दो दर्जन सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म प्रभावित हुए हैं। वहां डीजल-पेट्रोल से लेकर खाने-पीने की चीजों के अभाव के कारण अराजकता की स्थिति पैदा हो गई है।


इस कारण गोटबाया राजपक्षे की सरकार ने देश में आपातकाल की घोषणा कर रखी है। नेटब्लॉक्स ने ट्वीट किया, 'पक्का, रियल टाइम नेटवर्क डेटा से पता चलता है, कि पूरे श्रीलंका में मीडिया ब्लैकआउट है। ट्विटर, फेसबुक, वॉट्सऐप, यूट्यूब और इंस्टाग्राम नहीं चल रहे हैं क्योंकि व्यापक प्रदर्शनों के बीच आपातकाल लागू कर दिया गया है। श्रीलंका में लागू है 36 घंटे का कर्फ्यू: रविवार को प्रदर्शन की घोषणा के मद्देनजर श्रीलंका में शनिवार से सोमवार तक 36 घंटे का कर्फ्यू लागू है। वहां बिजली संकट ने भयावह रूप अख्तियार कर लिया है और महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। 13-13 घंटे तक बिजली नहीं आती है जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, श्रीलंका की सरकार के पास विदेशी मुद्रा भंडार बहुत कम हो गया है जिस कारण वो तेल आयात करने में सक्षम नहीं है।


पड़ोसी को मदद कर रहा है भारत: भारत पड़ोसी देश होने के नाते श्रीलंका की हरसंभव मदद कर रहा है। इसी सिलसिले में भारत ने शनिवार को 40 हजार मीट्रिक टन डीजल श्रीलंका भेजा है। भारत उसे 50 करोड़ डॉलर का लाइन ऑफ क्रेडिट की सुविधा दे चुका है। दिसंबर 2021 में श्रीलंका का विदेशी मुद्रा भंडार 3.1 अरब डॉलर ही रह गया था।


राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने सार्वजनिक सुरक्षा का हवाला देते हुए शुक्रवार को इमर्जेंसी घोषित कर दी। उन्होंने कहा कि अनिवार्य वस्तुओं की आपूर्ति के लिए कानून-व्यवस्था की स्थिति कायम रखना जरूरी है। इसी के मद्देनजर देश में आपातकाल लागू किया गया है।
 

BIG NEWS : जेम्स बॉन्ड का कोरोना रिपोर्ट आया पॉजिटिव, हॉलीवुड एक्टर डेनियल को हुआ कोरोना...

BIG NEWS : जेम्स बॉन्ड का कोरोना रिपोर्ट आया पॉजिटिव, हॉलीवुड एक्टर डेनियल को हुआ कोरोना...

लॉस एंजिलिस (अमेरिका) : ‘नो टाईम टू डाई’ के अभिनेता डेनियल क्रेग ‘‘मैकबेथ’’ के ब्रॉडवे प्रोडक्शन के उन सदस्यों में शामिल हैं, जो कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये हैं। इस वजह से कार्यक्रम को फिलहाल रद्द कर दिया गया है।


हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार , शनिवार को कोविड-19 जांच रिपोर्ट में उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
मैकबेथ ऑन ब्रॉडवे के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर जारी बयान में कहा गया है कि कंपनी में कुछ लोगों की कोविड-19 जांच के नतीजों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कार्यक्रम रद्द करने का कदम उठाया जा रहा है।

प्रोडक्शन ने कार्यक्रम का टिकट खरीदने वाले दर्शकों को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है। इससे पहले, दोपहर और शाम के कार्यक्रम को दो अप्रैल को रद्द किया गया था।

 

बड़ी खबर : शराब दुकान हटवाने के्रन लेकर पहुंचे जीतू पटवारी..

बड़ी खबर : शराब दुकान हटवाने के्रन लेकर पहुंचे जीतू पटवारी..

इंदौर : शनिवार को इंदौर बिचौली मर्दाना के रहवासी नई शराब दुकान खुलने के विरोध में सड़क पर उतर आए। इसमें कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने भी उनका साथ दिया। वह दुकान हटवाने के लिए क्रेन लेकर वहां पहुंचे।

पटवारी ने कहा कि यह क्रेन सांकेतिक है। जनता ने इतना रोष है कि वह खुद दुकान हटाना चाहती है और कानून हाथ में लेना चाहती है। आज गुड़ी पड़वा है, जो हमारे हिंदू धर्म के अनुसार नया वर्ष है। आज पहली दुकान हटी है। जहां जनता पुकारेगी हम शंख लेकर पहुंंच जाएंगे और दुकानें हटाएंगे। उन्होंने कहा शर्म आने संबंधी उमा भारती बाल बिल्कुल सही है। 

सड़क हादसे में मजिस्ट्रेट की मौत, दो गंभीर, मुख्यमंत्री ने जताया शोक...

सड़क हादसे में मजिस्ट्रेट की मौत, दो गंभीर, मुख्यमंत्री ने जताया शोक...

छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर में सड़क हादसे में एक मजिस्ट्रेट की मौत हो गई, जबकि दूसरे मजिस्ट्रेट और कार चालक गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम मजिस्ट्रेट की कार ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में बड़ा मलहरा मजिस्ट्रेट ऋषि तिवारी की मौत हो गई, वहीं, एक अन्य मजिस्ट्रेट आशीष कुमार और कार चालक गंभीर रूप से जख्मी हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बड़ा मलहरा मजिस्ट्रेट के निधन पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।


मजिस्ट्रेट की कार चालक शैलेंद्र सिंह दिनकर ने बताया कि वह कार से दो मजिस्ट्रेट को लेकर शाम 6:15 बजे बड़ा मलहरा से छतरपुर के लिए रवाना हुए थे। कार में मजिस्ट्रेट ऋषि तिवारी, आशीष कुमार माथोरिया व ड्राइवर शैलेन्द्र सिंह दिनकर सवार थे। जैसे ही कार कानपुर सागर नेशनल हाईवे पर मातगुंवा के पास पहुंची तो सड़क पर सामने से आ रहे ट्रक की रौशनी में आंखें चकाचौंध हो गई और अंधेरे में खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मजिस्ट्रेट ऋषि तिवारी को मृत घोषित कर दिया।


मजिस्ट्रेट आशीष कुमार गंभीर घायल हैं। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रैफर किया गया है। हादसे की जानकारी लगते ही जिला अस्पताल में जिला न्यायालय के मजिस्ट्रेट व पुलिस के अधिकारियों का जमावड़ा हो गया। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा समेत कई अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस प्रवक्ता डीएसपी शशांक जैन का कहना है कि दोनों गभीर घायल को झांसी रेफर किया गया है। जबकि एक मजिस्ट्रेट की मौत हो गई है।
 

मस्जिद से हटाओ लाउडस्पीकर, वरना बजाएंगे हनुमान चालीसा : राज ठाकरे

मस्जिद से हटाओ लाउडस्पीकर, वरना बजाएंगे हनुमान चालीसा : राज ठाकरे

मुंबई : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने गुड़ी पड़वा के अवसर पर कहा कि अब मस्जिदों से माइक हटाना होगा। इसके माध्यम से राज ठाकरे ने फिर हिंदुत्व के मुद्दे को धार दी है। कोरोना के कारण दो साल के बाद शिवाजी पार्क में मनसे कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज बोले, मैं धर्मांध नहीं बल्कि धर्म अभिमानी हूं। मैं जल्द ही अयोध्या में भगवान रामलला के दर्शन करने जाऊंगा। हालांकि उन्होंने अयोध्या दौरे की तारीख का ऐलान नहीं किया।


रैली को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने कहा कि मैं नमाज के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन सरकार को मस्जिद के लाउडस्पीकर हटाने पर फैसला लेना चाहिए। मैं अभी चेतावनी दे रहा हूं। लाउडस्पीकर हटाओ वरना मस्जिद के सामने लाउडस्पीकर लगाएंगे और हनुमान चालीसा बजाएंगे।
उन्होंने कहा कि मुझे यह देखकर खुशी हुई कि उत्तर प्रदेश प्रगति कर रहा है। हम महाराष्ट्र में वही विकास चाहते हैं। अयोध्या जाऊंगा, लेकिन आज नहीं बताऊंगा कब, हिंदुत्व की भी बात करूंगा। मुझे अपने धर्म पर गर्व है।


मुंबई रैली में मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने एनसीपी चीफ शरद पवार हमला बोलते हु कहा कि शरद पवार ने जातिवाद बढ़ाया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने राज्य में लोगों को जाति के आधार पर बांट दिया। जाति की राजनीति से बाहर नहीं निकले तो हिंदू कैसे बनेंगे।


उद्धव और पवार पर बरसे राज ठाकरे ने शिवसेना पर साल 2019 के विधानसभा चुनाव में गद्दारी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, मतदाताओं ने शिवसेना को एनसीपी और कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए वोट नहीं किया था। राज ने कहा, चुनाव परिणाम के बाद उद्धव समझ गए थे कि शिवसेना के बिना किसी की सरकार नहीं बनेगी इसलिए ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद मांगने लगे।
 

शराब दुकानों के नए टेंडर होगे जारी, मिलेगी यहाँ सुविधाये...

शराब दुकानों के नए टेंडर होगे जारी, मिलेगी यहाँ सुविधाये...

भोपाल, मध्यप्रदेश : नए वित्त वर्ष 2022-23 शुरू होने के बाद आबकारी नियमों में बदलाव किए गये हैं। शासन ने शराब दुकानों के लिए नए टेंडर देने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके अन्तर्गत राज्य में आज शराब दुकानों के नए टेंडर जारी होंगे।

नियमों में बदलाव के बाद अब होम बार लाइसेंस भी मिलेंगे। एक ही दुकान पर देशी-विदेशी शराब मिल सकेंगी। माफिया पर लगाम लगाने के साथ शराब की खपत बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।
 

बाइक रैली पर पथराव के बाद भड़की हिंसा, शहर में लगा कर्फ्यू, इंटरनेट बंद..

बाइक रैली पर पथराव के बाद भड़की हिंसा, शहर में लगा कर्फ्यू, इंटरनेट बंद..

करौली : राजस्थान के करौली जिले में शनिवार को हिंदू नव वर्ष के अवसर पर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र से गुजर रही बाइक रैली पर पथराव करने और आगजनी की घटना के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव के चलते शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इस हिंसा में कई लोग घायल हुए हैं।

करौली के प्रशासनिक अधिकारी राजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि जिले में दो अप्रैल से तीन अप्रैल की मध्य रात्रि तक इंटरनेट सेवाएं निंलबित कर दी गई हैं। वहीं पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजीव कुमार, पुलिस महानिरीक्षक भरतलाल मीणा, जयपुर उपमहानिरीक्षक (क्राइम ब्रांच) राहुल प्रकाश और जयपुर (दक्षिण) के उपायुक्त मृदुल कछावा को भेजा गया है। अतिरिक्त महानिदेशक कानून व्यवस्था हवा सिंह घुमरिया ने बताया कि अब तक उपद्रव में शामिल करीब 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने बताया कि करीब 600 अतिरिक्त पुलिस बल को करौली रवाना किया गया है। घुमरिया ने कहा, 'करौली में कर्फ्यू लगा दिया गया है और अधिकारियों को उपद्रवियों को किसी सूरत में नहीं बख्शने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। शहर के एसपी को 100 फीसदी कर्फ्यू लागू करने के निर्देश दिये गए है.' एडीजी लॉ एंड ऑर्डर हवा सिंह ने यह भी कहा कि वर्तमान में पूरी तरह स्थिति नियंत्रण में है, कुछ दुकानों में आगजनी की घटनाएं हुई थीं, उनपर भी नियंत्रण करने की कोशिश की जा रही है।

 

 

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने करौली घटना पर प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने मांग करते हुए कहा, 'नवसंवत्सर पर निकाली जा रही उत्साह रैली पर विरोधी मानसिकता के लोगों द्वारा किए गये हमले की मैं कड़ी निंदा करती हूं। शांति प्रिय राजस्थान में नफरती मानसिकता को नहीं पनपने दिया जा सकता। प्रशासन को दोषियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।' दरअसल हिंदू नव वर्ष की शुरुआत के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था. इसी दौरान निकाली गई एक बाइक रैली जब शहर के मुस्लिम बाहुल्य इलाके में पहुंची तो कुछ उपद्रवियों ने रैली पर पथराव किया जिससे तनाव पैदा हुआ और कुछ दुपहिया वाहनों और दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया. वहीं पत्थबाजी की घटना में 42 से अधिक लोग घायल हुए थे. इस घटनाक्रम को लेकर शहर की मेयर डॉ. सौम्या ने उपद्रवियों को फौरन गिरफ्तार करने के साथ क्षेत्रवासियो से शांति-सौहार्द बनाये रखने की अपील की है.

कोरोना अपडेट : 24 घंटों में 1100 नए केस, 81 मौत..

कोरोना अपडेट : 24 घंटों में 1100 नए केस, 81 मौत..

नई दिल्ली : देशभर में घटते संक्रमण दर के चलते कोरोना मामलों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 1,096 नए मामले मिले हैं। पिछले 24 घंटे में 1447 लोगों ने कोरोना को मात दी है तो वहीं 81 लोगों ने इससे जान गंवाईं है। कल के मुकाबला हालांकि मौतों की संख्या में खासी कमी नहीं है, कल 83 लोगों ने जान गंवाई थी।


देशभर में अब कोरोना के नए मामलों से ज्यादा कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा सामने आ रहा है। इसी के चलते कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या काफी कम हो रही है। आज कुल एक्टिव केस 13013 रह गए हैं, वहीं कल यह आंकड़ा 13,445 का था। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल रिकवरी 4,24,93,773 हो गई है। वहीं कोरोना के कुल मामलों की बात की जाए तो यह आंकड़ा 4,30,28,131 पर आ गया है और कुल मौतों की संख्या 5,21,345 पर पहुंच गई है।


कल साढ़े चार लाख से ज्यादा हुए टेस्ट कोरोना मामलों में कमी के बाद भी सरकार इसे हल्के में नहीं ले रही है और कोरोना के टेस्ट और अपने वैक्सीनेशन अभियान पर पहले की तरह तेजी से काम कर रही है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 4,65,904 सैंपल टेस्ट किए गए। इसी के साथ कल तक कुल 79,07,64,883 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। वहीं कोरोना के खिलाफ एकमात्र हथियार वैक्सीन को लगाने का काम भी तेज है और अब तक कुल 1,84,66,86,260 वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है।
 

अज्ञात कारणों के चलते युवती ने की आत्महत्या, शव को लटकता देख परिजन के उड़े होश...

अज्ञात कारणों के चलते युवती ने की आत्महत्या, शव को लटकता देख परिजन के उड़े होश...

मल्लावां/हरदोई : अज्ञात कारणों के चलते युवती अलका देवी 22 पुत्री पाल यादव निवासी अटवारा चकोला ने घर के पास बने गोड़ा में अपने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पास में मिले सुसाइड नोट में किसी को दोषी नही ठहराया है। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भेजा।


गंज जलालाबाद चौकी के अंतर्गत ग्राम अटवारा चकोल निवासी पूर्व प्रधान श्रीपाल यादव की पुत्री अलका 22 ने शुक्रवार/ शनिवार की रात को घर के पास बने गोड़ा में, टीन शेड में अपने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजन गोड़े में पशुओ के पास गए तो टीन के नीचे शव को लटकता देख उनके होश उड़ गए।

शोर सुनकर सभी दौड़े देखा तो अलका की मौत हो चुकी थी। मौत की सूचना पर पहुंचे कोतवाल सुनील सिंह ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भेजा। वहीं मृतका का एक सुसाइड नोट उसके कमरे में मिला है जिसको परिजनों ने पुलिस को सौप दिया है। मृतका दो भाई व दो बहन थी। वह बीएससी कर चुकी थी। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सुसाइड नोट मिला है । जिसमे किसी के ऊपर कोई आरोप नही लगाया है।
 

आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को भारत ने भेजी 40 हजार टन डीजल...

आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को भारत ने भेजी 40 हजार टन डीजल...

नई दिल्ली : आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका के लिए भारत ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। भारत ने शनिवार को 40,000 टन डीजल श्रीलंका भेजा। सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष सुमित विजेसिंघे ने कहा कि ईंधन का वितरण आज शाम से शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रीलंका भर में सैकड़ों ईंधन स्टेशनों के लिए यह अच्छा समाचार है, जहां पिछले कुछ दिनों से इसकी आपूर्ति नहीं थी।


रिपोर्ट के मुताबिक, 40 हजार टन चावल की खेप भी भारत से श्रीलंका भेजने के लिए तैयार की जा रही है। दोनों देशों ने पिछले महीने 1 बिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इसके बाद भारत की ओर से श्रीलंका को यह पहली बड़ी खाद्य सहायता होगी। माना जा रहा है कि इस मदद से श्रीलंका में सरकार खाद्य कीमतों में कमी लाने में कुछ हद तक सफल होगी, जो पिछले एक साल में दोगुनी हो गई है।


पट्टाभि एग्रो फूड्स के प्रबंध निदेशक बीवी कृष्ण राव ने बताया कि हम पहले कंटेनर्स लोड कर रहे हैं। पोत-लोडिंग की प्रक्रिया कुछ दिनों में शुरू होगी। फर्म भारतीय और श्रीलंकाई सरकारों के बीच हुए एक क्रेडिट सुविधा समझौते के तहत श्रीलंका स्टेट ट्रेडिंग (जनरल) कॉर्प को चावल की सप्लाई कर रही है।
 

अमेरिका ही रोक सकता है रूस और यूक्रेन के बीच जंग : चीन

अमेरिका ही रोक सकता है रूस और यूक्रेन के बीच जंग : चीन

बीजिंग : चीन के राजनयिक ने यूक्रेन में चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए कुछ उपाय सुझाए हैं। उन्होंने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को फोन कर यह भरोसा दिलाना चाहिए कि नाटो का और अधिक विस्तार नहीं होगा, यूक्रेन में हथियारों की तैनाती नहीं की जाएगी और अमेरिका मामले में तटस्थ रहेगा। चीन के विदेश मंत्रालय के यूरोपीय ममलों के विभाग के महानिदेशक वांग लुतोंग ने कहा, इसके बाद हो सकता है कि मसला सुलझ जाए। पुतिन को राष्ट्रपति पद पर बने रहने की अनुमति नहीं देने के बाइडन के बयान का अप्रत्यक्ष रूप से हवाला देते हुए वांग ने कहा, अमेरिकियों का उद्देश्य क्या है? वे यूक्रेन में युद्ध-विराम देखना चाहते हैं या रूस को कमजोर करना कहते हैं? और कुछ लोग सरकार बदलने की बात कह रहे हैं।


उन्होंने कहा, अगर उनका इरादा युद्ध-विराम का है तो मुझे लगता है कि इस मुद्दे को शीघ्र ही सुलझाया जा सकता है। वांग के बयान से पहले चीन ने एक सम्मेलन में यूरोपीय संघ के समक्ष रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने की आलोचना की थी। बीजिंग ने रूस के हमले की निंदा करने से भी इनकार किया था।
 

बड़ी खबर : पिटाई से घायल युवक की हुई मौत, कोतवाली में हुआ हंगामा....

बड़ी खबर : पिटाई से घायल युवक की हुई मौत, कोतवाली में हुआ हंगामा....

जौनपुर : बहन के ससुराल वालों की पिटाई से घायल हुए भाई की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बहन के मायके वालों ने शव लेकर शाम को केराकत कोतवाली में हंगामा किया। वे आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने और उन्हें तत्काल गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि केराकत कोतवाली पुलिस द्वारा चार लोगों को गिरफ्तार करने के बाद मामला शांत हो गया। केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के अमिहित गांव की बहू अनामिका भारती की उसकी सास आशा ननद रेनू और देवरों संदीप और बीरेंद्र ने किसी बात को लेकर पिटाई कर दी थी। इसकी जानकारी जब अनामिका की मां और भाइयों को हुई तो वे घटना के कारणों को जानने और समझाने अमिहित गांव पहुंच गए। आरोप है कि अनामिका की सास ननद और देवरों ने उसकी मां और भाइयों की भी पिटाई की जिसमें एक भाई सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे वाराणसी के एक अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई।सचिन की मौत से गुस्साए परिजन शव लेकर केराकत कोतवाली पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों में से सास आशा ननद रेनू और देवर संदीप और एक अन्य बीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों को देखने बाद मृतक के परिजन शव लेकर चले गए। मृतक सचिन अजमगढ़ जिले के अछिया निहोरगंज का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि मामले में पहले ही दहेज उत्पीडऩ का मुकदमा दर्ज हुआ था अब आईपीसी की 304 समेत कुछ अन्य धाराएं बढ़ा दी जाएंगी। 

ट्रेन से कटकर युवक और वृद्ध की मौत, मृतकों के घर मचा कोहराम....

ट्रेन से कटकर युवक और वृद्ध की मौत, मृतकों के घर मचा कोहराम....

जौनपुर : जिले में अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन से कटकर वृद्ध व युवक की मौत हो गई। मृतकों के घर कोहराम मचा हुआ है। चंदवक थाना क्षेत्र के मड़ार गांव निवासी 62 वर्षीय राम वचन राजभर शुक्रवार की रात अपनी पान की दुकान बंद कर घर जा रहे थे। औडि़हार-जौनपुर रेलखंड पर गांव के पास पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा तो मृतक केपरिजन व पुलिस को सूचना दिए। राम वचन को कम सुनाई पड़ता था। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के चकनवाबाद गांव निवासी 20 वर्षीय शैलेश कुमार पुत्र उदयराज की प्रयागराज जिले के फूलपुर में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वह शुक्रवार की रात घर से बिना कुछ बताए निकल गया था। स्वजन के मुताबिक उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। 

बंटी-बबली बनकर बाप-बेटी ने बैंकों को लगाया 2.8 करोड़ का चूना

बंटी-बबली बनकर बाप-बेटी ने बैंकों को लगाया 2.8 करोड़ का चूना

लखनऊ : बैंकों को कितनी आसानी से चूना लगाया जा सकता है इसका ताजा उदाहरण भगवान कृष्ण की नगरी कहे जाने वाले मथुरा से आ रहा है। बाप-बेटी ने मिलकर बड़ी आसानी से बैंक को 2.8 करोड़ का चूना लगा दिया और बैंक को भनक तक नहीं लगी। बाप-बेटी बैंक में सोना लाते और बैंक वाले उन्हें लोन पर लोन देते रहते। इस तरह बाप-बेटी ने मिलकर बैंक से 2.8 करोड़ का लोन ले लिया। फर्जी सोना देकर लोन लेने का कारोबार खूब फल फूल रहा था कि अचानक बैंक में ऑडिट हो गई और सारा खेल समझ में आ गया।

पुलिस ने बंटी-बबली वाली बाप बेटी की जोड़ी को धर लिया। पूछताछ हुई कि भई बैंक को नकली सोने का चूना लगाया तो लगाया कैसे? पता चला इसमें बाप-बेटी ही नहीं और भी लोग शामिल हैं। दरअसल बैंक ऑथराइज्ड ज्वेलर्स के एक कर्मचारी के साथ मिलकर ये पूरा सिस्टम सेट किया गया था। बैंक ऑथराइज्ड ज्वेलर्स में काम करने वाला कर्मचारी फर्जी सोने के गहनों का असली सर्टिफिकेट बनाकर दे देता था। बाप-बेटी बैंक जाते और उसी फर्जी सर्टिफिकेट को दिखाकर अपना फर्जी सोना बैंक को देकर बैंक से असली नोट लेकर बाहर आ जाते।

बैंक को चूना लगाने का ये फॉर्मूला इतना हिट हो गया कि इस खेल में लोग बढ़ते चले गए। पुलिस इस मामले में 16 लोगों से पूछताछ कर रही है। मथुरा एसएसपी गौरव ग्रोवर के मुताबिक ये गैंग दो राष्ट्रीय बैंकों को ज्यूलरी के फर्जी सर्टिफिकेट दिखाकर बार बार लोन लेता रहा। इस मामले में पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड राजेश अग्रवाल और उसकी बेटी श्रेया अग्रवाल को गिरफ्तार किया है।

इसके अलावा बैंक ऑथोराइज्ड ज्वेलरी शॉप में काम करने वाले सुहेल और धर्मेंद्र सोनी को भी पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि राजेश अग्रवाल खुद सोनार है और अपनी दुकान में नकली सोना बेचता है। गिरोह ने मिलकर एक बैंक से 1 करोड़ 45 लाख और दूसरे बैंक से 1 करोड़ 35 लाख का लोन ले रखा है।

तेज रफ़्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर ,  मौके पर हुई मौत

तेज रफ़्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर , मौके पर हुई मौत

बेगूसराय : बिहार में बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि बासुदेवपुर चांद पूरा गांव निवासी रामएकबाल ताती ,राम विलास ताती और संजीव ताती बीती देर रात बाइक पर सवार होकर बेगूसराय जा रहे थे।

इसी दौरान कुंड ढ़ाला के समीप गश्त कर रही पुलिस ने जब युवकों को रोकने का प्रयास किया तब वे भागने लगे। इस बीच स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीनों युवकों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूत्रों ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

हिंसक होते जा रहे हैं प्रदर्शन, राष्ट्रपति ने की आपातकाल की घोषणा

हिंसक होते जा रहे हैं प्रदर्शन, राष्ट्रपति ने की आपातकाल की घोषणा

नई दिल्ली : श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट की वजह से लोग सड़कों पर आ गए हैं और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। हिंसक होते प्रदर्शनों को देखते हुए श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने शुक्रवार को एक राजपत्र जारी कर सार्वजनिक आपातकाल का एलान कर दिया है।
सूत्रों के मुताबिक देश में मौजूदा स्थिति, सार्वजनिक सुरक्षा व कानून-व्यवस्था के मद्देनजर और समुदाय के जीवन के लिए आवश्यक आपूर्ति और सेवाओं के रखरखाव को ध्यान में रखते हुए आपातकाल लगाया गया है। राष्ट्रपति ने एक गजट जारी कर आपातकाल लागू किया है।
इसके अलावा, श्रीलंका के पश्चिमी प्रांत में छह घंटे के लिए पुलिस कर्फ्यू लगा दिया है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि पश्चिमी प्रांत में पुलिस कर्फ्यू 2 अप्रैल (आज) की मध्यरात्रि से सुबह छह बजे तक प्रभावी रहेगा। इससे पहले गुरुवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के आवास के बाहर कई प्रदर्शनकारी एकत्र हुए थे और जमकर प्रदर्शन किया था।

इस दौरान मिरिहाना में राष्ट्रपति राजपक्षे के आवास के बाहर प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गए थे। इस हिंसक प्रदर्शन में पत्रकारों सहित कम से कम 50 लोग घायल हो गए थे। बता दें कि श्रीलंका इस समय एक अभूतपूर्व आर्थिक संकट का सामना भी कर रहा है।
श्रीलंका की अर्थव्यवस्था के गहरे संकट से जूझ रही है। इसका मुख्य आधार पर्यटन क्षेत्र है, जो कि कोरोना महामारी के कारण काफी समस्याओं का सामना कर रहा है। इससे श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में गिरावट आई है।

श्रीलंका वर्तमान में विदेशी मुद्रा की कमी का सामना भी कर रहा है जिसके कारण भोजन, ईंधन, बिजली और गैस की कमी हो गई है और आर्थिक सहायता के लिए मित्र देशों से सहायता मांगी जा रही है। श्रीलंका में रोजाना कम से कम 10 घंटे बिजली कटौती हो रही है। साथ ही श्रीलंका की मुद्रा में भी गिरावट आई है।

सरकार ने राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के आवास के बाहर हिंसक प्रदर्शन को आतंकवादी गतिविधि करार दिया। हालांकि प्रदर्शन के बाद कोलंबो में जगह-जगह रात भर लगा रहा कर्फ्यू शुक्रवार सुबह हटा लिया गया। श्रीलंका की बदहाल आर्थिक स्थिति के कारण लोगों ने राष्ट्रपति का विरोध शुरू किया है। श्रीलंका सरकार ने इस प्रदर्शन के लिए विपक्ष से जुड़े चरमपंथी तत्वों को जिम्मेदार ठहराया। गिरफ्तार किए गए लोगों में कई चरमपंथी शामिल हैं।